*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 28, 2026

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 यूसीसी दिवस का उक्त कार्यक्रम ITI बड़कोट और जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी प्रतिनिधि कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

 *मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुसार आज जनपद अन्तर्गत वर्षा/बर्फबारी की सम्भावना के दृष्टिगत सावधानी बरतने के साथ आवश्यक कार्यवाही के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है-* 

☑️  बी0आर0ओ0/अधि0अभि0 राष्ट्रीय राजमार्ग खण्ड़, बडकोट/एन0एच0आई0डी0सी0एल0/ अधि0 अभि0, लो0नि0वि0, भटवाडी/उत्तरकाशी/बडकोट/पुरोला/पी0एम0जी0एस0वाई0 आदि द्वारा अपने नियंत्रणाधीन मोटर मार्गो के संवेदनशील स्थालों पर पर्याप्त मात्रा में मशीनरी/मजदूरों की तैनाती करें।
 *बर्फ/पाला पड़ने से प्रभावित होने स्थानों यथा राडी टॉप/चौरंगी/सुक्की/हर्षिल/गंगोत्री/ स्यानाचट्टी-जानकीचट्टी/ जरमोला धार आदि स्थानों पर* पर्याप्त मात्रा में चूना, नमक डालते हुये मजदूर/मशीनरी की तैनाती कर मार्ग सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।

☑️  समस्त प्रभागीय वनाधिकारी वर्षा/बर्फबारी के दौरान जनपद में आये पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर रूकने हेतु सूचित करें। बर्फ गिरने की दशा में ट्रैकरों को ऊॅचाई वाले क्षेत्रों में जाने हेतु प्रतिबन्धित किया जाय। 

☑️  विधुत/पेयजल आदि आवश्यक सेवाओ के विभाग सतर्क रहते हुये बाधित सेवाओं  के तत्काल सुचारू करना सुनिश्चित करेंगे।

☑️ समस्त थाना/चौकियों आम जनमानस को हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करने हेतु सचेत करें तथा बर्फबारी के दौरान हिमस्खलन वाले स्थानों में नही जाने/सतर्क रहने के लिये सूचित करें। बर्फबारी/पाला पड़ने से प्रभावित होने स्थानों यथा राडी टॉप/चौरंगी/सुक्की/हर्षिल/गंगोत्री/ स्यानाचट्टी-जानकीचट्टी आदि स्थानों पर मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में पुलिस उक्त स्थानों पर यातायात नियंत्रित करेंगे।

☑️  मुख्य शिक्षा/समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत विद्यालयों में सावधानी बरती जायें।

☑️  मुख्य चिकित्साधिकारी, उत्तरकाशी समस्त गर्भवती महिलाओं जिनका प्रसव एक सप्ताह के अन्तर्गत होना सम्भावित है उन्हें आशा/ए0एन0एम0 के माध्यम से सूचित करते हुये सुरक्षित प्रसव हेतु निकटम चिकित्सालय/सुविधाजनक स्थानों में लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।
     *Deoc Uki....*


 *प्रथम देवभूमि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) दिवस समारोह 2026 | समानता द्वारा समरसता* 

https://youtube.com/live/85JnKqlxAok?feature=share
🛑🛑 उत्तरकाशी, 27 जनवरी 2026

*जिले में समानता द्वारा समरसता थीम पर आधारित प्रथम यूसीसी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया*

*जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर यूसीसी दिवस पर नगर पालिकाओं में आयोजित किए गये मोहल्ला शिविर*

*जिला मुख्यालय से लेकर तहसील, ब्लॉक, नगरपालिका वार्ड एवं ग्राम स्तर पर भव्यता से मनाया गया प्रथम यूसीसी दिवस*

*जिला मुख्यालय और तहसील बड़कोट में आयोजित हुए यूसीसी दिवस पर कार्यक्रम*

प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) के ऐतिहासिक क्रियान्वयन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को  जिले में प्रथम यूसीसी दिवस मनाया गया।  मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ, जहाँ प्रशासन और कानून के जानकारों ने इस कानून की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं द्वारा अवगत कराया गया कि यूसीसी का उद्देश्य समाज के हर नागरिक को समान अधिकार देना और दशकों से चली आ रही कानूनी विसंगतियों को दूर करना है। यह दिवस भविष्य में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा।
जिला मुख्यालय के ऑडिटोरियम में द्वीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपनिबंधक अभिसार चौधरी द्वारा यूसीसी के विषय में जागरूकता और जरूरी जानकारियां साझा की गयी तथा यूसीसी के संबंध में क्विज का आयोजन भी किया गया जिसमें उपस्थित जनसमूह द्वारा उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया।  कार्यक्रम के दौरान जिले में यूसीसी के कार्यान्वयन को लेकर उत्कृष्ट कार्य काने वाले कर्मिकों को भी सम्मानित किया गया।

