उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी 18 जनवरी (सूचना)-* एडीएम मुक्ता मिश्र ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। पेयजल निगम की सबसे अधिक 80 शिकायतें सीएम हेल्पलाइन में लम्बित है जबकि राजस्व विभाग की 68 लोक निर्माण विभाग की 52 एवं पीएमजीएसवाई की 41,विद्युत विभाग की 21 और नगर पालिका बड़कोट व बड़ाहाट की 15 शिकायतें लम्बित है। एडीएम ने लंबित प्रकरणों पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समय-सीमा के भीतर संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिक न होकर वास्तविक होना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
एडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझें और समाधान के बाद फीडबैक भी लें। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण योजना है,जिसका उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
वर्चुअल बैठक में एसडीएम बड़कोट वृजेश तिवारी,सहित तहसीलदार एवं ईओ नगर पालिका एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देवभूमि उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी स्थित ग्राम सभा झाला में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर चल रहा “थैंक यू नेचर” अभियान अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। युवाओं के बाद अब गांव की महिलाएं भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाकर नई मिसाल कायम कर रही हैं। ग्राम झाला में भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा थैंक यू नेचर अभियान के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने गांव के मंदिर प्रांगण, सार्वजनिक रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की तथा प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर कूड़ेदान में वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया। महिलाओं की इस पहल ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है।
गौरतलब है कि थैंक यू नेचर अभियान की शुरुआत गांव के युवा अभिषेक रौतेला द्वारा की गई थी, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान के रूप में भी इस संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। इस अभियान का उल्लेख माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में किया जाना गांव के लिए गौरव का विषय रहा है। अब महिलाएं, युवा और बच्चे—सभी इस मुहिम से जुड़कर ग्राम झाला को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक गांव के रूप में स्थापित कर रहे हैं। भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह की यह पहल अन्य गांवों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनती जा रही है।
प्रतिभागियों के आवास व्यवस्था के लिए यूथ हॉस्टल मनेरा के अलावा धर्मशालायों की आवश्यक व्यवस्था कर लें। आयोजित होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले खेलकूद प्रतियोगिताओं के फाइनल प्रतियोगिता का समय सरिणी तैयार करें। यह बात मुख्य विकास अधिकारी जय भारत ने एनआईसी कक्ष में आयोजित सांसद चैम्पिनशिप ट्राफी खेलकूद प्रतियोगिता की आयोजन समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सांसद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रत्येक दिन आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की समय सारिणी तैयार के निर्देश युवा कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन की खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार वितरण के लिए अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की भूमिका के लिए पर्याप्त क्रीडध्यक्षों की तैनाती की जाय।
जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने कहा कि सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी के आयोजन के लिए चार्ट तैयार किया गया है। जिसमें 25 जनवरी से 27 जनवरी 2026 के मध्य अण्डर 19 बालक/बालिकाओं कबड्डी, एथलेटिक्स, बालीवाल तथा अण्डर 19 बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 28 जनवरी को अण्डर 19 बालक/बालिका वर्ग की मुर्गाझपट, पिट्ठू बैडमिंटन तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी। श्री भण्डारी ने कहा कि 29 जनवरी 2026 को अण्डर 14 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की मुर्गाझपट, पिट्ठू, बैडमिंटन एवं बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता तथा 30 जनवरी को अण्डर 14 आयुवर्ग की बालक/बालिकाओं की फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 31 जनवरी एवं 02 फरवरी को अण्डर 19 बालक/बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता का सम्पन्न की जायेगी। उन्होंने बताया कि 2 एवं 3 फरवरी 2026 को अण्डर आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की कबड्डी, एथलेटिक्स, वालीबाल तथा बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता के साथ ही प्रतियोगिता का समापन होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, प्रोफेसर पीजी कालेज उत्तरकाशी से डा0 अरविन्द कुमार, डा0 एम0पी0एस0 परमार, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सौरभ रमोला, जिला क्रीडा अधिकारी बबीता बिश्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल पंकज तिवारी, निरीक्षक टी0एस0 चौहान, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी टिहरी गढ़वाल चतर लाल, गजेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भटवाड़ी संदीप राणा, चिन्यालीसौड़ मानवेन्द्र राणा, डुण्डा प्रवेश पैन्यूली, नौगांव लोकेन्द्र नेगी, पुरोला कु0 किरन राना, इन्द्रमणी बौड़ाई, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।
