*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, July 4, 2026

*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तराखंड संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑🛑 उत्तरकाशी, 03 जुलाई 2026


कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा 04 जुलाई 2026 को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं।


प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के मा. मंत्री पशुपालन , दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकाल, कौशल विकास एवं सेवायोजन एवं मा.प्रभारी मंत्री जनपद उत्तरकाशी, उत्तराखंड सरकार श्री सौरभ बहुगुणा अपराह्न 12:00 बजे ऑडिटोरियम जिला कार्यालय उत्तरकाशी पहुंचकर सेवा, सुशासन, समर्पण, जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार "सेवा सप्ताह/पखवाड़ा" कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभाग करेंगे.

तत्पश्चात् मा. मंत्री अपराह्न 02:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।





जिला सूचना अधिकारी 

उत्तरकाशी।🛑🛑

मा. कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी ने जिला कार्यालय उत्तरकाशी पहुंचकर सेवा, सुशासन, समर्पण, जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार "सेवा सप्ताह/पखवाड़ा" कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच चुके है। इस दौरान मा. मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।🛑🛑

मा. कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा जी ने जिला कार्यालय उत्तरकाशी पहुंचकर सेवा, सुशासन, समर्पण, जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार "सेवा सप्ताह/पखवाड़ा" कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंच चुके है। इस दौरान मा. मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

*उत्तरकाशी 4 जुलाई सूचना-* सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प के साथ 'जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार' कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार से सेवा पखवाड़े का आगाज। 


       कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं,विकास कार्यों और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाले विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियां और विशेष स्टॉल लगाए गए हैं। कार्यक्रम में आमजन के द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया है

रवांई घाटी के प्रसिद्ध डांडा देवराणा मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब।

#Uttarkashi 

#Uttarakha


ndमानसून पूर्व तैयारियों को परखने के लिए जनपद उत्तरकाशी में राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल का किया गया आयोजन।

#Mockdrill 

#Uttarkashi 

#Uttarakhand

🛑🛑 उत्तरकाशी, 02 जुलाई 2026


*04 से 18 जुलाई तक जनपद में आयोजित होगा ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ सेवा पखवाड़ा*


*सेवा, सुशासन और समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएगा सेवा पखवाड़ा*


*जनभागीदारी से सुशासन तक, सेवा पखवाड़े में होंगे विविध आयोजन*


शासन के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के अंतर्गत जनपद में 04 जुलाई से 18 जुलाई तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के आदेशानुसार सेवा पखवाड़ा के सफल, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी संचालन हेतु मुख्य विकास अधिकारी को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है।


सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला मुख्यालय सहित जनपद के सभी विकासखण्डों में जनसेवा शिविर, जनसंवाद, योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में आधार पंजीकरण केंद्र की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकें। 04 जुलाई को जिला मुख्यालय ऑडिटोरियम में सेवा पखवाड़ा का मुख्य शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियां, विभागीय प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा।


05 जुलाई से 18 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद के विकासखंडों एवं विभिन्न क्षेत्रों में विभागीय जनजागरूकता कार्यक्रम, विशेष जनसेवा शिविर, लाभार्थी संवाद, योजनाओं का प्रचार-प्रसार, पात्र लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरण तथा अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


सेवा पखवाड़ा के दौरान जिला मुख्यालय एवं सभी विकासखण्डों में राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई जाएगी। आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित किया जाएगा।


जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि सेवा पखवाड़ा के प्रत्येक कार्यक्रम का प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हुए शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा सेवा, सुशासन एवं समर्पण की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना है।












जिला सूचना अधिकारी 

उत्तरकाशी।

*मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत तियां में आयोजित की रात्रि चौपाल, जनसमस्याओं का मौके पर किया त्वरित निस्तारण, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान हेतु विभागीय अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश l* 



 *उत्तरकाशी, 02 जुलाई, 2026* 

मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना के अंतर्गत जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आमजन की समस्याओं का उनके द्वार पर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी *श्री जय भारत सिंह* की अध्यक्षता में बुद्धवार को विकासखंड नौगांव की ग्राम पंचायत तियां में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। 


चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने- अपने विभागों से सम्बंधित योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी जनसामान्य को प्रदान की l


मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने पशुपालन सम्बंधित बकरी - भेड़ पालन, मुर्गी पालन, नेपियर घास उत्पादन सहित निःशुल्क योजनाओं के प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की l वहीं डेरी विकास विभाग द्वारा भी दुग्ध उत्पादन हेतु प्रोत्साहित राशि की जानकारी दी गयी l 


