*चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन एवं उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 25, 2025

*चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन एवं उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

चारधाम यात्रा की खास बुलेटिन एवं उत्तराखंड की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS  महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तरकाशी जिला पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ= 8126216516**यमुनोत्री धाम यात्रा अपडेट*

यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरो मन्दिर, नौ कैंची के पास लैंडस्लाइडिंग स्थल पर आए मलवा व पत्थरों को हटाकर मार्ग को तीर्थ यात्रियों के आवगमन हेतु सुचारु कर दिया गया है। श्रद्धालुओं को जानकीचट्टी से धीरे-धीरे यमुनोत्री धाम के लिये भेजा जा रहा है। यमुनोत्री से वापस जानकीचट्टी हेतु वैक्लपिक मार्ग को तैयार किया गया है।

कृपया सभी श्रद्धालु पुलिस-प्रशासन द्वारा दी जा रही गाइडलाइन का पालन कर यात्रा व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।




*यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग रेस्क्यू अपडेट* 

यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग नौ कैंची के पास हुई स्लाइडिंग दुर्घटना के दूसरे दिन आज 24 जून 2025 को पुलिस, SDRF, NDRF, फायर व अन्य एजेंसियों द्वारा 02 मिसिंग लोगों का सर्च एण्ड रेस्क्यू अभियान चलाया गया, सायं तक कोई रिकवरी नहीं हुई। बारिश के चलते सर्च एंड रेस्क्यू अभियान रोक दिया गया है। कल प्रातः पुनः सर्चिंग अभियान शुरू किया जाएगा।*नशे में धुत बस चालक को यातायात पुलिस ने किया गिरफ्तार, बस सीज*

चारधाम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग विशेषकर ओवरस्पीड व ड्रिंक एण्ड ड्राइव के खिलाफ लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज दिनांक 24.06.2025 को *निरीक्षक यातायात, श्री संजय सिंह रौथांण* के नेतृत्व मे *यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम* को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान सिंगोटी के पास चौकिंग के दौरान बस संख्या UK 08PA 5006 को रोककर चैक किया गया तो बस चालक मुनीश शर्मा निवासी रमेश नगर वेस्ट दिल्ली शराब पीकर वाहन चलाते हुये पाया गया, एल्कोमीटर परीक्षण में चालक की नशे में होने की पुष्टि हुयी है। बस में नागपुर, महाराष्ट्र के 20 तीर्थ यात्री सवार थे, चालक के शराब के नशे में होने पुलिस द्वारा चालक को मौके पर एम0वी0 एक्ट में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। पुलिस द्वारा तीर्थ यात्रियों को नाईट स्टे हेतु होटल सत्यम पैलेस उत्तरकाशी तक छोडा गया है, ट्रैवल ऐजेन्सी के मालिक से तीर्थ यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की बात की गयी।


*रेस्क्यू अपडेट*

कल 23 जून 2025 की सायं को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइडिंग स्थल पर रेस्क्यू कार्य जारी है, कल देर रात्रि तक चलाए गये रेस्क्यू अभियान को आज प्रातः में पुनः प्रारम्भ किया गया है। 
*जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशान्त कुमार आर्या एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का भौतिक निरीक्षण कर रेस्क्यू टीमों को राहत एवं बचाव कार्य के सम्बन्ध में जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं।*
कल देर रात्रि तक चलाये गये रेस्क्यू अभियान के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर व अन्य आपदा दलों द्वारा घटनास्थल से 1 घायल तथा 2 शव बरामद किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 2 लोग अभी मिसिंग चल रहे हैं, जिनकी तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।

*घायल-* श्री रशिक पुत्र श्री बसराम निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 60 वर्ष।

*मृतक-*
1-    श्री हरिशंकर पुत्र ओमप्रकाश निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 47 वर्ष।
2-    कु0 ख्याति पुत्री हरिशंकर निवासी जौनपुर उत्तर-प्रदेश उम्र- 9 वर्ष।

*गुमशुदा*
1-    श्री कमलेश जेठवा पुत्र कांतिबाई निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र- 35 वर्ष।
2-    कु0 भविका शर्मा पुत्री जय शर्मा निवासी बी-58 कृष्ण विहार नई दिल्ली उम्र- 11 वर्ष।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*यमुनोत्री पैदल मार्ग रेस्क्यू अपडेट

यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग पर भैरव मन्दिर के निकट नौ कैंची पर हुये लैंड-स्लाइड स्थल पर अभी तक के रेस्क्यू के दौरान पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व अन्य आपदा दलों द्वारा घटना स्थल से एक घायल जबकि एक पुरुष व एक 10-11 वर्ष की बच्ची का शव बरामद किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पायी है। रेस्क्यू जारी है।

घायल- रशिक पुत्र बसराम  निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र उम्र–60 वर्ष।


 *पुलिस कंट्रोल रूम पर गलत सूचना देने वाले शराबी का 10 हजार का चालान।*

    पुलिस कंट्रोल रूम पर गलत सूचना देने पर चौकी डुण्डा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति पर कार्रवाई की गयी है। दरअसल वीरपुर, डुण्डा निवासी शकील अहमद द्वारा कल 22.06.2025 की रात्रि 11:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई की उसके 2 पुत्र घर से गायब हैं। सूचना पर चौकी डुण्डा पुलिस सहायता हेतु तुरन्त शिकायतकर्ता के घर पंहुची, जहां शिकायतकर्ता  शराब के नशे में धुत था।  जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ की उसके बेटे अपने काम के सिलसिले में दिल्ली व उत्तरकाशी में रहते हैं, घर से गायब होने जैसी कोई बात  नहीं थी। पुलिस द्वारा शकील अहमद के खिलाफ शराब के नशे में झूठी एवं भ्रामक सूचना देने पर पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत  ₹10000 का चालान किया गया।














*अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार*

अवैध शराब के खिलाफ कर्रवाई करते हुये *बडकोट पुलिस की टीम* द्वारा कल 22 जून 2025 की रात्रि को गश्त के दौरान *खरादी, स्यालना-भन्साड़ी रोड़* के समीप से *प्रेम लाल नाम के व्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 1 पेटी शराब ( 44 पव्वे, 3 अद्दे) बरामद की गयी है।* 
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना बडकोट पर *आबकारी अधिनियम 60 के तहत मुकदमा दर्ज* किया गया है।

*अभियुक्त-* प्रेम लाल पुत्र कारी लाल निवासी स्यालना थाना बडकोट उत्तरकाशी उम्र- 38 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1-    हे0कानि0 मोहन ठाकुर
2-    कानि0 जयदेव सरियाल


*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS  महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*यमुनोत्री पैदल मार्ग पर नौ कैंची के समीप अवरुद्ध मार्ग को पुनःआवागमन हेतु सुचारु कर दिया है। जानकीचट्टी से तीर्थयात्री अब नियंत्रित एवं क्रमबद्ध रूप में यमुनोत्री धाम की ओर प्रस्थान कर रहे है तथा वापसी के दौरान तीर्थ यात्री एक सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग के माध्यम से जानकीचट्टी पहुंचेंगे। यात्रा मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से एसडीआरएफ,एनडीआरएफ,पुलिस तथा लोक निर्माण विभाग (PWD) की टीमें, वॉचरों सहित विभिन्न प्रमुख स्थलों पर तैनात की गई हैं,ताकि तीर्थयात्री निर्बाध एवं सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें।


🛑 उत्तरकाशी, 25 जून 2025

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार सुबह जनपद मुख्यालय के  स्मार्ट कंट्रोल रूम पहुंचकर , यमुनोत्री यात्रा मार्ग के नौकैची में हुई भूस्खलन की घटना की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने खोज , राहत  और बचाव कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा लापता लोगों की खोजबीन के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी संसाधनों का उपयोग किए जाने के निर्देश दिये।

इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी में चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था की  लगातार  निगरानी करने के निर्देश दिये।

🛑
 *उत्तरकाशी,24 जून 2025*

*जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भूस्खलन प्रभावित घटना स्थल पर पहुंचकर लिया स्थिति का जायजा*

*पैदल यात्रा मार्ग का सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की दृष्टि से किया निरीक्षण*

मंगलवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने यमुनोत्री पैदल मार्ग पर हुई भूस्खलन की घटना का स्थलीय दौरा किया। दौरे के दौरान जिलाधिकारी ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा राहत बचाव में लगी एजेंसियों को हर संभव इंतजाम करने और जरूरी कार्यबल के साथ कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूस्खलन से हुए नुकसान का मुआयना किया तथा घायल और मृत व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा इस दौरान भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दिए जाने के निर्देश दिये। 

जिलाधिकारी ने भूस्खलन में प्रभावित हुए परिवारों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें प्रशासन की और से हर जरूरी सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने कहा, "प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें तत्काल राहत प्रदान करना है। राहत व बचाव कार्य तेजी से चल रहा है, और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं कि स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना से बचाव के लिए भी  सभी जरूरी इंतजाम किए जाने के निर्देश दिये।"

जिलाधिकारी ने आपदा प्रबंधन दल, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों से राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली । इस दौरान आपदा प्रबंधन दल और पुलिस द्वारा मलबा हटाने, मार्ग खोलने और  प्रभावितों की खोजबीन करने संबंधित जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और आपदा की दृष्टि से खतरे वाले स्थानों का चिन्हीकरण कर भविष्य में किसी प्रकार की आपदा से बचाव के उपाय किए जाने के लिए संबंधित अधिकारियों को जरूरी प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने कहा कि "सुगम, सुरक्षित और सुचारू चारधाम यात्रा उनकी प्राथमिकता है। प्रशासन यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निर्माण कार्यों को लेकर पूरी तरह सजग है तथा सुरक्षा के सभी इंतेज़ाम सुनिश्चित किये गये हैं।"
जिलाधिकारी ने इस दौरान बिजली,पानी, स्वास्थ्य संबंधित सभी सुविधाएं सुचारू रखने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने यात्रा पैदल मार्ग पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिये सुलभ तथा जिला पंचायत के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुवे तत्काल सफाई व्यवस्था को सुधारने तथा यात्रा मार्ग पर स्थित सभी दुकानों के कूड़ेदान रखवाने तथा उसे कूड़ा निस्तारण प्लांट तक पहुंचने के भी निर्देश दिये।

इस दौरान एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, अधिशासी अभियंता लोनिवि तनुज कंबोज, भूवैज्ञानिक लोनिवि एसके राय,  एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के अधिकारियों सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

🛑🛑🛑
 *(महत्वपूर्ण, आवश्यक)* 
जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के क्रम में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग स्थान नौ कैंची के पास कल दिनांक 23.06.2025 को हुए भूस्खलन क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल मार्ग के ऊपर रुके हुए पत्थरों को हटाने, यात्रा मार्ग के मरम्मत कार्य, रेलिंग आदि लगाया जाने के दृष्टिगत आज दिनांक 24.06.2025 को श्री यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा में गए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त श्री यमुनोत्री धाम पैदल वैकल्पिक मार्ग की सफाई  एवं सुव्यस्थित/सुविधायुक्त किए जाने आदि का काम भी गतिमान है जिसे आज रात्रि तक पूरा होने की संभावना है। यमुनोत्री पैदल मार्ग को कल सुरक्षित आवागमन हेतु सुचारू कर यात्रियों को जानकीचट्टी से श्री यमुनोत्री धाम भेजा जाएगा ।

🛑 *उत्तरकाशी,24 जून 2025*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जानकीचट्टी में हुई भूस्खलन की दुखद घटना के बाद मौके  पर पहुंचे है। एनडीआरफ, एसडीआएफ तथा पुलिस राहत और बचाव कार्यों में जुटें हैं। 
जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। 
इस दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल , पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार सहित अनेक अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं।

🛑 *उत्तरकाशी,24 जून 2025*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य जानकीचट्टी में हुई भूस्खलन की दुखद घटना के बाद मौके  पर पहुंचे है। एनडीआरफ, एसडीआएफ तथा पुलिस राहत और बचाव कार्यों में जुटें हैं। 
जिलाधिकारी द्वारा राहत बचाव कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। 
इस दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल , पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार सहित अनेक अधिकारी मौके पर उपस्थित हैं।








No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here