भारत संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तराखंड संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तराखंड संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*एंजेल इंटरनेशनल अकादमी, मातली में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश—यातायात पुलिस के साथ विद्यार्थियों ने लिया सुरक्षित यातायात का संकल्प।*
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपदभर में निरंतर यातायात जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 नवम्बर 2026 को *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा यातायात निरीक्षक श्री सुनील कुमार के नेतृत्व में एंजेल इंटरनेशनल अकादमी, मातली में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देकर सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।* विद्यार्थियों व स्कूली टीचर्स ने सुरक्षित यातायात का संकल्प लिया।
यातायात निरीक्षक द्वारा छात्र-छात्राओं को नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा ओवरस्पीडिंग, बाइक स्टंटिंग एवं दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने जैसी यातायात नियमों की अनदेखी से होने वाले गंभीर खतरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतकों के महत्व को समझाते हुए स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
*कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी दिखाई रचनात्मक प्रतिभा*
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व पर आधारित आकर्षक एवं प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित प्रदर्शनी एवं पेंटिंग भी लगाई गईं, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा का प्रभावशाली संदेश दिया।
यातायात निरीक्षक एवं पुलिस टीम द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा नुक्कड़ नाटक में उत्कृष्ट अभिनय करने वाले एवं आकर्षक प्रदर्शनी व पेंटिंग तैयार करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने हेतु चयनित किया गया।
*दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु उत्तरकाशी पुलिस सतर्क—व्यापार मण्डल के साथ बैठक कर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था पर बनी सहमति।*
आगामी दीपावली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने तथा जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। त्योहारी सीजन के दौरान आमजन एवं व्यापारियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा बाजार में यातायात एवं आवागमन व्यवस्था सुचारु बनी रहे, इसके लिए पुलिस द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
इसी क्रम में आज दिनांक 02 नवम्बर 2026 को कोतवाली उत्तरकाशी में *क्षेत्राधिकारी उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* की अध्यक्षता में स्थानीय व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीपावली पर्व के दृष्टिगत उत्तरकाशी शहर की यातायात व्यवस्था, बाजार में आमजन की आवाजाही, सुरक्षा प्रबन्धों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सभी से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ त्योहारी सीजन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने की अपील की गई।
*बैठक में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए—*
*1. मेन मार्केट में यातायात प्रतिबंध:* दीपावली के त्योहारी सीजन के दौरान प्रतिदिन सायं 04 बजे से रात्रि 08 बजे तक मुख्य बाजार में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, ताकि बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
*2. दोपहिया वाहनों की पार्किंग:* प्रतिबंधित समय के दौरान सभी दोपहिया वाहन केदारघाट पार्किंग एवं रामलीला मैदान में पार्क किए जाएंगे।
*3. लोडर एवं चारपहिया वाहनों पर प्रतिबंध* : उक्त समयावधि में लोडर एवं चारपहिया वाहनों का मुख्य बाजार में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
*4. अतिक्रमण पर रोक:* सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, जिससे बाजार में पैदल चलने वाले लोगों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
*5. पटाखा स्टॉलों की सुरक्षा:* रामलीला मैदान में नगर पालिका उत्तरकाशी द्वारा लगाए जा रहे पटाखों के स्टॉल/दुकानों को निर्धारित नियमों के अनुरूप सुव्यवस्थित तरीके से लगाने तथा अग्नि सुरक्षा सहित सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
*6. सत्यापन एवं सुरक्षा व्यवस्था* : बाजार एवं अन्य स्थानों पर स्टॉल/दुकानें लगाने वाले बाहरी व्यापारियों तथा फड़-फेरी एवं रेहड़ी-ठेली संचालकों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उत्तरकाशी पुलिस द्वारा सभी व्यापारियों एवं आमजन से अपील की गई कि त्योहारी सीजन के दौरान यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें तथा निर्धारित नियमों का पालन करें। सभी के सामूहिक सहयोग से दीपावली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न कराया जा सकेगा।
बैठक में *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्री दिनेश कुमार, व्यापार मण्डल अध्यक्ष श्री रमेश चौहान, महामंत्री श्री मनमोहन थलवाल, श्री धर्मेंद्र बत्रा, श्री अजय बडोला, श्री संजय मल्होत्रा, श्री अंकित उप्पल, श्री आशुतोष सोनी, श्री इस्तियान अहमद सहित व्यापार मण्डल के अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति* उपस्थित रहे।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 02 नवंबर 2026
*विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, समयबद्ध तैयारी के दिए निर्देश*
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों की व्यवस्थाओं, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, निर्वाचन कार्मिकों की उपलब्धता, प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन से जुड़ी अन्य आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रत्येक अधिकारी की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाओं, पहुंच मार्गों तथा अन्य व्यवस्थाओं का समय रहते परीक्षण कर लिया जाए, जिससे मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
जिलाधिकारी ने मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे। एसआईआर अभियान के तहत छूटे हुए पात्र मतदाताओं के फॉर्म-6 भरवाने तथा मतदाता सूची में दर्ज नाम, पिता/पति के नाम एवं अन्य विवरणों में त्रुटियों को फॉर्म-8 के माध्यम से ठीक कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आगामी अर्हता तिथि के आधार पर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को भी मतदाता सूची में शामिल करने के लिए जागरूक किया जाए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी से कार्य करें, जिससे जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
आज दिनांक 02.11.2026 को अपराहन 01:00 बजे श्रीमती शारदा राणा, अध्यक्ष उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि० की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबन्धक एवं जनपद की बहुउददेश्यीय सहकारी समितियों के सचिव / प्रबन्ध निदेशकों के साथ सहवर्गीय समीक्षा बैठक आहूत की गयी। बैठक में बैंक उपाध्यक्ष श्री हरिमोहन सिंह, श्री भारत सिंह, जिला सहायक निबन्धक, सहकारी समितियां उत्तराखण्ड जनपद उत्तरकाशी एवं श्री मुकेश माहेश्वरी, सचिव/ महाप्रबन्धक, श्री पारित गुप्ता, डीडीएम नाबार्ड के साथ-साथ समस्त उपमहाप्रबन्धक, विकासखण्ड भटवाड़ी, डुण्डा एवं चिन्यालीसौड़ के समस्त शाखा प्रबन्धक, अपर जिला सहकारी अधिकारी एवं समिति सचिवों ने प्रतिभाग किया। विकासखण्ड नौगांव, पुरोला एवं मोरी के समस्त शाखा प्रबन्धकों द्वारा बैठक में वचुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।
बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली, बैंक एवं समितियों के माध्यम से दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजनान्तर्गत अल्पकालीन एवं मध्यकालीन ऋण वितरण एवं ऋण वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। साथ ही सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति, वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु बैंक शाखाओं को आवंटित निक्षेप संचय, ऋण वितरण लक्ष्यों एवं ऋण वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। बैंक में लागू योजनाओं को जनपद के किसानों एवं युवाओं तक पहुंचाने के लिये बैंक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि जनपद में रोजगार के नवीन अवसरों का सृजन किया जा सके।
समीक्षा के दौरान सहकारी समितियों के माध्यम से ऋण वितरण एवं एनपीए वसूली की प्रगति अपेक्षानुसार न पाये जाने पर अध्यक्ष महोदया द्वारा गहरा असंतोष व्यक्त किया गया। अध्यक्ष महोदया द्वारा 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले अधिकारियों को चेतावनी जारी किये जाने एवं 10 प्रतिशत से कम ऋण वसूली वाली शाखाओं के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश देते हुये स्पष्ट किया गया कि ऋण वसूली के प्रति किसी भी स्तर पर कोई भी लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। उन्होनें सभी शाखा प्रबन्धकों एवं समिति सचिवों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
अध्यक्ष महोदया ने बताया कि बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद के किसानों एवं युवाओं को ₹40.00 करोड़ का दीनदयाल योजना के अन्तर्गत शून्य दर पर ऋण वितरण किया गया है, आगामी 02 माह के उक्त योजना के अन्तर्गत शाखा प्रबन्धकों अवशेष अतिरिक्त लक्ष्य की शतप्रतिशत करने हेतु समस्त सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष महोदया के बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों तक बैंक योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु आगामी माह में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर ऋण मेलों को आयोजन किया जायेगा। इन मेलों के माध्यम से किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं उद्यामियों को विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को वित्तपोषण करते हुये जनपद में स्वरोजगार के अवसरों के सृजन हेतु प्रेरित करने का कार्य किया जायेगा। अध्यक्ष महोदया द्वारा बैंक अधिकारियों को बैंकिंग कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही, नियमित निरीक्षण, केवाईसी, आधार एवं मोबाइल सीडिंग, ऑडिट तथा खातों के मिलान जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये गये।
अध्यक्ष महोदया द्वारा सहकारिता से समृद्धि, किसानों को आर्थिक मजबूती और युवाओं के लिये रोजगार सृजन के संकल्प को दोहराते हुये बैंक के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुये बैंक के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ण करने की अपील की।
*सिद्धपीठ रेणुका देवी तपस्थली गढ़ पर्वत में रात्रि संध्या जागरण पर खास कवरेज*














No comments:
Post a Comment