चौपाल में कृषि, उद्यान,मत्स्य, ग्राम्य विकास, सिंचाई,स्वास्थ्य, समाज कल्याण, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे तथा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए अधिकांश प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। 


शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा दिए गए।


मुख्य विकास अधिकारी कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण तक सुशासन एवं जनसेवाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित कराना है। उन्होंने निर्देशित किया कि विभागीय अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँचकर जनसामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कार्यप्रणाली का मूल उद्देश्य जनसरोकारों के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुखी व्यवस्था स्थापित करना है।


रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामवासियों द्वारा कृषि, सड़क सुधार एवं अनुरक्षण, राजस्व भूमि अॉन लाइन अपडेट, कृषि एवं बागवानी विकास,"हर घर जल हर घर नल" पेयजल, सिंचाई नहर तथा अन्य स्थानीय समस्याओं एवं विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विषय प्रमुखता से उठाए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रत्येक समस्या का विभागवार परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अनेक समस्याओं का तत्काल समाधान भी कराया।


उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रत्येक विभाग प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। 


उन्होंने यह भी कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगारपरक योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा स्थानीय स्तर पर समस्याओं एवं सुझावों से प्रशासन को समय-समय पर अवगत कराने का भी आग्रह किया।


रात्रि चौपाल में मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी एच.सी.बिष्ट, सहायक निदेशक डेरी-विकास पीयूष आर्य, सहायक निदेशक मत्स्य नीतेश कुमार ,खण्ड विकास अधिकारी नौगांव बिजेंद्र सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य कलोगी, तिंया श्रीमती प्रियंका थपलियाल, ग्राम प्रधान रीना बहुगुणा, संजय थपलियाल सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे l

*मॉक ड्रिल*


मॉक ड्रिल के लिए पहला परिदृश्य नेताला में अधिक वर्षा से नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजमार्ग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।


2- दूसरे परिदृश्य में बग़ासू के दूरस्थ क्षेत्र में बादल फटने से जनहानि की आशंका की सूचना प्राप्त हुई है।

3-तीसरे परिदृश्य में कुथनौर विद्यालय भवन में पेड़ गिरने की सूचना मिली है।

4- चौथे परिदृश्य में डबरानी में भूस्खलन एवं वाहनों की दबने की सूचना मिली हैं।

5- पांचवे परिदृश्य में नालूपानी में सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना प्राप्त हुई है।


डीएम/रिस्पांसिबल ऑफिसर ने आपदा कंट्रोल से संबंधित इंसीडेंट कमांडर को स्टेजिंग एरिया से मय संसाधन के साथ राहत एवं बचाव दल को घटना स्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए।









*मॉक ड्रिल* 2/7/2026


  मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने,विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को सुदृढ़ करने तथा आपदा प्रतिक्रिया तंत्र की क्षमता का परीक्षण करने हेतु आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को राज्य के सभी 13 जनपदों में राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल चल रही है। जनपद उत्तरकाशी में दो ब्लाकों के पाँच स्थानों में मॉक ड्रिल की जा रही है।


मॉक अभ्यास के लिए आज प्रातः जैसे ही आपदा परिचालन केंद्र को विभिन्न स्थानों से आपदा आने की सूचना मिली उसके तुरंत बाद प्रातः 9.30 बजे आपदा परिचालन केंद्र से आपदा सायरन बजा। डीएम/ रिस्पॉन्सिबल ऑफिसर प्रशांत आर्य ने आईआरएस सिस्टम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं बचाव दल को मय संसाधन के साथ घटना स्थल पर भेजने के निर्देश दिए।आपदा कंट्रोल रूम से निरंतर घटना स्थल से जानकारी जुटाई जा रही है।











🛑🛑


डॉ. भीमराव अंबेडकर छात्रावास में दूषित और गुणवत्ताविहीन खाने की खबर का त्वरित संज्ञान लेते हुए बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर जिला समाज कल्याण अधिकारी कुलदीप पंवार द्वारा राजकीय छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान छात्रावास के अधीक्षक एवं अधीक्षिका भी मौके पर उपस्थित रहे। व्यवस्थाओं को बेहतर तथा छात्र-अनुकूल बनाने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रावास अधीक्षक को भोजन निविदादाता (कैटरर) से तत्काल स्पष्टीकरण तथा संपूर्ण विवरण के साथ अपनी विस्तृत आख्या अविलम्ब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। साथ ही छात्रावास परिसर और विशेषकर रसोईघर (मेस) में स्वच्छता के मानकों का पालन करने हेतु प्रतिदिन साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता की नियमित, निष्पक्ष और पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने छात्रावास प्रशासन को छात्र-छात्राओं की एक विशेष भोजन निगरानी कमेटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह नवगठित छात्र कमेटी प्रतिदिन परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का स्वयं निरीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट छात्रावास अधीक्षक/अधीक्षिका के साथ-साथ जिला समाज कल्याण अधिकारी को नियमित रूप से उपलब्ध कराएगी। 


