उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ=8126216516*
🛑बड़कोट (उत्तरकाशी), 23 अगस्त 2025
*जिलाधिकारी के निर्देशों पर यमुनोत्री क्षेत्र में रुके पर्यटकों को सुरक्षित गंतव्य के लिए भेजा गया*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील के कारण जानकी चट्टी, यमुनोत्री में रुके पर्यटकों को सकुशल निकालने और उन्हें उनके गंतव्य तक भेजने हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया था।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के जोशी द्वारा जानकी चट्टी में फंसे दक्षिण भारत के 5 पर्यटकों को निकलवाया गया तथा शनिवार को झील का जलस्तर कम होने और मार्ग पर आवाजाही बहाल होने के बाद उनके गंतव्य पर भेजने की व्यवस्था की गई। इन पर्यटकों में 1 महाराष्ट्र, 1 तमिलनाडु तथा 3 आंध्र प्रदेश से थे।
*जिलाधिकारी ने खरादी में भू-कटाव वाले स्थान का किया निरीक्षण*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा बड़कोट तहसील के खरादी में बरसात, भूस्खलन और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे हो रहे भू–कटाव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय विधायक संजय डोभाल भी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा इस दौरान यमुना नदी के किनारे बने होटल और रेस्टोरेंट्स को सुरक्षा की दृष्टि से एतिहात बरतने को कहा तथा संबंधित अधिकारियों को नदी किनारे सुरक्षा दीवार तथा चैनेलाइजेशन करने हेतु आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए
🔴
🔴भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 23.08.2025 को जारी पूर्वानुमान अनुसार अगले 24 घंटो में राज्य के जनपद देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, टिहरी एवं उत्तरकाशी के कतिपय स्थानों पर में भारी वर्षा के कारण जल भराव की स्थिति उत्पन्न होने / बाढ़ का खतरे का पूर्व अनुमान होने की संभावना व्यक्त की गई है ।
*जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिए गये हैं कि*
1. NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि यातायात व्यवस्था को सुचारू/सुदृढ़ बनाये रखना एवं यातायात अवरुद्ध होने पर उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात कर यातायात को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें।
2. विधुत विभाग विधुत सप्लाई व्यवस्था को सुचारू/सुदृढ़ बनाये रखना एवं विधुत सप्लाई अवरुद्ध होने पर विधुत सप्लाई को तत्काल सुचारू करवाना सुनिश्चित करें।
3. सभी रेखीय विभाग 24X7 की तर्ज पर क्रियाशील रहेंगे।
4. सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी अपने अपने मोबाइल फोन खुला रखेंगे एवं किसी भी स्थिति की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्य प्रारंभ करेंगे।
5. इसके अतिरिक्त किसी भी स्थिति की सूचना निम्न सम्पर्क नम्बरों पर तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे
*जिला आपदा कंट्रोल रूम, Uttarkashi-*
*☎️01374-222722,*
*☎️1077,*
*📱7500337269
*📱9456556431
*(DSCR/DEOC Uttarkashi)*🛑🛑
यमुना वेली के राणा चट्टी में नाले के बढ़ने से कुछ घरों में मलबा आने की सूचना मिलते के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है एसडीआरएफ , एनडीआरएफ , बिजली विभाग, पीडब्ल्यूडी और सम्बंधित एजेंसियां सभी को जरूरी संसाधनों के साथ मौके के लिए रवाना कर दिया गया हैं। स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की टीम भी मौके पर तैनात है। वर्तमान में स्तिथि सामान्य है , किसी प्रकार की जन हानि की सूचना नहीं है।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को स्तिथि पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गए हैं।
जनपद में हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा हर्षिल ,धराली , स्यानाचट्टी और आसपास के क्षेत्रों में सभी राहत बचाव दलों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं।
🛑🛑
स्यानाचट्टी अपडेट
प्रशासन द्वारा स्यानाचट्टी में बनी झील की जल निकासी के लिए रात दिन प्रयास किए जा रहे हैं । विकट परिस्थितियों में भी प्रशासन की पूरी टीम पूरे मनोयोग से झील के मुहाने से जल निकासी के प्रयासों में जुटी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी शुक्रवार से ही क्षेत्र में है और चल रहे कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।
झील के जलस्तर में काफी गिरावट आई है। स्यानाचट्टी में यमुना नदी पर बना पुल अब दिखने लगा है।
🛑
🛑
स्यानाचट्टी अपडेट
स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील के मुहाने के खुलने से जल निकासी तेजी से हो रही है।
पानी यमुना नदी पर बने पुल से लगभग 4 फीट नीचे बह रहा है।नदी से गाद निकलने और पुल से मलबा हटाने तथा आवाजाही सुचारू करने हेतु जेसीबी और पोकलेन से कार्य जारी है।
🛑
🛑 जंगलचट्टी यमुनोत्री, उत्तरकाशी
