*उत्तरकाशी हर्षिल धराली में आपदास्थल पर खोज, बचाव व लापता लोगों की तलाश जारी , बचाव एजेंसीयां आपस में समन्वय के साथ अभियान में जुड़ी हुई हैं।अपडेट की विस्तृत कवरेज देखिए GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, August 14, 2025

*उत्तरकाशी हर्षिल धराली में आपदास्थल पर खोज, बचाव व लापता लोगों की तलाश जारी , बचाव एजेंसीयां आपस में समन्वय के साथ अभियान में जुड़ी हुई हैं।अपडेट की विस्तृत कवरेज देखिए GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516*

उत्तरकाशी हर्षिल धराली में आपदास्थल पर खोज, बचाव व लापता लोगों की तलाश जारी , बचाव एजेंसीयां आपस में समन्वय के साथ अभियान में जुड़ी हुई हैं।अपडेट की विस्तृत कवरेज देखिए GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516



*उत्तराखंड उत्तरकाशी धराली में प्राकृतिक आपदा पर अपडेट की विस्तृत कवरेज देखिए GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516*

 धराली 14 अगस्त, 2025 (सूचना)

 जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। यह झील धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल की आपदा के कारण हर्षिल तीलगाड़ में भारी मलबा आने से बनी है।

 जिलाधिकारी ने कहा कि झील के मुहाने से वर्तमान में जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है,जिससे तात्कालिक रूप से किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है। हालांकि नदी के किनारे में बहाव को अवरोध उत्पन्न कर रहे मलबे को हटाने की दिशा में युद्धस्तर पर मैनुअल रूप से कार्य किया जा रहा है। दलदल युक्त स्थल होने के कारण भारी मशीनों की तैनाती संभव नहीं हो पा रही है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा स्थानीय संसाधनों और श्रमिकों की सहायता से सतत सफाई कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में सतर्क निगरानी बनाए रखते हुए समय-समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए।









धराली आपदा प्रभावित परिवारों को आज जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं का वितरण किया गया। जिला प्रशासन की टीम ने प्रभावित परिवारों को कम्बल,तिरपाल समेत अन्य रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं वितरित की।



हर्षिल-धराली आपदास्थल पर खोज व बचाव कार्य जारी हैं। लापता लोगों की तालश हेतु हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। घटनास्थल पर विभिन्न बचाव एजेंसियां समन्वय के साथ सर्च अभियान में जुटी हैं।


 उत्तरकाशी जिला मुख्यालय एवं विभिन्न विकासखण्डों में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के लिए चल रही मतदान तथा मतगणना की प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस मुस्तैद है।




 
कालर द्वारा अवगत कराया गया है कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान कल्याणी तथा कुमराडा गदेरे के पास मालवा आने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है उक्त के संबंध में एन0एच0 बडकोट को अवगत करा दिया गया है।



 🛑🛑 डबरानी से सोनगाड़ तक सड़क मार्ग बाधित होने के कारण गैस आपूर्ति पैदल मार्ग से होते हुए सोनगाड़ तक पहुंचाई जा रही है। तत्पश्चात गाड़ी के माध्यम से हर्षिल पहुंचाया जाएगा।
🛑🛑 वर्तमान तक 31 गैस सिलेंडर पूर्ति विभाग के कार्मिक को सड़क मार्ग पर प्राप्त हो चुके हैं।
 *Deoc Uttarkashi*





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here