*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 15, 2026

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516



*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑🛑 उत्तरकाशी, 15 जनवरी 2026

*न्याय पंचायत जोशियाडा में आयोजित शिविर में भारी उत्साह के साथ उमड़े लोग, 1800 से अधिक लोगों की रही उपस्थिति*

*राज्य सरकार की महत्वकांक्षी पहल, योजनाओं का लाभ पहुंच रहा जन–जन के द्वार*

*शिविर में वीबी जी राम जी योजना का पोस्टर लॉन्च किया गया, खंड विकास अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेशों व जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार जनपद में “जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत आज विकासखंड भटवाड़ी की न्याय पंचायत जोशियाडा में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। न्याय पंचायत जोशीयाडा के इंटर कॉलेज जोशियाडा में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की उपस्थिति में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सहभागिता करते हुए आम–जनमानस की समस्याओं को सुना गया तथा उनका मौके पर निस्तारण किया गया। 

न्याय पंचायत जोशियाडा में कुल 50 लिखित शिकायते दर्ज हुई जिनमें से 41 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शिकायतकर्ता ग्राम प्रधान जसपुर बुद्धि बल्लभ भट् ने मानसून के दौरान आत्यधिक बरसात से आवासीय मकानों में दरार आने पर अभी तक इसमें कोई कार्यवाही न होने की शिकायत दर्ज की जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने उपजिलाधिकारी भटवाडी़ को इस सबंध सर्वे कर आख्या रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिये l शिकायतकर्ता गोविन्द सिंह गुसांई ने सिल्याण निराकोट में सड़क निर्माण के दौरान जन सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त होने की शिकायत दर्ज की जिस पर विधायक सुरेश चौहान व मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डांग गांव में जिला पंचायत सदस्य द्वारा आवासीय भवनों को पेड़ों के खतरे पर शिकायत दर्ज की गयी जिसका वन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दियाl

न्याय पंचायत जोशीयाडा में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 01, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 338, पंचायतीराज विभाग द्वारा 32 को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की। उद्यान विभाग द्वारा 20 लोगो को बीज वितरण कर योजनाओं की जानकारी दी।समाज कल्याण विभाग द्वारा 08, महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 25 लोगों को विभागीय जानकारी प्रदान की। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 17 लोगों के राशन कार्ड की केवाईसी की, सहकारिता विभाग द्वारा 35 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 110 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 90 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। मत्स्य, डेयरी,पशुपालन विभाग द्वारा 75 लोगो को विभागीय जानकारी देकर लाभान्वित किया। बैंकिंग सेक्टर द्वारा 70 लोगो को ऋण, बीमा, सेविंग आदि जानकारी देकर लाभान्वित किया।

मंच का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी द्वारा किया गया।
शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार,ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरस्वती नाथ,ग्राम प्रधान कोटियाल गांव सुरेन्द्र पंवार सहित अन्य ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक मिश्रा सहित अन्य सदस्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, उपजिलाधिकारी भटवाड़ी शालिनी नेगी, पीडी अजय सिंह, खंड विकास अधिकारी अमित ममगई, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी डॉ. प्रेम पोखरियाल सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।













 विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव उत्तरकाशी में देश के विभिन्न राज्यों से उत्तरकाशी पधारे हुए टूर ऑपरेटर्स के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में पर्यटन विभाग द्वारा फेम टूर (परिचयत्मक भ्रमण) का आयोजन किया गया। उत्तरकाशी में शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टूर ऑपरेटर्स के समूह मुखवा और खरसाली के फेम टूर पर भेजे गए।

