*उत्तराखंड एवं चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, April 28, 2026

*उत्तराखंड एवं चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं चारधाम यात्रा की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *उत्तरकाशी 28 अप्रैल सूचना-* जनपद में बढ़ते तापमान और लगातार शुष्क होते मौसम के कारण वनाग्नि की बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में ग्रीष्मकाल के दौरान वनों को आग से बचाने और आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारियों को को लेकर चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने वनाग्नि नियंत्रण के लिए की गई अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आग की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँचने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को 24x7 सक्रिय रहने के निर्देश दिए। वनाग्नि रोकने में स्थानीय समुदायों और ग्राम पंचायतों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि जन-सहभागिता से आग पर काबू पाया जा सके।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि न केवल हमारी प्राकृतिक संपदा को नष्ट करती है, बल्कि यह वन्यजीवों और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि किसी भी बड़ी घटना को समय रहते रोका जा सके।

बैठक में डीएफओ डीपी बलूनी,रविंद्र पुंडीर,डिप्टी डायरेक्टर गोविंद वन्य जीव विहार निधि सेमवाल,एसडीएम देवानंद शर्मा,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाई सहित अन्य समन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।





*उत्तरकाशी 28 अप्रैल सूचना-* जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने  मंगलवार को हिमोत्थान सोसायटी के अन्तर्गत जनपद में संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की। संस्था द्वारा संचालित कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण  दिया और भविष्य की रणनीतियों के बारे में जानकारी साझा की।

बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि कैसे सरकारी विभाग और हिमोत्थान सोसायटी मिलकर जिले में चल रहे प्रोजेक्ट्स को अधिक प्रभावी बना सकते हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे लाभार्थी तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके कौशल विकास पर विशेष रणनीति तैयार की जाय। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नए रोडमैप पर चर्चा हुई। उन्नत खेती और किसानों की आय बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया गया। अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाकर योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में सीडीओ जयभारत सिंह,पीडी अजय सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, सीवीओ एचएस बिष्ट,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, हिमोत्थान सोसायटी देहरादून टीम लीडर शशी भूषण उनियाल, दिवाकर पुरोहित, अमित कुमार,संदीप रतुड़ी,सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


*उत्तरकाशी 28 अप्रैल सूचना-*
चारधाम यात्रा के तहत गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम की यात्रा वर्तमान में सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुँच रहे हैं। व्यवस्थाओं को देखते हुए यात्री अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर सुरक्षित पार्क कर जानकीचट्टी से पैदल मार्ग द्वारा श्रद्धापूर्वक यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। वहीं गंगोत्री धाम में भी यात्री सुलभता के साथ गंगा मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

*मौसम विभाग की चेतावनी,दो दिन का ऑरेंज अलर्ट।*

यात्रा की सुगमता के बीच प्रकृति की चुनौतियों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, जनपद में आज व कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के मुताबिक जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि और तीव्र वर्षा का दौर एवं 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना व्यक्त की है।संभावित खराब मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मौसम की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।सावधानी बरतते हुए मार्ग में संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।यात्रियों को मौसम के अपडेट के प्रति जागरूक किया जाए ताकि वे सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।


उत्तरकाशी जनपद में किसानों की आय बढ़ाने और बागवानी को नई गति देने के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने किसानों को निःशुल्क फलदार पौधों का वितरण किया।

#Uttarkashi 
#Uttarakhand
#FarmerWelfare
#Horticulture
*9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।*

*उत्तरकाशी, 28 अप्रैल सूचना-* राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी 9 मई 2026 (द्वितीय शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

सचिव/सिविल जज (एस.डी) जिला विधिक सेवा प्रधिकरण सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे से जनपद मुख्यालय में स्थित न्यायालयों सहित सिविल जज (सीनियर डिवीजन) न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में आयोजित होगी।

लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन स्तर के विभिन्न वादों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से समझौतायोग्य आपराधिक वाद, धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित मामले, वैवाहिक वाद, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, बैंक ऋण से जुड़े मामले, विद्युत एवं जल बिल विवाद (असमझौतायोग्य मामलों को छोड़कर), अन्य दीवानी वाद, सेवा संबंधी मामले, राजस्व वाद तथा भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रकरण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्री-लिटिगेशन स्तर पर चेक बाउंस, बैंक वसूली, श्रम एवं वेतन विवाद, बिजली-पानी के बिल से संबंधित मामले तथा भरण-पोषण जैसे प्रकरण भी लोक अदालत में सुलझाए जा सकेंगे।

   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से अपील की है कि जो भी व्यक्ति अपने मामलों का त्वरित एवं सुलहपूर्ण निस्तारण कराना चाहते हैं, वे 8 मई 2026 तक संबंधित न्यायालय अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि 9 मई को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में उनके मामलों का समाधान किया जा सके।