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि छात्रावास में निवास कर रहे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण से किसी भी स्तर पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी कि यदि छात्रावास प्रबंधन या भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों और निविदादाता के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक व वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।




उत्तरकाशी की खूबसूरत हर्षिल घाटी का पर्यटन ग्राम बगोरी आज स्वच्छता और जनभागीदारी की नई मिसाल बन रहा है। जाड़ समुदाय के ग्रामीण बढ़ते पर्यटन से उत्पन्न अपशिष्ट की चुनौती का समाधान खुद तलाश रहे हैं।


#Uttarkashi

#Uttarakhand




*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन हेतु एसपी उत्तरकाशी सहित पुलिस व SDRF के अधिकारियों एवं जवानों का किया गया सम्मान*


चारधाम यात्रा-2026 के प्रथम चरण के दौरान उत्कृष्ट यात्रा प्रबंधन, प्रभावी यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित सेवाएं उपलब्ध कराने में उल्लेखनीय योगदान के लिए गंगोत्री मंदिर समिति द्वारा *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय सहित श्री गंगोत्री धाम पर नियुक्त उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों को सम्मानित किया गया।*


इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव एवं रावल श्री सुरेश सेमवाल ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को स्मृति-चिह्न (मेमेन्टो) एवं माँ गंगा जी का प्रसाद भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया तथा चारधाम यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस को बधाई दी।


समारोह में गंगोत्री धाम में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले उत्तरकाशी पुलिस के प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप तोमर, चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल, अपर उपनिरीक्षक (ASI) श्री देवदास, आरक्षी श्री पंचम राणा, श्री नवनीत, श्री कुलदीप तोमर, श्री नवीन पोखरिया(SDRF), श्रीमती पुष्पा तथा होमगार्ड श्री वीरेंद्र(SDRF) आदि अधिकारियों एवं जवानों को भी सम्मानित किया गया।


मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा के प्रथम चरण के 71 दिनों में अब तक करीब 6.7 लाख श्रद्धालु श्री गंगोत्री धाम में मां गंगा के पावन दर्शन कर चुके हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बावजूद उत्तरकाशी पुलिस ने यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं दर्शन व्यवस्था का अत्यंत कुशल, अनुशासित एवं प्रभावी संचालन किया। यात्रा अवधि के दौरान पुलिस कर्मियों ने अनेक अवसरों पर जरूरतमंद तीर्थयात्रियों की सहायता कर सेवा, संवेदनशीलता एवं मानवीय मूल्यों का उत्कृष्ट परिचय दिया तथा कई मौकों पर उनके लिए 'देवदूत' के रूप में कार्य किया।


सम्मान प्राप्त करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने गंगोत्री मंदिर समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के सफल संचालन में मन्दिर समिति की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। मंदिर समिति ने यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन को निरंतर सराहनीय सहयोग प्रदान किया है।


उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा-2026 के लिए उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय वाक्य "सुविधा, सुरक्षा एवं सम्मान" है तथा इसी भावना के अनुरूप प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, सहज एवं सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए पुलिस पूर्ण समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मंदिर समिति, प्रशासन, मीडिया, स्थानीय जनता, व्यापारी वर्ग एवं श्रद्धालुओं के सतत सहयोग से यात्रा व्यवस्थाओं को भविष्य में और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं सुगम बनाया जाएगा।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा भी गंगोत्री धाम में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें नकद पारितोषिक से पुरस्कृत किया गया तथा भविष्य में भी इसी समर्पण एवं सेवा भावना के साथ कर्तव्य निर्वहन करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया गया।


सम्मान समारोह में *मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं रावल श्री धर्मानंद सेमवाल, सह सचिव श्री जय कृष्णा सेमवाल, समिति के अन्य पदाधिकारी तथा तीर्थपुरोहितगण भी उपस्थित रहे।*


*मीडिया सेल पुलिस कार्यालय, उत्तरकाशी।*

*सेवानिवृत्त हुए साथी को उत्तरकाशी पुलिस ने दी भावभीनी विदाई।*


पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह तोमर के सम्मान में आज दिनांक 30 जून 2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सेवानिवृत हुए उपनिरीक्षक को शॉल, स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति-पत्र एवं उपहार भेंट कर उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखद सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ देते हुए भावभीनी विदाई दी।


पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह तोमर द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान की गई दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सौम्य व्यवहार सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि उन्हें पुलिस विभाग से संबंधित किसी भी प्रकार की आवश्यकता अथवा समस्या हो, तो उत्तरकाशी पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी रहेगी तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।


समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी श्री तोमर को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-उपहार भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की गयी। इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह तोमर ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


उपनिरीक्षक श्री विक्रम सिंह तोमर मूलतः जनपद देहरादून के निवासी हैं। वर्ष 1989 में उन्होंने आरक्षी के पद पर पुलिस विभाग में अपनी सेवा प्रारम्भ की। वर्ष 2003 में मुख्य आरक्षी, वर्ष 2017 में उपनिरीक्षक (विशेष श्रेणी), वर्ष 2022 में अपर उपनिरीक्षक तथा वर्ष 2025 में उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए। अपने लगभग 37 वर्षों के गौरवपूर्ण सेवाकाल में उन्होंने जनपद टिहरी गढ़वाल, देहरादून एवं उत्तरकाशी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्तमान में वह थाना पुरोला में नियुक्त थे। अपने विनम्र, व्यवहार-कुशल एवं कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व के कारण वे सदैव अपने सहकर्मियों के बीच सम्मान के पात्र रहे।


विदाई समारोह में *निरीक्षक श्री टीकम सिंह चौहान, निरीक्षक श्री भारु सिंह चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक श्री कोमल सिंह रावत, प्रधान लिपिक श्री रणजीत नेगी, अकाउंटेंट श्री सतीश गौड़, आशुलिपिक श्री कैलाश शाह, सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी* उपस्थित रहे।


*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

*नशा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की सक्रिय पहल, मोरी में जनप्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई जागरूकता गोष्ठी*


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशा एवं अपराध नियंत्रण हेतु चेकिंग अभियानों, प्रभावी कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियानों को निरंतर प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से समाज को नशा, अपराध तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को *थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत* की अध्यक्षता में थाना मोरी परिसर में सीएलजी (CLG) सदस्यों, बीडीसी सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों के साथ एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई।


गोष्ठी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि, अवैध मादक पदार्थों के कारोबार तथा नशे की अवैध खेती की रोकथाम हेतु सक्रिय सहयोग प्रदान करने एवं ऐसी किसी भी सूचना से तत्काल पुलिस को अवगत कराने की अपील की गई।


बैठक में नशे के दुष्प्रभावों, विशेषकर युवाओं पर पड़ने वाले सामाजिक, मानसिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए "नशा मुक्त समाज" के निर्माण में जनसहभागिता की महत्ता पर बल दिया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों, डिजिटल सुरक्षा उपायों तथा साइबर जागरूकता के संबंध में भी उपस्थित जनों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।



*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

*AHTU उत्तरकाशी पुलिस द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को दिया गया बाल एवं महिला सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश।*


बाल, महिला तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) द्वारा सुधाकर गोयल सरस्वती विद्या मंदिर, केशवपुरम (मनेरी) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल एवं महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर अपराध तथा महिला अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहने, किसी के झांसे में न आने तथा बिना सत्यापन किसी पर विश्वास न करने की महत्वपूर्ण सीख दी गई। 


साथ ही आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप्प तथा पॉक्सो अधिनियम (POCSO Act) से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।


*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

*ऑपरेशन प्रहारः कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक वारंटी को किया गया गिरफ्तार।*


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के नेतृत्व में संचालित "ऑपरेशन प्रहार" के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में सघन चेकिंग एवं सत्यापन अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, कानून व्यवस्था भंग करने वाले उपद्रवियों, बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के एक प्रकरण में वां⁸

छित चल रहे वारंटी आशीष नौटियाल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।


 *पुलिस टीम:*

• उ0नि0 जगत सिंह

• का0 दीपक सिंह

• हो0 दीपक रतुड़ी⁸

स्थान स्यानाचट्टी के समीप अवरुद्ध यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे वाहनों(टेंपो ट्रेवल्स तक)के आवागमन हेतु सुचारु हो गया है। 


उक्त स्थान पर पुलिस द्वारा यातायात का सुरक्षित आवागमन करवाया जा रहा है।


#RoadUpdate 

#YatraUpdate 

#chardhamyatra2026 

#SurakshitCharDham

#UttarakhaíndPolice


"जनहुंकार" एपिसोड में GOVT SHOULD MAKE EACH CITIZEN 1 PERFECT UNIVERSAL CITIZENSHIP ID CARD DETAILS. GANAGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL महेश बहुगुणा के साथ=8126216516



"जनहुंकार" एपिसोड में देखिए ज्ञानवर्धक विश्लेषण GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here