 ​जिला मुख्यालय के साथ-साथ बड़कोट तहसील के अंतर्गत आईटीआई बड़कोट में भी यूसीसी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़कोट में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।  बड़कोट में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनता को यूसीसी के संबंध में जानकारी प्रदान की गई जिससे यूसीसी के माध्यम से विवाह पंजीकरण, उत्तराधिकार और अन्य पारिवारिक मामलों में सरलता आएगी। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित  दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों ने भी इस नई व्यवस्था के प्रति अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं और कानून की बारीकियों को समझा।
यूसीसी दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिले की नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में मोहल्ला शिविर का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से शहरी क्षेत्र में यूसीसी के बारे में जानकारी दी गई तथा यूसीसी पंजीकरण किए गए।
  जिलाधिकारी ने कहा कि समान नागरिक संहिता किसी की व्यक्तिगत धार्मिक मान्यताओं में हस्तक्षेप नहीं करती, बल्कि यह नागरिक अधिकारों को सुरक्षा प्रदान करती है। महिलाओं के अधिकारों, उनके पैतृक संपत्ति में समान हिस्सेदारी और भरण-पोषण के नियमों पर यूसीसी में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के जन-प्रतिनिधि के रूप में, मुझे गर्व है कि हमारा राज्य समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। यह कानून किसी जाति या धर्म के विरुद्ध नहीं, बल्कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण और सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। हमने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय परंपराओं का सम्मान करते हुए, बहुविवाह और कुप्रथाओं को समाप्त कर एक प्रगतिशील समाज की नींव रखी है।
यूसीसी दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक , नगर पालिका और ग्राम स्तर में भी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा जिले में  यूसीसी की मार्गदर्शिकाएँ और पम्फलेट्स भी वितरित किए गए। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि आगामी दिनों में न्याय पंचायत स्तर पर भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।इस दौरान जिला मुख्यालय पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यूसीसी सम्बंधित जागरूकता नाटक प्रतुत किए गए।

इस दौरान जिला मुख्यालय के कार्यऋम में दायित्धारी राज्य मंत्री प्रताप सिंह पंवार,ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार,नगर पालिका अध्यक्ष चिन्यालीसौड़ मनोज कोहली , पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह, सीओ जनक पंवार, सीएमओ बीएस रावत, डीईओ शैलेन्द्र अमोली, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटुडा सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। बड़कोट में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, एसडीएम बृजेश तिवारी,डीएफओ रविंद पुंडीर, तहसीलदार रेनू सैनी , ईओ उमेश सुयाल सहित अन्य उपस्थित रहे।











*दूरभाष द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार-* 
*आज दिनांक-27.01.2026*
डेल्टा द्वारा अवगत कराया गया है कि वर्तमान समय में श्री गंगोत्री, मोरी, हर्षिल, के  ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से हल्की बर्फबारी बर्फबारी शुरू हुई है अन्य सभी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बादल लगे हैं।

 1*गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू से सुक्की टॉप तक यातायात सुचारू हैं।
 सुखी टॉप से ​​गंगोत्री रोड 4X4 वाहनों के लिए नॉन स्किड चेन के साथ यातायात सुचारू किया गया हैं।* बर्फ/पाला वाले प्रभावित क्षेत्र में वाहनों के सुरक्षा के दृष्टिगत बीआरओ द्वारा उक्त स्थानों पर नमक/चुना का छिड़काव किया जा रहा हैं।

 *2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू है।

 *3-*  उत्तरकाशी-घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग यातायात सुचारू हैं। 

 *√-   जनपद अन्तर्गत 01 ग्रामीण मार्ग बर्फ के कारण बाधित हैं। सम्बन्धित विभाग द्वारा उक्त मार्गो को सुचारू किये जाने हेतु कार्यवाही गतिमान हैं। 
*√    तहसील भटवाड़ी अन्तर्गत-* धराली से गंगोत्री क्षेत्र तक विधुत आपूर्ति बाधित बाधित है विद्युत विभाग के संबंधित कार्मिको द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने हेतु कार्य गतिमान है।

 *√   तहसील बड़कोट अन्तर्गत-* सभी ग्रार्मो की विद्युत आपूर्ति सुचारु है।

 *√   तहसील पुरोला अन्तर्गत-* सभी ग्रामों में विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

