उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 28 नवंबर 2023 को उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को सफल बचाव अभियान के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस ऐतिहासिक बचाव अभियान की स्मृति में प्रदेश में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में 25 से 28 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव संबंधी तैयारियों को और सुदृढ़ करना है।
बैठक में मंत्रीगण, शासन के वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी और स्कूलों और डिग्री कॉलेज से छात्र - छात्राएं जुड़े हैं
।🛑 उत्तरकाशी, 27 नवंबर 2026
*जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सीमांत गांव ओसला का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विकासखंड मोरी के सीमांत ग्राम पंचायत ओसला का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं मांगों को सुना। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग से ओसला मंदिर परिसर तक सड़क निर्माण की मांग रखी। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि इस मार्ग के निर्माण से मंदिर तक पहुंच आसान होगी और क्षेत्र में पर्यटन एवं ट्रैकिंग गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने परीक्षण कराकर आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने स्कीइंग गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार कर पर्यटन विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पर्यटन अधिकारी से वार्ता कर क्षेत्र को होम स्टे योजना एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने क्षेत्र में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति की समस्या जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिलाधिकारी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि इस समस्या पर प्रभावी रोकथाम के लिए संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। स्थानीय संसाधनों और विशेषताओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें और ग्रामीणों की आर्थिकी को मजबूती मिले ।
*प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं*
*आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को माना जाएगा आपदा, प्रभावितों को एसडीआरएफ के मानकों के अनुरूप मिलेगी राहत राशि*
*आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को किया जाएगा पुरस्कृत*
*सिलक्यारा बचाव अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय, देहरादून में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस तथा अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनके सहयोग से आम जनमानस को आपदाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रथम चरण में अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में प्रति एक हजार विद्यार्थियों पर एक शिक्षक को राज्य सरकार द्वारा आपदा मित्र अथवा आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आपदाओं के प्रति निरंतर जागरूक किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि आवासीय भवनों में किसी भी प्रकार की दुर्घटना के कारण आग लगने की घटना को आपदा के रूप में स्वीकार किया जाएगा तथा ऐसे अग्निकांड से प्रभावित व्यक्तियों को राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी। आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस असवर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (एसडीएमपी) 2026–27 का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों के कारण आपदा प्रबंधन हमारे लिए निरंतर एक चुनौतीपूर्ण विषय है। प्रदेश को विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपदाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ ही प्रत्येक स्तर पर पूर्व तैयारियों को मजबूत करना आवश्यक है। आपदा प्रबंधन से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी जोड़ा जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के समय त्वरित प्रतिक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा की सूचना मिलते ही पूरा तंत्र सक्रिय हो और प्रभावित लोगों तक जल्द से जल्द राहत एवं सहायता पहुंचे। कठिन परिस्थितियों में आपदा प्रभावितों के बीच जाकर उनके साथ खड़े रहना आवश्यक है। पिछले दो-तीन वर्षों में प्रदेश ने अनेक आपदाओं का सामना किया है। इस दौरान शासन-प्रशासन तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने बेहतर समन्वय के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य किए हैं।
मुख्यमंत्री ने सिलक्यारा सुरंग बचाव अभियान के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि 12 नवंबर 2023 को दीपावली के दिन उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिक फंस गए थे। सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री निरंतर बचाव अभियान की प्रगति की जानकारी लेते रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की टीमों का भी अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिलक्यारा बचाव अभियान के दौरान अनेक तकनीकी चुनौतियां सामने आईं। श्रमिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक साथ विभिन्न वैकल्पिक उपायों पर कार्य किया गया। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की सहायता ली गई। लगभग 17 दिनों के अथक प्रयासों के बाद 28 नवंबर 2023 को सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने में सफलता मिली। बाबा बौखनाग के आशीर्वाद, श्रमिकों के धैर्य, बचाव दलों के अथक परिश्रम तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से यह अभियान सफल हुआ। मुख्यमंत्री ने भूकंप की दृष्टि से उत्तराखण्ड की संवेदनशीलता को देखते हुए भूकंप से बचाव के लिए भी मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने पर जोर दिया।
