भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* *अभियान “अभया” के अंतर्गत पुलिस ने बडकोट व मोरी क्षेत्र में स्कूली छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक कर दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण।*
जागृत नारी, सशक्त नारी की थीम पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान “अभया” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति लगातार जागरुक कर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। टीम द्वारा बडकोट तथा मोरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर स्कूली छात्राओं को महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया।
*उ0नि0 गीता* द्वारा छात्राओं को महिला अथवा बालिकाओं को सुरक्षित एवं सहज वातावारण हेतु उत्तरकाशी पुलिस के अभियान “अभया” की सामान्य जानकारी देते हुये महिला व बालिकाओं से जुडे अपराध व कानून, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम, पॉश अधिनियम, भारत के नये कानून में महिलाओं हेतु उपयोगी प्रावधान तथा अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस के गौराशक्ति मॉड्यूल, आपातकालीन नम्बर 112 तथा महिला हेल्पलाइन नम्बर 9411112780/1090 की उपयोगिता के बारे मे बताया गया। नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी देते हुये छात्राओं को अपने करियर पर फोकस करने हेतु मार्ग दर्शन किया गया।
*देहरादून से आयी टीम (प्रशिक्षकों) द्वारा बालिकाओं को महिला सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गये। विषम परिस्थितियों मे आत्मरक्षा की तकनीकों पंच, किक, डिफेंस आदि का प्रशिक्षण दिया गया।*
*हे0कानि0 शक्ति गुसांई* द्वारा छात्राओं को साइबर अपराधों की व्यापक जानकारी देते हुये सोशल मीडिया व ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सावधान रहने की हिदायत दी गयी, सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों के अनुरोध को स्वीकार न करने न ही अनजान लोगों चैट/कॉल/ मैसेज करने की सलाह दी गयी।
*कानि0 नवीन रमोला* द्वारा बालिकाओं को मानव तस्करी, बाल विवाह, बाल भिक्षावृति आदि तथा श् *रीमती अनीता(वन स्टॉप सेंटर)* द्वारा वन स्टॉप सेंटर के कार्यों तथा महिला एवं बाल विकास में बच्चों से सम्बन्धित योजनाएं एवं बाल अधिकारों के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस द्वारा छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर से सम्बन्धित कार्ड एवं पम्पलेट भी वितरित किये गये।
कार्यक्रम में *थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत, थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत, बाल कल्याण समिति से श्रीमती प्रतिमा थपलियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन से श्री अनुप रतूड़ी, श्री मदन डिमरी एवं जूडो/कराटे प्रशिक्षक श्रीमती मधु चौहान, श्री अमित कोटनाला, श्री सन्दीप आदि* मौजूद रहे।
*अभियान अभया के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस का महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम लगातार जारी*
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चलाए जा रहे *अभियान “अभया”* के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा स्कूली छात्राओं को महिला अपराधों/अधिकारों के प्रति लगातार जागरुक कर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आज 11 दिसम्बर 2025 को *कोतवाली मनेरी पुलिस* की टीम द्वारा *राजकीय इण्टर कॉलेज मनेरी में छात्राओं को महिला अपराधों, कानून तथा अधिकारों के प्रति सजग किया गया।* कार्यक्रम में उ0नि0 श्रीमती हिमानी द्वारा छात्राओं को महिला अपराधों की जानकारी देते हुये बाल विवाह अधिनियम, घरेलू हिंसा, पोक्सो अधिनियम, पॉश अधिनियम तथा नये आपराधिक कानूनों की जानकारी प्रदत्त की गयी। छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को आपातकालीन नम्बर 112 तथा महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090/ 9411112780 की उपयोगिता बताई गयी।
अ0उ0नि0 सुरेन्द्र सिंह रावत द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करते हुये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी दी गयी। सभी छात्र/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव व सामाजिक कुरीतियों के प्रति सजग किया गया।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
आवश्यक सूचना
🛑🛑उत्तरकाशी, 11 दिसंबर 2025