 *√   तहसील मोरी अन्तर्गत-* नैटवाड क्षेत्र में  08 ग्रामों की विधुत आपूर्ति बाधित। विद्युत विभाग के कार्मिकों को द्वारा विद्युत आपूर्ति सुचारू किए जाने हेतु कार्य गतिमान है।
√ तहसील चिन्यालीसौड़ के सभी ग्रामों मे विधुत आपूर्ति सुचारू  है।
 *√    जनपद अन्तर्गत* समस्त विकास खंड में वर्तमान में पेयजल आपूर्ति सुचारू हैं।
Deoc Uki..
🛑 उत्तरकाशी, 27 जनवरी 2026

*सतर्कता अपील: जिलाधिकारी के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से रहे सावधान*

*जिलाधिकारी की आधिकारिक फेसबुक आईडी से किसी को व्यक्तिगत रूप से फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश नहीं भेजा जाता है*


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। अज्ञात साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा बनाई गई इस आईडी से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर और संदेशों के माध्यम से अवैध रूप से धन की मांग की जा रही है, जो एक गंभीर साइबर अपराध है। 

*जिला प्रशासन ने पूर्व में भी स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से किसी भी व्यक्ति को फ्रेंड रिक्वेस्ट या संदेश नहीं भेजा जाता है* 

 जिलाधिकारी के नाम से  मिलते जुलते नाम अथवा फोटो का उपयोग करके साइबर अपराधियों द्वारा फेसबुक आईडी से आने वाली किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें और यदि उन्हें इस अकाउंट से किसी भी प्रकार के धन की मांग या संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है, तो उसे तत्काल नज़रअंदाज़ करें। 
जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में भी स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी कार्यालय या स्वयं जिलाधिकारी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से कभी किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं किया जाता है ना ही किसी प्रकार के धन की मांग की जाती है। यदि किसी नागरिक को ऐसी कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस या साइबर सेल हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दें, ताकि साइबर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी।
🛑 सिंगोट (उत्तरकाशी) 27 जनवरी 2026

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार सायं विकासखंड डुंडा के सुदूरवर्ती गांव सिंगोट में ग्रामीणों द्वारा सहकारिता विभाग से जुड़कर गठित श्री नागराजा मत्स्य जीवी उत्पादन सहकारी समिति द्वारा बनाई गई मत्स्य उत्पादन इकाई का स्थलीय निरीक्षण किया। 
यह समिति आज आत्मनिर्भरता और स्थानीय रोजगार की सशक्त मिसाल बन चुकी है।  समिति द्वारा बड़े पैमाने पर ट्राउट मछली का उत्पादन किया जा रहा है जिसकी आपूर्ति मुख्य रूप से आईटीबीपी मातली और जिले के स्थानीय बाजार में की जा रही है।  समिति को पहले बीज विभाग से उपलब्ध कराई जाती थी किंतु विभागीय प्रशिक्षण मिलने के बाद अब समिति स्वयं मछली बीज उत्पादन कर रही है तथा अन्य उत्पादकों को भी 5 रुपए प्रतिपीस की दर से स्थानीय बाजारों में उपलब्ध करा रही है।

 समिति ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत मत्स्य विभाग से 44 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया, जिसमें 50 प्रतिशत सब्सिडी दी गई। वर्तमान में समिति से 34 सदस्य जुड़े हैं, जबकि इसके अतिरिक्त 14 अन्य लोगों को भी रोजगार से जोड़ा गया है।
गांव में ही आजीविका सृजन के उद्देश्य से समिति द्वारा 20 ट्राउट मछली टैंक और 6 स्थानीय मछली टैंक स्थापित किए गए हैं, जिससे प्रतिवर्ष 20 से 22 लाख रुपये का उत्पादन हो रहा है। ट्राउट मछली 60 हजार रुपये प्रति क्विंटल तथा स्थानीय मछली 300 रुपये प्रति किलो की दर से बेची जा रही है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि यह एक अत्यंत सफल इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल है जिसे मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना और राज्य की अन्य योजनाओं के समन्वय से विकसित किया गया है। यहां पॉलीहाउस, हॉर्टिकल्चर और मत्स्यपालन का एक साथ सफल संचालन हो रहा है। जिले के ऐसे क्षेत्र जहां ट्राउट मछली के उत्पादन के अनुकूल वातावरण है वहां इस मॉडल को एक बेंचमार्क मानकर  अन्य काश्तकारों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि तकनीकी सहायता और सरकारी योजनाओं के माध्यम से उनकी आर्थिकी मजबूत बनें।
इस दौरान सहायक निदेशक मत्स्य नीतीश कुमार उपस्थित रहे।







जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी












*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 कड़ाके की ठंड व बर्फ के बीच देशभक्ति के जज्बा..