विदित है कि उत्तरकाशी मैं 14 जनवरी 2026 को शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया था जिसमें देश प्रतिष्ठित एसोसिएशन का टूर डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया तथा एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ए टी ओ ए आई के देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 से अधिक टूर ऑपरेटर और उत्तराखंड के भी लगभग 50 से अधिक टूर ऑपरेटर्स द्वारा प्रतिभा किया गया। इसके साथ ही उत्तरकाशी जनपद के 150 से अधिक होटल व्यवसाययों, होम स्टे चालकों,ट्रैकिंग एजेंसी स्वामियों द्वारा पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया। 15 जनवरी को इन टूर ऑपरेटर्स को जनपद उत्तरकाशी के समृद्ध पर्यटन से रूबरू कराने के लिए उनके लिए यह भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

टूर ऑपरेटर्स ने मुखवा, हर्षिल, भैरव घाटी  नेलांग, खरसाली यमुना मंदिर, खरसाली शनि मंदिर और सोमेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर देव दर्शन के साथ-साथ उत्तरकाशी क प्राकृतिक सौंदर्य के दर्शन किए किए।

जिला अधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया की इन फेम टूर का आयोजन करने के का उद्देश्य यह है की उत्तरकाशी में पर्यटन को 12 महीने के पर्यटन स्थल के रूप में में तब्दील किया जाए जिससे कि यहां के निवासियों को 12 महीने रोजगार मिले और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिले।
 एसोसिएशन ऑफ डॉमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष वेद खन्ना भी मुखवा और हर्षिल के फेम टूर पर गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की यह पहल निश्चित रूप से रंग लाएगी और आने वाले समय में टूर ऑपरेटर के माध्यम से इन स्थानों का व्यापक प्रचार प्रसार देश भर के पर्यटकों के बीच किया जाएगा।

देशभर से पधारे इन आगंतुकों ने जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और होटल एसोसिएशन के प्रति अपना आभार और धन्यवाद प्रकट किया और यह विश्वास दिलाया गया की भविष्य में उनका यह संबंध और अधिक मजबूत होगा और स्थाई रूप से अपनी निरंतरता बनाए रखने में सफल रहेगा।





 आयोजन में उत्तर प्रदेश दिल्ली मध्य प्रदेश गुजरात पश्चिम बंगाल त्रिपुरा महाराष्ट्र राजस्थान तमिलनाडु और केरल आदि राज्यों के  टूर ऑपरेटरs द्वारा प्रतिभा किया गया।



 


🛑*उत्तरकाशी, 14 जनवरी 2026*

*शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन औपचारिकता नहीं,उत्तराखंड को 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाने का साझा प्रयास — मुख्यमंत्री ।*

*उत्तराखंड बनेगा देश का ‘नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन,चारधाम के अलावा वेलनेस व एडवेंचर टूरिज्म की अपार संभावनाएं।*

*पर्यटन से पहाड़ों में रुकेगा पलायन, होमस्टे, टैक्सी और होटल को मिलेगा सालभर रोजगार — मुख्यमंत्री।*

*परमिशन,कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर और मार्केटिंग में सरकार देगी हरसंभव सहयोग।*

 *विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव में सीएम ने कहा विनाश नहीं,रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म हमारा लक्ष्य,हर गांव को पहचान और हर हाथ को रोजगार।*

*उत्तरकाशी,14 जनवरी (सूचना)* शीतकालीन चारधाम यात्रा एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा स्थानीय लोगों को वर्षभर रोजगार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉनक्लेव का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। 

 कॉनक्लेव में एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के सहयोग से देश के विभिन्न राज्यों से आए 50 टूर ऑपरेटर्स ने प्रतिभाग किया। इसके अतिरिक्त राज्य स्तर से 50 तथा स्थानीय स्तर से भी 50 टूर ऑपरेटर्स ने कॉनक्लेव में भाग लिया। कार्यक्रम में होटल एसोसिएशन उत्तरकाशी एवं बड़कोट, ट्रैकिंग संगठन उत्तरकाशी और सांकरी के पंजीकृत प्रतिनिधियों की भी सक्रिय सहभागिता रही। निम में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से शीतकालीन पर्यटन की संभावनाओं पर मंथन किया गया तथा उत्तराखंड को वर्षभर पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया। तीन दिवसीय विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव के तहत मां गंगा का शीतकालीन प्रवास मुखबा एवं मां यमुना का खरसाली तथा सांकरी में केदारकांठा ट्रैक बेस केम्प का देश भर के टूर ऑपरेटर भ्रमण करेंगे तथा शीतकालीन टूरिज्म को बढ़ावा देंगे।