आगामी 13 दिसंबर 2025 (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ ही सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सचिन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 13 दिसंबर को जिला न्यायालय उत्तरकाशी तथा सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक संज्ञेय/शमनीय वाद,धारा 138 एन.आई.एक्ट,बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्घटना वाद, वैवाहिक वाद/परिवार न्यायालय वाद, मजदूरी विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली, पानी के बिल (अशमनीय मामलों को छोड़कर) वाद, राजस्व वाद (केवल जिला न्यायालय में लम्बित हो), अन्य दीवानी मामले, (किराया, सुखाधिकार,निषेधाज्ञा वाद,विशिष्ट अनुतोष सम्बन्धी वाद) आदि अन्य मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद निस्तारित करने के इच्छुक व्यक्ति को आगामी 12 दिसंबर तक अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा।
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों तथा अन्य सम्बंधित विभागों को उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के सम्बंध में आम लोगों को अवगत कराने और इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की है।
।🛑
🛑 उत्तरकाशी, 11 दिसंबर 2025
उत्तराखंड सरकार की महत्वकांक्षी योजना ‘‘मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0‘‘ का सफल संचालन उद्योग विभाग, जिला उद्योग केंद्र, उत्तरकाशी के द्वारा किया जा रहा है। योजना के माध्यम से विनिर्माण, सेवा क्षेत्र एवं विभिन्न व्यावसायिक उद्यमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजनान्तर्गत विनिर्माणक क्षेत्र में रू. 25 लाख एवं सेवा/व्यवसायिक क्षेत्र में रू. 10 लाख तक के उद्यम स्थापित किये जा सकते है। योजना का उद्देश्य पलायन रोकथाम के साथ-साथ जनपद का आर्थिक विकास तथा स्वरोजगार को प्रोत्साहन किया जाना है।
*ऋण सुविधाः* आवेदकों को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोजेक्ट लागत का 90 से 95 प्रतिशत तक ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
* *सब्सिडी (अनुदान):* राज्य सरकार द्वारा लाभार्थियों को प्रोजेक्ट लागत का 20 से 35 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान किया जाता है। उक्त के अतिरिक्त सामाजिक बूस्टर/भौगोलिक बूस्टर/उत्पाद बूस्टर(ओडीओपी/ओडीटीपी/जीआई टैग) आदि बूस्टरों के अंतर्गत 5 प्रतिषत अतिरिक्त सब्सिडी का भी प्राविधान है।
*विगत 5 वर्षों की उपलब्धियांः* बीते 5 वर्षों में जिला उद्योग केंद्र ने जनपद में स्वरोजगार की दिशा मे उल्लेखनीय कार्य किया है, कुल 2475 लाभार्थियों को योजना से जोड़ा गया। इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से दुग्ध उत्पादन (गाय-भैंस पालन), मुर्गी पालन, ब्यूटी पार्लर, सामान्य सुविधा केन्द्र, पैथोलोजी लैब, फिटनेस सेंटर, ब्रिक्स मैन्युफैक्चरिंग, साहसिक टै्रकिंग इकाईयां, टेंट हाउस, वीडियोग्राफर, खाद्य प्रसंस्करण इकाई, डेन्टल क्लीनिक, ऑटोमोबाईल वर्कशॉप, किराना स्टोर, घोड़ा-खच्चर, बकरी व मुर्गी पालन, वाणिज्यिक वाहन और रेस्टोरेंट आदि व्यवसाय शामिल हैं।
इन्हीं योजनाओं के लाभ से ग्राम हिमरोल विकासखंड नौगांव के युवा श्री जगमोहन सिंह राणा ने जिला उद्योग केंद्र उत्तरकाशी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 10 लाख का ऋण प्राप्त किया तथा अपनी खाद्य प्रसंस्करण की इकाई की स्थापना की गई साथ ही 05 अन्य व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया। उत्तरकाशी के युवा श्री जसपाल जो पूर्व में देहरादून में काम कर रहे थे जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने के उपरांत योजनान्तर्गत 10 लाख का ऋण प्राप्त करते हुए अपना जिम्नेजियम/जिम खोला और 03 स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया।
जोशीयाडा, उत्तरकाशी के युवा श्री शिवम संतरी जो पूर्व में दिल्ली तथा देहरादून में काम कर रहे थे जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी मिलने के उपरांत योजनान्तर्गत 10 लाख का ऋण प्राप्त करते हुए अपना स्वयं का कैफ़े तथा रेस्टोरेंट खोला और पांच स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार प्रदान किया गया।
*वर्तमान वित्तीय की प्रगति और आवेदन प्रक्रियाः-* वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 370 आवेदकों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। विभाग द्वारा यह योजना ‘‘पहले आओ, पहले पाओ‘‘ के आधार पर संचालित की जा रही है। इच्छुक बेरोजगार युवा जो अपना स्वरोजगार शुरू करना चाहते हैं।