🛑 उत्तरकाशी, 27 अप्रैल 202

*श्री यमुनोत्री-गंगोत्री धाम यात्रा ने पार किया 1 लाख का आंकड़ा*

*यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन से श्रद्धालुओं में उत्साह*

श्री यमुनोत्री और श्री गंगोत्री धाम की पवित्र यात्रा में श्रद्धालु पूरी आस्था, विश्वास और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में धामों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। 19 अप्रैल से शुरू हुई चारधाम यात्रा के अंतर्गत श्री यमुनोत्री व गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। प्राप्त सूचनानुसार आज शाम तक जिले के दोनों धामों में कुल 101645 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं जो कि तीर्थयात्रियों के भारी उत्साह और प्रशासन द्वारा की गई पुख्ता तैयारियों का परिणाम है। श्रद्धालुओं की भारी संख्या के बावजूद यात्रा पूरी तरह सुगम और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है।

 अब तक कुल 10617 वाहनों ने धामों तक सुरक्षित पहुँच दर्ज की है। 27 अप्रैल को 12735 श्रद्धालु धामों में दर्शन के लिए पहुंचे जिनमें 6557 ने श्री यमुनोत्री व 6178 ने श्री गंगोत्री धाम में दर्शन किए । इनमें 6663 पुरुष , 5685 महिलाएं और 387 बच्चे शामिल हैं। आज धामों की ओर 1294 वाहनों की आवाजाही रही, जिसमें 233 बड़े और 1061 छोटे वाहन शामिल हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाम की स्थिति से निपटने और सुचारू यातायात प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन द्वारा  ट्रैफिक पुलिस और एसडीआरएफ की तैनाती की गई है जो  संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी कर रही हैं। 

 तीर्थयात्रियों के स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने विशेष स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा इकाइयों की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित की है। यात्रा मार्गों पर अब तक कुल 29800 यात्रियों की स्क्रीनिंग और 4007 यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा चुका है। 27 अप्रैल को 4443 श्रद्धालुओं की स्क्रीनिंग और 677 का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। ऊँचाई वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को देखते हुए मेडिकल टीमें पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं, ताकि हर श्रद्धालु को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि है। यात्रा मार्गों पर शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए तथा यात्रा के सुगम और सुव्यवस्थित संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 







*पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,15 जून तक भेजें प्रस्ताव।*

*उत्तरकाशी,13 अप्रैल सूचना—* उत्तराखंड शासन के मंत्रिपरिषद विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पद्म पुरस्कार-2027 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत सरकार द्वारा राज्य सरकार से 31 जुलाई 2026 तक गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://awards.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन संस्तुतियां आमंत्रित की गई हैं।

जारी सूचना में बताया गया है कि पद्म पुरस्कार-2026 के नामांकन के लिए संबंधित संस्था या व्यक्ति का नाम, विस्तृत विवरण, व्यक्तित्व, कृतित्व तथा उनकी उपलब्धियों एवं सेवाओं का संपूर्ण ब्यौरा प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही अधिकतम 800 शब्दों का अंग्रेजी में संक्षिप्त साइटेशन (दो पृष्ठों में) भी अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा। सभी प्रस्ताव 15 जून 2026 तक संबंधित जिलाधिकारियों के माध्यम से अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दिए जाए। 
उत्तरकाशी 27 अप्रैल 2026 

यमुनोत्री धाम यात्रा के सुचारू संचालन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह ने यात्रा व्यवस्थाओं से जुड़े अधिकारी की वर्चुअली समीक्षा बैठक ली l 

जनपद में संचालित यमुनोत्री धाम यात्रा के सुचारू, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक में जल संस्थान, राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), स्वास्थ्य, पुलिस, अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअली जुड़े रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग पर पेयजल व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए। उन्होंने जल संस्थान को निर्देशित किया कि सभी पेयजल बिंदुओं पर निरंतर जल उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सड़क मार्गों पर धूल का गुबार न उठे, इसके लिए संबंधित विभागों को नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से अधिक यातायात वाले मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर प्राथमिकता के आधार पर यह व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए तथा कूड़ा निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्थाएं, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम तैनात रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
पुलिस एवं प्रशासन को यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि “यमुनोत्री धाम यात्रा आस्था का विषय है, इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ करें, जिससे यात्रा निर्बाध एवं सफलतापूर्वक संचालित होती रहे।”

बैठक में सभी विभागों को नियमित फील्ड निरीक्षण करने एवं व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 26 अप्रैल 2026

*तीर्थयात्रियों की सुविधा सर्वोपरि: श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम यात्रा सुचारू रूप से जारी*