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को स्यानाचट्टी से आगे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया ।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मार्ग पर भूधंसाव और भूस्खलन के प्रति संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को सभी जरूरी इंतेज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
स्यानाचट्टी से आगे जंगल चट्टी में मार्ग का लगभग 200 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित होने की जानकारी पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य मौके पर पहुंचे।
इस दौरान जिलाधिकारी मार्ग से मलबा हटाने और वायरक्रेट के माध्यम से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर जल्द से जल्द आवाजाही हेतु सुचारू करने के निर्देश दिये।
क्षतिग्रस्त मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू बनाने के लिए मौके पर एक पोकलेन एवं एक जेसीबी तैनात है। जिलाधिकारी ने जरूरत पड़ने पर मशीनों और श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर मार्ग जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि स्याना चट्टी में बनी अस्थाई झील के खुलने और जल स्तर कम होने से उक्त स्थान पर आवाजाही सुचारू की जा चुकी है तथा यमुनोत्री राजमार्ग पर चिन्हित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में जेसीबी और पोकलेन कार्य कर रही हैं।
जनपद में अवरूद्ध मार्गों को आवाजाही हेतु बहाल करने के लिए प्रशासन की सभी टीमें पूरी प्रतिबद्धता से जुटी हैं ।
जिला उत्तरकाशी
23 अगस्त 2025
*जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन*
शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, जोशियाडा की ओर से भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 21 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर महादान की मिसाल पेश की। वहीं, 40 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कर भविष्य में रक्तदान करने का संकल्प लिया। यह पहल न केवल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाएगी बल्कि आपात स्थिति में ज़रूरतमंद मरीजों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत ने कहा कि “रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचा सकता है। आज इस शिविर में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, यह समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।” इसी कड़ी में प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “रक्तदान शिविर से जिला अस्पताल के रक्त भंडार को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। इस तरह के शिविर समय-समय पर होते रहने चाहिए ताकि किसी भी मरीज को रक्त की कमी न झेलनी पड़े। यह पहल धराली हर्षिल आपदा के दृष्टिगत भी बहुत महत्वपूर्ण है”
ब्रह्माकुमारी संस्था से दीदी बी.के. प्रीति ने रक्तदान को “मानवता का सर्वोच्च धर्म” बताते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था हमेशा समाजहित के कार्यों में आगे रही है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नियमित रूप से रक्तदान कर समाज की सेवा में योगदान दें।
इसके साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं सम्मान स्वरूप आभार-पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, ब्रह्माकुमारी संस्था के सदस्य और जिला चिकित्सालय के रक्त-कोष अनुभाग के प्रभारी श्री मनोज नौटियाल एवं अरविन्द मटूडा, (लैब तकनीशियन-प्रदीप चौहान, श्री हेमंत नौटियाल), (नर्सिंग अधिकारी-श्री कुलदीप सोमाड़ी,श्री कुरियन जॉय, श्रीमती ललिता राणा)श्रीमती शैलेन्द्री सेमवाल एवं जन संपर्क अधिकारी श्री गिरीश उनियाल मौजूद रहे!
🛑🛑
स्यानाचट्टी, 23 अगस्त 2025
21 अगस्त को बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी में गदेरे में मलवा आने से बनी अस्थाई झील का जलस्तर बढ़ने से होटल, घरों और सार्वजनिक भवनों में जल भराव हो जाने से भारी नुकसान हुआ था।
स्यानाचट्टी में यमुना नदी का मार्ग अवरुद्ध होने से बनी अस्थाई झील के खुलने और मार्ग बहाल होने के बाद शनिवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे और क्षतिग्रस्त हुई परिसंपत्तियों का मुआयना किया। इस दौरान स्थानीय विधायक संजय डोभाल भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों और व्यापारियों की दुकान,मकान,होटल आदि परिसंपत्तियों को हुए नुकसान के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को उनकी संपत्तियों को हुए नुकसान का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि जल भराव के कारण जीएमवीएन के टूरिस्ट रेस्ट हाउस और स्यानाचट्टी हाईस्कूल एवं अन्य सार्वजनिक सम्पत्तियों को भी नुकसान हुआ है, जिलाधिकारी ने उक्त सार्वजनिक संपत्तियों को हुए का ब्यौरा जुटाने के निर्देश दिये है।