 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विंटर टूरिज्म कान्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा कि शीतकालीन पर्यटन सम्मेलन केवल एक औपचारिक संवाद नहीं,बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन को नई दिशा देने का एक साझा प्रयास है। उन्होंने टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स, होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों, टैक्सी एवं ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों, एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े लोगों का स्वागत और उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के बड़े शहर प्रदूषण, बढ़ते तापमान, ट्रैफिक और तनाव से जूझ रहे हैं। ऐसे में उत्तराखंड देश का एक “नेचुरल हीलिंग डेस्टिनेशन” बन सकता है और सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अब केवल चारधाम यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वेलनेस, नेचर, एडवेंचर, कल्चर, योग, मेडिटेशन और सस्टेनेबल टूरिज्म का प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने टूर ऑपरेटर्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ट्रेंड बनाना और किसी डेस्टिनेशन को ब्रांड बनाना आप सभी के हाथ में है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उत्तराखंड को केवल 4 या 6 महीने का नहीं, बल्कि 12 महीने का टूरिज्म स्टेट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की शीतकालीन पर्यटन नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पहाड़ खाली न रहें, होटल बंद न हों, टैक्सियां खड़ी न रहें, होमस्टे सूने न रहें और युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े। जब 12 महीने पर्यटन सक्रिय रहेगा तो प्रदेश की आर्थिक स्थिति में भी व्यापक सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने टूरिज्म से जुड़े सभी हितधारकों से संवाद करते हुए कहा कि चाहे परमिशन हो, कनेक्टिविटी, इंफ्रास्ट्रक्चर या मार्केटिंग सपोर्ट—सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए तैयार है। इसके साथ ही पर्यटन विभाग के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम, डिजिटल अप्रूवल और निवेशकों के लिए फास्ट-ट्रैक सपोर्ट को और मजबूत किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन का अर्थ केवल बड़े होटल नहीं,बल्कि जब गांव की महिला का होमस्टे भरे, स्थानीय युवा टैक्सी चलाएं, पहाड़ी युवक ट्रेकिंग गाइड बनें,लोक कलाकारों को मंच मिले और किसान के उत्पाद सीधे पर्यटक तक पहुंचें—तभी पर्यटन सार्थक होगा। इसी उद्देश्य से सरकार ने होमस्टे नीति को सरल बनाया है, लखपति दीदी योजना से महिलाओं को जोड़ा है, लोकल गाइड ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किए हैं और “वोकल फॉर लोकल” को पर्यटन से जोड़ा है।

मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और संस्कृति पर जोर देते हुए कहा कि सरकार विकास चाहती है, लेकिन विनाश की कीमत पर नहीं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय संस्कृति का संरक्षण और गांव के अंतिम व्यक्ति को पर्यटन से जोड़ना ही सरकार का रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मॉडल है।उन्होंने सभी टूर ऑपरेटर्स से आग्रह किया कि वे अपने पर्यटन पैकेज में उत्तरकाशी, हर्षिल, मुखबा, नेलांग, चमोली, औली, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग एवं सीमांत गांवों को शामिल करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप पैकेज बनाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं और निवेशकों को संदेश देते हुए कहा कि उत्तराखंड निवेश के लिए पूरी तरह तैयार है, क्योंकि यहां पर्यटन केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि रोजगार का सबसे बड़ा इंजन है। उन्होंने कहा कि होटल मालिक, होमस्टे संचालक, टैक्सी चालक और ट्रैवल एजेंट—सभी को काम मिले और हर गांव को पहचान मिले, यही सरकार का लक्ष्य है।

इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल,दर्जा राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल,जगत सिंह चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ.स्वराज विद्वान,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण,डीएम प्रशान्त आर्य,एसपी कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जयभारत सिंह,रजिस्ट्रार निम विशाल रंजन,जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।









 🛑🛑 उत्तरकाशी, 14 जनवरी 2026

*कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विधिवत् शुभारंभ* 

*देवभूमि की संस्कृति के साथ छेड़–छाड़ की किसी को भी इजाजत नहीं : मुख्यमंत्री*

*मुख्यमंत्री ने कहा 27000 हजार युवाओं को नौकरी मिली है हाईकोर्ट के निर्णय के बाद अब जल्द ही 2000 युवाओं को मिलेगी नौकरी*

मकर संक्रांति के पर्व पर उत्तरकाशी में सुप्रसिद्ध माघ मेला (बाड़ाहाट कू थौलू) आज से शुरू हो गया है। पौराणिक माघ मेले का उद्घाटन बाड़ाहाट पट्टी के आराध्य कंडार देवता तथा बाड़ागड्डी क्षेत्र के हरि महाराज की डोली के सानिध्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया। जनपद के रामलीला मैदान में सप्ताह भर चलने वाला बाड़ाहाट का थौलू के नाम से प्रचलित यह पौराणिक  मेला जनपद की विशिष्ट धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक है। 

आज माघ मेला में भाग लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण लोक देवताओं की डोलियों और धार्मिक प्रतीकों के साथ उत्तरकाशी पहॅुंचे। भागीरथी नदी में पर्व स्नान करने के बाद कंडार देवता व हरि महाराज सहित अनेक देवडोलियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने बाड़ाहाट (उत्तरकाशी नगर का पुरातन क्षेत्र) स्थित चमाला की चौंरी पर पहॅुचकर डोलीनृत्य व रासो-तांदी नृत्य कर बाड़ाहाट के थौलू (मेला) की अनूठी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की छटा बिखेरी। 

