*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, December 5, 2025

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516


*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *







संदिग्ध/अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर उत्तरकाशी पुलिस अलर्ट*

*अन्तर्राज्यीय, अन्तर्रजनपदीय सीमा बैरियर के साथ-साथ मुख्य-मुख्य स्थानों पर सुबह तड़के से ही चलाया चैकिंग अभियान*

आपराधिक/अवैध गतिविधियों की रोकथाम, संदिग्ध वस्तु की जांच/तलाश, मानव तस्करी/अवैध मादक पदार्थ/ वन सम्पदा की तस्करी पर रोकथाम एवं जनपद में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर *श्रीमती कमलेश उपाध्याय(IPS), पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में आज 4 दिसम्बर 2025 की प्रातः से ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत स्थित अन्तरराज्यीय एवं अन्तर-जनपदीय सीमा बैरियर के साथ-साथ सभी थाना क्षेत्र एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सघन चैकिंग अभियान चलाया गया । 
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार के निकट पर्यवेक्षण में गंगा वैली तथा पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी* के निकट पर्यवेक्षण में यमुना वैली क्षेत्र में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल द्वारा बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट्स, बॉडी वार्म कैमरा, ब्रीथ एनालाइज़र, HHMD आदि के साथ मोरी क्षेत्र के अन्तर्राज्यीय सीमा बैरियर आराकोट-सनेल सहित अन्तर्जनपदीय बैरियर नगुण, डामटा व अन्य पुलिस नाकों व सभी एंट्री/एग्जिट प्वाईंट्स पर आने-जाने वाले दोपहिया, चौपहिया एवं मालवाहक वाहनों तथा संदिग्ध वस्तुओं की सघन चैकिंग/तलाशी की गयी है ।
*65 पुलिस जवानों की अलग-अलग टीम द्वारा जनपद के 9 संवेदनशील प्वांईंट्स पर चैकिंग करते हुये 427 वाहन तथा 1379 लोगों को चैक किया गया तथा 13 वाहन चालकों के विरुद्ध MV Act तथा 4 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी।*

*एस0पी0 उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के साथ-साथ नशा तस्करों पर लगाम कसने एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा रेंडम चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जनपद में अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्रजनपदीय सीमा बैरियर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। पर्याप्त पुलिस बल के साथ सभी एंट्री/एग्जिट प्वाईंट तथा भीड़-भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध वस्तुओं, अवैध मादक पदार्थों की सघन तलाशी की जा रही है। जिले में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाए रखने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध है, चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा

**उत्तरकाशी पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामवासियों को नशा, साइबर व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरुक*

*श्रीमती कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के निर्देशन में समाज मे नशा उन्मूलन, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जनजागरुकता बढाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के क्रम में आज 5 दिसम्बर 2025 को *धरासू पुलिस द्वारा ग्राम छैजूला व पनोत, पुरोला पुलिस टीम द्वारा ग्राम मंजियाली तथा कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ग्राम देवीधार* में जनजागरुकता चौपाल लगाकर कर ग्रामीणों की पुलिस से सम्बन्धित शिकायत/समस्याएं सुनी गयी। ग्रामवासियों को नशा, साइबर, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया, पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशे के कुप्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये युवाओं/बच्चों को विशेषकर नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने व अपने कैरियर पर फोकस करने की हिदायत दी गयी।
ग्रामवासियों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुये साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदत्त की गई तथा साइबर अपराध का घटना होने पर तुरन्त 1930 पर कॉल करने हेतु बताय गया।  इसके साथ ही सभी को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम व मानव तस्करी की जानकारी दी गयी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस सहायता हेतु डायल 112 पर कॉल करने की हिदायत दी गयी।





पुरोला पुलिस ने जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर व नये आपराधिक कानून के प्रति किया जागरुक*

समाज में नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध तथा अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुकता बढाने हेतु *श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* द्वारा सभी थाना प्रभारियों स्कूल/कॉलेज एवं आमजन के मध्य जाकर जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।  
इसी क्रम में आज 4 दिसम्बर 2025 को *थानाध्यक्ष पुरोला दीपक सिंह रावत* के नेतृत्व में *पुरोला पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टरमीडिएट कॉलेज कंडारी* में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर, महिला अपराध व नये आपराधिक कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदत्त कर जागरुकता किया गया । सभी छात्र/छात्रओं को नशे से दूरी तथा स्वस्थ जीवन शैली व उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्ग दर्शन किया गया। वर्तमान डीजिटल युग में सभी को ऑनलाइन व सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सावधानी बरतते हुये साइबर फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, मैसेज, लिंक, ईमेल आदि के सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देते हुये साइबर हेल्पलाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता बताई गयी ।
इस दौरान पुलिस टीम द्वारा छात्र/छात्राओं को भारत के 03 नये आपराधिक कानून यथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) की भी जानकारी दी गयी। नये आपराधिक कानूनों में महिलाओं, नाबालिगों और कमजोर वर्गों के लिये वर्णित विशेष प्रावधनों के साथ ही ऑनलाइन FIR,इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, पुलिस जांच और कोर्ट ट्रायल,सोशल मीडिया पर भ्रामकता फैलाने आदि के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरुक किया