इस दौरान अतिवृष्टि और भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए कुपड़ा, कुंशाला पुल के निर्माण हेतु संबंधित एजेंसियों को निर्धारित समय में इस्टीमेट देने और कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गए हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्यानाचट्टी में व्यवस्था बहाल की जा रही है। प्रशासन संकट की इस घड़ी में सभी प्रभावितों के साथ है । संपत्तियों को हुए नुकसान का ब्यौरा जुटाया जा रहा है। स्वास्थ्य, राजस्व और आपूर्ति सहित सभी विभागों को राहत कार्य और जरूरी समान की उपलब्धता सुनिश्तित करने के निर्देश दिये गए हैं। प्रशासन प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
निरीक्षण के दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल सहित राजस्व, सिंचाई, पीडबल्यूडी, पीएमजीएसवाई,पर्यटन,आपदा प्रबंधन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रह🛑
🛑 स्यानाचट्टी अपडेट
स्यानाचट्टी में अस्थाई झील बनने के बाद प्रभावित हुए जन जीवन को बहाल करने हेतु प्रशासन द्वारा सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
स्यानाचट्टी में आज प्रभावित परिवारों के लिए रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिसका वितरण जारी है।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
डीएम-एसपी द्वारा स्यानाचट्टी में पहुंचकर सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा।*
*जिलाधिकारी उत्तरकाशी श्री प्रशांत आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती सरिता डोबाल* द्वारा आज 22 अगस्त 2025 को यमुना वैली के कस्बा स्यानाचट्टी में पहुंचकर वहां पर अस्थायी रुप से बनी झील का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षात्मक उपायों का जायजा लिया गया। झील से पानी निकासी के कार्य में प्रबलता लाने के निर्देश दिये गये।
*जिलाधिकारी उत्तरकाशी* द्वारा सभी सम्बन्धित ऐजेन्सियों को नदी के ब्लॉकेज एरिया को खोलने हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं, पानी की निकासी हेतु तकनीकी तथा आधुनिक उपकरणों का प्रयोग करने के निर्देश दिये गये । उनके द्वारा बताया गया कि पानी की निकासी के लागातार प्रयत्न किये जा रहे हैं, आज झील का जलस्तर थोडा कम हुआ है। प्रभावित लोगों को कल रात ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था ।
*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा पुलिस को ऐतिहात के तौर पर तीर्थ यात्रियों को बडकोट, खरादी आदि सुरक्षित स्थानों पर रुकवाने तथा पानी की निकासी न होने तक आस-पास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ही रखने के निर्देश दिये गये हैं। स्यानाचट्टी झील वाले स्थान के पास दोनों ओर से पुलिस बैरकेटिंग कर आवागमन पर प्रतिबन्ध रखने हिदायत दी गयी। पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, आपदा प्रबन्धन आदि टीमों को सतर्कता बरतने की निर्देश दिये गये ।
गढगाड गदेरे से मलवा आने के कारण यमुना नदी का प्रवाह बाधित होने से स्यानाचट्टी में बनी अस्थाई झील में कल अत्यधिक जलभराव हो गया था, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा आस-पास के घर,मकान व होटल खाली करवा दिये गये थे तथा यमुना नदी किनारे बसे निचले इलाकों के लोगों को सचेत कर सुरक्षित स्थान पर जाने की हिदायत दी गयी । पानी की निकासी हेतु विभिन्न ऐजेन्सियों द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। ड्रॉन के माध्यम से भी वहां पर निगरानी रखी जा रही है। डी0एम0 उत्तरकाशी एवं एस0पी0 उत्तरकाशी मौके पर व्यवस्थाओं को देख रहे हैं।
*पुरोला पुलिस ने बालक को तलाशकर किया परिजनों को सुपुर्द।*
बीते बुधवार को एक स्कूल के हॉस्टल प्रबन्धक द्वारा थाना पुरोला पर आकर तहरीर दी गयी, जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि 19 अगस्त 2025 को एक बालक हॉस्टल से बिना बताये कहीं चला गया है। पुलिस द्वारा उक्त मामले में गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरु की गयी। जानकारी एकत्र कर खोजबीन करते हुये थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा बालक को कल डामटा क्षेत्र से बरामद किया गया।
बालक द्वारा बताया गया कि उसका पढाई-लिखाई मे मन नहीं लगता है, जिस कारण वह हॉस्टल से बिना बताए चला गया था। पुलिस द्वारा बालक को समझा-बुझाकर तथा भविष्य के लिये मार्ग दर्शन करते हुये परिजनों एवं हॉस्टल प्रबन्धक के सुपुर्द किया गया।
*पुलिस टीम-*
1- अ0उ0नि0 मोहर सिंह चौहान
2- कानि0 जयपाल सिंह
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान ग्योनोटी के पास हाइवे पर पेड़ गिरने से अवरुद्ध हो गया है।
NHIDCL व फायर की टीम मार्ग को सुचारू करने के लिए रवाना हो गई हैं।
मार्ग सुचारू होने तक पुलिस द्वारा यातायात को सुरक्षित स्थान पर रोका गया है।
#roadsafety #FollowTrafficRules
#YamunotriHighway
https://www.instagram.com/share/reel/BAJGobSW4a
No comments:
Post a Comment