*उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 22, 2026

*उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑🛑 उत्तरकाशी, 21 अगस्त 2026


*मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम आयोजित*


*कार्यक्रम के दौरान जिले के उद्यमियों को किया गया सम्मानित*


*मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत आई.ई.सी. वैन रवाना, गांव-गांव पहुंचाएगी स्वरोजगार की जानकारी*


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित चौपाल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार एवं ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य सेवक सदन देहरादून से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को उपलब्ध कराई गई।


मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अंतर्गत जिले में ग्रामीण उद्यमिता के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 दिवसीय मुख्यमंत्री उद्यमशाला (M.U.Y.) चौपाल एवं आई.ई.सी. वैन अभियान शुरू किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष, दर्जाधारी राज्यमंत्री, जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख एवं मुख्य विकास अधिकारी ने संयुक्त रूप से आई.ई.सी. वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 21 अगस्त से 13 सितंबर 2026 तक संचालित होगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार प्रचार वाहन जिले के समस्त विकासखंडों सहित न्याय पंचायतों में पहुंचकर स्थानीय लोगों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की जानकारी देगा।


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की विस्तृत जानकारी दी। योजना का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों और प्रतिभा का उपयोग करते हुए युवाओं को उद्यम स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार को बढ़ावा मिलने से रोजगार के लिए होने वाला पलायन भी निश्चित रूप से कम होगा।


जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि विकसित देशों में स्वरोजगार को आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सरकार द्वारा भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाएं और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, ताकि युवा अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर पैदा कर सकें और आत्मनिर्भर बनें। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी सरकार द्वारा विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होने कहा महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वतंत्री बधानी हमारे लिए प्रेरणा है।


मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना कार्यशाला में विभिन्न विभागों की योजनाओं से विभिन्न क्षेत्रों में उद्यम चला रहे उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले उद्यमियों में स्वतंत्री बधानी, जय सिंह बिष्ट, मुकेश पुरी, सचिन पंवार, जय प्रकाश थपलियाल, राजकुमार, राममोहन सिंह रावत, विजय केंतुरा, रेखा, पुष्पा चौहान, विकास चमोली, दीपिका कैन्तुरा सहित अन्य उद्यमी शामिल रहे।


कार्यक्रम में दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष भाजपा नागेन्द्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, चंडी प्रसाद भट्ट, जिला महामंत्री महावीर नेगी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, सीवीओ एचएस बिष्ट, सीएओ एसएस वर्मा, डीटीडीओ खुशाल नेगी, जीएम डीआईसी वैभव कुमार, पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा, अजय पंवार इक्यूबेशन मैनेजर सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।












उत्तरकाशी–सुवाखोली–मसूरी–देहरादून मार्ग पर *पानी वाला बैंड के पास* भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने के कारण मार्ग यातायात हेतु अवरुद्ध है। उक्त मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से यातायात को *किमाड़ी मार्ग* से डायवर्ट किया गया है।


उत्तरकाशी के डुंडा विकासखंड के सैणी गाँव के नत्थी सिंह भंडारी उद्योग विभाग की ₹50 लाख की आर्थिक सहायता से लाभान्वित होकर आज एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित हो चुके है।


#Uttarkashi 

#Uttarakhand

🛑 उत्तरकाशी, 22 अगस्त 2026


जिला मुख्यालय में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल एवं उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे धरने को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मौके पर पहुंचकर विधायक से वार्ता कर समाप्त करा दिया है।


जिलाधिकारी ने यमुनोत्री विधायक के जिला योजना 2026–27 में स्वीकृत जिला योजना के संशोधन/पुर्नविचार हेतु प्रत्यावेदन पर प्राप्त सुझावों के लिए जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी को जिला योजना 2026–27 में यथोचित संशोधन/पुर्नविचार की कार्यवाही हेतु माह अगस्त के अंत तक बैठक कराते हुए कार्यवाही पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं।

 जिलाधिकारी के आश्वासन से संतुष्ट होकर यमुनोत्री विधायक ने धरना समाप्त कर दिया ह .







उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*ए.एच.टी.यू. की टीम द्वारा जनपद सीमा पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान*


मानव तस्करी की रोकथाम, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश तथा महिला एवं बाल अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ए.एच.टी.यू.) उत्तरकाशी द्वारा उत्तरकाशी-टिहरी गढ़वाल जनपद सीमा स्थित नगुण बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 


*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान टीम द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु भौतिक सत्यापन किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच करते हुए मानव तस्करी की संभावनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती गई। 


ए.एच.टी.यू. टीम द्वारा स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को मानव तस्करी से जुड़े खतरों, बचाव के उपायों तथा संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के संबंध में जागरूक किया गया। विशेष रूप से महिलाओं एवं बच्चों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा परिस्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी एवं नशा उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों एवं महत्वपूर्ण पुलिस हेल्पलाइन के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई




*CO उत्तरकाशी द्वारा किया गया कोतवाली मनेरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण*


*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को कोतवाली मनेरी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। 


निरीक्षण के दौरान उनके द्वारा कोतवाली परिसर एवं बैरकों में साफ-सफाई का जायजा लेते हुए भोजनालय, हवालात, शस्त्रागार एवं कार्यालय का निरीक्षण तथा विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। कोतवाली पर उपलब्ध शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए पुलिस जवानों की शस्त्र हैंडलिंग एवं संचालन दक्षता भी जांची गई। आपदा प्रबंधन उपकरणों को हर समय चालू एवं उपयोग हेतु तैयार अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। लम्बित माल मुकदमाती के निस्तारण, लम्बित शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों तथा विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु प्रभारी निरीक्षक एवं विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ऑनलाइन पोर्टलों की समीक्षा करते हुए अभिलेखों व पोर्टलों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।


उनके द्वारा पुलिस अधिकारी/जवानों का सम्मेलन लेकर सभी की व्यक्तिगत/विभागीय समस्याओं को भी सुना गया। सभी पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा जनसामान्य के साथ संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।


निरीक्षण के दौरान *SHO मनेरी श्री दीपक नौटियाल, SSI श्री सुखपाल सिंह, ASI श्री राजेन्द्र उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी* मौजूद रहें।






*ए.एच.टी.यू. व कोतवाली मनेरी की टीम द्वारा स्कूली बच्चों को पढाया गया बाल व महिला सुरक्षा का पाठ।*


मानव तस्करी की रोकथाम, गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश, महिला एवं बाल अपराधों की प्रभावी रोकथाम तथा जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार सक्रिय है। 


इसी क्रम में *ए.एच.टी.यू. व कोतवाली मनेरी की टीम द्वारा राजकीय जूनियर हाईस्कूल सिल्ला, भटवाड़ी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला अपराध, बाल भिक्षावृत्ति, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं नशा उन्मूलन के संबंध में जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियों एवं महत्वपूर्ण पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।*


टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी से जुड़े खतरों, बचाव के उपायों तथा संदिग्ध गतिविधियों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को अपरिचित व्यक्तियों की बातों में न आने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सावधान रहने तथा किसी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा परिस्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया। 

*रक्षाबंधन पर खाकी की कलाई पर स्नेह और विश्वास का रक्षासूत्र, ब्रह्मकुमारी बहनों ने एसपी उत्तरकाशी सहित पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बांधा रक्षा सूत्र*


🔹 रक्षाबंधन के पावन अवसर पर *प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, उत्तरकाशी से ब्रह्मकुमारी बी.के. सरिता जी एवं अन्य प्रतिनिधियों द्वारा आज 22 अगस्त 2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी पहुंचकर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की गयी। इस दौरान ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया सहित पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की कलाई पर स्नेह और विश्वास का रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।*


🔹 *पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा ब्रह्मकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर रक्षासूत्र ने केवल भाई-बहन के प्रेम का संदेश ही नहीं दिया, बल्कि पुलिस और समाज के बीच विश्वास, आत्मीयता एवं सहयोग के मजबूत रिश्ते का भी प्रतीक बना। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता एवं सकारात्मक सोच के साथ मिलकर सुरक्षित, स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया है। उन्होने समाज में सकारात्मक सोच, आत्मानुशासन एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु ब्रह्माकुमारी संस्था के साथ मिलकर प्रभावी जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने पर जोर दिया। कहा कि योग एवं मेडिटेशन स्वस्थ, संतुलित एवं सुखी जीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करने तथा उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन एवं संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से भविष्य में “सशक्त युवा–सशक्त समाज” की भावना के साथ ब्रह्माकुमारी संस्था के सहयोग से विभिन्न प्रभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


🔹 इस अवसर पर *ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से बी.के. प्रीति, बी.के. अनु, बी.के. सुमन थपलियाल आदि* मौजूद रहें।








No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here