*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, June 14, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516

*

उत्तराखंड खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑*उत्तरकाशी 13 जून 2026* 


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में विधायक गंगोत्री विधानसभा सुरेश चौहान एवं विधायक पुरोला विधानसभा दुर्गेश्वर लाल ने शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत गणना फॉर्म भरा। इस पहल के जरिए उन्होंने जनपद वासियों को जागरूक करते हुए शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया।


 जिला निर्वाचन अधिकारी ने वर्तमान में चल रहे घर-घर सर्वे (डोर-टू-डोर) अभियान के दौरान जनपद के समस्त नागरिकों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से बीएलओ का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो नागरिक वर्तमान में अपने मूल गांव में नहीं रह रहे हैं और कहीं बाहर निवासरत हैं वे भी इस प्रक्रिया से अछूते न रहें। ऐसे सभी नागरिक चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल voter.eci.gov.in पर जाकर अपना और अपने परिवार का फॉर्म ऑनलाइन आसानी से भर सकते हैं।



🛑

*एसआईआर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों ने अभिभावकों को भेजे पत्र*


 मतदाता सूची को पूरी तरह से पारदर्शी, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में पूरे जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम प्रभावी और वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। 

   एसआईआर के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय इंटर कॉलेज रानागीठ और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झाला में अभिनव जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने उन अभिभावकों एवं परिजनों के नाम पत्र लिखे जो रोजगार, शिक्षा अथवा अन्य कारणों से अपने मूल मतदान केंद्र से दूर रह रहे हैं।


पत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों ने एसआईआर कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के महत्व को विस्तार से बताया। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने अपने पत्रों को पढ़कर वीडियो भी तैयार किए तथा उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से संबंधित अभिभावकों तक पहुंचाया, जिससे अधिकाधिक मतदाताओं तक जानकारी पहुंच सके।


 कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एसपाल भंडारी ने छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मतदाता जागरूकता के महत्व से अवगत कराया तथा सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक का इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग महत्वपूर्ण है




।🛑🛑 उत्तरकाशी, 13 जून 2026


*जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई,दूरस्थ गांवों तक पहुंच स्वास्थ्य विभाग की टीमें*


*बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में अहम कदम, जिलाधिकारी के निर्देश पर लगा स्वास्थ्य शिविर*


 यमुना वैली के गीठ पट्टी क्षेत्र के पिंडकी, मदेश तथा आस–पास के गांवों में वायरल बुखार के बढ़ते मामलों का जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तत्काल संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए तथा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।


स्वास्थ्य शिविर के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 83 ग्रामीणों की बुखार, सर्दी-जुकाम, शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई। जिनमें मुख्यत: बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बच्चों का परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आवश्यक दवाई उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिल राणा, डॉ. भीम, अजय चौहान, एकता, आरती, चतर सिंह शामिल थे।


एक अन्य टीम द्वारा मोरी ब्लॉक के अंतर्गत सुदूरवर्ती 'भीतरी' गाँव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मोरी डॉ. नितेश रावत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ टीम ने गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयों का वितरण किया। इस शिविर में क्षेत्र के कुल 120 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस टीम में डॉ. विपुल बर्थवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजेंद्र और संदीप शामिल रहे। 


मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय टीबी अभियान के तहत आज ग्राम सभा नागणगांव/थान में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें 50 लोगों के एक्स-रे, 40 लोगों की शुगर जांच एवं 30 लोगों का रक्तचाप परीक्षण किया गया। जांच उपरांत सभी लाभार्थियों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर में सीएचसी नौगांव से डॉ. दीपक, सीएचओ वंदना डोगरा, एसटीएस विजेन्द्र पंवार, एएनएम आरती, एएफ सरिता, धर्मेन्द्र चौहान, ज्योति एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम प्रधान हरदेव चौहान भी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके निकट स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि जनस्वास्थ्य प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी ग्रामीण को उपचार के अभाव में परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को प्रभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त चिकित्सा टीमों की तैनाती के निर्देश दिए हैं।