जिला युवा कल्याण एवं
प्रा0र0द0 अधिकारी
उत्तरकाशी।
*उत्तरकाशी के पौराणिक माघ मेले में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल* *हरि महाराज की डोली का मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद*
उत्तरकाशी, 17 जनवरी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में आयोजित पौराणिक माघ मेला (बाड़ाहाटा कु थोलू) कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हरि महाराज नागराज की डोली तथा समेश्वर महाराज से उनका आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को माघ मेले की शुभकामनाएं देते हुए मेले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्ता पर प्रकाश डाला।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि माघ मेला उत्तरकाशी की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक मेले हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक संस्कृति, परंपराओं और धार्मिक आयोजनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आज स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं के आजीविका संवर्धन के लिए लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3 करोड़ लखपति दीदी की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य में 1.65 लाख से अधिक लखपति दीदी बन चुकी है। इस दौरान माघ मेले में पारंपरिक लोक नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली।।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी, जिला पंचायत सदस्य अनीता नेगी, बिना चौहान, ज्योति राणा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी 17 जनवरी (सूचना)-* कृषि एवं कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को गंगोरी राइंका में आयोजित शिविर में प्रतिभाग किया। कैबिनेट मंत्री ने जन–जन की सरकार,जन–जन के द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर में आमजनता की समस्याएं सुनीं। शिविर में कुल 47 शिकायतें एवं समस्याएं दर्ज हुई। जिसमें 32 शिकायतों/समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। जबकि शेष समस्या विकासपरक और योजनाओं की मांग को लेकर उजागर हुई जिसे समयबद्धता के साथ प्रस्ताव में शामिल कर निस्तारण के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।
*45 दिन तक चल रहा प्रदेशव्यापी अभियान,कैबिनेट मंत्री*
कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश भर में 45 दिनों तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है,जिनसे अब तक 2 लाख 72 हजार से अधिक लोग लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने इस अभियान को सरकार की एक अनूठी पहल बताया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। अब तक 1 लाख 65 हजार हमारी बहने ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं खेती, गृहकार्य और समूह कार्य के माध्यम से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। कृषि विभाग द्वारा 80 प्रतिशत से अधिक कृषि यंत्रो,बीज आदि पर सब्सिडी दी जा रही है,जिससे आने वाले समय में किसानों की आय में वृद्धि होगी। वहीं ईई पेयजल निगम शिविर में उपस्थित नही होने पर कैबिनेट मंत्री ने ईई का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश सीडीओ को दिए।
*समान कार्य समान वेतन, उपनल कर्मचारियों की मांग पूरी।*
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार ने उपनल कर्मचारियों की बड़ी मांग को पूरा करते हुए समान कार्य, समान वेतन की व्यवस्था लागू की है, जिससे कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिला है।
*ग्रामीणों ने अनेक सड़क मार्ग सुधारीकरण की मांग रखी।*
शिविर में मनीष राणा,गणेश पंवार सहित अन्य ग्रामीणों ने गंगोरी–अगोड़ा सड़क मार्ग के सुधारीकरण की मांग प्रमुखता से रखी। गंगोत्री नेशनल हाईवे से उत्तरों गांव को जोड़ने वाली सड़क के संबंध में कैबिनेट मंत्री ने पीएमजीएसवाई एवं राजस्व विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। नरेंद्र चौहान ने उत्तरों से डिंगला तक सड़क मार्ग एवं गौरव रावत ने सेकु गांव को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग की। इस सम्बंध में विधायक के आग्रह पर कैबिनेट मंत्री ने सेकु,हुर्रि आदि गांव की डीपीआर बनाने के निर्देश पीएमजीएसवाई को दिए। पुष्पा भट्ट द्वारा बगियाल गांव सड़क मार्ग पर नाली निर्माण नही होने से सड़क मार्ग का पानी सीधे घरों में घुसने की शिकायत करते हुए नाली निर्माण की मांग की। कैबिनेट मंत्री ने ईई पीएमजीएसवाई को तत्काल मौके पर जाकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने नेताला में डॉक्टर और सफाईकर्मी की तैनाती की मांग की। कुसमा देवी और आशीष ने घर के पास खतरे की जद में आये बिजली के खम्बो को बदलने की मांग की। नेताला निवासी नारायणी देवी ने पीएम आवास दिलाने एवं पंचम सिंह गुसाईं द्वारा राज्य चिन्हित आंदोलनकारियों में शामिल करने की मांग की गई।
*चेक और सहायता राशि के वितरण के साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्र किए गए जारी*
कैबिनेट मंत्री ने सामुदायिक निवेश फंड के तहत स्वयं सहायता समूहों को चेक वितरित किए। मां गंगा स्वयं सहायता समूह को 9 लाख रुपये
