भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तराखंड संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑 उत्तरकाशी, 02 सितंबर 2026
*जनपद की तीनों विधानसभाओं में जारी 63717 नोटिसों के सापेक्ष वितरित 63693 नोटिसों में से 63264 नोटिसों की हुई सुनवाई*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जनपद में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य तीव्र गति से चल रहा है। जारी नोटिसों पर नागरिकों से प्राप्त दावों, आपत्तियों और नियमानुसार सुनवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है। इस पूरी कवायद का उद्देश्य निर्वाचन नामावली को पूरी तरह त्रुटिरहित, समावेशी और निष्पक्ष बनाना है।
जिले के अंतर्गत आने वाली सभी तीनों विधानसभाओं के कुल 558 मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं निर्वाचन कार्मिक मुस्तैदी से कार्य कर रहे हैं। सायं 04 बजे तक प्राप्त सूचनानुसार जनपद में कुल 63717 नोटिसों के सापेक्ष 63693 मतदाताओं को नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। जिनमें से पुरोला विधानसभा में 22426 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 22426 नोटिसों में से 22426 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। यमुनोत्री विधानसभा में 19641 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 19617 नोटिसों में से 19594 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। गंगोत्री विधानसभा में 21650 नोटिसों के सापेक्ष वितरित किए गए 21650 नोटिसों में से 21244 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। इस प्रकार कुल तीनों विधासभाओ में 63264 नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है। इस प्रकार कुल 99.29 प्रतिशत नोटिसों की सुनवाई हो चुकी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा निर्धारित तिथियों पर नोटिसों की सुनवाई करते हुए प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित हो तथा अपात्र अथवा त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से बची बेजुबानों की जान।*
कल दिनांक 06 अगस्त 2026 की सांय को नौगांव, मुंगरा पुल के समीप यमुना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कारण लगभग 8-10 मवेशी नदी के बीच बने टापू पर फंस गए। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट नौगांव की टीम बिना विलंब के आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।
तेज बहाव एवं चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद फायर कर्मियों द्वारा तत्परता, संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिचय देते हुए रस्सियों की सहायता से यमुना नदी के बहाव को सुरक्षित रूप से पार किया तथा टापू पर फंसे सभी मवेशियों को नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
कृपया वर्षा ऋतु के दौरान नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सतर्क रहें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा आपदा नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
*आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।*
श्री गंगोत्री धाम में कांवडियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा कांवड़ भरने एवं स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को लगातार आवश्यक सुरक्षा संबंधी हिदायतें दी जा रही हैं।
बरसात के मौसम में भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर एवं तीव्र बहाव को देखते हुए पुलिस जवान श्रद्धालुओं को विशेष सतर्कता बरतने, केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों/स्थानों पर ही कांवड़ भरने तथा स्नान करने के लिए निरंतर जागरूक कर रहे हैं। नदी के तेज बहाव, फिसलन वाले स्थानों एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है।
कृपया सभी श्रद्धालु/कांवडियें सुरक्षा नियमों का पालन करें, अनावश्यक जोखिम न उठाएं। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करें।
* *दिनांक: 07 अगस्त 2026*
*एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग रुम का निरीक्षण, फायर स्टेशन लदाड़ी व फैमली क्वार्टर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 07.08.2026 को न्यू पुलिस लाइन लदाडी में निर्माणधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम, फैमिली क्वार्टर तथा फायर स्टेशन लदाड़ी का निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों, स्टेशन की व्यवस्थाओं एवं संसाधनों का जायजा लिया गया।
🔹 निर्माणाधीन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम का भौतिक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने तथा निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री एवं मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए। संबंधित पुलिस अधिकारियों को भवन निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गए।
🔹 उल्लेखनीय है कि भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन, आधुनिक प्रशिक्षण एवं तकनीकी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फायर स्टेशन लदाड़ी परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रुम का निर्माण कराया जा रहा है।
