उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*डुंडा में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 20 के किये सत्यापन*
*किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 3 मकान मालिको पर की कार्रवाई*
अपराध तथा संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन पुलिस द्वारा दिन-रात चैकिंग अभियान के साथ-साथ बाहरी व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाये जा रहें हैं। आज 14 फरवरी 2026 को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा *चौकी डुंडा में सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किये गये।* सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा *20 व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये। किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर 3 मकान मालिको के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 30 हज़ार का संयोजन शुल्क वसूला गया ।*
*उत्तरकाशी में पुलिस का आकस्मिक चैकिंग अभियान।
पुलिस मुख्यालय देहरादून से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों, नशे व मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु आज 13 फरवरी 2026 की सांय से जनपद उत्तरकाशी में पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्र में आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक सड़क मार्गों के साथ संवेदनशील स्थानों तथा अन्तर्राजीय/अन्तर्जनपदीय बैरियरों पर सघन चैकिंग की जा रही है। चैकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों, प्रतिबंधित वस्तुओं तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखते हुए तलाशी ली जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक एवं कोतवाली/थाना प्रभारियों द्वारा स्वयं ग्राउण्ड जीरो पर रहकर चैकिंग अभियान चेकिंग अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं।
कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति व गतिविधि की सूचना नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।
*ऋषिराम शिक्षण संस्थान में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को पढाया साइबर, महिला तथा सडक सुरक्षा का पाठ*
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन मे संचालित अभियान “ *अभया”* तथा “ *36वे सडक सुरक्षा माह 2026* ” के अंतर्गत आज 13.02.2026 को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा, उत्तरकाशी में जनजागरुकता कार्याक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को साइबर, महिला तथा सडक सुरक्षा के प्रति सजग किया गया।
*यातायात उपनिरीक्षक श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल* द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को 36वें सडक सुरक्षा माह 2026 के अन्तर्गत ट्रैफिक सिग्नल्स व यातायात नियमों महत्ता बताते हुये नाबालिगों को वाहन न चलाने, हेलमेट, ओवरस्पीड, रैश ड्राइविंग आदि यातायात नियमों के प्रति सजग किया गया।
*मुख्य आरक्षी श्री संजय बिष्ट* द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराधों की जानकारी देते हुये अज्ञात कॉल, मैसेज, ई-मेल, लिंक तथा लालचभरे/लुभावने ऑफर सावधानी बरतने तथा *साइबर हेल्पलाइन नं0 1930* की जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम मे महिला आरक्षी प्रतिभा द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा तथा महिला व बच्चो से सम्बन्धित अपराधों की जानकारी देते हुये *उत्तराखण्ड पुलिस एप्प, गौरा शक्ति फीचर, डायल 112* की उपयोगिता के सम्बन्ध मे बताया गया
इस दौरान पुलिस द्वारा छात्राओं को अभियान “ *अभया”* से सम्बन्धित हेल्पलाइन कार्ड व पम्पलेट्स भी वितरित किये गये। कॉलेज में बालिकाओं की शिकायत व समस्याओं के निवारण हेतु *‘स्पीक अप बॉक्स’* लगाये गये, *मुख्य* *आरक्षी रुचि(कोतवाली उत्तरकाशी)* द्वारा कॉलेज को गोद लिया गया है, जो माह मे एक बार कम्प्लेन बॉक्स को चैक करेंगी तथा बीच-2 में छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगी।
*उत्तरकाशी पुलिस तथा मेडिकल की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चालकों तथा आमजनता को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया गया सजग*
*नशे के आदी हो चुके लोगों की सैंपलिंग/काउंसलिंग कर जीवन के मुख्यधारा से जोडने हेतु किया गया मार्गदर्शन।*
नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज विशेष कर युवा वर्ग को नशे के कुप्रभाव के प्रति जागरुक किया जा रहा, वहीं दुसरी तरफ नशे के आदी हो चुके लोगों को चिह्नित कर जीवन की मुख्यधारा से जोडने के प्रयास किये जा रहे हैं। आज 13 फरवरी 2026 को *उत्तरकाशी पुलिस तथा मेडिकल की टीम द्वारा नशे के आदी 7 लोगों को चिह्नित कर काउंसलिंग की गयी।*
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली धरासू पुलिस व मेडिकल की संयुक्त टीम द्वारा पुलिस चौकी चिन्यालीसौड़ में एक मेडिकल/जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्थानीय टैक्सी चालकों तथा लोगों को नशे के दुष्परिणाम के संदर्भ में जागरूक किया गया। *प्रभारी निरीक्षक धरासू, श्री मनोज असवाल* द्वारा सभी चालकों को नशे के कुप्रभाव के प्रति जागरुक करते हुये बताया गया कि नशे का मक्कडजाल समाज में दिनोंदिन फैलता जा रहा है, आये दिन लोग विशेषकर युवा वर्ग इसमें फंसकर अपने जीवन/भविष्य को तबाह करने पर आमदा है। नशा, नाश की जड है, यह हमे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक हर प्रकार से नुकसान पहुँचाकर बर्बाद कर देता है, हम सभी को नशे से दूरी बनाकर अपने तथा बच्चो के भविष्य पर ध्यान देना है, अपने आस-पास के समाज को भी नशारुपी जहर के खिलाफ जागरुक करना है। उनके द्वारा शिविर में उपस्थित लोगों को मानस पोर्टल तथा नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नं0 1933 की जानकारी देते हुये बताया कि 1933 के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री की सूचना दी जा सकती है। नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों हेतु उपचार व पुनर्वास, नशा मुक्ति केंद्रों, काउंसलिंग और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी ली जा सकती है। इस हेल्पलाइन पर शिकायतकर्ता/सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जाती है। *शिविर में मेडिकल की टीम द्वारा कुछ चिह्नित लोगों का ड्रग डिडेक्शन किट से सैंपल लेकर टेस्ट किया गया, टेस्ट में 6 लोग पॉजिटिव पाये गये। सभी की काउंसलिंग कर जीवन की मुख्यधारा से जुडने हेतु मार्गदर्शन किया गया।*
वहीं कोतवाली उत्तरकाशी तथा मेडिकल की टीम द्वारा ऋषिराम शिक्षण संस्थान में मेडिकल/काउंसलिग कार्यक्रम आयोजित कर उत्तरकाशी क्षेत्र के नशे के आदी कुछ चिह्नित लोगों की सैंपलिंग की गयी, *1 व्यक्ति के पॉजेटिव निकलने पर काउंसलिंग की गयी। नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरुक करते व्यक्ति को जीवन की मुख्यधारा से जोडने हेतु मार्गदर्शन किया गया।*
*जंगल में लगी आग को फायर व वन विभाग की टीम ने किया काबू।*
कल 12.02.2026 की सांय को पाटा, संक्राली के पास जंगल में आग लगने की सूचना पर फायर सर्विस उत्तरकाशी तथा वन विभाग की टीम द्वारा तुरन्त घटनास्थल पर पहुंचकर होजरील फैलाकर कडी मशक्कत के बाद आग को काबू किया गया तथा आवासीय बस्तियों तक पहुँचने से रोका गया। आग पाटा गांव में बने लकड़ी के मकान व चैतन्य आश्रम के बेहद करीब पहुँच गयी थी। अग्नि से कोई जनहानि नहीं हुई।
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑
अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनन्द द्वारा अवगत कराया गया कि बेरोजगारी दर के सटीक आंकलन के लिए अर्थ एवं संख्या निदेशालय (नियोजन विभाग) द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण अर्थात पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) पहली बार राज्य के सभी जनपदों में शुरु होने जा रहा है। यह सर्वेक्षण राज्य के नगरीय एवं ग्रामीण दोनो में संचालित होगा तथा फरवरी से दिसम्बर 2026 तक होगा। जिसको सहायक संख्याधिकारी द्वारा ऑनलाइन कैबी (कंप्यूटर एसिस्ट पर्सनल इंटरव्यूइंग) के माध्यम से किया जायेगा। भारत सरकार वर्ष 2017 से PLFS का संचालन कर रही है। सर्वेक्षण का मुख्य उददेश्य राज्य में श्रम बल भागीदारी दर एवं बेरोजगारी दर का आंकलन करना है। इसके माध्यम से रोजगार की वास्तविक स्थिति का व्यापक विश्लेषण संभव हो सकेगा। विभाग के अनुसार इन्ही आंकडों के आधार पर राज्य एवं केन्द्र सरकारें भविष्य में रोजगार योजनाओं एवं आर्थिक नीतियों की दिशा तय करेंगी। केन्द्र की ओर से जनपद में सर्वे हेतु 12 नगरीय एवं 12 ग्रामीण कुल 24 इकाईयों चयनित की गयी है। विभागीय कर्मचारी इन 24 इकाईओं में मुखिया, सदस्यों, रोजगार, शिक्षा आदि के आंकडे आनलाईन दर्ज करेंगे। इसका डाटा राज्य सरकार और फिर केन्द्र सरकार को भेजा जायेगा। सर्वे से बेराजगारी की वास्तविक स्थिति के साथ ही कितने लोग रोजगार / आजीविका से जुडे हुए है इसका पता चलेगा। उक्त आंकडों का सग्रह सैम्पल आधार पर होगा तथा जनपद में 16 फरवरी से सर्वे प्रारम्भ होगा।
