*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, February 9, 2026

*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑🛑 नौगांव /उत्तरकाशी, 09 फरवरी 2026

*'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत ढुईक में हुआ भव्य शिविर का आयोजन*

*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद*

*जनता के द्वार पहुँच रही सरकार, मौके पर मिल रहा योजनाओं का लाभ*

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत आज विकासखंड नौगांव की न्याय पंचायत ढुईक के हाई स्कूल ढुईक में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रेनू सैनी की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।

शिविर में कुल 19 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए। 
प्रमुख शिकायते राजमार्ग के कटान से संबंधित रही जिसमें ग्रामीणों द्वारा प्रतिकर की समस्या को भी रखा तथा गांव में विद्युत की झूलती तारों से संबंधित शिकायतों पर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए गए।
न्याय पंचायत ढुईक में आयोजित शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 05 जाति और स्थाई प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा लोगो को विभागीय योजनाओं सहित 05 लोगों बीपीएल प्रमाण पत्र जारी किए, पंचायतीराज विभाग द्वारा  विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए परिवार रजिस्टर नकल, जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए। कृषि विभाग द्वारा 20 लोगो को छोटे कृषि उपकरण, खाद वितरण कर योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा उद्यान विभाग द्वारा 20 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 06 लोगो को लाभान्वित किया। सहकारिता विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराकर लोगों को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 35 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई तथा आयुष विभाग द्वारा 15 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पशुपालन, डेयरी विभाग द्वारा 25 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी और कार्य प्रमाण पत्र प्रारूप की जानकारी प्रदान की।

जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। "सरकार खुद हमारे द्वार आई है," यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्याम डोभाल प्रभारी टिहरी लोकसभा जन जन की सरकार जन जन के द्वार, त्रिपन सिंह, शीतल गौड़, विजय राणा, मीनाक्षी देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी,तहसीलदार रेनू सैनी, खंड विकास अधिकारी प्रकाश पंवार, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी हिमांशु उप्रेती सहित सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।









 🛑 उत्तरकाशी, 09 फरवरी 2026

*चारधाम यात्रा से पूर्व सफाई व्यवस्था की तैयारियों पर जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश*

*बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर जिलाधिकारी गंभीर, ग्राम स्तर पर वीडीओ और वीपीडीओ की जिम्मेदारी की जाए सुनिश्चित*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यात्रा मार्ग पर सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद करने तथा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुखद, स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित यात्रा का परिवेश उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों की  बैठक ली।

जिलाधिकारी ने दो-टूक शब्दों में कहा कि स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए देवभूमि की छवि स्वच्छ और सुंदर होनी चाहिए, जिसमें कोई भी समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक के  दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष व्यक्त किया और डुंडा के उद्दालका में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट के लिए अब तक विद्युत कनेक्शन न लिए जाने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही भटवाड़ी तहसील के मनेरी झील क्षेत्र में कूड़े के उचित निस्तारण न होने और वहां फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने तत्काल पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट किया कि यदि जिला पंचायत द्वारा पंजीकृत की जाने वाली दुकानों के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती है तो उत्तरदायी अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।

 स्वच्छता अभियान को गति देते हुए जिलाधिकारी ने स्वजल के अधिकारियों  को निर्देशित किया कि 15 फरवरी से माह के अंत तक पूरे यात्रा रूट पर एक विशेष सफाई अभियान संचालित किया जाए। इस अभियान के लिए उन्होंने शहरी स्थानीय निकायों और जिला पंचायत को आपसी समन्वय के साथ पूर्ण सहयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व कूड़ा निस्तारण और सफाई की सभी इकाइयां पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील होनी चाहिए ताकि मार्ग किसी प्रकार की गंदगी ना रहे।

बैठक में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने जंगलों में बढ़ रही वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारियों और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की घटनाओं पर पैनी नजर रखी जाए और यदि किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर जंगल में आग लगाने का मामला संज्ञान में आता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा प्रशासन का लक्ष्य न केवल स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा संपन्न कराना है, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक संपदा को भी सुरक्षित रखना है।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए अजय सिंह, परियोजना निदेशक स्वजल विवेक कुमार,एडीपीआरओ नितिन नौटियाल,प्रधान सहायक जिला पंचायत सुरेश राणा और धर्मेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे।







