*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, September 24, 2026

*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


उत्तराखंड संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑🛑 उत्तरकाशी, 24 सितंबर 2026


*सेवा संकल्प अभियान के तहत चिन्यालीसौड़ में लगा बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर*


*जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किया प्रतिभाग, एक ही स्थान पर लोगों को मिली स्वास्थ्य एवं विभिन्न विभागों की सेवाएं*


*सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन कर हुई बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत*


*सेवा संकल्प अभियान के तहत इंटर कॉलेज परिसर में प्रभारी मंत्री ने किया वृक्षारोपण*


*विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को वितरित किए सहयता राशि के चेक*


सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन से हुआ। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने शिविर में प्रतिभाग किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर मे प्रतिभाग से पूर्व प्रभारी मंत्री ने इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण किया। 


शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना रहा। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को आवेदन प्रक्रिया एवं जरूरी दस्तावेजों के बारे में बताया। 


शिविर में स्वास्थ्य विभाग, होम्योपैथिक विभाग,आयुर्वेदिक विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरित की इस दौरान मधुमेह, ब्लड प्रेशर सहित अन्य स्वास्थ्य जांच की गईं।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने मत्स्य विभाग के एक विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत प्राकृतिक जलाशयों/नदियों में मत्स्य बीज संचयन और मत्स्य पालकों को मत्स्य बीज वितरण करने के उद्देश्य से रवाना किया गया है। यह पहल जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और स्थानीय मत्स्य पालकों को विभिन्न योजनाओं से संबंधित सहायता प्रदान करने में सहायता करेगा।


प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में *‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’* की भावना के साथ सरकार सीधे जनता तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर रही है और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दे रही है। पिछले अभियान में 1099 शिकायतों का निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को समर्पित सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में 34 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, लखपति दीदी के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विभिन्न विभागों द्वारा जनहित में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वहीं राज्य में शीतकालीन पर्यटन, आदि कैलाश यात्रा और वेडिंग डेस्टिनेशन को बढ़ावा देकर रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है।


शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सूचना विभाग के सांस्कृतिक दल ‘जी भाई जी और रामकौशल सांस्कृतिक दल ने सांस्कृतिक गीतों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।


शिविर में डेरी विकास विभाग के दुग्ध उत्पादक प्रोत्साहन कार्यक्रम में श्रीमती मंजू देवी को रू. 10 हजार, विनीता देवी को रू. 7 हजार, अशरफी देवी को रू. 5 हजार राशि के चेक दिए गए। उद्यान विभाग द्वारा उद्यान सचल दल के सियाराम को रू. 2.32 लाख, देवेंद्र सिंह को रू. 2.40 लाख, सुरेंद्र सिंह को रू. 2.40 लाख सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। 


जनपद में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न विकासखंडों में छह बहुउद्देशीय एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनके नजदीक ही मिल सके।


शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, राम सुंदर नौटियाल, श्याम डोभाल, जगत सिंह चौहान, गिरीश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह महंत, राजदीप परमार, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, जिला महामंत्री महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, प्रकाश चंद रमोला, मनीष कुकरेती, चंडी प्रसाद भट्ट, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।















🛑🛑 उत्तरकाशी, 24 सितंबर 2026


*अस्सी गंगा घाटी के अगोड़ा में श्री गणेश महोत्सव में पहुंचे प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा*


*डोडीताल मंदिर समिति कैलाशू द्वारा आयोजित महोत्सव में लिया प्रतिभाग, क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने पर जोर*


*धार्मिक पर्यटन और स्थानीय विकास को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास होंगे: सौरभ बहुगुणा*


*प्रभारी मंत्री ने गंगोरी से अगोड़ा मार्ग के मरम्मत कार्य को 15 अक्टूबर तक शुरू करने का दिया आश्वासन*


अस्सी गंगा घाटी के ग्राम सभा अगोड़ा में डोडीताल मंदिर समिति कैलाशू द्वारा आयोजित *श्री गणेश महोत्सव* में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों एवं आयोजन समिति ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया।


