भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
🛑🛑 उत्तरकाशी, 08 जुलाई 2026
जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिले में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने, बेहतर आपसी समन्वय स्थापित करने और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच अंतिम छोर पर बैठे आम जनमानस तक सुनिश्चित करने के लिए नेटवर्क व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को अगले 6 माह के भीतर युद्ध स्तर पर कार्य करने तथा जिले के 'नो नेटवर्क जोन' को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द 'सक्रिय नेटवर्क जोन' में तब्दील करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में बेहतर संचार व्यवस्था केवल सुविधा नहीं, बल्कि आपदा के समय जीवन रक्षा और विकास के लिए एक महत्पूर्ण जरूरत है।
बैठक में दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल टावर स्थापना व उनकी सक्रियता तथा अन्य तकनीकी बाधाओं को दूर करने पर भी गहन चर्चा हुई। इस दौरान जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित टेलीकॉम कंपनियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता और पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से ही डिजिटल इंडिया और सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल सकेगा, साथ ही किसी भी दैवीय आपदा के दौरान प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य बिना किसी रुकावट के त्वरित गति से संचालित किए जा सकेंगे।
बैठक में ईडीएम अनिल रावत, आपदा प्रबंधन से जय पंवार, बीएसएनएल से धीरज चौधरी, जिओ से रितेश पाण्डेय, वीआई से शुभम शर्मा शामिल हुए।
कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास 09 जुलाई 2026 को जनपद भ्रमण पर पधार रहे हैं।
प्राप्त कार्यक्रमानुसार राज्य के मा. मंत्री समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण एवं भाषा विभाग उत्तराखंड सरकार श्री खजान दास अपराह्न 13:00 बजे ढुंगरा थात, पट्टी–गोडर विकासखण्ड नौगांव पहुँचकर रघुनाथ मेला एवं सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित मेला कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात् मा. मंत्री अपराह्न 16:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 08 जुलाई 2026*"सेवा, सुशासन, समर्पण" की भावना के साथ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखण्ड नौगांव में जन सेवा शिविर आयोजित*
*शिविर में 185 लोगों को किया गया विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित*
*सेवा पखवाड़ा के माध्यम से आमजन तक पहुंच रही शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं*
मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित "सेवा, सुशासन, समर्पण "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" थीम पर आधारित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को विकासखण्ड कार्यालय नौगांव में जन सेवा शिविर का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जन शिविर का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना, लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा।
जन सेवा शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, स्टालों में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाओं, आवेदन संबंधी जानकारी एवं विभागीय सेवाओं के बारे में बताया गया।
जन सेवा शिविर में दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, श्याम डोभाल, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा ग्रामीणों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 41 समस्याओ को सुना। प्राप्त प्रकरणों में से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 30 और आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 55 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गई। बाल विकास विभाग द्वारा 02 लोगों को महालक्ष्मी किट वितरित करते हुए योजनाओं की जानकारी प्रदान की। पशुपालन विभाग द्वारा 15 लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा 04 जाति प्रमाण पत्र, हिस्सा प्रमाण पत्र आदि बनाए गए। मत्स्य विभाग द्वारा 10, सहकारिता विभाग द्वारा 07, उद्यान विभाग द्वारा 08 किसानों को उद्यान कार्ड पंजीकरण, कृषि विभाग द्वारा 16, समाज कल्याण विभाग द्वारा 07, उद्योग विभाग द्वारा 04, डेरी विभाग द्वारा 04, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 10, विद्युत विभाग द्वारा 04 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर में सूचना विभाग उत्तरकाशी द्वारा राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित पुस्तक मेरी योजना का भी प्रचार प्रसार किया गया।
जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के मार्गदर्शन में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिससे लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ भी उपलब्ध हो रहा है।