 राजकीय पुस्तकालय उत्तरकाशी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विद्यार्थियों को उपलब्ध करा रहा अनुकूल माहौल।

#Library 
#CompetitiveExams
#Students
#Uttarkashi
#Uttarakhand


उत्तरकाशी के सीमांत गांव, नेलांग और जादुंग, जो 1962 के बाद वीरान हो गए थे, अब एक बार फिर आबाद हो रहे हैं। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत इन गांवों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा बसाने का कार्य शुरू हो चुका है।  

#Uttarkashi 
#Uttarakhand

*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा किया गया पुलिस लाइन उत्तरकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को पुलिस लाईन उत्तरकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा सर्वप्रथम क्वाटर गार्द का निरीक्षण करते हुये गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों के टर्न-आउट व शस्त्र कवायद चैक की गयी। तत्पश्चात पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं भोजनालय, शस्त्रागार, स्टोर, पोलनेट, डीसीआर, एम0टी0, गणना, जीडी, कैश कार्यालय, पुलिस कैन्टीन, जिम, मनोरंजन कक्ष, शिकायत प्रकोष्ठ, सीसीटीएनएस, AHTU आदि की साफ-सफाई व अभिलेखों का बारिकी से अवलोकन एवं कार्यों की समीक्षा की गयी। लाईन परिसर/बैरिकों की साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। प्रतिसार निरीक्षक को पुलिस लाईन परिसर में आपदा उपकरणों को चालू हालात में रखने तथा समय-समय पर पुलिस जवानों को उपकरणों की हैण्डलिंग तथा ऑटोमैटिक वेपन संचालन का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिये गये। मैस में भोजन की गुणवता बढाने तथा साप्ताहिक चार्ट के अनुरुप भोजन परोसने हेतु निर्देशित किया गया। 






*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

 *नशा तस्करों पर उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी* 
*डामटा मे अवैध चरस के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार ।*

अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये चौकी डामटा, पुरोला की टीम द्वारा 1 अभियुक्त को 276 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। ड्रग्स  फ्री देवभूमि मिशन एवं नशा मुक्त अभियान के तहत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अवैध नशे के सौदागरों पर शिकंजा कसने हेतु सभी कोतवाली/थाना प्रभारी सहित SOG /ANTF की टीम को लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।  

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत* के नेतृत्व में *चौकी डामटा, पुरोला पुलिस  की टीम द्वारा  कल 8 फरवरी 2026  की देर सांय को चैकिंग के दौरान डामटा के समीप मातला बैण्ड के पास से मोहन सिंह(68 वर्ष) को अवैध चरस साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके  कब्जे से 276 ग्राम चरस बरामद की गयी है।*

 गिरफ्तारी तथा बरामदगी  के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुरोला पर *एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20* के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

*एस0पी0 उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा बताया गया कि जनपद में अवैध नशे पर कार्रवाई हेतु उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है। *वर्ष 2026  में बीते करीब 1 माह के अन्दर उत्तरकाशी पुलिस  द्वारा चरस के 4 मामलों में 5 नशा तस्करों को जेल भेजा गया है। 2.5 किग्रा से अधिक चरस बरामद की गयी है।* उनके द्वारा आमजन से अपील की गयी है कि अवैध नशे से सम्बन्धी कोई भी जानकारी बिना झिझक के पुलिस को दें, अपकी पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जायेगी। नशे के खिलाफ जंग मे पुलिस का सहयोग करें।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* मोहन सिंह पुत्र स्व0 नारायण सिंह, निवासी चकराता देहरादून, उम्र- 68 वर्ष।
*बरामद माल-* 276 ग्राम चरस (कीमत करीब 55 हजार रु0)
*पुलिस टीम-*
1-    उ0नि0 रतन सिंह बिष्ट- चौकी प्रभारी डामटा
2-    कानि0 जयपाल सिंह।



 *‘पुलिस आपके द्वार’ के अन्तर्गत  उत्तरकाशी पुलिस ने मसीह दिलासा स्कूल में आयोजित किया जनजागरुकता शिविर*