श्री गणेश महोत्सव के दौरान क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव का माहौल है। गणेश महोत्सव कार्यक्रम स्थानीय परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक आस्था का आयोजन है। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा क्षेत्र की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। क्षेत्रवासियों द्वारा इस अवसर पर प्रभारी मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया।


प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और यहां कण-कण में देवों का वास है। श्री गणेश की जन्मस्थली और माता अन्नपूर्णा की पावन भूमि पर आने का सौभाग्य मिलना मेरे लिए गौरव की बात है। हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गंगोरी से अगोड़ा मार्ग के मरम्मत कार्य को 15 अक्टूबर तक शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने पशु चिकित्सालय में आवासीय भवन की आवश्यकता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया। क्षेत्र में ट्रैक रूट के विकास तथा धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीणों से क्षेत्रीय विधायक के साथ प्रस्ताव तैयार कर प्रस्ताव को पर्यटन मंत्री से मुलाकात कर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।


कुछ समय पूर्व डासडा में 132 भेड़-बकरियों की मृत्यु पर प्रभावित पशुपालकों को एसडीआरएफ मद से 5 लाख 36 हजार रुपये की मुआवजा राशि दी गई है। इस सहायता के लिए ग्रामीणों और पशुपालकों ने प्रभारी मंत्री का आभार व्यक्त किया।


क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों के विकास से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। 


इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री प्रताप पंवार, श्याम डोभाल, गिरीश भट्ट, ब्लॉक प्रमुख ममता पंवार, महावीर नेगी, परशुराम जगूड़ी, कुलदीप नेगी, हीरालाल शाह, डोडीताल मंदिर समिति अध्यक्ष बलदेव राणा, सचिव उमेद पंवार, पुजारी राधेश्याम खंडूड़ी सहित अन्य पदाधिकारी जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।














🛑🛑 उत्तरकाशी,24 सितंबर 2026


मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन श्री आनंद बर्द्धन 25 सितम्बर से 27 सितम्बर, 2026 तक जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे। 

भ्रमण के दौरान मुख्य सचिव जनपद में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों, पर्यटन स्थलों, सामरिक क्षेत्रों तथा शैक्षणिक संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।


प्राप्त कार्यक्रमानुसार मुख्य सचिव 25 सितम्बर को दोपहर 12:00 बजे चिन्यालीसौड़ पहुँचेंगे वहां सर्व शक्ति कलस्टर फेडेरेशन का उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं वार्तालाप करेंगे। इसके पश्चात मुख्य सचिव पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। दोपहर में उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पहुँचकर सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों, भूतपूर्व सैनिकों, अर्द्धसैनिक बलों के पेंशनर्स तथा सेना व आईटीबीपी (ITBP) के अधिकारियों के साथ वार्तालाप करेंगे। तत्पश्चात 04:30 बजे जिला सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास व विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक लेंगे। गणेशपुर में मां गंगा कॉपरेटिव के साथ वार्तालाप के पश्चात् हर्षिल के लिए प्रस्थान करेंगे।


दिनाँक 26 सितम्बर को मुख्य सचिव प्रातः श्री गंगोत्री धाम पहुँचकर दर्शन-पूजन करेंगे तथा धाम में चल रहे विकास व पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद वे सीमान्त क्षेत्र जादुंग का भ्रमण कर निर्मित/निर्माणाधीन होम स्टे का निरीक्षण करेंगे तथा आईटीबीपी के अधिकारियों से वार्ता करेंगे। अपराह्न में भैरवघाटी स्थित ऐतिहासिक 'गर्तांग गली' (सौन्दर्यीकरण कार्य, चेकपोस्ट, पार्किंग व काष्ठ शिल्प ऑफिस) तथा स्नो लेपर्ड कन्जर्वेशन सेन्टर का निरीक्षण करेंगे।

 

दिनाँक 27 सितम्बर को प्रातः मुख्य सचिव श्री काशी विश्वनाथ व शक्ति मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। तत्पश्चात मुख्य सचिव देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।