शिविर में दर्जा राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, श्याम डोभाल, ज्येष्ठ प्रमुख ब्लॉक प्रमुख सीमा चौहान, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, नोडल अधिकारी एसएस वर्मा सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 08 जुलाई 2026
*सेवा, सुशासन, समर्पण "जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार" "सेवा पखवाड़ा"* के आगामी जन शिविरों की सूचना ▶️
➡️*विकासखण्ड कार्यालय पुरोला, अध्यक्षता–संबंधित उपजिलाधिकारी : 09 जुलाई*
➡️*राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट, संबंधित उपजिलाधिकारी : 10 जुलाई*
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी प्रतिनिधि बहुउदेशीय शिविर/जनसुनवाई कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है।
🛑 उत्तरकाशी, 09 जुलाई 2026*जन सेवा पखवाड़ा: आज विकास खंड पुरोला एवं कल 10 जलाई को राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में आयोजित होगा जन सेवा शिविर*
*मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान, मिलेगी सरकारी योजनाओं की योजनाओं की जानकारी*
जनमानस को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 'जन सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत आज विकासखण्ड पुरोला एवं कल 10 जुलाई को राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में जन सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल्स लगाए जाएंगे, जहाँ ग्रामीण और स्थानीय निवासी एक ही छत के नीचे सरकार की तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं से रूबरू हो सकेंगे। शिविर का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक लाना है।
इस शिविर के माध्यम से आम जनमानस न केवल विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकेगा, बल्कि स्टॉल्स पर जाकर सीधे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवेदन भी कर सकेगा। आम जनता की सहूलियत और शिकायतों के मौके पर ही निस्तारण हेतु सभी संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी शिविर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहेंगे। स्थानीय प्रशासन ने आमजनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुँचकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
जिला सूचना अधिकारी
उत्तरकाशी
🛑 उत्तरकाशी, 09 जुलाई 2026जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। विशेष रूप से भूस्खलन के प्रति अत्यधिक संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में कार्यबल (मैनपावर) और जेसीबी जैसी मशीनों को पहले से ही तैनात करने के निर्देश दिये हैं, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने या किसी भी आकस्मिक स्थिति में जल्द से जल्द अवरुद्ध मार्गों को खोला जा सके और आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
जिला मुख्यालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रहने के साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने और कंट्रोल रूम से लगातार संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्राओं से बचें और किसी भी प्रकार की आपदा या आकस्मिक स्थिति में तुरंत जिला आपदा कंट्रोल रूम को सूचित करें
🛑
लगातार हो रही बारिश के चलते नालूपानी के समीप भूस्खलन होने और मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मलबा सड़क पर आने की सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर अवरुद्ध मार्ग को सुचारू किए जाने के लिए संबंधित विभागीय टीमों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। वर्तमान में जेसीबी द्वारा मलबे को हटाकर मार्ग को सुचारू करने का कार्य गतिमान है।
⚠️ *मौसम चेतावनी-*
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक- 09.07.2026 की प्रातः 10:00 बजे, जारी पूर्वानुमान के अनुसार *दिनांक-09.07.2026 को जनपद उत्तरकाशी लिए Yellow Alert* हेतु जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है | इस स्थिति में अपने जनपद में निम्न सावधानियां सुनिश्चित करने का कष्ट करें:-
*सभी नागरिकों से अनुरोध है कि—*
* अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
* सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें।
* वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुये आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।
* पर्वतीय क्षेत्र में जो भी ट्रैकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात के अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय।
* इसके अतिरिक्त पुलिस अधिक वर्षा होने पर यात्रियों तथा उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाएं तथा मौसम सामान्य होने पर ही आवागमन करवाए
* NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।
* समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
* समस्त थाना/चौकी/आपदा प्रबंधन QRT भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।
🛑🛑 समस्त राजस्व उप निरीक्षक/ग्राम पंचायत अधिकारीअपने-अपने क्षेत्र से मौसम स्थिति सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DEOC) में देना सुनिश्चित करेंगे।
Deoc Uki.....
