*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, October 1, 2025

*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516नोट ::
 🛑उत्तरकाशी, 2 अक्तूबर 2025

*​राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर जिलाधिकारी द्वारा किया गया प्रतिमाओं का लोकार्पण*

*कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री,डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर, पंडित गोविंद बल्लभ पंत और श्री देव सुमन जी की प्रतिमाओं का किया गया लोकार्पण*

*महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक : डीएम*

*लाल बहादुर शास्त्री जी का 'जय जवान,जय किसान' का नारा देश की एकता और समृद्धि का प्रतीक : जिलाधिकारी*

​स्वाधीनता आंदोलन को नयी दिशा और गति देने वाले महापुरुष राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बृहस्पतिवार को जिला कलेक्ट्रेट में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

​इस अवसर पर, कलेक्ट्रेट परिसर में  स्थापित उनकी नव-निर्मित प्रतिमाओं के साथ साथ बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर,पंडित गोविंद बल्लभ पंत, और श्री देव सुमन की प्रतिमाओं का लोकार्पण जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा भव्य समारोह में किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा इन प्रतिमाओं के मूर्तिकार श्री राकेश रावत को सम्मानित किया गया तथा राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा गांधी जी के रघुपति राघव राजा राम की धुन की अदभुत प्रतुति ने सभी को भाव विभोर किया।

​जिलाधिकारी ने महान विभूतियों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद करते हुए कहा कि "महात्मा गांधी जी का सत्य और अहिंसा का सिद्धांत आज भी विश्व को राह दिखा रहा है, जबकि शास्त्री जी का 'जय जवान, जय किसान' का नारा देश की एकता और समृद्धि का प्रतीक है। इन महापुरुषों के विचारों और कार्यों का अनुसरण करके हम न केवल अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि एक मजबूत, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकते हैं। ये हमारे इतिहास के ऐसे पथ-प्रदर्शक हैं जो हमें संघर्ष, नैतिक मूल्यों,समाज सेवा और बलिदान  जैसे आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

​​​ समारोह में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी , कर्मचारी,गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।











स्वास्थ्य विभाग उत्तरकाशी 
01 अक्टूबर 2025

> " *जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस  का आयोजन।"* 

> *" 17 सितंबर से आतिथि तक जनपद में 40299 लोगों की स्वास्थ्य जांच ।"*

> *"जनपद में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।"*


आज 1 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस एवम "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" के तहत आज  जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में आईटीबीपी मातली के जवानों, अमर उजाला फाउंडेशन उत्तरकाशी एवं एनसीसी उत्तरकाशी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान  एवं 101 रक्तदाताओं द्वारा रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण करवाया गया। 

जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एस रावत एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ पी एस पोखरियाल द्वारा सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानस्वरूप प्रमाण पत्र दिए गए।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर के आयोजन के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा के अवसर पर "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत जनपद की समस्त चिकित्सा इकाइयों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आज भी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में जनपद की चिकित्सा इकाइयों में वृद्धजनों की स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए।
 
आज जनपद में 60 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जिनमें 950 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। आज स्वास्थ्य शिविरों में 700 लोगों की उच्च रक्तचाप, 430 लोगों की मधुमेह, 156 लोगों की ब्रेस्ट कैंसर, 395 लोगों की ओरल कैंसर, 342 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 10 महिलाओं की ए एन सी वहीं 80 लोगों की टी बी स्क्रीनिंग की गई।

उनके द्वारा बताया गया कि पखवाड़े की शुरुआत से आतिथि तक जनपद में 40299 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है।









 *उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**

दिवंगत पत्रकार राजीव प्रताप के परिजनों से मिले सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, हर सम्भव मदद का दिया आश्वासन*

सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी आज दिवंगत पत्रकार श्री राजीव प्रताप के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने उनके दीपनगर स्थित आवास पहुँचे। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और हर तरह से सहयोग सुनिश्चित किया जाएगा।

श्री बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव प्रताप के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए घटना की गहन और निष्पक्ष जांच के भी निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया है। उत्तरकाशी के पुलिस उपाधीक्षक की अध्यक्षता में गठित यह टीम हर पहलू से जांच करेगी और पूरी पारदर्शिता के साथ सच्चाई सामने लाएगी।



