*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, June 29, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*


देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*


उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**


नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु उत्तरकाशी पुलिस का जनजागरूकता अभियान जारी*


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा युवाओं एवं आमजन को नशे, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जनपदभर में लगातार जनजागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं।


*थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत* के नेतृत्व में थाना मोरी पुलिस टीम द्वारा सुदूरवर्ती ग्राम सिदरी व सौड में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम करने तथा खेलकूद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।


पुलिस टीम द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव तथा नशा उन्मूलन हेल्पलाइन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता पंपलेट वितरित कर आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की नशाखोरी, साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधमुक्त व सुरक्षित समाज के निर्माण में जनसहभागिता की करें।


*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

*गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन हेतु एसपी उत्तरकाशी सहित पुलिस व SDRF के अधिकारियों एवं जवानों का किया गया सम्मान*


चारधाम यात्रा-2026 के प्रथम चरण के दौरान उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन, प्रभावी यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित श्री गंगोत्री धाम पर नियुक्त उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया।*

इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव एवं रावल श्री सुरेश सेमवाल ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को स्मृति-चिह्न (मेमेन्टो) एवं माँ गंगा जी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस को बधाई दी।

समारोह में गंगोत्री धाम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उत्तरकाशी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप तोमर, चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल, अपर उपनिरीक्षक (ASI) श्री देवदास, आरक्षी श्री पंचम राणा, श्री नवनीत, श्री कुलदीप तोमर, श्री नवीन पोखरिया(SDRF), श्रीमती पुष्पा तथा होमगार्ड श्री वीरेंद्र(SDRF) आदि अधिकारियों एवं जवानों को भी सम्मानित किया गया।

मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के प्रथम चरण के 71 दिनों में अब तक करीब 6.7 लाख श्रद्धालु श्री गंगोत्री धाम में मां गंगा के पावन दर्शन कर चुके हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद उत्तरकाशी पुलिस ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं दर्शन व्यवस्था का अत्यंत कुशल, अनुशासित एवं प्रभावी संचालन किया। यात्रा अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों ने अनेक अवसरों पर जरूरतमंद तीर्थयात्रियों की सहायता कर सेवा, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट परिचय दिया तथा कई मौकों पर उनके लिए 'देवदूत' के रूप में कार्य किया।

सम्मान प्राप्त करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने गंगोत्री मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन में मन्दिर समिति की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मंदिर समिति ने यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन को निरंतर सराहनीय सहयोग प्रदान किया है।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा-2026 के लिए उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय वाक्य "सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान" है तथा इसी भावना के अनुरूप प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सहज एवं सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर समिति, प्रशासन, मीडिया, स्थानीय जनता, व्यापारी वर्ग एवं श्रद्धालुओं के सतत सहयोग से यात्रा व्यवस्थाओं को भविष्य में और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सुगम बनाया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा भी गंगोत्री धाम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नकद पारितोषिक से पुरस्कृत किया गया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

सम्मान समारोह में *मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं रावल श्री धर्मानंद सेमवाल, सह सचिव श्री जय कृष्णा सेमवाल, समिति के अन्य पदाधिकारी तथा तीर्थपुरोहितगण भी उपस्थित रहे।*

*मीडिया सेल पुलिस कार्यालय, उत्तरकाशी।*

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here