🛑🛑
*जिलाधिकारी पहुंचे स्मार्ट कंट्रोल रूम, जनपद में लगातार हो रही वर्षा की तहसीलों से ली जानकारी*
जनपद में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर तहसीलों से वर्षा की जानकारी प्राप्त करते हुए समस्त एसडीएम को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।उन्होंने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा की स्थिति, गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम, प्रमुख सड़क मार्गों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सड़क, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत सहित सभी संबंधित विभागों को पूर्ण सतर्कता एवं अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। कहा कि वर्षा के कारण यदि कहीं सड़क अवरुद्ध होती है तो उसे तत्काल खोलने, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा राहत एवं बचाव दलों को हर समय तैयार रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस दौरान डीडीएमओ शार्दुल गुसाईं उपस्थित रहे।
🛑 उत्तरकाशी, 09 जुलाई 2026
*जनपद में हरेला पर्व पर व्यापक वृक्षारोपण की तैयारियां तेज*
*'हर गाँव का यही पैगाम - एक पेड़ माँ के नाम' थीम के साथ मनाया जाएगा पर्व*
आगामी 16 जुलाई को उत्तराखंड के लोकपर्व 'हरेला' को राज्यभर में व्यापक स्तर पर मनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए शासन व प्रशासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष हरेला पर्व की थीम *"हर गाँव का यही पैगाम - एक पेड़ माँ के नाम"* रखी गई है।
जिले में हरेला पर्व को लेकर बड़े पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने वन विभाग को पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, विभागवार लक्ष्य आवंटित करने, जनभागीदारी सुनिश्चित करने और पौधरोपण स्थलों का पूर्व चयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार फलदार और स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाने को कहा है साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इसके अतिरिक्त गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडस्लाइड जोन (नेताला के पास) तथा नाल्ड-चिवां बाडाहाट वन रेंज में जनपद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला व विकासखंड स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे। संबंधित विभागों द्वारा पौधों की उपलब्धता एवं स्थल निर्धारण से संबंधित सभी तैयारियां तेजी से पूर्ण की जा रही हैं।
*पुरोला में 'सेवा,सुशासन और समर्पण' शिविर आयोजित,विधायक की मौजूदगी में मौके पर ही हुआ समस्याओं का निस्तारण।**पुरोला/उत्तरकाशी,9 जुलाई सूचना-*
प्रदेश सरकार के 'सेवा, सुशासन और समर्पण' अभियान के तहत बुधवार को विकास खंड पुरोला में शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में आयोजित शिविर में फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया गया।शिविर में दर्ज सभी पाँच समस्याएं/शिकायतों का अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारण किया गया। शिविर में आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और कई पात्र लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
शिविर में बलदेव सिंह रावत,राजपाल पंवार,जयबीर रावत,बीरेन्द्र राजपाल पंवार आदि ने पुल निर्माण,कीवी मिशन,योग शिक्षक के मानदेय दिए जाने, पुरोला गुंदियाटगाँव सड़क मार्ग मरम्मत,नाली निर्माण एवं दिनेश चौहान ने मैराना कुफारा मोटर मार्ग से पत्थर हटाने,गंभीर चौहान ने नौरी सड़क मार्ग पर आए पेड़ हटाने सहित अनेक लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगे रखी। साथ ही ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग के जेई को विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए फोन नहीं उठाने की शिकायत की। जिस पर सीडीओ एवं विधायक ने जेई को फटकार लगाते हुए ग्रामीणों के फोन उठाने एवं भविष्य में पुनरावर्ती होने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी। शिविर में कृषि,उद्यान,मत्स्य,समाज कल्याण,रेशम,पशुपालन,डेयरी,बाल विकास,उद्योग आदि विभागों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर में पशुपालन विभाग ने 60 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया।स्वास्थ्य विभाग ने 58 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क सेवाएं दी।कृषि विभाग ने कुल 45 किसानों को कृषि योजनाओं का लाभ दिया।आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने आयुष पद्धतियों के तहत 38 लोगों को चिकित्सा लाभ और परामर्श दिया।पंचायती राज विभाग ने मौके पर ही 34 नागरिकों को प्रमाण पत्र निर्गत किए।राजस्व विभाग ने प्रमाण पत्रों से जुड़े 20 मामलों का निस्तारण किया।