उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
*उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑 *हर्षिल-धराली अपडेट*
धराली-हर्षिल में अतिवृष्टि के कारण आयी प्राकृतिक आपदा से हर्षिल क्षेत्र में अस्थायी झील बनने तथा कई स्थानों पर सड़क संपर्क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से आवाजाही बाधित हो गई थी।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशन में मार्ग बहाली और आवाजाही को सुचारू करने का कार्य निरन्तर युद्ध स्तर किया जा रहा है। लिमच्यागाड , डबरानी और सोनगाड जैसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर क्षतिग्रस्त मार्गों को बहाल करके उत्तरकाशी से हर्षिल तक सड़क संपर्क बहाल किया जा चुका हैं साथ ही विकट परिस्थितिया होने पर भी प्रशासन द्वारा हर्षिल , धराली और आसपास के क्षेत्रों में बिजली, पानी और संचार संपर्क भी बहाल कर दिया गया है।
इसके अतरिक्त जन जीवन के सामान्य होने की स्थिति तक आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में रोजमर्रा की सभी जरूरी वस्तुएं तथा खाद्यान्न सामग्री भी लगातार वितरित की जा रही हैं।
जिलाधिकारी द्वारा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, राजस्व, स्वस्थ, आपूर्ति, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, बीआरओ सहित समस्त संबंधित सरकारी एजेंसियों को आपदा के दौरान सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत श्री गंगोत्री धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा को बहाल करने के लिए प्रशासन निरंतर प्रयासरत है तथा इसके लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को कड़े निर्देश दिये गए हैं।
*हर्षिल - गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का कुछ हिस्सा हर्षिल के निकट जलमग्न और क्षतिग्रस्त होने से यात्रा बाधित है । जिलाधिकारी द्वारा मार्ग के इस उक्त हिस्से को आवाजाही हेतु जल्द से जल्द बहाल करने के लिए बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिये। मार्ग के जलमग्न हुए हिस्से की बहाली के लिए बीआरओ द्वारा युद्ध स्तर पर कार्य जारी है।*
🛑🛑 स्यानाचट्टी अपडेट
स्यानाचट्टी में यमुना नदी का प्रवाह आंशिक रूप से अवरुद्ध होने से बनी अस्थाई झील से जल निकासी बढ़ाने, नदी से गाद निकलने तथा रिवर चैनेलाइजेशन का कार्य गतिमान है।🛑🛑 *हर्षिल अपडेट*
हर्षिल-धराली आपदा के बाद गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के जलमग्न हुए हिस्से को बहाल करने का कार्य निरन्तर गतिमान है।
जलमग्न हुए हिस्से से जल की निकासी को व्यवस्थित कर मार्ग निर्माण कार्य करने के लिए ह्यूम पाइप भी मौके पर पहुंचाएं जा चुके हैं साथ ही मार्ग के दूसरे छोर पर भी एक एस्केलेटर और एक जेसीबी के द्वारा कार्य जारी है।🛑🛑 रानाचट्टी, यमुनोत्री अपडेट
जनपद की बड़कोट तहसील के रानाचट्टी में गदेरे के बढ़ने के कारण कुछ घरों में पानी और मलबा भर गया था।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर आज मलबा और जल भराव से प्रभावित हुए 10 परिवारों को राहत राशि(अहेतुक) एवं 02 परिवारों को आवासीय क्षति(गृह अनुदान) के चैक वितरित किए गए।
🛑🛑 जंगलचट्टी अपडेट
जनपद की बड़कोट तहसील में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगलचट्टी में भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त होने से आवाजाही बाधित हो गईं थी जिसे सुचारू किए जाने के प्रयास जारी हैं। मार्ग अवरुद्ध होने के दृष्टिगत आज प्रशासन की टीम द्वारा नारायणपुरी(बीफ) में राशन कीट्स का वितरण किया गया।
🛑🛑 *हर्षिल-धराली अपडेट*
हर्षिल-धराली आपदा के बाद प्रभावित हुए जन जीवन को वापिस पटरी पर लाने हेतु प्रशासन द्वारा प्रयास निरंतर जारी है।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर प्रभावित हुए इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दृष्टिगत आज आईटीबीपी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा डबरानी, झाला और मुखवा में सचल एवं सामान्य स्वास्थ्य राहत कैंप लगाए गए। जिनमें कुल 52 लोगों की जांच और परीक्षण कर प्राथमिक उपचार किया गया।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*मनेरी पुलिस ने चौपाल लगाकर महिलाओं को किया जागरूक*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरूकता अभियान के क्रम में आज 28.08.2025 को प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री मनोज असवाल के नेतृत्व में कोतवाली मनेरी पुलिस की टीम द्वारा *मनेरी डैम कॉलोनी में चौपाल लगाकर स्थानीय महिलाओं को महिला अपराध एवं उनके अधिकारों की व्यापक जानकारी देते हुये जागरूक किया गया।* कार्यक्रम में उनके द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, नए कानून में महिलाओं के लिए विशेष प्राविधान आदि के संबंध में जागरूक किया गया, सभी को उत्तराखंड पुलिस एप्प के गौरा शक्ति फीचर की जानकारी दी गयी साथ चाइल्ड मैरिज एक्ट व पोक्सो अधिनियम की जानकारी भी प्रदत्त की गई।
साइबर क्राइम का FULL STOP
रिपोर्ट करें पोर्टल पर।
Spam calls, e–mail, messages, links को www.cybercrime.gov.in par report करें।
वीडियो में जाने कैसे रिपोर्ट करें।
#Cybersecurity #CyberAwareness
https://www.instagram.com/share/reel/_6YBxi6Hm
RoadUpdate
स्थान फेडी, कल्याणी तथा धरासू(पुराना थाना) के समीप बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है।RoadUpdate
स्थान फेडी, कल्याणी तथा धरासू(पुराना थाना) के समीप बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात हेतु सुचारू हो गया है।












































No comments:
Post a Comment