*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी*

*दिनांक – 23 सितम्बर 2026*


*मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में एसपी उत्तरकाशी के सख्त निर्देश।*


*चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण को सुरक्षित एवं सुगम बनाने, अपराध नियंत्रण व नशा उन्मूलन पर विशेष जोर।*


*अगस्त माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 26 पुलिसकर्मी “मैन ऑफ द मंथ” से सम्मानित*


*उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज दिनांक 23 सितम्बर 2026 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित कर जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, चारधाम यात्रा व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन, अपराध नियंत्रण तथा नशा उन्मूलन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


🔹 सैनिक सम्मेलन के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की विभागीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। समस्याओं के शीघ्र एवं उचित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही पूर्व में प्राप्त समस्याओं एवं शिकायतों पर की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। 


🔹 चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उनके द्वारा यात्रा ड्यूटी में नियुक्त सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संवेदनशील एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यात्रा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।


🔹 समाज एवं विशेषकर युवावर्ग में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जनपद में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा उन्मूलन को अपनी सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेदारी समझते हुए नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों एवं माफियाओं की प्रभावी निगरानी करने तथा उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


*मासिक अपराध गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा अगस्त माह में अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय ढंग से निर्वहन करने वाले 26 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।* 


*सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मियों की सूची—*

1. प्रधान लिपिक श्री रणजीत सिंह – पुलिस कार्यालय

2. अपर उपनिरीक्षक श्री कैलाश शाह – पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी

3. अपर उपनिरीक्षक श्री शंकर सिंह – कोतवाली धरासू

4. अपर उपनिरीक्षक यातायात श्री जितेन्द्र कुमार – यातायात

5. अपर उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता – पुलिस दूरसंचार

6. मुख्य आरक्षी श्री दीपक सिंह – कोतवाली मनेरी

7. मुख्य आरक्षी श्री सबल चन्द्र – कोतवाली उत्तरकाशी

8. मुख्य आरक्षी श्री संगीत उनियाल – पुलिस दूरसंचार

9. मुख्य आरक्षी श्री देव सिंह मेहरा – पुलिस दूरसंचार

10. आरक्षी श्री सत्यपाल कुमार – थाना मोरी

11. आरक्षी श्री कवीन्द्र सिंह राणा – थाना मोरी

12. आरक्षी श्री महिदेव सिंह – थाना मोरी

13. आरक्षी श्री बिशन – थाना मोरी

14. आरक्षी श्री गिरीश कुमार राज – अभिसूचना

15. आरक्षी श्री अनिल तोमर – थाना मोरी

16. आरक्षी श्री अजय रमोला – थाना मोरी

17. आरक्षी श्री आदित्य सिंह – कोतवाली हर्षिल

18. आरक्षी श्री संदीप कुमार – यातायात

19. आरक्षी श्री रामपाल – कोतवाली हर्षिल

20. महिला आरक्षी श्रीमती रुचि नेगी – कोतवाली उत्तरकाशी

21. महिला आरक्षी श्रीमती अमिता – कोतवाली बड़कोट

22. महिला आरक्षी श्रीमती किरन – कोतवाली बड़कोट

23. महिला आरक्षी कु0 कविता – कोतवाली उत्तरकाशी

24. महिला होमगार्ड कु0 सोनिका – कोतवाली हर्षिल

25. पीआरडी श्री आशुतोष – यातायात

26. पीआरडी श्री महेश – यातायात


🔹 *प्रशिक्षु एफएसएसओ से संवाद, फील्ड चुनौतियों पर दिया मार्गदर्शन*

सम्मेलन के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा जनपद में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे *प्रशिक्षु एफएसएसओ हारुन अहमद व अमन* से संवाद किया गया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को पुलिस एवं फायर सेवाओं से संबंधित कार्यों तथा फील्ड में आने वाली विभिन्न चुनौतियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पूर्ण लगन, अनुशासन एवं समर्पित भाव से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा भविष्य में जनसेवा के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं।


