महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी और हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग
*🛑
उत्तरकाशी, 21 अप्रैल 2025 (सू.वि)
*यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा कार्य हेतु चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी और हेलीकॉप्टर की हुई ट्रायल लैंडिंग*
श्री यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को तेज़ी से पूरा करने हेतु आवश्यक मशीनों को भारतीय वायुसेना के सहयोग से एयरलिफ्ट किया जाएगा। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और दिशा–निर्देशों के क्रम में आज चीता हेलीकॉप्टर द्वारा सफल लैंडिंग की गई। यमुनोत्री धाम की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और 6 किलोमीटर के खड़ी चढ़ाई वाले पैदल मार्ग के कारण मशीनों को वहां पहुंचाना संभव नहीं है। जिसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मशीनों को एयरलिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2024 में यमुनोत्री धाम में भारी अतिवृष्टि/बाढ़ से धाम परिसर एवं जानकीचट्टी में आधारभूत सरंचनाओं व परिसम्पत्तियों को भारी नुकसान हुआ था।
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन इस कार्य को समर्पण और तकनीकी समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए कार्यों में तीव्र गति लाने के लिए एक्सपर्ट के मुताबिक बड़ी मशीनों की आवश्यकता है। जिसको लेकर भारतीय वायुसेना से मदद मांगी गई है इसी क्रम में आज दो चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमुनोत्री धाम में निर्मित हेलीपेड की रेकी की गई और एक चीता हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग की गई । ट्रायल लैंडिंग सफल होने के बाद सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यक मशीनों की लैंडिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी,जिससे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री धाम में मंदिर और जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों किनारों पर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। प्रस्तावित चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग के बाद मशीनों को एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है हेवी मशीनों की लैंडिंग परियोजना का उद्देश्य यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ की संभावित आपदाओं से सुरक्षित करना है।
🛑उत्तरकाशी,20 अप्रैल 2025
*यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए मशीनें होंगी एयर लिफ्ट*
*चीता हेलीकॉप्टर से हेलीपेड की रेकी और चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की योजना*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्ग दर्शन और दिशा-निर्देशों के अंतर्गत,यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों को तेज़ी से पूरा करने हेतु आवश्यक मशीनों को भारतीय वायुसेना के सहयोग से एयरलिफ्ट किया जाएगा। क्योंकि विषम भौगोलिक परिस्थितियों और 6 किलोमीटर के खड़ी चढ़ाई वाले पैदल मार्ग के कारण मशीनों को वहां पहुंचाना संभव नहीं है। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा मशीनों को एयरलिफ्ट कराने का निर्णय लिया गया है। माननीय मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों एवं मार्गदर्शन में जिला प्रशासन इस कार्य को समर्पण और तकनीकी समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करने हेतु प्रतिबद्ध है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 2024 में यमुनोत्री धाम में भारी अतिवृष्टि/बाढ़ से धाम परिसर एवं जानकीचट्टी में आधारभूत सरंचनाओं व परिसम्पत्तियों को भारी नुकसान हुआ था।
जिलाधिकारी डॉ.मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए यमुनोत्री धाम में बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को तेजी से पूरा करने और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को देखते हुए कार्यों में तीव्र गति लाने के लिए एक्सपर्ट के मुताबिक बड़ी मशीनों की आवश्यकता है। जिसको लेकर भारतीय वायुसेना से मदद मांगी गई है। इसी क्रम में 21 अप्रैल 2025 को चीता हेलीकॉप्टर के माध्यम से यमुनोत्री धाम में निर्मित हेलीपेड की रेकी की जाएगी। रेकी सफल होने के पश्चात 22 अप्रैल को चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग की जाएगी। ट्रायल लैंडिंग सफल होने के बाद सिंचाई विभाग द्वारा आवश्यक मशीनों की लैंडिंग की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी,जिससे बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सकेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि यमुनोत्री धाम में मंदिर और जानकीचट्टी में श्री राम मंदिर से अखोली पुल तक यमुना नदी के दोनों किनारों पर 1956.85 लाख रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने और बड़ी मशीनों की आवश्यकता को देखते हुए भारतीय वायुसेना की मदद मांगी गई है। 22 अप्रैल को चिनूक हेलीकॉप्टर की ट्रायल लैंडिंग के बाद मशीनों को एयरलिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि यह प्रयास न केवल यमुनोत्री धाम की सुरक्षा को सुदृढ़ करेगा, बल्कि आगामी तीर्थ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। इस परियोजना का उद्देश्य यमुनोत्री धाम और आसपास के क्षेत्रों को बाढ़ की संभावित आपदाओं से सुरक्षित करना है।
*नो पार्किंग व रोड पर किये गये अतिक्रमण के खिलाफ यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान।*
चारधाम यात्रा 2025 प्रारम्भ होने मे 8-10 दिन का समय शेष रह गया है। चारधाम यात्रा के दौरान सदृढ़ व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन मे आज 20.04.2025 को *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम* द्वारा द्वारा *निरीक्षक यातायात, श्री राजेन्द्र नाथ* के नेतृत्व मे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे गंगोत्री यात्रा रूट के मुख्य पडाव उत्तरकाशी, ज्ञानसू, तांबाखानी, सब्जी मंडी, भटवाडी टैक्सी स्टैण्ड आदि स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर रोड पर रखी भवन निर्माण सामग्री, अवैध अतिक्रमण व नो पार्किंग मे खडे वाहनों के खिलाफ चालानी व क्रेन से टो कार्रवाई की गयी। आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुये सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन मे पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी।
जनपद उत्तरकाशी चारधाम यात्रा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, चारधाम यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन हजारों की तादाद मे श्रद्धालु यात्रा पर पहुँचते है, यात्रा रूट पर पड़ने वाले विभिन्न पड़ाव/कस्बा मे अत्यधिक भीड़ व ट्रैफिक दबाव से कई बार जाम की स्थितियां बन जाती है, जिससे निजात पाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग तथा हाईवे पर अनावश्यक अतिक्रमण के विरुद्ध आज से अभियान चलाकर कार्रवाई करनी शुरु कर दी है, उत्तरकाशी सहित यात्रा रूट पर पड़ने वाले अन्य पड़ाव/क़स्बा मे यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
**रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान।*
*उत्तरकाशी जिला पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ= 8126216516*
आगामी चारधाम यात्रा 2025 के दौरान सदृढ़ व व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के मध्यनजर *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन मे रोड/हाईवे किनारे अनावश्यक अतिक्रमण पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है आज 21.04.2025 को *कोतवाली उत्तरकाशी की टीम* द्वारा द्वारा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्रीमती भावना कैंथोला* के नेतृत्व मे उत्तरकाशी जिला मुख्यालय मे चैकिंग अभियान चलाकर हाईवे/रोड पर आवश्यक अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस एक्ट मे चालानी कार्रवाई की गयी।
पुलिस टीम द्वारा आमजन से सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन मे पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुये बताया गया की चारधाम यात्रा के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम पर प्रतिदिन हजारों की तादाद मे श्रद्धालु यात्रा पर पहुँचते है, यात्रा रूट पर पड़ने वाले विभिन्न पड़ाव/कस्बा मे अत्यधिक भीड़ व ट्रैफिक दबाव से कई बार जाम की स्थितियां उत्पन्न हो जाती है, जिससे निजात पाने हाईवे पर अनावश्यक अतिक्रमण व नो पार्किंग जोन मे खड़े वाहनों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।
No comments:
Post a Comment