*मोबाइल व लेपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम कर अपने कैरियर पर फोकस करे युथ- एसपी उत्तरकाशी।*

“पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा विभिन्न गांव-मोहल्लों, स्कूल-कॉलेज, मेले-त्योहारों व प्रतिष्ठित संस्थानों पर जनसंवाद तथा जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज विशेषकर युवा वर्ग को नशा, साइबर, यातायात, महिला अपराध जैसे सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक करने के साथ आमजनमानस की समस्याओं को सुना जा रहा है।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* की अध्यक्षता में आज 9 फरवरी 2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस आपके द्वार के अन्तर्गत मसीह दिलासा स्कूल(MDS) उत्तरकाशी में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, यातायात, महिला अपराध व फयर सेफ्टी प्रति जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में *एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा* छात्रा/छात्राओं को साइबर अपराध व यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुये बताया गया कि साइबर क्राइम भी वर्तमान परिदृश्य में दिनोदिन बढता जा रहा है, आज के डिजिटल जमाने में हमे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सावधानी बरतनी है। उनके द्वारा सभी *छात्र-छात्राओं को मोबाइल व लेपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम करने तथा कैरियर पर फोकस का मार्गदर्शन करते हुये सिर्फ ऑनलाइन क्लास व जनरल नॉलेज हेतु ही मोबाइल का प्रयोग करने की हिदायत दी गयी।*  सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुये एसपी उत्तरकाशी द्वारा छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक सिग्नल्स व यातायात नियमों की उपयोगिता बताते हुये नाबालिगों को वाहन न चलाने, हेलमेट, ओवरस्पीड,  रैश ड्राइविंग आदि  के प्रति सचेत किया गया।

*शिविर में यातायात पुलिस द्वारा नोडल शिक्षक श्री दिनेश पंवार के नेतृत्व 30 छात्र-छात्राओं का रोड सेफ्टी क्लब गठित किया गया है, जो जरुरत पडने पर यातायात प्रबन्धन मे पुलिस को सहयोग तथा सडक सुरक्षा के प्रति जनजागरुकता बढाने के लिये काम करेंगे। पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रोड सेफ्टी क्लब हेतु चयनित सभी छात्र-छात्राओं को टी-शर्ट/कैप वितरित कर शुभकामनाएं दी गयी।*

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा छात्रा/छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये बताया गया कि नशा समाज के नाश की जड़ है, आजकल युवा नशे की चंगुल में फंसकर अपना जीवन व भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, हम सभी को एक स्वस्थ व सुखी जीवन यापन करने के लिए नशे से दूर रहना है, अपने आस-पास के समाज को भी जागरुक करना है। 
*महिला उ0नि0 श्रीमती गीता* द्वारा छात्र/छात्राओं को महिला अपराधों प्रति भी सजग करते हुये उनके द्वारा छात्राओं को उत्तराखण्ड पुलिस एप के फीचर गौरा शक्ति व डायल 112 की जानकारी दी गयी तथा महिला सुरक्षा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान “अभया” की जानकारी दी गयी।

शिविर मे उत्तरकाशी पुलिस की साइबर, फायर व यातायात की टीम द्वारा सभी को साइबर अपराध, साइबर हेल्पलाइन, यातायात नियमों की व्यापक जानकारी दी गयी। फायर सुरक्षा की जानकारी देते हुये प्रथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। 

इस अवसर पर मसीह दिलासा स्कूल की *प्रिंसिपल Sister Shalom, यातायात उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह, स्कूल टीचर्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।*








 *पुलिस और जनता के बीच विश्वास का सेतु, SP उत्तरकाशी द्वारा थाना पुरोला पर किया गया जनसंवाद।*

*थाने का निरीक्षण कर लम्बित माल मुकदमाती,  विवेचनाओं के निस्तारण तथा अपराध नियत्रंण के दिये निर्देश।*
 