🛑


*विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर एवं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन; सिविल जज सचिन कुमार सहित जवानों व नागरिकों ने किया महादान*


 रविवार को भारतीय रेडक्रॉस समिति, स्वीप उत्तरकाशी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर तथा रेडक्रॉस भवन में विचार गोष्ठी व विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 इस दोहरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति अलख जगाने के साथ-साथ लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान के प्रति नागरिकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिन कुमार, सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस पुनीत अवसर पर सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सिविल जज सचिन कुमार ने स्वयं सबसे पहले रक्तदान किया और उपस्थित जनसमूह को इस महादान के लिए प्रेरित किया। उनके इस प्रेरणादायक कदम से उत्साहित होकर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों व जवानों, पैरालीगल वालंटियर्स, अधिवक्ताओं और स्थानीय युवाओं ने शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रिकॉर्ड रक्तदान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव डीएलएसए सचिन कुमार ने कहा कि रक्तदान ही एकमात्र ऐसा महादान है जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी को नियमित व स्वैच्छिक रक्तदान करने तथा अपने परिजनों व मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करने की संकल्पना दिलाई।


रक्तदान शिविर के साथ ही स्वीप उत्तरकाशी के सहयोग से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण मतदाता जागरूकता सत्र भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मतदाताओं और युवाओं को गणना प्रपत्र भरने की बारीकियों, मतदाता मैपिंग और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। स्वीप के पदाधिकारियों और वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि जिस तरह स्वस्थ समाज के लिए रक्त की उपलब्धता जरूरी है, उसी तरह एक सशक्त और जीवंत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना अनिवार्य है। "रक्तदान महादान" और "कोई भी पात्र मतदाता न छूटे" के संकल्प के साथ क्षेत्र के नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

इस आयोजन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत, भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तरकाशी के चेयरमैन माधव जोशी, रेडक्रॉस सचिव डॉ. रतन मणि भट्ट, स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल तथा स्वीप आइकन स्वाति नौटियाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों, रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का समापन मानवता की निरंतर सेवा करने, रक्तदान के प्रति राष्ट्रव्यापी जन-जागरूकता बढ़ाने और भविष्य में भी इस प्रकार के लोक-कल्याणकारी शिविरों के निरंतर आयोजन के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।










उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*



*UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद।*


*SP उत्तरकाशी द्वारा जोनल व सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा के दिये गये निर्देश।*


दिनांक 14 जून 2026(रविवार) को आयोजित होने वाली उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।

 

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 13 जून 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानसू स्थित भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त समस्त नोडल, जोनल एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने तथा परीक्षा को पारदर्शक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने हेतु ब्रीफ किया गया। उनके द्वारा जनपद मुख्यालय एवं आसपास स्थित परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया गया।


सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों का भौतिक सत्यापन कर केन्द्र प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा आयोग एवं प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाते हुए परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने हेतु बनायी गयी प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करने के निर्देश दिये गये।


परीक्षा दिवस पर अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा तथा परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकृत व्यक्तियों के अतिरिक्त अन्य किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अभ्यर्थियों को प्रवेश-पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र एवं पेन के अतिरिक्त कोई भी सामग्री परीक्षा केन्द्र के भीतर न ले जाने देने के संबंध में भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। मेगा परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये।

 

मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा अलर्ट के दृष्टिगत यातायात पुलिस को परीक्षा केन्द्रों के आसपास सुचारु एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त पुलिस को होटल, ढाबों, धर्मशालाओं, रेस्टोरेंट एवं होमस्टे आदि स्थानों की सतत निगरानी एवं चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने हेतु अभिसूचना इकाई एवं एसओजी टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया कि UKSSSC द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा हेतु जनपद में कुल 21 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 17 परीक्षा केन्द्र उत्तरकाशी मुख्यालय क्षेत्र तथा 4 परीक्षा केन्द्र बड़कोट सर्किल में स्थित हैं। परीक्षा को प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सम्पूर्ण जनपद को 2 सुपर जोन, 5 जोन एवं 10 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अभिसूचना टीमों की तैनाती की गई है। साथ ही मेटल डिटेक्टर के माध्यम से सघन जांच व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उत्तरकाशी पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सतर्कता के साथ कार्य कर रही है।


