*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, June 16, 2026

*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*

देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता*


*यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम ने वाहन चालकों और तीर्थयात्रियों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक*


चारधाम यात्रा-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुगम संचालन, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा प्रभावी यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जन-जागरूकता एवं वाहन चेकिंग अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।


आज 15 जून 2026 *प्रभारी यातायात निरीक्षक, श्री सुनील कुमार* के नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं एआरटीओ की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चालकों एवं तीर्थयात्रियों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं सुरक्षित परिवहन के संबंध में जागरूक किया गया।


वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड से बचने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने तथा पहाड़ी, संकरे एवं संवेदनशील मार्गों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही यात्रा के दौरान मौसम की नियमित जानकारी प्राप्त करने, भारी वर्षा एवं रात्रि के समय अनावश्यक यात्रा से बचने तथा पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।




*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी*

*विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवसः मनेरी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ किया संवाद, सुरक्षा एवं सम्मान का दिया संदेश*


आज 15 जून 2026 विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में कोतवाली मनेरी पुलिस द्वारा *प्रभारी निरीक्षक श्री दीपक नौटियाल* के नेतृत्व में मनेरी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को कोतवाली मनेरी में आमंत्रित कर उनका सम्मान किया गया तथा जलपान उपरांत उनकी कुशलक्षेम एवं समस्याओं की जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित वरिष्ठजनों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा एवं सहायता पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी समस्या की स्थिति में वे पुलिस से निसंकोच संपर्क कर सकते हैं।


इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों एवं प्रचलित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि उनके साथ किसी प्रकार का शारीरिक, मानसिक अथवा आर्थिक दुर्व्यवहार होता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

वरिष्ठ नागरिकों को बढ़ते साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता से भी अवगत कराया गया। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए अवैध मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना गोपनीय रूप से पुलिस को उपलब्ध कराने की अपील की गई।


इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री सुखपाल सिंह, महिला उपनिरीक्षक श्रीमती हिमानी पंवार, अपर उपनिरीक्षक श्री संजय बिष्ट सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के समापन पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा पुलिस की इस संवेदनशील एवं जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए प्रभारी निरीक्षक मनेरी को पुष्प भेंट कर आभार व्यक्त किया।





*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

पुलिस चौकी डुंडा पर भी 'अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दुर्व्यवहार जनजागरूकता दिवस' के अवसर पर पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनकर निस्तारण किया गया तथा वरिष्ठ जनों को उनके अधिकारों की प्रति जागरूक किया गया।


इस अवसर पर *प्रभारी चौकी डुंडा उपनिरीक्षक प्रकाश राणा, सहायक समाज कल्याण अधिकारी श्री गणेश भण्डारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी* मौजूद रहे।



*
उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑🛑 उत्तरकाशी, 15 जून 2026

*जिलाधिकारी ने की SIR कार्यों की प्रगति की समीक्षा, डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश*


जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा अन्य प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान कहा कि निर्वाचन संबंधी समस्त अभिलेखों एवं प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी ईआरओ एवं संबंधित प्रभारियों को निर्देशित किया कि डिजिटाइजेशन कार्य को तीव्र गति से किया जाए तथा प्रतिदिन की प्रगति की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

 बैठक में जिलाधिकारी ने बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं आईटी वॉलेंटियर्स को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। शैडो एरिया (नेटवर्क अथवा कनेक्टिविटी प्रभावित क्षेत्रों) में विशेष योजना के साथ कार्य करने और ऐसे क्षेत्रों में बीएलओ एवं आईटी वॉलेंटियर्स को मतदाताओं को सुविधाजनक स्थानों पर डिजिटाइजेशन की सुविधा उपलब्ध कराकर प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिये। 
 जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्रुटिरहित बनाने में डिजिटाइजेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करें।

 बैठक में उपजिलाधिकारी डुंण्डा देवानंद शर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा उपस्थित रहे तथा एसडीएम मोरी मुकेश रमोला,एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी सहित अन्य अधिकारी वीसी के माध्यम जुड़े रहे।



जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी।
अगले 3 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 15 Jun 2026, 2:47 PM से 15 Jun 2026, 5:47 PM ) *जनपद* - चंपावत, देहरादून, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी ज़िलों में कुछ जगहों पर *यथा* - पुरोला, बड़कोट, चकराता, सोनप्रयाग, डोईवाला, मसूरी, लोहाघाट, बाराकोट तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है।

अगले 3 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 15 Jun 2026, 6:33 PM से 15 Jun 2026, 9:33 PM ) *जनपद* -बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर *यथा* - बड़कोट, पुरोला, डोईवाला, चकराता, सोनप्रयाग, देवल, बद्रीनाथ, केदारनाथ, कपकोट, दारमा, बेरीनाग तथा आस पास के क्षेत्रो में ओलावृष्टि/तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जोशियाड़ा के छात्रों ने विशेष गहन पुनरीक्षण में दिया योगदान