*

उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की ली गयी शपथ*
*व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।*
 
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन में आज 1 अक्टूबर 2025 को “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की शपथ ली गयी। जनपद के सभी थाना, कोतवाली, ईकाई व शाखाओं पर सम्बन्धित प्रभारियों द्वारा अधीनस्थ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण, परिवार/समुदाय के वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सहानुभुति, करुणा रखने तथा वरिष्ठ नागरिकों को शारिरीक/भावनात्मक समर्थन, उनके अधिकार एवं हितो के बारे में समाज में जागरुकता लाने के साथ वरिष्ठ नागरिकों के लिये एक सहायक व समावेशी समाज बनाने की शपथ दिलाई गयी।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए “एक पेड माँ के नाम अभियान” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।













⚛️  🔯   ✡️  🕉️  ✡️   🔯  ⚛️

 *Folk Musician Dr. ( Smt. ) Sharda Sinha* 
( Born : 01 October 1952 - Died : 05 November 2024 )

भारतीय लोकगायिका पद्म विभूषण *श्रीमती शारदा सिन्हा जी*
  ( जन्म : 01. 10.1952 - निधन : 05. 11. 2024 )

*पहिले-पहिले करेनी छठी मईया बरत तहार*❗
*करिह क्षमा हे छठी माई भूल चूक गलती हमार*‼️ 