थाना हर्षिल पर उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर बर्फ व ठंड के बीच 'गणतंत्र दिवस समारोह' का आयोजन कर सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ ली गयी।

#RepublicDay2026 #deshbhakti #UttarakhandPolice


*गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के 10 अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित।*

उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिये उत्तरकाशी पुलिस के 10 अधिकारियों/कर्मचारियों को ’’राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’’, पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’गोल्ड’’ एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशस्ति डिस्क ’’सिल्वर’’ प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। 

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा समस्त पदक विजेताओं की सराहना करते हुये  शुभकामनाएं दी गयी।*

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

 *


गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू मे भव्य परेड़ का आयोजन*

*उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने ली राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ।*

आज 26 जनवरी 2026 को 77 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन ज्ञानसू  मे भव्य रैतिक परेड़ का आयोजन किया गया। वरिष्ठ अतिथिगणों सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। तदोपरान्त मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड़ का निरीक्षण किया गया, *परेड़ का संचालन यातायात उपनिरीक्षक श्री विरेन्द्र सिंह नेगी(1st कमान) द्वारा किया गया, परेड की द्वितीय कमान का दायित्व अ0उ0नि0 श्री ओमप्रकाश डिमरी जबकि तृतीय कमान का दायित्व अ0उ0नि0 श्री मंगल सिंह नेगी यातायात के हाथों में रहा, परेड़ में जिला पुलिस, आर्मड्स पुलिस,  ITBP, आईआरबी, होमगार्ड(महिला), होमगार्ड(पुरुष), पीआरडी व एन0सी0सी0 की टुकड़ियों सहित यातायात पुलिस, आपदा राहत दल, फायर सर्विस उत्तरकाशी, एस0ड़ी0आर0एफ, दूरसंचार व अन्य विभागों की आर्कषक झांकियों द्वारा बेहतरीन मार्च एवं प्रर्दशन किया गया।*

*श्री सुरेश चौहान, माननीय विधायक गंगोत्री* द्वारा सभी जनपद, प्रदेश एवं देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये माँ भारती के सपूतों को याद किया गया। गंणतंत्र के इतिहास एवं महान विभूतियों द्वारा दिये गये बलिदान तथा योगदान से परिचित करवाया गया। गत वर्ष मे जनपद में आयी दैवीय आपदाओं एवं विषम परिस्थियों तथा चुनौतियों के बीच दृढ़संकल्पता, जोश एवं जज्बे के साथ अपने कर्त्तव्य व दायित्वों का निर्वहन करने वाले समस्त प्रशासनिक अमले तथा स्थानियों नागिरिकों बधाई दी गयी।

*श्री प्रशान्त आर्य, जिलाधिकारी उत्तरकाशी* द्वारा मंच को सम्बोधित करते हुये सभी को 77 वें गणतन्त्र दिवस पर शुभकामनाएं देते हुये भारतीय संविधान के नैतिक मूल्यों की विशेषता बताते हुये सभी को पूर्ण मेहनत एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्त्तव्यों/दायित्वो का निर्वहन करने तथा देश के विकास एवं आने वाली पीढी के उज्ज्वल भविष्य में योगदान देने के लिये मार्गदर्शन किया गया। विभिन्न क्षेत्र में जनपद द्वारा हासिल की गयी उपलब्धियों को साझा करते हुये सभी को बधाईयाँ दी गयी। सभी को नैसर्गिक सुन्दरता, धार्मिक एवं आकर्षक पर्यटक स्थलों से लबरेज जनपद उत्तरकाशी की पवित्रता, स्वच्छता एवं सुन्दरता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया गया।

परेड के उपरान्त विभिन्न स्कूली छात्र/छात्राओं एवं पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा देशभक्ति एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटूनों एवं सांस्कृति कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। रैतिक परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर आईटीबीपी की टुकडी प्रथम स्थान पर रही, महिला हौमगार्ड दूसरे जबकि आर्मड पुलिस का प्लाटून तीसरे स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के अंत में *पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा परेड में उपस्थित सभी अतिथियों, गणमान्य लोगो एवं जनता को इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल तथा भव्य बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देने पर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गयी।