जिला प्रशासन द्वारा श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से किया जा रहा है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, पेयजल,साफ सफाई और परिवहन सुविधाओं की व्यापक मॉनिटरिंग सुनिश्चित की गई है ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन की समर्पित टीमों द्वारा यात्रा मार्ग पर 24x7 निगरानी रखी जा रही है जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके और यात्रा निर्बाध रूप से जारी रहे। प्रशासन सभी भक्तों के लिए एक सुखद, सुरक्षित और भक्तिपूर्ण यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
 जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यात्रा व्यवस्थाओं को सदृढ़ बनाए रखने और तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम पूरी तरह दुरुस्त और क्रियाशील रखने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को धामों में  दर्शन करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और सभी सेवाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध रहें । यात्रा मार्ग की प्रत्येक व्यवस्था मानकों के अनुरूप बनी रहे ताकि श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और संतोषजनक यात्रा का अनुभव मिल सके।



*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *उत्तरकाशी यातायात पुलिस का सख्त एक्शन – चारधाम यात्रा को लेकर व्यवस्था सुदृढ़*

दिनांक 27-04-2026 को चारधाम यात्रा के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु उत्तरकाशी यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों ज्ञानसू, जोशियाड़ा एवं त्रिलोथ पुल में विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान नो पार्किंग एवं नो एंट्री क्षेत्रों में खड़े वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही ज्ञानसू क्षेत्र में सड़क किनारे रखे गए बिल्डिंग मटेरियल को हटवाकर यातायात को बाधारहित बनाया गया। एक मिक्सर मशीन को क्रेन के माध्यम से हटाकर पुलिस लाइन में जमा कराया गया।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 17 चालान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत किए गए।

*उत्तरकाशी पुलिस आमजन से अपील करती है कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें तथा प्रशासन का सहयोग करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनी रहे।*





*चारधाम यात्रा के दौरान नशे के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस का सख्त अभियान- एक और तस्कर गिरफ्तार।*

*कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम की कार्रवाई - 794.50 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।*

चारधाम यात्रा को सुरक्षित एंव सुगम बनाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ-साथ नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त निगरानी एवं जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है, जिसके फलस्वरुप पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।


दिनांक 27.04.2026 को सायं के समय, *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व प्रभारी SOG के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस व SOG की संयुक्त टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुए मानपुर रोड, कुटेटी देवी मंदिर के समीप एक संदिग्ध व्यक्ति की आरटिका कार(UK07BL 9719) को रोककर तलाशी लेने पर अभियुक्त विजय सिंह (उम्र 38 वर्ष), निवासी सिरी धौन्तरी, तहसील डुण्डा, जनपद उत्तरकाशी के कब्जे से 794.50 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है तथा अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

*वर्ष 2026 की कार्रवाई (अब तक):* 
•    एनडीपीएस एक्ट के तहत 12 अभियोग पंजीकृत
•    16 नशा तस्करों की गिरफ्तारी
•    लगभग 13.5 लाख रुपये कीमत की 6.794 किलोग्राम चरस बरामद
•    लगभग 5.4 लाख रुपये कीमत की 18 ग्राम स्मैक बरामद
•    4 तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

*गिरफ्तार अभियुक्त:*
विजय सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी सिरी धौन्तरी, तहसील डुण्डा, जनपद उत्तरकाशी (उम्र 38 वर्ष)
बरामद माल: 794.50 ग्राम चरस (अनुमानित कीमत ₹1.6 लाख)

*गिरफ्तारी टीम:*
1-उ0नि0 जगत सिंह
2-हे0का0 रंजीत
3-का0 सुनील मठानी
4-का0 दीपक चौहान
5-का0 नीरज (SOG)

यात्रा मार्गों पर निरंतर चैकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उत्तरकाशी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नशे एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


*जूणगा, डांगड़ा आवासीय भवन में लगी आग को फायर, SDRF और पुलिस की टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से किया गया काबू।*

दिनांक 26 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में पुलिस कंट्रोल रूम उत्तरकाशी को सूचना प्राप्त हुई कि ब्रह्मखाल क्षेत्र के जूणगा न्याय पंचायत अंतर्गत ग्राम डांगड़ा में एक आवासीय भवन में भीषण आग लग गई है।घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई।

सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस एवं SDRF की टीमें तत्काल सक्रिय हुईं। बिना विलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए होजरील, मॉनिटर ब्रांच एवं पंपिंग तकनीक का प्रयोग हुये कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

इस दौरान SDRF, फायर सर्विस एवं पुलिस टीमों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए राहत एवं बचाव कार्य को प्रभावी रूप से अंजाम दिया गया। आग को आसपास फैलने से रोका गया। अग्नि दुर्घटना में श्री अनिल सिंह भण्डारी, महेश सिंह आदि का आवासीय भवन जलकर राख हो गया।  2 लोग घालय हो गये, पुलिस व आपदा दलों द्वारा घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। 

