*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, October 21, 2025

*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *



कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिस जवानों को "पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा दी गयी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।*

“पुलिस स्मृति दिवस” पर आज दिनांक 21.10.2025 को पुलिस लाईन ज्ञानसू उत्तरकाशी स्थित शहीद स्मारक में शहीद हुये पुलिस के जवानों को उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। *श्रीमती सरिता डोबाल, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा शहीद हुये पुलिस के जवानों को याद कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा शहीद स्मारक पर वीरगति को प्राप्त हुये जवानों को रीत व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन श्री शिव कुमार* सहित उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी गणों द्वारा शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। तदोपरान्त शहीद हुये जवानों को सलामी देकर  02 मिनट का मौन धारण किया गया।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जनपद के सभी कोतवाली/थाना चौकी पर सम्बन्धित प्रभारियों की मौजूदगी में शहीद जवानों को याद कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।
विगत वर्ष देशभर में 186 पुलिस एवं अर्ध्दसैनिक बल के जवानों ने कर्तव्य के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखण्ड पुलिस के 04 अधिकारी/कर्मचारी शामिल हैं।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।









**शराब पीकर उपद्रव मचाने वाले 4 व्यक्तियों के खिलाफ बड़कोट पुलिस ने की पुलिस एक्ट में कार्रवाई*
 

श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी है, सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उपद्रव मचाने, शांति व्यवस्था को प्रभावित करने तथा संदिग्धों की निगरानी हेतु उत्तरकाशी पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त/निगरानी कर रही हैं।
आज दिनांक 21.10.2025 को *थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत* के नेतृत्व में बडकोट पुलिस टीम द्वारा बड़कोट बाजार में सार्वजनिक स्थल पर *शराब पीकर उपद्रव मचाने वाले 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 81 पुलिस एक्ट में चालान किया गया ।*
बाजार/सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उपद्रव मचाने वालों की विरुद्ध उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*

*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑 *उत्तरकाशी, 21 अक्टूबर 2025*

श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री धाम की यात्रा का वर्तमान सत्र अब संपन्न होने जा रहा है। परंपरानुसार श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट बुधवार 22 अक्टूबर  को और श्री यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट गुरुवार 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इन दोनों धामों में  दीपोत्सव के आयोजन के साथ ही कपाट बंद करने से पूर्व की विशेष पूजा-अर्चनाओं का क्रम जारी है। 

धार्मिक परम्परानुसार अन्नकूट पर्व पर 22 अक्टूबर 2025 को श्री गंगोत्री धाम मंदिर के कपाट पूर्वाह्न 11 बजकर 36 मिनट पर बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने पर गंगोत्री धाम से गंगा जी की उत्सव मूर्ति को डोली में बिठाकर मुखवा गाँव लाया जायेगा। जहाँ गंगा जी की उत्सव प्रतिमा गंगा मंदिर में शीतकाल में विराजमान रहेंगी। श्रद्धालुजन शीतकाल में मुखवा के गंगा मंदिर में दर्शन-पूजन कर सकेंगे। 

श्री यमुनोत्री धाम मंदिर के कपाट भी 23 अक्टूबर 2025  को भैयादूज के पर्व पर अपराह्न 12:30 बजे बंद किए जाएंगे। शीतकाल में  यमुना जी की उत्सव मूर्ति खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर में विराजमान रहेंगी। जहां पर शीतकाल के दौरान श्रद्धालुजन यमुना जी के दर्शन व पूजा-अर्चना कर सकेंगे।  

गंगोत्री मंदिर समिति और यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा कपाटबंदी को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर में विशैष सजावट करने के साथ ही मुखवा और खरसाली स्थित मंदिरों को भी सजाया-संवारा गया है।  प्रशासन और पुलिस विभाग के द्वारा भी कपाटबंदी को लेकर सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं।

इस यात्राकाल में आज सांय तक जिले में अवस्थित इन दोनों धामों में  1402128 तीर्थयात्रियों का आगमन हुआ है। जिनमे से यमुनोत्री धाम में आने वाले 644366 और गंगोत्री धाम में आने वाले 757762 तीर्थयात्री शामिल हैं। 

जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी।










🛑 उत्तरकाशी,18 अक्टूबर 2025


*जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के रा.इ.का. दिचली में दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाला बहुउद्देशीय शिविर अपरिहार्य कारणों से दिनांक 24 अक्टूबर के स्थान पर अब  27 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया जाएगा।*

जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी।


*उत्तरकाशी 17 अक्टूबर सूचना।*

 जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के सख्त निर्देश पर दीपावली त्योहार को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का छापेमारी अभियान लगातार जारी है।

अभियान के तहत विभाग की टीम ने दीपावली त्यौहार की दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा उत्तरकाशी के ज्ञानसू ,बड़ेथी चिन्यालीसौड़ बाजार मे खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसमें जनरल स्टोर, मिठाई की दुकान आदि सम्मिलित थे। कुल 4 नमूने संग्रहित किए गए, दो खुले मिठाइयों का और दो पैक मिठाइयों का नमूना है। समस्त नमूने जांच हेतु रुद्रपुर प्रयोगशाला को भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। त्योहारो को देखते हुए आगे भी अभियान जारी रहेगा।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्विन सिंह ने बताया कि त्योहारों के दौरान उपभोक्ताओं को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार यह अभियान त्योहार को देखते हुए आगे भी जारी रहेगा,जिससे मिलावटखोरों पर अंकुश लगाया जा सके।




*एडवेंचर इन उत्तरकाशी थीम पर राज्य स्थापना दिवस पर भव्य फोटो प्रदर्शनी,फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन।* 

 *उत्तरकाशी,16 अक्टूबर सूचना –* राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद को साहसिक पर्यटन की दृष्टि से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से एक भव्य फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने इस महत्वपूर्ण आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए जनपद के फोटोग्राफर एसोसिएशन और स्थानीय फोटोग्राफरों के साथ एक बैठक आयोजित की।

जानकारी देते हुए जिला पर्यटन विकास अधिकारी के.के.जोशी ने बताया कि प्रदर्शनी की थीम "एडवेंचर इन उत्तरकाशी" निर्धारित की गई है। इस थीम के अंतर्गत ट्रैकिंग,पर्वतारोहण,बुग्याल पर्यटन,रिवर राफ्टिंग जैसे साहसिक गतिविधियों के साथ ही पारंपरिक शैली के घर,होम स्टे को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य युवाओं और पर्यटकों को जनपद की रोमांचकारी संभावनाओं से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें जनपद के सभी फोटोग्राफर भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को कम से कम 4K रिज़ोल्यूशन की उच्च गुणवत्ता वाली फोटोज़ जैसे – ट्रैक रूट्स, हिमाच्छादित चोटियाँ, सुंदर बुग्याल, पारंपरिक पहाड़ी घर या होमस्टे आदि की तस्वीरें 25 अक्टूबर 2025 तक ईमेल (adventureinuttarkashi@gmail.com) पर भेजनी होगी। साथ ही फोटो के साथ विवरण अनिवार्य रूप से देना होगा, जिसमें व्यू प्वाइंट, स्थान, पर्वत या स्थल का नाम शामिल होना चाहिए। चयनित 20 सर्वश्रेष्ठ तस्वीरों को राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया 25 से 30 अक्टूबर के बीच संपन्न होगी। अधिक जानकारी के लिए फोटोग्राफर एसोसिएशन एवं पर्यटन विभाग में सम्पर्क किया जा सकता है। 

   जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन उत्तरकाशी की प्राकृतिक समृद्धि, सांस्कृतिक विरासत और एडवेंचर टूरिज्म की संभावनाओं को उजागर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।



*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

 संविधान ज्ञान एवं जागरूकता सम्मेलन के अभ्यास सत्र पर विशेष कवरेज महेश बहुगुणा (संविधान वक्त)के साथ 8126216516



संविधान ज्ञान एवं जागरूकता सम्मेलन के अभ्यास सत्र में राधा वल्लभ नौटियाल जी (मार्गदर्शक) की संविधान गीत की स्वरचित रचना पर एक प्रकाश


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here