परेड के दौरान *श्री प्रताप सिंह पंवार(राज्य मन्त्री दर्जा प्राप्त) उपाध्यक्ष उत्तराखण्ड औषधीय पादप, मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह, कर्नल मानुस दास(NCC), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 बी.एस. रावत,  डीएफओ श्री डी0पी0 बलूनी, अपर जिलाधिकारी श्रीमती मुक्ता मिश्रा, गढवाल समन्वयक माननीय मुख्यमन्त्री कार्यालय श्री किशोर भट्ट, ब्लॉक प्रमुख भटवाडी श्रीमती ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुण्डा श्री राजदीप पंवार सेवानिवृत्त मेजर आर0एस0 जमनाल, पर्यावरणविद् श्री प्रताप पोखरियाल, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण एवं गणमान्य लोग* मौजूद रहे।

परेड से पूर्व गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9:30 बजे पुलिस लाईन ज्ञानसू में *श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा क्वार्टर गार्द में सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया साथ ही पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई, वहीं *पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस उपाधीक्षक, श्री जनक सिंह पंवार* तथा समस्त थाना/चौकी/स्टेशन/शाखा पर सम्बन्धित प्रभारियों के द्वारा सम्मान पूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अधीनस्थ अधिकारी/कर्मगणों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई गई। जनपद दिवस 2026 के अवसर पर सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारों एवं कर्मियों के नाम एवं उत्कृष्ट सेवाओं को पढकर सुनाया गया। इस अवसर पर *एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों एवं अनुचरों को सम्मानित कर हौसला-अफजाई की गयी।*

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

 *सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी मे प्रतिभाग कर एसपी उत्तरकाशी ने बढाया खिलाडियों का हौसला।*

खेल महाकुम्भ 2025-26 के अन्तर्गत युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग उत्तरकाशी के तत्वधान में मनेरा स्टेडियम में आयोजित *सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी* का आज 25 जनवरी 2026 को  पुरे जोश व उत्साह के साथ रंगारंग आगाज हो गया। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी खेल प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर विशिष्ठ अतिथि प्रतिभाग कर प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों को शुभाकामनाएं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रोत्साहित करते हुये बताया गया कि  यह सभी बालक-बालिकाओं के लिये अपने अन्दर छुपी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर है। ग्रामीण आंचलों में छुपी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिये यह सुनहरा मौका है। खेल-कुद मानसिक, शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ हमे अनुशासन भी सिखाता है।

 25 जनवरी से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाली सांसद चैम्पियनशिप ट्राफी खेल प्रतियोगिता में 14 व 19 आयुवर्ग की बालक-बालिकाओं हेतु ऐथेलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झप्पट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है।






*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

 

*नशे मे वाहन चलाने तथा नो पार्किंग के खिलाफ यातायात पुलिस ने की कार्रवाई।*

यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन चलाये जा रहे “36वें सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों व वाहन चालकों को यातायात नियमों तथा सडक सुरक्षा के प्रति सजग किया जा रहा है। वहीं दुसरी ओर यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। 

*यातायात उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल* के नेतृत्व में *यातायात पुलिस की टीम* द्वारा कल 24.01.2026 की सांय को उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के आस पास वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की गयी, इस दौरान यातायात पुलिस की टीम के द्वारा *नो पार्किग मे खडे वाहनो पर टो की कार्रवाई जबकि शराब पीकर वाहन चलाने पर 1 चालक को गिरफ्तार तथा वाहन सीज किया गया।* 

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*


 *मेले में बिछुडी मासूम को ऑपरेशन स्माइल/यातायात पुलिस की टीम ने किया परिजनों के सुपुर्द।*

नेपाली मूल की एक 6 वर्षीय बालिका आज 24 जनवरी 2026 को उत्तरकाशी, माघ मेले में भीड-भाड में अपने परिजनों से बिछुडकर रो रही थी। यातायात पुलिस व ऑपरेशन स्माइल की टीम द्वारा मासूम को खोया पाया केंद्र पर लाने के उपरांत परिजनों के सम्बन्ध मे जानकारी जुटाकर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों को बच्चों का ख्याल रखने तथा भीड़-भाड़ में अकेला न छोड़ने की हिदायत दी गयी।

*16 वें “राष्ट्रीय मतदाता दिवस” के अवसर पर मतदाता जागरुकता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा आज जनपद के सभी कोतवाली, थाना, शाखा तथा स्टेशन पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन कर निर्भीक, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त मतदान प्रक्रिया के प्रति पूर्णनिष्ठा के साथ कार्य करने, मताधिकार का जिम्मेदारी से प्रयोग करने तथा मतदाता जनजागरुकता मे सहभागिता का संकल्प लिया गया।*

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here