मासिक अपराध समीक्षा के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा* सभी थाना प्रभारियों को लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गंभीर मामलों में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने तथा लंबित समन एवं वारंटों की शीघ्र तामील सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। ऑनलाइन पोर्टलों पर सूचनाओं एवं कार्रवाई को नियमित रूप से अपडेट रखने, पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित अभियानों में प्रभावी कार्रवाई करने तथा उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गुमशुदा बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित मामलों तथा साइबर धोखाधड़ी के प्रकरणों में त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।


🔹 *सीसीटीएनएस-2.0 एवं प्रहार-सीटी पॉलिसी पर प्रशिक्षण*

सम्मेलन के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों, विवेचकों एवं कर्मचारियों को सीसीटीएनएस-2.0 एवं प्रहार-सीटी पॉलिसी के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद रोधी गतिविधियों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता, जनसुरक्षा, प्रभावी प्रतिक्रिया, पुनर्वास तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के मध्य बेहतर एवं प्रभावी समन्वय जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए।


🔹 *सम्मेलन के दौरान सहायक निदेशक अभियोजन श्री अरुण गौड़, डीजीसी श्री प्रवीन एवं एडीजीसी श्रीमती पूनम* द्वारा उपस्थित विवेचकों को अभियोजन प्रक्रिया, विवेचनाओं की गुणवत्ता एवं उनमें आवश्यक सुधार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इस दौरान माननीय उच्चतम न्यायालय के एक महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में विवेचकों को अवगत कराते हुए दहेज हत्या से संबंधित मामलों की विवेचना में आवश्यक पारदर्शिता, तथ्यपरकता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विवेचकों को साक्ष्यों के संकलन, दस्तावेजी कार्रवाई एवं विवेचना के प्रत्येक चरण में आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं का सावधानीपूर्वक अनुपालन करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।


मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, प्रभारी डीसीआरबी श्री अजय सिंह, निरीक्षक यातायात श्री सुनील कुमार, निरीक्षक श्री टीकम सिंह चौहान, निरीक्षक श्री बी.एस. चौहान, प्रभारी एसओजी श्री निखिल देव चौधरी सहित पुलिस, फायर, एसडीआरएफ*, के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा, SHO बड़कोट श्री सुभाष चंद्र, थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक कठैत, ASI रघुवीर सिंह(थाना मोरी) एवं यमुना वैली के अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा वर्चुअल माध्यम से सम्मेलन में प्रतिभाग किया गया।*














*प्रशिक्षु एफएसएसओ से एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया संवाद, फील्ड चुनौतियों एवं जनसेवा के दायित्वों पर दिया मार्गदर्शन।*


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा जनपद में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु एफएसएसओ (Fire Station Second Officer) हारुन अहमद एवं अमन से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली गई। 


🔹 पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रशिक्षु अधिकारियों को पुलिस एवं अग्निशमन सेवाओं की कार्यप्रणाली, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।


🔹 उन्होंने प्रशिक्षुओं को बताया कि पुलिस एवं फायर सेवाओं का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने अथवा अग्निशमन तक सीमित नहीं है, बल्कि आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्य, जनजागरूकता, संवेदनशील परिस्थितियों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने तथा आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सहायता उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी इन सेवाओं से जुड़ी होती है। फील्ड में आने वाली विभिन्न चुनौतियों, विषम भौगोलिक परिस्थितियों, सीमित संसाधनों में बेहतर कार्य निष्पादन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में धैर्य एवं संयम बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।


🔹 पुलिस अधीक्षक महोदया ने प्रशिक्षु अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें प्रशिक्षण अवधि का अधिकतम लाभ उठाने, वरिष्ठ अधिकारियों एवं अनुभवी कर्मियों से सीखने तथा प्रत्येक कार्य को अनुशासन, निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा भावना, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं संवेदनशील व्यवहार ही एक उत्कृष्ट अधिकारी की पहचान होती है। 