   प्रेमचंद रंगशाला, राजेन्द्र नगर, पटना, बिहार में लोकगायिका पद्म विभूषन डाॅक्टर शारदा सिन्हा की जयंती के अवसर पर भव्य ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आज आयोजन हुआ है।
   यह सांस्कृतिक कार्यक्रम कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा बिहार संगीत नाटक अकादमी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। 
  *बिहार के सुपौल जिला के हुलास गाँव में जन्मीं शारदा सिन्हा जी का ससुराल बेगूसराय जिले के सिहमा गाँव में है।* 
    डॉक्टर शारदा सिन्हा जी का जीवन सिर्फ संगीत की सफलता की कहानी ही नहीं है, बल्कि उनकी जिदंगी से जुड़े संघर्षों की भी कहानी है। शारदा सिन्हा जी का बचपन से ही संगीत की ओर रुझान था। व। किशोरावस्था में ही घंटों संगीत रियाज करती थीं और एक साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने कभी अपने सपनों को नहीं छोड़ा। शादी के बाद भी जब उन्हें ससुराल वालों से खास सपोर्ट नहीं मिला तो शारदा ने हार मानने की बजाय अपना संघर्ष जारी रखा।
    शारदा सिन्हा जी ने भोजपुरी और मैथिली समेत बाकी लोक भाषाओं में गाने के साथ-साथ मणिपुरी नृत्य में भी शिक्षा ली।
   शारदा सिन्हा की मधुर आवाज की वजह से उन्हें ‘बिहार की कोयल’ (बिहार की कोकिला) भी कहा जाता है।
    संगीत के क्षेत्र में शारदा सिन्हा के योगदान के कारण साल 1991 में उन्हें पद्मश्री और 2018 में पद्मभूषण से नवाजा गया। 2019 में शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
      इसके अलावा शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में भी कई सुपरहिट गाने गाये, जिनमें ‘कहे तो से सजना’ और ‘तार बिजली’ तथा 'हम आपके हैं कौन' फिल्म के गाने 'बाबुल जो तुमने सिखाया' शामिल हैं।
  छठ महापर्व 2024 के पहले ही दिन पारंपरिक लोकसंगीत की आत्मा शारदा सिन्हा छठ मइया की गोद में समा गई थीं.....
     आपका नाम, शारदा, आपके कंठ के स्वर को चरितार्थ करता था। यूँ दप दप करता सिंदूर भरी माँग और हमेशा सजा सँवारा चेहरा बिहार की हरेक महिला चाहे अमीर हो या गरीब का प्रतीक था। हाल में ही इनके पति का भी निधन हुआ था।  ब्रेन हैमरेज के कारण उनका देहांत हो गया था। इसी साल दोनों ने अपनी शादी की 54वीं सालगिरह भी मनायी थी। गत सितंबर में पति के जाने का आघात बहुत बड़ा साबित हुआ आपके लिये। 
    गौरतलब है कि शारदा सिन्हा लोकप्रिय गायिका थीं और अपने गाये छठ गीतों को लेकर बिहार में वो काफी प्रसिद्ध रही हैं। संगीत में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिये इन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण सम्मान तक मिला है। 
    भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका पद्म विभूषण श्रीमती शारदा सिन्हा जी की 05. 11. 2024 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) न्यू दिल्ली में निधन हो गया था।
  निकट भविष्य में शारदा सिन्हा जी की भरपाई, क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।
     पद्म विभूषण श्रीमती शारदा सिन्हा एक भारतीय लोक और शास्त्रीय गायिका हैं। आप हुलसा, सुपौल, बिहार से ताल्लुक रखने वाली हैं और मुख्य रूप से मैथिली एवं भोजपुरी भाषा में गाती हैं। आपको बिहार कोकिला (बिहार की कोयल) कहा जाता है।  
    आपने "विवाह गीत", "छठ गीत" जैसे कई क्षेत्रीय गीत गाये हैं। 1991 में इन्हें संगीत में इनके योगदान के लिये पद्म श्री पुरस्कार मिला था। 2018 में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
      विश्वविद्यालय में शारदा ने लोक और शास्त्रीय संगीत दोनों सीखा जिससे इन्हें एक संगीतकार और शोधकर्ता के रूप में विकसित होने में काफी मदद मिली। अपनी डिग्री के अलावा, शारदा ने मगध महिला कॉलेज, पटना और प्रयाग संगीत समिति से भी प्रशिक्षण लिया था। बाद में समस्तीपुर वीमेन कॉलेज, बिहार में संगीत प्रोफेसर के तौर काम किया था।
     1974 में पहली बार भोजपुरी गीत गाना शुरू किया।
1978 में पहली बार 'उग हो सूरज देव ... गाना रिकॉर्ड किया।
     1989 में 'कहे तोहसे सजना ये तोहरी सजानियाँ...' गाने से बॉलीवुड में एंट्री ली।
     छठ, विवाह, मुंडन, जनेऊ, विदाई, श्रद्धांजलि गीत गाये हैं। अपनी सुमधुर गायिकी की बदौलत भोजपुरी और मैथिली श्रोताओं के बीच वैश्विक स्तर पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। 
    बिहार की इस लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा ने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी, मगही के अलावे हिन्दी गीत भी गाये हैं। मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन तथा गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्मों में इनके द्वारा गाये गीत काफी प्रचलित हुये हैं। इनके गाये गीतों के संग्रह संगीत बाजार में सहजता से उपलब्ध हैं।
    🙏🌹 आपको आपके गाये छठ गीत के साथ भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🌹🙏

