*विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बन्द गंगा की डोली मुखवा (मुखीमठ) और यमुना जी के दर्शन खरसाली में हो पाएंगे* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 23, 2025

*विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बन्द गंगा की डोली मुखवा (मुखीमठ) और यमुना जी के दर्शन खरसाली में हो पाएंगे*

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन के लिए हुए बन्द गंगा की डोली मुखवा (मुखीमठ) और यमुना जी के दर्शन खरसाली में हो पाएंगे देखिए GANGA 24 EXPRESS पर=8126216516


*विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुए बन्द*

*श्रद्धालु शीतकाल में मुखबा (मुखीमठ) स्थित गंगा मन्दिर में कर सकेगें मां गंगा जी के दर्शन*

माँ गंगा के उद्गम स्थल पर स्थित *उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध
तीर्थ स्थल गंगोत्री धाम के कपाट आज 22.10.2025 को अन्नकूट के पावन पर्व पर पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के बाद विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए है।* पुलिस सुरक्षा के बीच मां गंगा की डोली आर्मी बैंड, ढोल-दमाऊ और सैकड़ों श्रद्धालु के साथ माँ गंगा के जय-जयकारों के साथ गंगोत्री से मुखबा गांव के लिए रवाना हुई। मां गंगा का रात्रि विश्राम आज मां चंडी देवी (मार्कण्डेय पूरी) मन्दिर में होगा। कल मां गंगा की उत्सव डोली भैया दूज के पर्व पर अपने मायके मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। शीतकाल में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना गंगा जी के शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित गंगा मंदिर में कर सकेंगें। मां गंगा की भोग मूर्ति 6 माह सोमेश्वर देवता के साथ मुखबा में रहेंगी।  
बताते चले कि इस वर्ष *7.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं* ने माँ गंगा जी के दर्शन किये हैं। *श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के नेतृत्व में इस बार चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में तैनात उत्तरकाशी पुलिस, फायर एवं SDRF के जवानों द्वारा हर प्रकार की परिस्थिति में 24×7 अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहते हुए श्रद्धालुओं की यात्रा को सरल एवं सुगम बनाया गया। यात्रा प्रारम्भ होते ही श्रद्धालुओं की बढती सख्या के मध्यनजर उत्तरकाशी पुलिस के जवानों द्वारा 24 घण्टे ड्यूटी पर मुस्तैद रहकर यातायात नियंत्रित करते हुये यात्रियों को सुरक्षित दर्शन करवाए गये, यात्रा के दौरान कई श्रद्धालुओं के रास्ता भटकने, लैंड स्लाइड के कारण मार्ग अवरुद्ध होने, अत्यधिक वर्षात या फिर किसी भी प्रकार से मुसीबत में होने पर जनपद पुलिस, SDRF एवं फायर सर्विस द्वारा तत्काल मदद व रेस्क्यू कार्य किया गया। कई वाक्यों पर श्रद्धालुओं के खोये पर्स, बैग व अन्य समान को भी पुलिस जवानों द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये वापस लौटाये गये। श्रद्धालुओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस व SDRF टीम की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया।
उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।













*जंगल में रास्ता भटके 03 साधुजनों को पुलिस व SDRF की टीम ने सकुशल तलाश कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान*

आज दिनांक 22 अक्टूबर 2025 की देर सायं को गंगोत्री से *स्वामी दीपेंद्र जी द्वारा पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* को दूरभाष के माध्यम से मदद मांगते हुए
अवगत कराया गया कि *वरुणावत की ओर जा रहे उनके परिचित कुछ साधुजन रात्रि होने के कारण जंगल में रास्ता भटक गए है।* पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा उन्हें मदद का अश्वासन देकर तुरंत सूचना *कोतवाली उत्तरकाशी एवं SDRF* को दी गई। पुलिस व SDRF की टीम द्वारा ग्राम संग्राली के जंगलों में जाकर स्थानीय लोगों के सहयोग से सर्चिंग करते हुए रास्ता भटके 03 साधुजनों को सकुशल बरामद किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा सुरक्षित स्थान उत्तरकाशी पहुंचाया गया।
मदद पाकर प्रसन्न हुए साधुजनों के द्वारा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।


*विधि-विधान व पूजा-अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकालीन 06 माह के लिए हुये बन्द।*








*माँ यमुना जी के उद्गम स्थल स्थित उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध धाम यमुनोत्री के कपाट आज 23.10.2025 को भाईदूज के पावन पर्व में अपराह्न 12 बजकर 30 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा अर्चना के विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिये गए ।* पुलिस सुरक्षा के साथ यमुनोत्री
से पतित पावनी मां यमुना की डोली ढोल-दमाऊ व सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच शनिदेव महाराज की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमट्ठ) गांव के लिए रवाना हुई। 
कपाट बन्द होने के अवसर पर एसडीएम बडकोट श्री वृजेश तिवारी,  पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी, नायब तहसीलदार बडकोट श्री खजान सिंह असवाल, थानाध्यक्ष बड़कोट श्री दीपक कठैत, यमुनोत्री मन्दिर समिति के पदाधाकारी, तीर्थ पुरोहित सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी, गणमान्य लोग व सैकडों श्रद्धालु मौजुद रहे।