🔹 उनके द्वारा दोनों प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूर्ण लगन एवं प्रतिबद्धता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त कर भविष्य में जनसेवा के दायित्वों का प्रभावी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।



*उत्तरकाशी में विवेचना शाखा का गठन*


*उत्तरकाशी।* पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनपद में विवेचनाओं की गुणवत्ता, दक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने तथा लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा जनपद उत्तरकाशी में विवेचना शाखा का गठन किया गया है।


विवेचना शाखा में 01 निरीक्षक, 04 उपनिरीक्षक एवं 05 अपर उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। नवगठित विवेचना शाखा द्वारा जनपद में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों की विवेचनाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।


*विवेचना शाखा में नियुक्त अधिकारी-*

1. निरीक्षक ना0पु0 अजय सिंह

2. उ0नि0 ना0पु0 अजय सिंह रावत

3. उ0नि0 ना0पु0 भूपेन्द्र सिंह रावत

4. उ0नि0 ना0पु0 विनोद पंवार

5. म0उ0नि0 ना0पु0 निर्मल भट्ट

6. अ0उ0नि0 शंकर सिंह

7. अ0उ0नि0 ना0पु0 अनिल बिष्ट

8. अ0उ0नि0 ना0पु0 सूरेन्द्र सिंह रावत

9. अ0उ0नि0 ना0पु0 सुनील तोमर

10. अ0उ0नि0 ना0पु0 अब्बल पंवार








*निजी वाहनों पर अनधिकृत पदनाम पट्टिकाओं एवं पहचान चिन्हों के विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान*


*38 निजी वाहनों से हटाई गईं अनधिकृत नेम-प्लेट, पदनाम पट्टिकाएं एवं पहचान चिन्ह।*


*उत्तरकाशी।* सड़क पर पहचान आपकी पट्टिका से नहीं, बल्कि आपके जिम्मेदार व्यवहार और नियमों के पालन से होती है। इसी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में विशेष वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन तथा निजी वाहनों पर अनावश्यक रूप से नाम, पदनाम, सरकारी पहचान अथवा अन्य प्रभाव दर्शाने वाली पट्टिकाएं एवं चिन्ह लगाने वालों पर सख्ती बरती गयी।


माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा निजी वाहनों पर अनधिकृत रूप से प्रदर्शित की जाने वाली नेम-प्लेट, पदनाम पट्टिकाओं एवं अन्य पहचान चिन्हों के संबंध में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।


समस्त कोतवाली एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा निजी कार, जीप, मोटरसाइकिल एवं अन्य निजी वाहनों की सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान 38 निजी वाहनों पर प्रदर्शित अनधिकृत नेम-प्लेट, पदनाम पट्टिकाएं, सरकारी पदनाम अथवा विशेष पहचान दर्शाने वाले स्टीकर, बोर्ड एवं अन्य चिन्हों को हटाया/जब्त किया गया।


पुलिस द्वारा वाहन स्वामियों को जागरूक करते हुए स्पष्ट किया गया कि निजी वाहनों पर बिना अधिकृत अनुमति किसी सरकारी पद, संस्था अथवा विशेष पहचान को प्रदर्शित करने वाली पदनाम पट्टिका, बोर्ड अथवा स्टीकर लगाया जाना नियमों के अनुरूप नहीं है। वाहन स्वामियों को ऐसे अनधिकृत चिन्ह तत्काल हटाने तथा भविष्य में यातायात एवं अन्य प्रचलित नियमों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


निजी वाहन पर अनावश्यक नाम-पदनाम लिखकर प्रभाव जमाने के बजाय यातायात नियमों का पालन करना ही जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान है। अपने निजी वाहनों पर किसी भी प्रकार की अनधिकृत नाम/पदनाम पट्टिका, बोर्ड, स्टीकर अथवा विशेष पहचान दर्शाने वाले चिन्ह न लगाएं तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन कर सुरक्षित एवं अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।










No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here