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने कहा कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदाओं के प्रभाव को कम करने के लिए पूर्व तैयारियों, त्वरित प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। सिलक्यारा बचाव अभियान केवल एक सफल बचाव अभियान ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी महत्वपूर्ण उदाहरण था। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना, जिला स्तर से लेकर भारत सरकार के स्तर तक बेहतर टीम वर्क तथा शीर्ष नेतृत्व द्वारा धरातल पर रहकर मार्गदर्शन प्रदान करना इस अभियान की सफलता के महत्वपूर्ण आधार रहे।
मुख्य सचिव ने कहा कि आपदा से प्रभावित अंतिम व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचाना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग, प्रदेश में स्थित केंद्रीय संस्थानों की विशेषज्ञता का लाभ लेने, स्थानीय समुदायों की सहभागिता तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े अनुभवों के व्यवस्थित दस्तावेजीकरण को भी आवश्यक बताया।
सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सिलक्यारा बचाव अभियान, प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र के सुदृढ़ीकरण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पूर्व चेतावनी प्रणाली, क्षमता विकास तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश में 133 क्यूआरटी गठित किए गए हैं, जिनमें 2250 सदस्य शामिल हैं। भूकंप की पूर्व चेतावनी के लिए 169 सेंसर एवं 112 सायरन स्थापित किए गए हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक, श्री सतपाल महाराज, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, श्री खजान दास, श्री प्रदीप बत्रा एवं श्री भरत सिंह चौधरी, राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्री विनय रुहेला एवं लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) श्री रघुवीर सिंह भण्डारी, प्रमुख सचिव श्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ, सचिवगण तथा शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के सभी जिलाधिकारी तथा विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी जुड़े।
सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन हमारे लिए केवल एक मिशन नहीं, बल्कि 41 ज़िंदगियों और उनके परिवारों की उम्मीदों को बचाने का संकल्प था। विश्व के इस सबसे बेहतरीन आपदा प्रबंधन और हमारे जांबाज़ों के अदम्य साहस को याद कर आज भी मन भावुक और गर्व से भर जाता है---
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री।
*संविधान दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस ने ली संविधान की शपथ, संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई*
आज 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर जनपद उत्तरकाशी के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन सहित समस्त कोतवाली, थाना, स्टेशन एवं शाखाओं में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं मौलिक कर्तव्यों का स्मरण करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता की शपथ ली गई।
इस अवसर पर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने कार्यव्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने सभी को राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने, संवैधानिक मूल्यों का सम्मान करने तथा पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।
*आपदा दिवस के उपलक्ष्य में अग्निशमन विभाग का जनजागरूकता अभियान, स्कूली छात्र-छात्राओं को मॉक ड्रिल के माध्यम से दिया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण*
दिनांक 28 नवम्बर 2026 को आपदा दिवस के उपलक्ष्य में USDMA के तत्वधान में अग्नि सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा आपदा की स्थिति में जान-माल के नुकसान को न्यूनतम करने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में फायर सर्विस उत्तरकाशी द्वारा जनपदभर में विशेष मॉक ड्रिल/जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में फायर सर्विस उत्तरकाशी की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। अभियान के तहत राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, महर्षि विद्या मंदिर ज्ञानसू, राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज देवीधार डुंडा, सरस्वती विद्या मंदिर डुंडा, राजकीय इण्टर कॉलेज मनेरी, गोपाल विद्या मन्दिर जोशियाडा राजकीय इण्टर कॉलेज मातली आदि विद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान फायर सर्विस की टीम द्वारा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों (फायर एक्सटिंग्विशर) के प्रकार, उपयोग एवं संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए आग बुझाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की अग्नि दुर्घटनाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों तथा आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थों में आग लगने की स्थिति में उसे सुरक्षित तरीके से नियंत्रित करने एवं बुझाने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए। छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सूझबूझ, सतर्कता एवं सुरक्षित तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
सहयोगी टीम के साथ देखिए ग्राउंड जीरो की रपोर्ट




































































































No comments:
Post a Comment