सर्वे के मानक
▫️ 15 से 59 आयु वर्ग के कितने लोग काम कर रहे है।
▫️ 15 से 59 आयु वर्ग के लोग जो कार्य करने के इच्छुक है।
▫️365 दिनों में कितने दिन काम किया।
▫️ शिक्षा, रोजगारी, बेराजगारी, मासिक व्यय।
▫️एक महीने / सप्ताह में कितने दिन तथा दिन में कितने घण्टे काम किया।
▫️ किसी भी आर्थिक गतिविधि से कमायी जाने वाली राशि रोजगार।
*'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के अंतर्गत न्याय पंचायत भेटियारा में हुआ भव्य शिविर का आयोजन*
*न्याय पंचायत भेटियारा के कमद में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सुनी जनसमस्या*
*अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ, जनभागिता और सुशासन से हो रहा सीधा संवाद*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में और जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में संचालित विशेष अभियान 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत आज विकासखंड डुंडा की न्याय पंचायत भेटियारा के हाई स्कूल कमद में भव्य बहुउद्देशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की उपस्थिति में विभागों के अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाया।
शिविर में कुल 24 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 18 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष जटिल समस्याओं के लिए संबंधित विभागों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
न्याय पंचायत भेटियारा में आयोजित शिविर में पंचायतीराज विभाग द्वारा 26 लोगो को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया। कृषि विभाग द्वारा 51 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर कृषि उपकरण वितरित किए तथा उद्यान विभाग द्वारा 08 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 13 लोगो को लाभान्वित किया। महिला बाल कल्याण विभाग द्वारा 02 लोगो को योजनाओं की जानकारी दी,खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा 04 लोगो को लाभान्वित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 43 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की गई। श्रम विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर 10 लोगो को लाभान्वित किया। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 04 पूर्व सैनिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। पशुपालन, मत्स्य, डेयरी विभाग द्वारा 34 लोगो को योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया।
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान से क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे कार्यों के लिए जिला मुख्यालय या तहसील नहीं जाना पड़ रहा है। "सरकार खुद हमारे द्वार आई है," यह भाव ग्रामीणों के चेहरों पर साफ दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिल रहा है तथा सभी जरूरी प्रमाण पत्र भी मौके पर बनाए जा रहे हैं।
गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार अभियान का उद्देश्य सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है,जो मा.मुख्यमंत्री की जनसंपर्क और सुशासन को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है, जिससे विकास की प्रक्रिया और भी तेज़ एवं पारदर्शी बन रही है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्रवसियो की समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए और जिन शिकायतों का जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में निस्तारित नहीं हो पाया है उन शिकायतों का तत्परता से निराकरण करना सुनाश्चित करे।
इस अवसर पर गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख सरिता देवी, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, राजीव नौटियाल, बलबीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका रावत, आरती नेगी, भरत सिंह चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, न्याय पंचायत नोडल अधिकारी संदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
🛑🛑
*उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी पेंशन प्राप्त कर रहे सभी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों के लिए फरवरी माह के अंत तक सत्यापन कराना अनिवार्य*
वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष खुदलानी द्वारा अवगत कराया है कि जिले के समस्त उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को अपनी मासिक पेंशन का नियमित लाभ प्राप्त करने के लिए अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराना अनिवार्य है। शासन के निर्देशानुसार यह वार्षिक सत्यापन प्रक्रिया प्रथम बार की जा रही है । इस प्रक्रिया हेतु सभी संबंधित पेंशनरों को निर्देशित किया गया है कि वे माह फरवरी में अपने निकटतम कोषागार अथवा उप-कोषागार में स्वयं उपस्थित होकर अपना सत्यापन करना सुनिश्चित कर लें।
वरिष्ठ कोषाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पेंशनरों की सुविधा हेतु जिले के सभी उप-कोषागारों को भी इस प्रक्रिया के लिए सक्रिय रखा गया है। पेंशनरों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज एवं पहचान पत्र ले कर जाना होगा ताकि सत्यापन की प्रक्रिया को बिना किसी देरी के पूरा किया जा सके। यह वार्षिक सत्यापन पेंशन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और निरंतरता बनाए रखने के लिए एक अनिवार्य वैधानिक प्रक्रिया है।
वरिष्ठ कोषाधिकारी द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि जो पेंशनर फरवरी माह के अंत तक जीवन प्रमाण पत्र सत्यापित नहीं करवाएंगे, उनकी माह फरवरी की पेंशन का भुगतान स्वतः बंद कर दिया जाएगा। अतः किसी भी प्रकार की वित्तीय असुविधा से बचने के लिए सभी पेंशनर एवं पारिवारिक पेंशनर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें, जिससे उनकी पेंशन राशि का भुगतान बिना किसी रुकावट के उनके बैंक खातों में होता रहे।
सेवा में,
संपादक/ संवाददाता/ छाया चित्रकार/ प्रिंट मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ सोशल मीडिया एवं वेब पोर्टल
विषय- जिला अस्पताल उत्तरकाशी के निरीक्षण के संबंध में
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि आज केंद्रीय महामंत्री किरन रावत के नेतृत्व में जिला अस्पताल उत्तरकाशी का निरीक्षण किया गया l पूर्व में स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार सूचनाओं प्राप्त होने पर की जिला अस्पताल उत्तरकाशी में फैकल्टी पूरी नहीं है, तकनीकी मशीनों में खामियां हैं, बाहर की दवाइयां लिखी जा रही है, रेफर केंद्र बनाकर रख दिया है **इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए निरीक्षण करते हुए किरन रावत ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पोखरियाल से सभी शिकायतों पर वार्ता करते हुए कहा कि तत्काल स्थानीय निवासियों द्वारा जो भी शिकायत हमें प्राप्त हुई है आप उनका समाधान कीजिए जो भी यहां पर कमियां है और यदि मशीन नहीं है तो आप शासन में लिख कर दीजिए क्योंकि स्वास्थ्य का अधिकार जनता का अधिकार है तथा दूर दराज के पहाड़ों से बीमार रोगी जो भी जिला अस्पताल में आते हैं उनको तत्काल इलाज मुहैया कराना कर्तव्य हैl जिला अस्पताल को रेफर केंद्र ना बनाएं l उत्तराखंड क्रांति दल शासन में भी संपूर्ण उत्तराखंड में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर बात करेगा एवं पत्राचार करेगा एवं उसका समाधान करने के लिए पूर्ण प्रयासरत रहेगा l कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, कुलदीप कलूड़ा, भटवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णानंद बडोनी, युवा अध्यक्ष सुरजीत राणा, नवनीत उनियाल, विकास मेहर, संदीप राणा, मोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
भवदीय
अनिल थपलियाल
केंद्रीय मीडिया प्रभारी
उत्तराखंड क्रांति दलसेवा में,
संपादक/ संवाददाता/ छाया चित्रकार/ प्रिंट मीडिया/ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया/ सोशल मीडिया एवं वेब पोर्टल
विषय- जिला अस्पताल उत्तरकाशी के निरीक्षण के संबंध में
महोदय,
सादर अवगत कराना है कि कल दिनांक 14/2/26 को समय 11:00 बजे केंद्रीय महामंत्री एवं प्रभारी केंद्रीय महिला प्रकोष्ठ किरन रावत एडवोकेट द्वारा विभिन्न सूचनाओं के माध्यम से संज्ञान लेने पर जिला अस्पताल उत्तरकाशी का निरीक्षण किया जाएगाl तत्पश्चात जिलाधिकारी उत्तरकाशी से मुलाकात की जाएगी l
अतः निवेदन है कि आप स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि को समाचार संकलन हेतु भेजने का कष्ट करेंगेl
भवदीय
अनिल थपलियाल
केंद्रीय मीडिया प्रभारी
उत्तराखंड क्रांति दल
उत्तराखंड क्रांति दाल का जिला अस्पताल उत्तरकाशी में फल वितरण एवं निरीक्षण प्रोग्राम पर खास कवरेज












































No comments:
Post a Comment