कालेश्वर महिला स्वंय सहायता समूह को 11 लाख रुपये
प्रगति महिला स्वयं समूह को 3 लाख 75 हजार रुपये के चेक प्रदान किए। इसके साथ ही तीन प्रगतिशील किसानों को पावर वीडर वितरित किए । रीप परियोजना के तहत धराली आपदा से प्रभावित 67 परिवारों के स्वयं सहायता समूह को 2 करोड़ 1 लाख रुपये की सहायता राशि के डमी चेक वितरित किए। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री ने विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा पात्र लाभार्थियों के 45 प्रमाण पत्र जारी किए। शिविर में भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए।
*विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी ।*
विधायक सुरेश चौहान ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 20 से 40 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा पेंशन प्रदान की जा रही है। विधायक ने कहा कि गांव के मजदूर श्रमिक कार्ड अवश्य बनवाएं, जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। विधायक ने कहा कि इस वर्ष जंगली जानवरों से फसलों को होने वाली क्षति को भी फसल बीमा योजना में शामिल किया गया है।
शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान,दर्जा राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल,ब्लाक प्रमुख ममता पंवार,गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट,जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान,जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरीश डंगवाल,जिला महामंत्री महावीर नेगी,राजेश राणा,सुनील राणा,सते सिंह राणा,विजय संतरी,विजय बड़ोनी,सीडीओ जयभारत सिंह,एडीएम मुक्ता मिश्र,परियोजना निदेशक अजय सिंह,सीएमओ डॉ.बीएस रावत,खंड विकास अधिकारी अमित ममगाईं सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*महिला का खोया पर्स आभूषण व नकदी के साथ महिला आरक्षी द्वारा लौटाया गया वापस।*
उत्तरकाशी, पौराणिक माघ मेले में ड्यूटीरत महिला आरक्षी निकिता को आज 18 जनवरी 2026 को मेला परिसर में ड्यूटी के दौरान एक पर्स पड़ा मिला, जिसमें कुछ आभूषण तथा 4100 रु0 की नकदी थी। महिला आरक्षी द्वारा पर्स को माघ मेला थाने पर लाया गया जहाँ पर पुलिस द्वारा पर्स में रखें आधार कार्ड से जानकारी जुटाते पर्स को आभूषण व नकदी के साथ पर्स की मालकिन श्रीमती सुनीता देवी को वापस लौटाया गया।
माघ मेला के शांतिपूर्ण संचालन तथा मेलार्थियों के सेवा एवं सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस तत्पर है। किसी भी पुलिस सहायता हेतु नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा डायल 112 पर कॉल करें। मेले के दौरान बिछुड़े परिजनों/बच्चों हेतु खोया पाया केंद्र पर सम्पर्क करें।
*बड़कोट पुलिस द्वारा 710 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को किया गया गिरफ्तार।*
थाना बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा अल्टो कार से चरस की तस्करी करते 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन एवं नशामुक्त अभियान के तहत *श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में अवैध नशे के सौदागरों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक कठैत* के नेतृत्व में थाना *बड़कोट पुलिस की टीम द्वारा एक सटीक जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में बड़कोट,दुबाटा के पास से हरदयाल व प्रदीप नाम के 2 तस्करों को अल्टो कार(UP 12Y 6244) से अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गयी है।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर *8/20/60 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* 1-हरदयाल पुत्र हीरपाल चंद निवासी ग्राम मठ थाना पुरोला, उत्तरकाशी।
2- प्रदीप राणा पुत्र उपेन्द्र निवासी ग्राम कुंशाला थाना बड़कोट, उत्तरकाशी।
*बरामद माल-* 710 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1.40 लाख रु0)
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 भूपेंद्र सिंह रावत
2- हे0कानि0 बबलू
3- का0 गौरव रावत
*“36वें सड़क सुरक्षा माह” के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा माघ मेले मे लगायी गयी सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा की प्रर्दशनी।*
यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी द्वारा 16 जनवरी-14 फरवरी 2026 तक “36वां सड़क सुरक्षा माह” आयोजित किया जा रहा है। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा रामलीला मैदान उत्तरकाशी में चल रहे माघ मेला(बाडाहाट कू थौलू) में सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा की प्रदर्शनी लगाकर मेलार्थियों, वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, तीन सवारी, आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जागरुक तथा गुड सेमेरिटन की जानकारी देते हुये सड़क दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद हेतु प्रेरित किया रहा है। याताायात की टीम द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किर यातायात नियमों की महत्ता समझायी जा रही है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप चिपकाकर सडक सुरक्षा के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
36वें सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत यातायात पुलिस द्वारा पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम/शिविर आयोजित किये जायेंगे।
























No comments:
Post a Comment