🔹 इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा न्यू पुलिस लाइन लदाडी में पुलिस आवासीय भवनों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही फायर स्टेशन के वॉच रूम/कंट्रोल रूम, कार्यालय, सरकारी अभिलेखों एवं उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण कर अग्निशमन वाहनों, उपकरणों एवं रेस्क्यू संसाधनों को 24×7 पूर्णतः कार्यशील एवं तत्पर स्थिति में बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फायर स्टेशन प्रभारी को निर्देशित किया कि वर्तमान बरसात के मौसम एवं संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत प्रत्येक फायर कर्मी उच्च स्तर की सतर्कता बनाए रखे तथा किसी भी अग्नि दुर्घटना अथवा आपदा की सूचना पर त्वरित रिस्पॉन्स एवं प्रभावी रेस्क्यू सुनिश्चित किया जाए।
🔹 अग्निशमन वाहनों एवं उपकरणों के उचित रख-रखाव, समय-समय पर परीक्षण तथा स्टेशन एवं आवासीय परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संसाधनों की बेहतर देखभाल और अनुशासित कार्यप्रणाली ही आपदा के समय प्रभावी एवं त्वरित सेवा सुनिश्चित करती है।
निरीक्षण के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, फायर स्टेशन प्रभारी श्री खजान सिंह चौहान तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि एवं ठेकेदार* उपस्थित रहे।
*गंगोत्री धाम में कांवडियों की अप्रत्याशित भीड़ के बीच उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने हेतु सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारी फील्ड में*
*SP उत्तरकाशी ने गंगोत्री धाम में कैंप कर संभाली व्यवस्थाओं की कमान, कांवड़ियों की सुगम एवं सुरक्षित यात्रा हेतु किए पुख्ता इंतजाम।*
कांवड़ यात्रा पीक के दौरान श्री गंगोत्री धाम में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेने श्री गंगोत्री धाम पहुंच रहे हैं तथा कांवड़ लेकर लगातार अपने-अपने गंतव्यों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। अब तक *60 हजार से अधिक कांवड़िये* श्री गंगोत्री धाम से कांवड़ लेकर प्रस्थान कर चुके हैं। *गत वर्ष की तुलना में इस बार कांवड़ यात्रियों की संख्या में करीब 30–35 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।*
कांवड़ यात्रियों की लगातार बढ़ती अप्रत्याशित भीड़ के दृष्टिगत उनकी सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यात्रा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं एवं यातायात व्यवस्था की कमान संभाली गई है। उनके निर्देशन में पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम आवाजाही हेतु सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
🔹 कल 08 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कांवड़ रूट पर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय जायजा लेते हुए श्री गंगोत्री धाम पहुंचकर रात्रि में वहीं कैंप किया गया। उनके द्वारा ग्राउंड जीरो से पुलिस एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करते हुए प्रभावी पुलिसिंग एवं बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। *उनके द्वारा श्री गंगोत्री धाम पहुंच रहे कांवड़ यात्रियों का स्वागत एवं सत्कार करते हुए उनकी सुरक्षा एवं सुविधा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। उन्होंने श्रद्धालुओं से पुलिस एवं प्रशासन द्वारा निर्धारित यातायात, पार्किंग एवं बैरियर व्यवस्था का पालन करने, नदी घाटों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने तथा भीड़ के दौरान धैर्य, अनुशासन एवं संयम बनाए रखते हुए पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।*
🔹 पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा कांवड़ यात्रा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा वर्तमान में पीक पर है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण मुस्तैदी, आपसी समन्वय, संवेदनशीलता एवं अनुशासन के साथ अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात रहें। कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुगम एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पापड़गाड, भटवाड़ी भू-धंसाव प्रभावित स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
🔹 श्री गंगोत्री धाम में बढ़ती भीड़ को व्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से संचालित करने, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात नियमन/डायवर्जन तथा आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए ड्रोन एवं CCTV के माध्यम से लगातार निगरानी तथा आपातकालीन सहायता एवं त्वरित रिस्पॉन्स व्यवस्था को सक्रिय एवं प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
🔹पार्किंग स्थलों, बैरियर प्वाइंट्स, प्रमुख यातायात मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुये बताया गया कि यातायात व्यवस्था इस प्रकार संचालित करने को कहा गया कि कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों एवं अन्य श्रद्धालुओं को भी आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
🔹 बीते दिवस *पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा श्री गंगोत्री धाम में सांयकालीन आरती के दौरान मां गंगा जी की पूजा-अर्चना कर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।*
इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री प्रदीप सिंह तोमर, प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार, चौकी प्रभारी गंगोत्री श्री प्रमोद उनियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी* मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment