*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 20, 2025

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड में सफल हो रहे हैं शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के प्रयास।

#SashaktaUttarakhand25
#DevelopingUttarakhand


 

🛑 पुरोला,नौगांव 20 नवंबर 2025

*एडीएम ने पुरोला पहुंचकर किया विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण*

*स्वच्छता व्यवस्था और बिना अनुमति अनुपस्थित कार्मिकों पर जताई कड़ी नाराजगी*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने तहसील पुरोला के अंतर्गत सिंचाई, लोक निर्माण विभाग , एनएच और पीएमजीएसवाई के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में उपस्थिति पंजिकाओं की जाँच की और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुँचने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड पुरोला, अधिशासी अभियंता एनएच बड़कोट के साथ कई कार्मिक बिना अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए जिसके चलते अपर जिलाधिकारी द्वारा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
अपर जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान इन कार्यालयों में पत्रावलियों के रख–रखाव और सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा पुरोला तहसील के अंतर्गत कंडियाल गांव में प्रस्तावित खेल मैदान एवं दणमाण गांव में पेयजल पंपिंग योजना के लिए लैंड विजिट किया तथा कंडियाल गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण कर छात्र छात्राओं से फीडबैक लिया एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिये।

 अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सिंचाई परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति, सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति और पीएमजीएसवाई के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिये। 

*नौगांव पहुंचकर किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण*





उत्तरकाशी जनपद के पुजारगांव में सिद्धेश्वर दिलंक मेला में उमड़े श्रद्धालु, आग के नीचे घास की रस्सी खोलने और रस्साकशी की परंपरा रही मेला में आकर्षण का केंद्र।

#Uttarkashi
#Uttarakhand 



 *उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 उत्तरकाशी के रवांई घाटी के पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहर "देवलांग" मेला की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
राजा रघुनाथ जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे।

#rawanighati #devlang #devlangmela 
#uttarkashidiaries #gair_banal
Uttarakhand Police Uttarakhand Tourism DM Uttarkashi
                 https://www.instagram.com/reel/DRRFubJk_iM/?igsh=dnF5bWRxbWEyM2M5


*मोरी में अवैध चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार*

ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन तथा नशामुक्त अभियान के अतंर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 
*पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत* के नेतृत्व में मोरी पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी पर आज 20.11.2025 को मोरी-पुरोला रोड़ बिजली घर के पास से *सुनील नाम के एक युवक को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया गया है, जिसके कब्जे से 346 ग्राम चरस बरामद की गयी है।*
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* सुनील लाल पुत्र ध्यानू लाल उम्र- 21 वर्ष।

*बरामद माल-* 346 ग्राम चरस (कीमत करीब 70,000 रु0) 

*पुलिस टीम-*
1-    श्री मोहन कठैत- थानाध्यक्ष मोरी
2-    कानि0 अनिल तोमर
3-    कानि0 अरविन्द असवाल
4-    कानि0 महिदेव चौहान
*नाबालिग के अपहरण के मामले मे पुरोला पुलिस ने एक युवक को हिमाचल से किया गिरफ्तार, अपह्रता को किया बरामद*

थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा के अपहरण के मामले में एक युवक को शिमला हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है, बीते 16 नवम्बर 2025 को एक व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर शिमला हिमाचल प्रदेश निवासी एक युवक द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री के अपहरण के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर  पुलिस द्वारा उक्त मामले में धारा 137(2) BNS के तहत अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। 
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया उत्तरकाशी* के निर्देशन एवं *पुलिस उपाधीक्षक बडकोट महोदय* के पर्यवेक्षण में पुरोला पुलिस की टीम द्वारा उक्त मामले में जानकारी जुटाते हुये पतारसी-सुरागरसी कर अपह्रता को कल 19.11.2025 की सायं को शिमला, हिमाचल प्रदेश से बरामद किया गया है तथा अपरहरणकर्ता युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। अभियोग में धारा 64 BNS व 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है
*पुलिस टीम*
1-    उ0नि0 विनोद कुमार गोला
2-    कानि0 रणवीर चौहान
3-    होमगार्ड संजना

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here