ब्रीफिंग के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिवकुमार, एसएचओ कोतवाली श्री दिनेश कुमार, एसएचओ धरासू श्री मनोज असवाल, एसएचओ मनेरी श्री दीपक नौटियाल, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा व बडकोट सर्किल के पुलिस अधिकारी द्वारा मीटिंग में वर्चुअल प्रतिभाग किया गया।*


बैठक के उपरांत *पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा जनपद मुख्यालय एवं आसपास स्थित परीक्षा केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा केन्द्रों में स्थापित जैमर, प्रवेश द्वार एवं कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सीटिंग प्लान, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।






*UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा : परीक्षा केंद्रों पर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के बाद ही प्रवेश की अनुमति*



*SP उत्तरकाशी द्वारा परीक्षा केंद्रों का भौतिक निरीक्षण कर लिया गया सुरक्षा व परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा।*


उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा आज 14 जून 2026 को आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद एवं सतर्क है।


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ जनपद मुख्यालय के आस-पास विभिन्न परीक्षा केन्द्रों भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों तथा उनके आसपास के क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर आवश्यक सुरक्षा प्रबन्धों का जायजा लिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटिरत पुलिस जवानों एवं प्रबन्धन को पूर्ण सतर्कता बरतते हुये परीक्षा को पूर्ण पार्दशक एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाने के निर्देश दिये गये। इस दौरान *अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी* मौजूद रहें।



परीक्षा की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं अभिसूचना इकाइयों की तैनाती की गई है। प्रातःकाल से ही पुलिस कर्मी पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी पर तैनात रहे।


परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पूर्व प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग की गई। एचएचएमडी (Hand Held Metal Detector) एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की सहायता से अभ्यर्थियों की जांच कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रतिबंधित सामग्री अथवा अनुचित साधन परीक्षा केन्द्र के भीतर न ले जाया जा सके।


सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु परीक्षा केन्द्रों के मुख्य प्रवेश द्वारों एवं परिसर में सीसीटीवी निगरानी की प्रभावी व्यवस्था की गई है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है तथा ड्यूटी में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।


उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन द्वारा परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबन्ध सुनिश्चित किए गए हैं। सभी केन्द्रों पर परीक्षा शान्तिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से चल रही है।






*हर्षिल पुलिस ने लौटाई परिजनों की मुस्कान।*


आज 14 जून 2026 को हर्षिल क्षेत्र के बगोरी गांव से 5 वर्षीय नन्ही बालिका नंदनी के घर से बिना बताए कहीं चले जाने की सूचना पर उत्तरकाशी पुलिस तत्काल सक्रिय हुई। *प्रभारी निरीक्षक हर्षिल, श्री प्रदीप तोमर* के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित खोजबीन, पतारसी-सुरागरसी एवं स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाते हुए काफी तलाश के बाद बच्ची को बगोरी हेलीपैड के समीप से सकुशल बरामद किया गया। बच्ची घर का रास्ता भूलकर भटक गई थी।


पुलिस ने नन्ही नंदनी को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर उनकी खोई हुई मुस्कान लौटाई। साथ ही परिजनों को बच्चों पर विशेष ध्यान रखने तथा उन्हें अकेला न छोड़ने की सलाह दी गई।


बच्ची के सकुशल मिलने पर उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।



महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

*मां गंगा यमुना के प्रभाव क्षेत्र से एक और अविरल धारा ध्यांणी मिलन कार्यक्रम एवं भागवती कथा आयोजन पर खास विश्लेषण देखिए "जनहुंकार" एपिसोड में विस्तृत GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*



अशोक चक्र का वर्णन विस्तृत देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here