*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 13, 2026

*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516

उत्तराखंड उत्तरकाशी चिन्यालीसौड़ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोज कोहली "श्याम" से खास बातचीत



*ड्राइवर की जीवन शैली पर बने लोकगीत "खुदेंदु प्राण" गाने के INIQUE विषय बोल पर मीडिया सर्वे की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट*












*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

*सिद्धपीठ मां रेणुका देवी तपस्थली गढ़ पर्वत के प्राकृतिक सौंदर्य एवं महात्म्य पर एक प्रस्तुति महेश बहुगुणा & टीम के साथ=8126216516*


उत्तराखंड संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516

*तिरंगे के रंग में रंगा पुरोला, डीएम की मौजूदगी में निकली तिरंगा रैली*

*हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति; पुरोला और जिला मुख्यालय सहित जनपद के अन्य क्षेत्रों में निकली भव्य तिरंगा रैली*

*जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य रैलियों का आयोजन*

*स्कूली बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग, देशभक्ति के नारों से गूंजा पुरोला नगर*

🛑🛑उत्तरकाशी , 13 अगस्त 2026

राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के पर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान 2026 (9 से 17 अगस्त) के अंतर्गत गुरुवार को समूचा जिला तिरंगामय हो उठा। जिला मुख्यालय से लेकर सीमांत यमुना घाटी के अंचलों तक जन-जन में अभूतपूर्व राष्ट्रप्रेम का उल्लास देखने को मिला। इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत पुरोला तहसील समेत जिले के विभिन्न विकासखंडों और कस्बों में प्रभात फेरियों व तिरंगा रैलियों की धूम रही, जिसने पूरे परिवेश को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

पुरोला में आयोजित रैली नगर पालिका परिसर से प्रारंभ होकर कुमोला रोड होते हुए तहसील मुख्यालय तक निकली इस विशाल यात्रा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शिवालिक इंटर कॉलेज तथा पीएम श्री इंटर कॉलेज पुरोला एनसीसी कैडेट्स सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर जयघोष किए। स्कूली बच्चों के इस अनुशासित एवं ऊर्जावान दलों ने नगरवासियों में एक नई राष्ट्रीय चेतना का संचार किया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्वयं रैली की अगुवाई कर भावी पीढ़ी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा केवल तीन रंगों का समाहार नहीं, बल्कि हमारे अमर शहीदों के त्याग, समर्पण और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण, निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस गरिमामयी आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह, ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह, मंडल अध्यक्ष राम चन्द्र पंवार, ओमप्रकाश नौडियाल, बलदेव रावत, राकेश रतूड़ी,तहसीलदार कमल राठौर, ईओ नगरपालिका प्रदीप दयाल सहित अन्य नगर पालिका सभासद और जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

*जिला मुख्यालय में निकली भव्य तिरंगा रैली, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर*

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली रामलीला मैदान से शुरू होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय होते हुए विश्वनाथ चौक तक निकाली गई। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, पीआरडी जवानों, खेल विभाग के परीक्षार्थियों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी, एनसीसी कैडेट्स सहित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली के दौरान युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। तिरंगा रैली के माध्यम से आमजन को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना से जोड़ने का संदेश दिया गया।

जनपद में तिरंगा रैली का आयोजन वृहद स्तर पर किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में भी तिरंगा रैली का आयोजन हुआ।

इस दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, दर्जधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, सीईओ अमित कोटियाल, युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।









राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति के पर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को पूरा उत्तरकाशी जिला तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया।
#HarGharTirnga
#Uttarkashi
#Uttarakhand



*उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं की गंगोत्री मंदिर समिति ने की सराहना..*

कांवड़ यात्रा के पीक के दौरान श्री गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की अप्रत्याशित एवं रिकॉर्ड संख्या में आमद के बीच उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई सुदृढ़ यातायात,भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की श्रद्धालुओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा लगातार सराहना की जा रही है। इसी क्रम में *श्री गंगोत्री धाम मंदिर समिति के सचिव एवं रावल श्री सुरेश सेमवाल ने भी कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन द्वारा किए गए प्रभावी प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं की सराहना की गयी।*

*रावल श्री सुरेश सेमवाल* ने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व की विशेष रुप से प्रशंसा करते हुए उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विगत वर्षों की तुलना में बड़ी संख्या में कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेने श्री गंगोत्री धाम पहुंचे हैं। भारी भीड़, लगातार हो रही बारिश, बढ़ते यातायात दबाव एवं विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना पुलिस-प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनी रही। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरी तत्परता, मेहनत, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं की लगातार फील्ड निगरानी एवं समीक्षा से कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाए रखने में महत्वपूर्ण मदद मिली। उन्होंने आगामी दिनों में भी पुलिस-प्रशासन से इसी प्रकार तत्परता एवं समर्पण के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात एवं सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

गंगोत्री मंदिर समिति की ओर से उत्तरकाशी पुलिस-प्रशासन के प्रति व्यक्त की गई यह सराहना कांवड़ यात्रा के दौरान दिन-रात विषम परिस्थितियों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों एवं जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना का उत्साहवर्धन है। उत्तरकाशी पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा, सुगम यातायात एवं बेहतर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
*कांवड़ मेला समाप्ति के उपरान्त श्री गंगोत्री धाम में संयुक्त स्वच्छता अभियान*

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने के उपरान्त आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को गंगा सभा के तत्वावधान में श्री गंगोत्री धाम में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान में गंगा सभा के सदस्यों के साथ उत्तरकाशी पुलिस, SDRF, वन विभाग, नगर पंचायत एवं स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग कर श्री गंगोत्री धाम के स्नान घाटों, भागीरथी नदी तटों, धाम क्षेत्र एवं मंदिर परिसर में व्यापक साफ-सफाई की गई। इस दौरान घाटों एवं नदी तटों पर पड़े कूड़े-कचरे, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों के साथ ही भागीरथी नदी में प्रवाहित किए गए वस्त्र एवं अन्य सामग्री को एकत्र कर विधिवत निस्तारित किया गया। 

कांवड़ मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के बाद धाम की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य श्री गंगोत्री धाम की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने के साथ-साथ मां गंगा की निर्मलता, अविरलता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।

उत्तरकाशी पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से अपील करती है कि श्री गंगोत्री धाम एवं मां गंगा की पवित्रता और निर्मलता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। गंगा तटों पर कूड़ा-कचरा न डालें, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों का प्रयोग एवं त्याग न करें तथा पूजा सामग्री, वस्त्र एवं अन्य सामग्री नदी में प्रवाहित करने के बजाय निर्धारित स्थान पर ही रखें। पावन स्थलों स्वच्छता एवं पवित्रता बनाए रखने में सहभागी बनें ।









No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here