सहकारिता विभाग ने 12 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया,ग्राम्य विकास की विभिन्न योजनाओं के तहत 10 लाभार्थियों को लाभ मिला।उद्योग विभाग ने स्वरोजगार और एमएसएमई योजनाओं के अंतर्गत 05 लाभार्थियों का चयन/लाभान्वित किया। बाल विकास विभाग ने 04 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जिसमें 01 पात्र लाभार्थी को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई।उद्यान विभाग ने दो बागवान एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दो पेंशन पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के ऐतिहासिक कार्य किए हैं। पुरोला विधानसभा क्षेत्र में आज स्वास्थ्य,शिक्षा और सड़क कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी क्षेत्रों में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुशासन का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जन-जन की सरकार, जन के द्वार शिविर में जरूरत मंद लोगों की सहायता एवं प्रमाण पत्र बनाए जा रहें। सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने कहा कि कि जनसमस्या निवारण शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित कर आमजन को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान मौके पर ही विभिन्न सेवाओं से जुड़े 34 प्रमाण पत्र निर्गत किए गए। और 290 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। किसानों को कृषि व संबंधित विभागों द्वारा खाद एवं आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं,जबकि बाल विकास विभाग की ओर से पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान कर लाभान्वित किया गया।
शिविर में ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह,एसडीएम मुकेश चंद रमोला सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,सीएओ एसएस वर्मा,बीडीओ सुरेश चौहान,वीईओ पूजा नेगी, मंडल अध्यक्ष रामचंद्र पंवार,ओबीसी आयोग के सदस्य मोहब्बत सिंह नेगी,जिला पंचायत सदस्य कविता शाह,राजेश बिजल्वाण,त्रिलोक बिजल्वाण,मदन सिंह नेगी,सुमित्रा चौहान,अरविंद रावत,ओमप्रकाश नौडियाल सहित जनप्रतिनिधि,विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*घर से बिना बताए निकले 2 मासूमों को पुलिस ने सकुशल खोजकर किया परिजनों के सुपुर्द।*
बड़कोट पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई से दो मासूम बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुँचाया गया।
कल 07 जुलाई 2026 को एक महिला द्वारा कोतवाली बड़कोट में सूचना दी गई कि उनके 12 एवं 9 वर्षीय दो भान्जे बिना किसी को बताए घर से कहीं चले गए हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किए जाने के बावजूद दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया।
सूचना मिलते ही कोतवाली बड़कोट पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों, बाजारों एवं संभावित स्थानों पर सघन तलाश की। साथ ही स्थानीय लोगों एवं परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाकर लगातार कड़ी मशक्कत के बाद दोनों मासूमों को नौगांव से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद परिजनों को बुलाकर दोनों बच्चों को सुरक्षित उनके सुपुर्द किया गया।
अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की साँस ली तथा उत्तरकाशी पुलिस का आभार व्यक्त किया।
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
🚨 रोड अपडेट | उत्तरकाशी🔴 गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग – नालूपानी के पास मलबा एवं भूस्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध है। मार्ग को सुचारु करने हेतु कार्य किया जा रहा है।
🔴 यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग – स्यानाचट्टी के पास मार्ग अवरुद्ध है। मार्ग को खोलने के लिए NH बड़कोट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
तीर्थयात्रियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि बरसात के मौसम एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने के बाद ही यात्रा करें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
🔴 लगातार हो रही बारिश एवं भूस्खलन (लैंड स्लाइडिंग) के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान स्यानाचट्टी के पास पुनः अवरुद्ध हो गया है।
यात्रियों एवं आमजन से अनुरोध है कि सुरक्षित स्थान पर बने रहें, पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
#RoadUpdate #YamunotriHighway #YatraUpdate #SurakshitCharDham #UttarakhandPolice
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ की जांच संबंधी जानकारी देते डंडा डंडा DUNDA SDM
भूत तत्व एवं खनिज विभाग उत्तरकाशी अहम जानकारी साझा करते हुए



































No comments:
Post a Comment