अपराह्न में रामलीला मैदान में कंडार देवता व हरि महाराज की आगवानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर माघ मेला का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेला पांडाल में घण्डियाल देवता, खंडद्वारी देवी, राज-राजेश्वरी देवी, त्रिपुर सुंदरी,नाग देवता व दक्षिण काली सहित अनेक देवडोलियों व धार्मिक प्रतीकों की भी उपस्थिति रही। उद्घाटन समारोह में त्रृषिराम शिक्षण संस्थान की छात्राओं ने स्वागत गान एवं नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को मकर संक्रांति और माघ मेले की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज उन्हें बाबा विश्वनाथ की नगरी और मां भागीरथी की पावन धरा पर आयोजित पौराणिक और ऐतिहासिक धार्मिक मेले के शुभारम्भ में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। यह एक लोक आस्था का महाकुंभ है और आज के दिन से ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। आज उत्तरकाशी जनपद अपनी एक आध्यात्मिक पहचान बना रहा है। वहीं विकास के पथ पर भी अग्रसर है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सरकार की नीतियां सिर्फ फ़ाइलों तक सीमित नहीं है सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सांस्कृतिक विरासत सुरक्षित है और विकास भी सुनिश्चित हो रहा है एवं पर्यटन के क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर बनाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तरकाशी जनपद में 1000 करोड़ से अधिक की लागत से सड़कों का निर्माण, मरम्मत और सुधारीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। उत्तरकाशी में ही रू. 23 करोड़ की लागत से 50 बेड का क्रिटिकल केयर यूनिट बनाया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला का उच्चीकरण कर रू. 46 करोड़ की लागत से उपजिला अस्पताल बनाया जा रहा है। सिल्क्यारा टनल का ब्रेकथ्रू भी हो चुका है जल्द ही इस टनल का कार्य पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों सहित पर्यटकों को भी सहूलियत मिलेगी। इस टनल के निर्माण से यमुनोत्री और गंगोत्री के मध्य लगभग 25 किमी की दूरी भी कम होगी। यमनोत्री में हैलीपेड निर्माण, सिंचाई योजनाएं, भटवाड़ी में बाढ़ सुरक्षा कार्य सहित विकास के अन्य कार्य किए जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा आज सरकार 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन कार्यक्रम पर कार्य कर रही है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से भी पर्यटन को नया आयाम दिया जा रहा है। जादुंग में उत्सव मैदान का निर्माण किया जा रहा है। आज उत्तरकाशी जनपद में 12 हजार लखपति दीदी बन चुकी है। जो आत्मनिर्भर उत्तराखंड की तस्वीर को प्रदर्शित करती है। सतत् विकास लक्ष्य इंडेक्स में भी आज उत्तराखंड प्रथम स्थान हासिल किया है तथा राज्य में भी उत्तरकाशी तीन प्रमुख जिलों में शामिल है। आज राज्य में रिवर्स पलायन भी बढ़ रहा है लोग आज अपने पैतृक निवास की और लौट रहे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अतिथि देवो भव: की परम्परा है और देवभूमि की मर्यादा तोड़ने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार ने दंगा विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून,लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि कानून लागू किए हैं तथा 1000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई है। राज्य में सख्त भू कानून लागू किया है तथा ऑपरेशन कालनेमी चलाकर सनातन धर्म को बदनाम करने वाले पाखंडियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। उत्तराखंड देश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला प्रथम राज्य बना है, यूसीसी के लागू होने से आज सभी के लिए सबकी सुरक्षा और एक समान कानून लागू किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शिता के साथ नौकरी मिली है। युवाओं के भविष्य के लिए सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। अभी 2 हजार पुलिस भर्ती पर हाईकोर्ट के निर्णय के बाद परिणाम घोषित किया गया है,जल्द ही इन 2000 युवाओं को नियुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है भ्रष्टाचार में लिप्त उच्च अधिकारियों सहित सभी पर कड़ी कार्यवाही की गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति के साथ किसी को भी छेड़–छाड़ की इजाजत नहीं दी जाएगी। देवभूमि में किसी भी प्रकार का जिहाद नहीं चलेगा। अंकिता भंडारी केस पर उन्होंने कहा कि हमने पहले भी जांच करवाकर अपराधियों को जेल पहुंचाने का काम किया है तथा स्वयं अंकिता भंडारी के माता पिता से मिलकर उनकी भावनाओं के अनुरूप सीबीआई जांच के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो अंकिता भंडारी को पहले भी न्याय दिलाने के खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे।

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शक्ति मंदिर एवं बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, संतों के आशीर्वचनों के शिलापट्टों किया लोकार्पण*

मुख्यमंत्री  ने अपने  जनपद भ्रमण के दौरान पौराणिक भगवान विश्वनाथ मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मंदिर परिसर में दर्शन के उपरांत महान संतों के आशीर्वचनों और उनके आध्यात्मिक संदेशों पर आधारित संकलन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है और यहाँ के संतों का तप व ज्ञान हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि संतों के दिव्य वचन समाज को सही मार्ग दिखाने के साथ-साथ हमारी युवा पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने में सहायक हैं।


इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पुरोला विधायक दुर्गेशवर लाल,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, जिला अध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, प्रताप सिंह पंवार, जगत सिंह चौहान, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, ममता पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र राणा, जिला महामंत्री महावीर सिंह नेगी, परशुराम जगुडी, नगर पालिकाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हरेंद्र राणा, हरीश डंगवाल, शैलेन्द्र कोहली, गिरीश भट्ट, लोकेंद्र बिष्ट, सूरत राम नौटियाल,जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय , मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




























कंडार देवता तथा हरि महाराज की डोली के सानिध्य में उत्तरकाशी के ऐतिहासिक माघ मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया विधिवत् शुभारंभ*


















No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here