Remembering eminent Folk Musician and classical singer ’Bihar Kokila’ Padma Vibhushan’  Dr. ( Smt. ) SHARDA SINHA on her Birth Anniversary today. 
     Hailing from Bihar, Dr. ( Smt. ) Sharda Sinha predominantly sang in Maithili & Bhojpuri language and is called Bihar Kokila, the cuckoo of Bihar. 
     Dr. ( Smt. ) Sharda Sinha has sung many folk songs including "Vivah Geet", "Chhath Geet". In 1991, she received the Padma Shri award for her contribution to music. In 2000, she received the Sangeet Natak Akademi Award for her contribution to the field of music. She was awarded Padma Bhushan, India's third highest civilian award, on the eve of Republic Day in 2018. Sinha was posthumously awarded Padma Vibhushan, India's second highest civilian award, on the eve of Republic Day in 2025.
      Sinha was born on 01 October 1952 in the village of Hulas of Raghopur block of Supaul district, Bihar  in a Bhumihar family. She was the only daughter among nine children of Sukhdev Thakur. Sinha started her career by singing Maithili folk songs. Apart from Maithili, Sinha sang in Bhojpuri, Magahi and Hindi. Prayag Sangeet Samiti organised Basant Mahotsava at Allahabad where Sinha presented numerous songs based on the theme of spring season, where the advent of spring was narrated through folk songs. She regularly performed during Chhath Puja festivities. She performed when the Prime Minister of Mauritius Navin Ramgoolam came to Bihar. Sinha performed at Pragati Maidan in the Bihar Utsav, 2010, New Delhi.
        Sinha had also lent her voice to some Hindi film songs, including "Kahe Toh Se Sajna" from Salman Khan's debut film Maine Pyar Kiya, "Taar Bijli" from Anurag Kashyap's critically acclaimed Gangs of Wasseypur Part 2, "Kaun Si Nagaria" from Chaarfutiya Chhokare and Nitin Neera Chandra's Deswa.
         *Chhath Songs* 
Sinha is known for her Chhath-related devotional songs. She came out with two new songs on Chhath after a decade in 2018. Her last album of devotional songs was released in 2006.
        She married Brajkishore Sinha in 1970, with whom she had a son, Anshuman and daughter, Vandana. Husband Brajkishore died from a brain haemorrhage in September 2024.
      *Awards and Recognition* 
Sinha received numerous awards throughout her career, notably the Padma Shri in 1991, the Sangeet Natak Akademi Award in 2000, the Padma Bhushan in 2018 and the Padma Vibhushan in 2019.

     Renowned folk singer Padma Bhushan Sharda Sinha, known as the `Bihar Kokila`, passed away yesterday on Tuesday 05 November 2024 night at AIIMS Delhi due to septicaemia. 

`Bihar Kokila Sharda Sinha was 72. Sinha, a beloved figure in Bhojpuri, Maithili, and Hindi folk music, died at approximately 9:20 p.m. from Refractory Shock caused by Septicaemia, a Severe Blood Infection, according to officials at AIIMS Delhi.
          A cultural ambassador of Bihar's traditional music, Sinha had been battling multiple Myeloma, a type of Blood Cancer, since her diagnosis in 2018. Her health took a critical turn on Monday 04 Nov 2024, leading to her being placed on a Ventilator. 
      Sinha's soulful renditions of folk songs, especially during the Chhath festival, have made her voice synonymous with Bihar's Cultural Heritage.
          Sinha's illustrious career spanned over four decades, beginning in the 1970s, and earned her a National Film Award and the Padma Bhushan in 2018 for her contributions to the arts. 
          Her voice became an indelible part of regional cinema, most notably with her song 'Babool' from 'Hum Aapke Hain Koun..!'.

                       1️⃣

https://youtu.be/pTvxXG3pH5Q?si=TSTy2MTsWuTVQBlM

                         2️⃣

https://youtu.be/WYkrgIZFcZw?si=SBImVaUmVRUb4608

          Eminent Indian folk and classical singer Padma Bhushan *Smt. Sharda Sinha* ( Born : 01. 10.1952 - Died  : 05. 11. 2024 ) hailing from Supaul, Bihar is now no more. She has taken her last breath today at AIIMS, New Delhi.
                    Smt. Sharda Sinha predominantly sings in Maithili & Bhojpuri languages and is thus called Bihar Kokila, the Cuckoo of Bihar. Sinha has sung many regional songs like "Vivah Geet", "Chhath Geet" etc. 
        By singing regional folk and classical songs Smt. Sharda Sinha earned worldwide Name & Fame.
   
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

 *भारत के संविधान प्रस्तावना में जोड़े गये 3 शब्द और इसमें पंथनिरपेक्ष शब्द के जानिए 3 अर्थ महेश बहुगुणा (संविधान कथा वक्ता) के साथ=8126216516*

*देखिए  "जनहुंकार"  एपिसोड में पैतृक संपत्ति कानून की विस्तृत जानकारी AND सुप्रीम कोर्ट की LEGAL UPDATES LANDMARK JUDGEMENT की अहम जानकारी पर विस्तृत रिपोर्ट महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*देखिए  "जनहुंकार"  एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट की BAIL को लेकर LANDMARK JUDGEMENT की अहम जानकारी पर विस्तृत रिपोर्ट महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here