*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 30, 2025

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516

*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 उत्तरकाशी 30 अगस्त 2025 (सूचना)

      जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को मानसून सीजन के बाद चारधाम यात्रा की तैयारियों एवं यात्रा को सुगम सुरक्षित रूप से संचालित कराने को लेकर होटल,टैक्सी,मैक्सी और बस यूनियन के संचालकों के साथ बैठक की। जिला मुख्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि गतिमान मानसून सीजन में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश और भूस्खलन के कारण अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुआ था। जिसे यातायात के लिए खोल दिया गया है। वहीं यमुनोत्री नेशनल हाइवे अनेक स्थानों पर अवरुद्ध हुआ है जिसे सुचारू करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मौसम पूर्वानुमान एवं अलर्ट को देखते हुए अगले दो दिन के बाद गंगोत्री यात्रा को शुरू कराने का निर्णय लिया जाएगा। वहीं एक सप्ताह के भीतर यमुनोत्री नेशनल हाइवे के बहाल होते ही यात्रा शुरू करा ली जाएगी।

  जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में स्थित दोनों धाम यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा मानसून सीजन में प्रभावित हुई है। मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए एवं सड़क मार्ग के सुचारू होते ही दोनों धाम की यात्रा शुरू करा ली जाएगी। वहीं बैठक में चारधाम यात्रा के अलावा तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर माह के पहले सप्ताह में कॉन्क्लेव आयोजित कराने का निश्चय किया गया। जिलाधिकारी ने होटल एसोसिएशन,पर्यटन आदि विभागों की पांच सदस्यीय टीम की कमेटी गठित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के निर्देश दिए। 

   बैठक में चारधाम यात्रा होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अजय पुरी,होटल एसोसिएशन अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूड़ा,व्यापार मंडल उपाध्यक्ष अंकित उप्पल,टीजीएमओ यूनियन अध्यक्ष गजपाल रावत,गंगोत्री होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल नोटियाल, सुरेश राणा, धीरज सेमवाल,आशीष राणा,इंद्रमोहन समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।




।🛑

🛑
धराली आपदा के बाद बाधित हुए हर्षिल गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिगस्त और जलमग्न हिस्से को आवाजाही हेतु बहाल करने के लिए दोनों छोर से आरबीएम फिलिंग और स्लाइड क्लियरेंस का कार्य गतिमान है।🛑

🛑 हर्षिल झील अपडेट

धराली आपदा के बाद हर्षिल में भागीरथी नदी पर बनी अस्थाई झील को खोलने और राजमार्ग के डूबे हुए हिस्से से कीचड़ और मलबा निकालने हेतु जरूरी मशीन और कार्यबल तैनात है। झील से जल निकासी बढ़ाने और मार्ग को सुचारू करने हेतु कार्य लगातार जारी है।🛑🛑 स्यानाचट्टी अपडेट 




स्यानाचट्टी में यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने से बनी अस्थाई झील से जल निकासी बढ़ा कर खाली करने  तथा  रिवर चैनेलाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। संबंधित एजेंसियां सभी जरूरी मशीनों के साथ कार्य में जुटी हैं।

🛑



🛑 सोनगाड अपडेट 

धराली आपदा के दौरान गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालकंडार मंदिर के निकट सोनगाड में मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद से प्रशासन द्वारा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू किए जाने के प्रयास निरंतर जारी थे। मार्ग आवाजाही हेतु सुचारू है वर्तमान में सोनगाड में मार्ग को व्यवस्थित करने के लिए वायर क्रेट लगाने का कार्य अंतिम चरण में है।🛑

🛑 *हर्षिल धराली अपडेट*

धराली आपदा के दौरान हर्षिल में भागीरथी नदी का जलप्रवाह अवरुद्ध होने से बनी अस्थाई झील के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा जलमग्न और क्षतिगस्त हो गया था।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में उक्त मार्ग को सुचारू किए जाने का कार्य निरंतर जारी है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर आज जलमग्न और क्षतिग्रस्त मार्ग को बीआरओ तथा संबंधित एजेंसियों के प्रयासों से  कुछ हिस्से को छोड़कर हर्षिल से धराली तक हल्के वाहनों के लिए सुचारू किया गया। जल्द ही इस मार्ग को सभी की आवाजाही हेतु खोलने की संभावना है।






*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 साइबर क्राइम का FULL STOP

रिपोर्ट करें पोर्टल पर।

Spam calls, e–mail, messages, links को www.cybercrime.gov.in par report करें।

वीडियो में जाने कैसे रिपोर्ट करें।

#Cybersecurity #CyberAwareness
                    https://www.instagram.com/share/reel/_6YBxi6Hm

*मनेरी पुलिस ने चौपाल लगाकर  महिलाओं को किया जागरूक*

*श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज 28.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस की टीम द्वारा *मनेरी डैम कॉलोनी में चौपाल लगाकर स्थानीय महिलाओं को महिला अपराध एवं उनके अधिकारों की व्यापक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।* कार्यक्रम में उनके द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, नए कानून में महिलाओं के लिए विशेष प्राविधान आदि के संबंध में जागरूक किया गया, सभी को उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी गयी साथ चाइल्ड मैरिज एक्ट व पोक्सो अधिनियम की जानकारी भी प्रदत्त की गई।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
🛑

🛑

बरसात के दौरान पहाड़ी मार्गों पर जगह–जगह पर स्लाइडिंग/पत्थर गिरने का खतरा बना रहता है।

कृपया सावधानी बरतें, अनावश्यक सफर से बचें।

पुलिस सहायता हेतु ☎️ 112 डायल करें।

#StayAlert #safetyfirst #RoadUpdate
                    https://www.instagram.com/share/reel/BABXrPfVrZ

https://www.instagram.com/share/reel/BABXrPfVrZ
डिजिटल अरेस्ट एक प्रकार की साइबर धोखाधड़ी है, इसमें साइबर ठग एक रणनीति तैयार कर डिजिटल अरेस्टिंग का दावा कर किसी व्यक्ति पर अपराध करने, कानून तोड़ने का झूठा आरोप लगाकर पैसे ऐंठते हैं। ऐसे साइबर ठग खुद को पुलिस, आयकर, सीबीआई आदि एजेंसियों का फर्जी अधिकारी बन लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते हैं।
यदि आपको भी "डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर कोई कॉल आता है तो उसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस थाने पर करें। 
साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
#cybersecurity #digitalarrest 
#StayAlertStaySafe
                    https://www.instagram.com/share/p/BAH0QVbscc




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here