उत्तरकाशी। स्वीप उत्तरकाशी के अंतर्गत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जोशियाड़ा, उत्तरकाशी में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में नाम बनाए रखने के महत्व की जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईटीआई के प्राचार्य प्रभात नेगी, स्वीप प्रभारी डॉ. शम्भू प्रसाद नौटियाल तथा बीएलओ बिजला अश्वाल ने विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का शुद्धीकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

जागरूकता सत्र के उपरांत संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जोशियाड़ा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर मतदाताओं को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जागरूक किया। विद्यार्थियों ने बीएलओ के सहयोग से गणना प्रपत्र एकत्रित किए तथा मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, आवश्यक विवरणों एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने मतदाताओं से अपील की कि वे सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ गणना प्रपत्र भरकर निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक सशक्त और पारदर्शी बनाने में सहयोग करें। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशिक्षक घनश्याम शाह एवं विकास सिंह नाथ ने भी कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

स्वीप उत्तरकाशी के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर उसे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जोड़ना तथा मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाना है।



🛑🛑 उत्तरकाशी, 16 जून 2026

जनपद में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद में स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम मतदाता जागरूकता अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तरकाशी के नुक्कड़ नाटक दल जन आस्था मंच द्वारा विकासखंड नौगांव के सार्वजनिक स्थलों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

नुक्कड़ नाटक दल द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, गीतों एवं संवादों के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र में मतदान के महत्व से अवगत कराया जा रहा है। दल के कलाकारों ने अपने अभिनय के माध्यम से संदेश दिया कि मतदान प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार होने के साथ-साथ लोकतंत्र को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। 

नुक्कड़ नाटक के दौरान मतदाताओं को जागरूक करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ का सहयोग करने की भी अपील की गई। जिससे मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सके।




🛑🛑 उत्तरकाशी, 16 जून 2026

मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में आधार नामांकन, अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, बच्चों के आधार नामांकन, राज्य सत्यापन पोर्टल तथा आधार केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

बैठक में यूआईडीएआई देहरादून के प्रोजेक्ट मैनेजर मनु त्रिपाठी ने बताया जनपद में कुल 38 आधार सेवा केंद्र संचालित हैं तथा 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार नामांकन को बढ़ाने हेतु आंगनबाड़ी केंद्रों, अस्पतालों एवं विशेष शिविरों के माध्यम से अभियान चलाया जा रहा है। आधार केंद्र में नया आधार नामांकन पूर्णतः निःशुल्क किया जा रहा है। 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निःशुल्क है। आधार में जनसांख्यिकीय जानकारी आदि अपडेट कराने का शुल्क ₹75 निर्धारित है, जबकि बायोमेट्रिक अपडेट का शुल्क ₹125 है। 

 जिलाधिकारी द्वारा 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके लिए विद्यालयों में विशेष आधार शिविर आयोजित करने तथा शिक्षा विभाग एवं संबंधित विभागों के समन्वय से कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। साथ ही आधार केंद्रों के नियमित निरीक्षण, सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने तथा आमजन को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में आधार सेवाओं के विस्तार, मोबाइल एवं ई-मेल अपडेट, दस्तावेज अद्यतन तथा जन-जागरूकता गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत, गिरिजा शंकर नौटियाल सहित अन्य उपस्थित रहे।



जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी।
**जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सरल स्वभाव से प्रभावित हुए ग्रामीण, बुजुर्ग महिला ने दिया आशीर्वाद**

विकासखंड चिन्यालीसौड़ की ग्राम सभा छणद-खालसी के ग्रामीण गांव में बढ़ते भूस्खलन की समस्या लेकर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मिलने पहुंचे। कार्यालय से बाहर निकलते समय जिलाधिकारी ने स्वयं ग्रामीणों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने गढ़वाली भाषा में अपनी पीड़ा साझा की, जिसे जिलाधिकारी ने पूरे धैर्य और आत्मीयता के साथ सुना। उनके सौम्य व्यवहार और संवेदनशीलता से प्रभावित होकर महिला ने जिलाधिकारी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी की जनसरोकारों से जुड़ी कार्यशैली और आमजन के प्रति सहज व्यवहार की ग्रामीणों ने सराहना की।




*अशोक चक्र का वर्णन विस्तृत देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*


*"जनहुंकार" एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला पति का पत्नी से लंबे समय तक बातचीत न करना क्या क्रूरता व मौत का दोषी है ? विस्तृत देखिए एपिसोड में GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*ध्यांणी मिलन कार्यक्रम पर खास विश्लेषण देखिए "जनहुंकार" एपिसोड में विस्तृत GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here