“पुलिस आपके द्वार” कार्यक्रम के अन्तर्गत जनता और पुलिस के मध्य बेहतर सामंजस्य स्थापित करने, पब्लिक फ्रैंडली पुलिसिंग एवं आमजनता की पुलिस से सम्बन्धित समस्याओं के तुरन्त निस्तारण हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 8 फरवरी 2026 थाना पुरोला पर सामाजिक संगठनों, महिला कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनता एवं पत्रकार बंधुओ के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर उनकी शिकायत व समस्याओं को सुना गया, बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता के सभी गणमान्य लोगों से सुझाव लिए गये। कार्यक्रम मे उनके द्वारा महिला, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा तथा नशे की रोकथाम जैसे संवेदनशील विषयों पर विस्तार से चर्चा-परिचर्चा कर उपस्थित लोगों को समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि अपराध पर अंकुश हेतु  समाज की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। नशा, साइबर, महिला अपराध आदि के प्रति समाज जितना अधिक जागृत होगा उतनी ही आसनी व सरलता के साथ इन दुष्प्रवृतियों को नियंत्रित किया जा सकता है। 

वर्तमान परिदृश्य में लगातार बढ रहे साइबर अपराध के ममलों के लेकर उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग सावधानी के साथ करें। आपना ओटीपी किसी के साथ भी साझा न करें। साइबर धोखाधडी का शिकार होने पर तुरन्त 1930 पर रिपोर्ट दर्ज करें।

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति सजग करते हुये एसपी उत्तरकाशी द्वारा सभी से यतायायात नियमों  हेलमेट, सीट बेल्ट,  ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग , रैश ड्राइविंग, नशे की हालत में वाहन न चलाने आदि  के पालन करने की अपील की गयी।

नशे की रोकथाम पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं भी अवैध शराब या मादक पदार्थों की तस्करी अथवा बिक्री की सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें, आपकी पहचान गोपनीय रखी जायेगी।

*कार्यक्रम के समापन पर उनके द्वारा उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि  जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।*

जनसंवाद कार्यक्रम से पूर्व *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा थाना पुरोला का वार्षिक निरीक्षण किया गया।* उनके द्वारा थाना परिसर, कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, हवालात आदि की साफ-सफाई का जायजा लेने के उपरान्त शस्त्रों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण किया गया जवानों की वेपन/आपदा उपकरणों की हैण्डलिंग परखी गई, शस्त्रों का समय-समय पर साफ-सफाई एवं आपदा उपकरणों के संचालन का निरंतर अभ्यास करते रहने के निर्देश दिये गये। 

थाने के कार्यों की समीक्षा करते हुये सी0एम0 पोर्टल एवं अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के साथ थाने पर लम्बित माल मुकदमाती व लम्बित विवेचनाओं का गुणदोष के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।

सभी जवानों को निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने व जनता के साथ सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये, थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत को सुनने तथा उनका सही मार्ग दर्शन करने हेतु बताया गया।

इस अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत, वाचक पुलिस अधीक्षक कोमल सिंह रावत, उ0नि0 अक्षु रानी, आशुलिपिक कैलाश शाह सबित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मी* मौजूद रहे।

संवाद कार्यक्रम में *व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकित पंवार, कोषाध्यक्ष उपेंद्र राणा, सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव असवाल, उपेंद्र असवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष उमेन्द्र सिंह रावत, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनू कपूर, मां कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष मीना सेमवाल सहित रेखा रावत, जसोदा देवी, तनू, बनीता, राजकुमारी देवी एवं अन्य उपस्थित रहे।*


पुलिस  









 *36वां सडक सुरक्षा माह*

*यातायात नियमों का उलंघन करने पर 14 के चालान, नशे की हालात में खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर 1 चालक गिरफ्तार।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में संचालित किये जा रहे 36वें सडक सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक ओर सडक सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति व्यापक स्तर पर जनजागरुकता बढाने के प्रयास किये जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यातायात नियमों का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 

*उपनिरीक्षक यातायात श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल* के नेतृत्व मे *यातायात पुलिस* की टीम द्वारा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय के आस-पास वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उलंघन करने पर *14 वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई* की गयी। *शराब के नशे में अनियंत्रित गति/खतरनाक तरीके  से वाहन चलाने पर 1 टेम्पो ट्रेवल चालक को गिरफ्तार तथा वाहन को सीज कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया।*  टेम्पो ट्रेवल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही सवार 17 महिलाओं के लिये यातायात पुलिस की टीम द्वारा मौके पर दूसरे वाहन की व्यवस्था की गयी।






No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here