http://msy.uk.gov.in/ पर आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी एवं आवेदन हेतु सम्बन्धित विकासखण्डों के क्षेत्रीय अधिकारियों से निम्न दिये गये नम्बरों पर
संपर्क किया जा सकता हैः-
1. सहायक प्रबंधक, भटवाडी- 9837828711
2. सहायक प्रबंधक, डुण्डा- 7310896109
3. सहायक प्रबंधक, चिन्यालीसौड़- 9760753128
4. सहायक प्रबंधक, नौगांव- 9897314311
5. सहायक प्रबंधक, पुरोल/मोरी- 7017521169
🛑🛑 उत्तरकाशी, 11 दिसंबर 2025
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद में ट्रैकिंग तथा साहसिक पर्यटन गतिविधियों के संचालन को आधुनिक, पारदर्शी और पूर्णतः नियंत्रित बनाने के उद्देश्य से *exploreuttarkashi.com* पोर्टल का विकास कर इसे अधिकृत रूप से संचालन में लाया गया है। यह पोर्टल जनपद में उपलब्ध सभी अधिकृत ट्रैकों, पंजीकृत ट्रेकिंग एजेंसियों, प्रशिक्षित गाइडों, ट्रेकिंग पास प्रणाली, ऑनलाइन पंजीकरण एवं भुगतान व्यवस्था तथा सुरक्षा से सम्बंधित आवश्यक प्रावधानों को एकीकृत रूप से उपलब्ध कराने वाला अत्याधुनिक डिजिटल मंच है,जिसके माध्यम से अब संपूर्ण ट्रैकिंग प्रक्रिया पूर्णतः सुव्यवस्थित ढंग से संपादित की जा सकेगी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनपद देश-विदेश के पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है, जहाँ प्रतिवर्ष हजारों पर्यटक गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान, गोविंद राष्ट्रीय उद्यान, दयारा बुग्याल, केदारताल, हर की दून, कालिंदी पास, बंदरपूंछ सहित अनेक उच्च हिमालयी मार्गों पर साहसिक यात्राएँ करते हैं। पूर्व में ट्रेकिंग गतिविधियों का अधिकांश संचालन ऑफलाइन प्रणाली पर आधारित होने के कारण एजेंसियों का सत्यापन, ट्रेकर्स के दस्तावेजों का संरक्षण, गाइडों की योग्यता की पुष्टि, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता तथा ट्रेकिंग पास निर्गमन जैसी प्रक्रियाएँ अपेक्षाकृत समय-साध्य एवं जटिल रहती थीं। इसके अतिरिक्त कई बार अप्रशिक्षित गाइडों या गैर-पंजीकृत एजेंसियों की संलिप्तता भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से गंभीर चुनौतियाँ उत्पन्न करती थी। इन सभी समस्याओं के निराकरण हेतु एक मजबूत, पारदर्शी और उत्तरदायी डिजिटल प्रणाली की आवश्यकता अनुभव की गई, जिसके फलस्वरूप *exploreuttarkashi.com* पोर्टल का निर्माण किया गया है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी ट्रेकिंग एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी एजेंसी का प्रोफाइल, पंजीकरण विवरण, कार्यरत गाइडों के प्रमाणपत्र व अनुभव अभिलेख तथा अन्य सभी आवश्यक सूचनाएँ पोर्टल पर अद्यतन रखें। प्रत्येक एजेंसी के लिए कम से कम दो स्वीकृत व प्रशिक्षित गाइडों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है, जिनके किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से माउण्टेनियरिंग प्रशिक्षण, हाई-एल्टीट्यूड व फर्स्ट एड प्रमाणपत्र, अनुभव विवरण तथा पहचान दस्तावेज पूरी तरह से सत्यापित एवं अपलोड होने चाहिए। ट्रेकर्स द्वारा किए गए किसी भी आवेदन पर एजेंसी द्वारा 24 से 48 घंटे के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी अपेक्षित है, ताकि ट्रेकिंग प्रक्रिया समयबद्ध एवं सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। ट्रैकर द्वारा भरे गये विवरण, दस्तावेज एवं ट्रैवल इन्स्योरेंस करने एवं समस्त जानकारी जो ट्रैकर द्वारा दी गयी है को वेरीफाई करने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित ट्रैकिंग एजेन्सी की होगी एवं ई-मेल के माध्यम से ट्रैकर द्वारा Undertaking दी जायेगी। कठिन श्रेणी के ट्रेकों के लिए राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानकों जैसे सैटेलाइट फोन, प्रशिक्षित स्टाफ, तकनीकी उपकरण, मौसम संबंधी अद्यतन एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने का अनुपालन करना एजेंसी की जिम्मेदारी होगी।
ट्रेकर्स हेतु यह पोर्टल अत्यंत सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल है. जहाँ आवेदक अपने व्यक्तिगत विवरण, पहचान पत्र, यात्रा तिथि, चुनी गई एजेंसी तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के पश्चात समूह के प्रत्येक सदस्य की जानकारी, ई-मेल सत्यापन, गाइड का आवंटन, उपकरण चेकलिस्ट की पुष्टि तथा ऑनलाइन भुगतान जैसी सभी प्रक्रियाएँ इसी पोर्टल के माध्यम से पूर्ण की जाएँगी। सभी सदस्यों द्वारा डिजिटल सहमति प्रदान किए जाने के उपरांत संबंधित ट्रेक का अंतिम पास जारी किया जाएगा, जिसमें पास आईडी, क्यूआर कोड, ट्रेक विवरण, एजेंसी की जानकारी तथा सदस्यों की सूची सम्मिलित रहेगी। यह पास सभी चेकपोस्ट एवं नियंत्रण बिंदुओं पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 11 दिसंबर 2025
गुरुवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मुख्यमंत्री घोषणाओं के त्वरित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की।
जिलाधिकारी ने विभागवार सभी घोषणाओं की समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग और कार्यदायी संस्थाएं आपस में समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित से जुड़ी किसी भी घोषणा में देरी स्वीकार्य नहीं होगी और अधिकारियों को अपनी जवाबदेही समझते हुए त्वरित कार्रवाई करनी होगी।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन घोषणाओं पर ध्यान देने को कहा जिनके लिए बजट स्वीकृत हो चुका है, ताकि उनके कार्य तुरंत शुरू किए जा सकें। जिन कार्यों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) आवश्यक है, उन्हें समयबद्ध तरीके से तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सड़क, पेयजल और आधारभूत संरचना से जुड़े विभागों को विशेष रूप से त्वरित गति से कार्य पूरा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वन भूमि हस्तांतरण की आवश्यकता वाले कार्यों के संबंध में, उन्होंने संबंधित विभागों को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव तैयार करने और उन्हें शीघ्र शासन एवं नोडल अधिकारियों को भेजने को कहा, ताकि विकास कार्य बाधित न हों।
बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग सचिन सिंघल, एसीएमओ बीएस पांगती, डीटीडीओ केके जोशी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित विभिन्न अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।
🟢🟢 जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी के माध्यम से दिनांक 11.12.2025 को ब्लॉड सचिव भारत स्काउट एंड गाइड विकासखंड भटवाड़ी के पत्र के क्रम मे आपदा प्रबंधन टीम द्वारा एक दिवसीय आपदा संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम भारत स्काउट एंड गाइड के प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने आये प्रतिभागियों को प्रशिक्षण सफलतापूर्वाक प्रदान किया गया।
🟢🟢 प्रशिक्षण मे *79* स्काउट एंड गाइड के छात्र छात्राओं सहित भारत स्काउट एंड गाइड मे तैनात विद्यालय कार्मिकों द्वारा सहभागिता करते हुए प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
🟢🟢 आपदा प्रबंधन मास्टर ट्रेनर के द्वारा तथा क्यूआरटी टीम के सहयोग से प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को *भूकम्प पूर्व-दौरान-पश्चात* की जानकारी, खोज- बचाव उपकरणों की उपयोगिता/ जानकारी, प्राथमिक उपचार / सी०पी०आर०.*इंप्रोवाइज् मेथड ऑफ़ स्टेचर मेकिंग/ मैन्युअल* , वनाग्नि एवं घरेलू आग की रोकथाम की जानकारी , सेटेलाइट फोन की उपयोगिता सहित संचालन विधि, रोप नोट्स, राज्य व जनपद आपातकालीन केंद्र( आपदा) के टोल फ्री नम्बरों आदि की जानकारी देते हुए प्रयोगात्मक रूप से भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
🟢🟢 उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भटवाड़ी डॉ हर्षा रावत एवं अरविंद सिंह ब्लॉक सचिव भारत स्काउट एंड गाइड भटवाड़ी भी मौजूद रहे।
*With regards sir --Master trainer, DDMA Uttarkashi*
ग्रामसभा मातली में में प्रथम बार कृष्णलीला आयोजन पर खास कवरेज*देखिए "जनहुंकार" एपिसोड में कोर्ट (REPRIMANDS UP BAR COUNCIL) की LANDMARK JUDGEMENT की अहम जानकारी GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर विस्तृत रिपोर्ट महेश बहुगुणा के साथ=8126216516
**देखिए "जनहुंकार" एपिसोड में कोर्ट की LANDMARK JUDGEMENT की अहम जानकारी GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर विस्तृत रिपोर्ट महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*"देश विदेश की कुछ अन्य खास खबरें एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए ज्ञानवर्धक GANAG 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
राष्ट्रपति भवन व इंडिया गेट के मध्य कर्तव्य भवन के सामने कल्पवृक्ष के नीचे कथा श्रवण एर खास कवरेज देखिए GANGA 24 EXPRESS WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516





































No comments:
Post a Comment