विवरण घायल:
▪️ श्रीमती प्रमिला पत्नी श्री सोहन सिंह (55 वर्ष)
▪️ श्री सुमेर सिंह भंडारी पुत्र स्व. कीर्तन सिंह (60 वर्ष)





*गंगोत्री यात्रा मार्ग पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, सीओ उत्तरकाशी ने लिया जमीनी फीडबैक*

चारधाम यात्रा–2026 के दौरान श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन हेतु पहुँच रहे हैं। यात्रियों की यात्रा को सरल, सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के लिए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में कार्य कर रही है।

यात्रा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी हेतु वरिष्ठ अधिकारी लगातार फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 26 अप्रैल 2026 को *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग का स्थलीय दौरा कर ड्यूटिरत पुलिस एवं एसडीआरएफ जवानों की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

🔹 घाटों पर विशेष सतर्कता के निर्देश
🔹 लाउडहेलर के माध्यम से जेबकतरों के प्रति लगातार जागरूकता अभियान
🔹 भीड़ नियंत्रण एवं संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा मौके पर मौजूद जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें विषम भौगोलिक परिस्थितियों में अधिक सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। आगामी यात्रा पीक को देखते हुए संकरे एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया।

भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया गया। साथ ही सभी यात्रियों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई, ताकि यात्रा सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।

*उत्तरकाशी पुलिस प्रतिबद्ध है—हर श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुखद बनाने के लिए* 




*ईमानदारी की मिसाल: भाई-बहन की सतर्कता व ईमानदारी से खोया पर्स वापस लौटाया गया*

नेताला से मातली की ओर आते समय श्री बृजमोहन पुत्र श्री बच्चन लाल, निवासी- मातली उत्तरकाशी, का पर्स रास्ते में कहीं गिर गया। पर्स में ₹4520 नकद व महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे।

सौभाग्य से, यह पर्स भटवाड़ी टैक्सी स्टैंड के पास राहुल सैनी व उनकी बहन दिव्यांशी, निवासी- उज्जेली को मिला। दोनों भाई बहन ने ईमानदारी और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पर्स को अपने पास रखने के बजाय तत्काल वहां से गुजर रहे पुलिसकर्मी *हे0 कांस्टेबल विनोद पंवार* को सौंप दिया।

पुलिस जवान विनोद पंवार द्वारा तत्परता दिखाते हुए पर्स में मौजूद ATM कार्ड के आधार पर बैंक जाकर पर्स स्वामी की जानकारी प्राप्त की और उनसे संपर्क स्थापित किया। इसके बाद पर्स को सुरक्षित रूप से उसके असली मालिक को वापस सौंप दिया गया।

पर्स मालिक श्री बृजमोहन ने राहुल, दिव्यांशी और उत्तरकाशी पुलिस की ईमानदारी व तत्परता हेतु आभार व्यक्त किया।

उत्तरकाशी पुलिस राहुल सैनी व दिव्यांशी दोनों भाई-बहन के ईमानदारी, पारिवारिक संस्कारों की सराहना एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।


*3800 मीटर की ऊंचाई पर SDRF का साहस—अचेत व्यक्ति को सुरक्षित जीवनदान”* 


जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री क्षेत्रांतर्गत SDRF द्वारा एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण एवं सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। रात्रि समय पुलिस चौकी गंगोत्री से प्राप्त सूचना के अनुसार गौमुख मार्ग पर स्थित भोजवासा के GMVN गेस्ट हाउस में कार्यरत कर्मचारी श्री कैलाश रावत (उम्र लगभग 50 वर्ष), निवासी धराली पट्टी ठकराल, थाना बड़कोट, जनपद उत्तरकाशी को अचानक सांस लेने में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके चलते वे अचेत अवस्था में चले गए।
सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम पोस्ट गंगोत्री से उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। लगभग 14 किमी लंबे दुर्गम पैदल मार्ग, अत्यधिक ठंड एवं समुद्र तल से करीब 3800 मीटर की ऊंचाई जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने अदम्य साहस और त्वरित प्रतिक्रिया का परिचय देते हुए रात्रि में ही भोजवासा पहुंचकर स्थिति का आकलन किया।
मौके पर श्री कैलाश रावत अचेत अवस्था में पाए गए, जिन्हें SDRF टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान की गई। इसके उपरांत टीम ने उच्च स्तर की सावधानी, समन्वय एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए कठिन पर्वतीय मार्ग से सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोत्री पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
इस चुनौतीपूर्ण अभियान में उपनिरीक्षक आशुतोष चौहान के साथ कांस्टेबल प्रदीप बिस्ट, कांस्टेबल नवीन पोखरिया, पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास, होमगार्ड वीरेंद्र राणा एवं होमगार्ड ज्ञानेंद्र राणा शामिल रहे। सभी कार्मिकों ने विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट टीमवर्क, धैर्य एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए इस ऑपरेशन को सफल बनाया।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here