*शीतकाल में श्रद्धालु मां यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना शीतकालीन प्रवास खरसाली स्थित यमुना मंदिर में कर सकेगें।* 

इस वर्ष करीब 6.5 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा यमुनोत्री धाम पर दर्शन किये गये। चारधाम यात्रा-2025 में श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में 14 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन किये गये।

*उत्तरकाशी पुलिस आप सभी की कुशल एवं सुरक्षित यात्रा हेतु प्रतिबद्ध है, अगले वर्ष श्री यमुनोत्री एव गंगोत्री धाम यात्रा पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करती है।*

मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।https://www.instagram.com/reel/DQJY0D6k1SK/?igsh=Ym96bjhxY3Jnazht



*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* *उत्तरकाशी, 22 अक्टूबर 2025*

बुधवार को अन्नकूट पर्व के शुभ अवसर पर गंगोत्री धाम के कपाट विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। पूर्वाह्न 11:36 बजे अभिजीत मुहूर्त में कपाट बंद होने के साथ ही, मां गंगा की उत्सव डोली ने अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा (मुखीमठ) के लिए प्रस्थान किया।

मां गंगा की डोली शीतकाल के लिए श्री गंगोत्री धाम मंदिर से चलकर यात्रा के अनिवार्य एवं पारंपरिक पड़ाव भैरव मंदिर (भैरवघाटी) में पहुंची है और आज रात यहीं विश्राम करेगी। डोली कल मां गंगा के मुखवा मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी


शीतकाल हेतु बंद हुए श्री गंगोत्री धाम के कपाट, मां गंगा की पवित्र डोली ने अपने शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) के लिए किया प्रस्थान।

#Gangotri
#Uttarkashi
#Uttarakhand
#CharDhamYatra2025




🛑 *उत्तरकाशी, 22 अक्टूबर 2025(संशोधित)*

विश्व प्रसिद्ध श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट बुधवार , 22 अक्तूबर (कार्तिक 6 गते) को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में प्रातः  11 बजकर 36 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। श्री गंगोत्री धाम में उपस्थित  देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस अवसर  गंगा जी की उत्सव मूर्ति के दर्शन कर  पूजा में भाग लिया। कपाटबंदी के बाद  मां गंगा के जयकारों के साथ गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर परम्परानुसार  मुखवा गांव के लिए प्रस्थान करवाया गया। तीर्थ पुरोहितों  की अगवानी में  गंगा जी की डोली यात्रा लोक वाद्य यंत्रों की धुनों  के साथ रवाना हुई।  डोली यात्रा आज रात्रि में  चंडी देवी मंदिर मार्कण्डेय पुरी में प्रवास करेगी।  गुरुवार को सोमेश्वर देवता की आगवानी में भैयादूज के पर्व पर गंगा जी की डोली यात्रा  मुखबा (मुखीमठ) पहुंचेगी। जहां पर उत्सव प्रतिमा को शीतकाल के लिए गंगा मंदिर में विराजमान किया जाएगा। शीतकाल में श्रद्धालु  मुखवा स्थित गंगा मंदिर में गंगा जी के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगें।
कपाटोद्घाटन से कपाटबंदी तक इस बार 757010 तीर्थयात्रियों द्वारा गंगोत्री धाम में दर्शन किए गए।


उधर यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी  23 अक्टूबर 2025 को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:30 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में  यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी।








🛑 *उत्तरकाशी, 23 अक्टूबर 2025*

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट आज, गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। ​परंपरा अनुसार, भैया दूज के पावन पर्व पर, दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के शुभ मुहूर्त पर, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर के कपाट बंद किए गए। 
इससे पहले आज सुबह मां यमुना के भाई  शनिदेव महाराज की डोली वाद्य यंत्रों के साथ खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। धाम में आज तड़के से ही विशेष पूजा-अभिषेक का क्रम जारी रहा और कपाट बंद होने पर यमुना जी की भोग मूर्ति को डोली में बिठाकर भाई शनिदेव समेश्वर महाराज की अगुवाई में खरसाली गांव के लिए रवाना किया गया। देश विदेश से आए हुए हजारों श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित कपाट बंद होने के इस अवसर के साक्षी बने।  
अगले छह महीने के लिये श्रद्धालु अब मां यमुना के दर्शन और पूजा-अर्चना खरसाली स्थित मंदिर में कर सकेंगे।
​श्री यमुनोत्री धाम मंदिर समिति ने इस वर्ष की यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तीर्थयात्रियों, प्रशासन, पुलिस बल और स्थानीय निवासियों का आभार व्यक्त किया है।

इस यात्राकाल में कपाटोद्घाटन से कपाटबंदी तक इस बार 644505 तीर्थयात्रियों द्वारा यमुनोत्री धाम में दर्शन किए गए। जनपद में अवस्थित दोनों धाम श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में इस बार कुल 14 लाख से अधिक तीर्थयात्री 155731 छोटे–बड़े वाहनों से दर्शनार्थ पहुंचे।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here