भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑 उत्तरकाशी, 27 जुलाई 2026
*कृषि को लाभप्रद व्यवसाय बनाने पर ज़ोर: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने की उद्यान व कृषि विभाग की समीक्षा*
*छोटे और सीमांत किसानों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ: डीएम*
*एप्पल मिशन के तहत काश्तकारों के बकाया का जल्द से जल्द भुगतान करे विभाग : डीएम*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में कुल 67386 कृषक परिवार निवास करते हैं, जिनमें सीमान्त किसानों की संख्या सर्वाधिक 85.62 प्रतिशत (57688) है। इसके अतिरिक्त लघु श्रेणी में 8.61 प्रतिशत (5800), अर्द्ध-मध्यम श्रेणी में 4.73 प्रतिशत (3188) तथा मध्यम व बड़े किसानों की भागीदारी क्रमशः 1.03 प्रतिशत एवं 0.02 प्रतिशत दर्ज है।
सीएचओ द्वारा अवगत कराया गया कि जिले में वर्तमान में 5046.76 हेक्टेयर भूमि पर सेब का उत्पादन किया जा रहा है, जिससे लगभग 27249.99 मीट्रिक टन की पैदावार होती है। इसके साथ ही 4024.42 हेक्टेयर क्षेत्र से लगभग 32280.20 मीट्रिक टन आलू का उत्पादन दर्ज किया गया है। सब्जियों में टमाटर का आच्छादन 1595.33 हेक्टेयर में 12927.57 मीट्रिक टन तथा मटर का उत्पादन 1587.09 हेक्टेयर भूमि पर 11075.32 मीट्रिक टन रहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिले की भौगोलिक संरचना के अनुरूप अर्थव्यवस्था में फल व सब्जियों का विशेष महत्व है। अतः जिले के छोटे और सीमांत सहित सभी काश्तकारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए तथा उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता,ग्रेडिंग, पैकेजिंग, कोल्ड स्टोरेज तथा बाज़ार उपलब्धता की सुदृढ़ व्यवस्था की जाए। साथ ही नवीन तकनीकों का प्रसार और योजनाओं की जानकारी सभी काश्तकारों तक पहुंचाई जाए जिससे काश्तकारों की आय में वृद्धि हो और पर्वतीय क्षेत्रों में कृषि को लाभप्रद व्यवसाय बनाने बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने एप्पल मिशन के तहत किसानों की बकाया धनराशि का तत्काल भुगतान करने के निर्देश दिये तथा सभी काश्तकारों से अपील की है कि वे संबंधित बिलों को भुगतान हेतु जल्द से जल्द मुख्य उद्यान अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएं, ताकि सत्यापन के पश्चात धनराशि सीधे उनके खातों में भेजी जा सके।
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,सीएचओ रजनीश सिंह सहित इन विभागों से अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था और शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह तीन बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
#Uttarkashi
#Uttarakhand
दिनांक 27 जुलाई, 2026 को नामावली प्रेक्षक मााननीय अपर आयुक्त (प्रशासन),गढवाल मण्डल द्वारा आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के सफल संचालन एवं सम्पादन हेतु प्रथम भ्रमण में (Notice Phase) संबंधी कार्यों ds संबंध में अपेक्षित सहयोग एवं समीक्षा हेतु जनपद के एनआईसी कक्ष में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं ईआरओ/एईआरओ के साथ बैठक की गयी।प्रेक्षक महोदय द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद में पूर्व में कुल 544 मतदेय स्थल थे, जिसके सापेक्ष 14 मतदेय स्थल नवसृजित किये गये हैं, जिसके उपरान्त वर्तमान में कुल 558 मतदेय स्थल हो गये है। महोदय द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों से नये मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 नियुक्त करने हेतु अनुरोध किया गया।
आयोग द्वारा नियत कार्यक्रमानुसार दिनांक 14 जुलाई, 2026 को जनपद की तीनों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रान्तर्गत प्रत्येक मतदेय स्थल पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन किया गया है तथा समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को फोटोयुक्त आलेख्य निर्वाचक नामावली की हार्ड काॅपी भी उपलब्ध करायी गयी है। आलेख्य प्रकाशन के उपरान्त जनपद में अब कुल 224417 मतदाता हो गये हैं।
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 14-07-2026 से 11-09-2026 तक की अवधि में नोटिसों का वितरण एवं सुनवाई का कार्य किया जाना है। जनपद में कुल 55973 विभिन्न विसंगतियों के अन्तर्गत चिन्हित मतदाताओं तथा 7751 अनमैप्ड मतदाताओं इस प्रकार कुल 63727 नोटिस जारी किये जाने हैं। नोटिसों की सुनवाई हेतु कुल 38 एईआरओ नियुक्त किये गये हैं।
महोदय द्वारा अवगत कराया गया कि नोटिस की सुनवाई के दौरान मतदाताओं को आयोग द्वारा नियत 11 दस्तावेजों के सापेक्ष अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे।
महोदय द्वरा उपस्थित राजनैतिक दलों के सभी प्रतिनिधियों से नोटिस अवधि के दौरान यदि उनके संज्ञान में किसी मतदाता का नाम सम्मिलित होने से रह गया हो तो प्रारूप-6, मृत एवं स्थानान्तरित होने की दशा में प्ररूप-7 एवं यदि किसी मतदाता की प्रविष्टि में संशोधन हो तो प्ररूप-8 में आवेदन करवाने हेतु अनुरोध किया गया।
अपर आयुक्त ने गंगोत्री विधानसभा के मतदेय स्थल संस्कृत महाविद्यालय उजेलीए राजकीय बालिका इंटर कॉलेजए राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी और राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी में स्थापित मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, शालिनी नेगी, तहसीलदार भटवाड़ी, सुधीर पंवार कांग्रेस, बुद्धिलाल बसपा मनोज चौहान बीजेपी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, सब रजिस्ट्रार अभिसार चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे अन्य वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
अगले 15 घंटों में ( ऑरेंज अलर्ट 27 Jul 2026, 7:06 PM से 28 Jul 2026, 10:06 AM )*जनपद*- चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी ज़िलों में कुछ जगहों पर *यथा*- पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, सोनप्रयाग, थराली, नंदा देवी पर्वत, मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट, डीडीहाट, जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने के साथ भारी से बहुत भारी बारिश और आंधी-तूफान आने की संभावना है / बहुत तेज़ से लेकर अत्यधिक तेज़ बारिश का दौर हो सकता है।




















No comments:
Post a Comment