गया। 

**मोरी पुलिस ने किया एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार*

दिनांक 30.09.2025 को वादिनी द्वारा थाना मोरी पर आकर एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने सम्बन्धी लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर थाना मोरी पुलिस द्वारा तुरन्त अभियुक्त के विरुद्ध  69 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था, मामले की गम्भीरता को देखते हुये *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस उपाधीक्षक बडकोट एवं थानाध्यक्ष मोरी को मामले में आवश्यक कार्यवाही हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये थे।
*क्षेत्राधिकारी बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी श्री मोहन कठैत* के नेतृत्व में मोरी पुलिस टीम द्वारा मामले में साक्ष्य एकत्र कर सुरागरसी-पतारसी करते प्रकरण में वांछित अभियुक्त को कल दिनांक 03.12.2025 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*कल थानाध्यक्ष पुरोला श्री दीपक सिंह रावत बाद सरकारी कार्य के उत्तरकाशी से वापस पुरोला की ओर जा रहे थे कि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगोटी के पास एक सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग महिला गम्भीर रुप से घायल थीं, जिनका एक पैर भी फ्रैक्चर था। मौके पर थानाध्यक्ष पुरोला द्वारा उनकी गम्भीर हालत को देखते हुये बिना एंबुलेंस का इंतजार किये उन्हें तुरन्त थाने के वाहन से हमराह कर्मगणों की सहायता से उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र डुण्डा पहुंचाया गया।

उत्तरकाशी पुलिस की सभी जनमानस से अपील है कि आप भी गुड समैरिटन (Good Samaritan) बन सकते हैं, Golden Hour में सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आएं। आपकी तत्परता किसी की जिन्दगी बचा सकती है।
#goodsamaritan 
#UKPoliceHaiSaath
                 https://www.instagram.com/p/DRzE8lSE6wa/?igsh=MWE4MWN1bmw4Nmthdg==





*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 उत्तरकाशी 05 दिसंबर 2025

आगामी 14 दिसंबर 2025 को जनपद मुख्यालय के निकटवर्ती स्थान आईटीबीपी मातली में मा०  न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय की अध्यक्षता में प्रस्तावित न्यू माड्यूल बहुद्देश्यीय विधिक साक्षरता एंव चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों की आवश्यक बैठक ली l 

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उन्होंने शिविर के सफल सम्पादन को लेकर साक्षरता एंव चिकित्सा आदि  केन्द्र, राज्य सरकार की ऐसी योजनाओं जिससे आमजन मानस के साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के निवासियों को सरलीकरण की दिशा मे लाभ प्रदान हो, इस ओर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुये,आवश्यक दिशा-निर्देश दिये l उन्होंने यह भी अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि साक्षरता शिविर में प्रयोगात्मक रूप से भी आमजन मानस को लाभान्वित की दिशा में अवसर प्राप्त करवायें जाए l 

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस रावत, अपर परियोजना निदेशक रमेश चंद्र, सहायक निदेशक डेरी विकास पीयूष आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भण्डारी सहित पुलिस एंव आजीविका से सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे l

उत्तरकाशी 05 दिसंबर 2025

वर्ल्ड सॉइल डे ( विश्व मृदा दिवस) कृषक जागरूकता कार्यक्रम पर आज मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला डांग में जनपद स्तरीय कृषक भूषण पुरस्कार, विकास खडं  स्तर पर प्रगतिशील कृषकों को किसान श्री प्रमाण पत्र ,मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल कटाई हेतु डांगरी वितरण, मत्स्य, बागवानी के क्षेत्र में प्रमाण पत्र प्रदान कर  सम्मानित किया l 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित सभी किसानों को सम्बोधित करते हुये बताया कि यहां के वातावरण की शुद्ध जलवायु प्राकृतिक धरोहर कृषि, बागवानी खेती करने हेतु बेहद ही अनुकूल है l आजीविका संवर्धन हेतु कृषक विभिन्न विभागों से विकास परख योजनाओं का लाभ प्रदान करें l  उन्होंने कृषकों को प्राकृतिक खेती हेतु प्रोत्साहित किया l साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कृषकों को मृदा नमूना एकत्रीकरण विधि मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दी गयी संस्तुतियों के आधार पर उर्वरकों के प्रयोग हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की l वहीं मुख्य विकास अधिकारी ने मृदा परीक्षण प्रयोगशाला व परिसर में कृषि से सम्बंधित स्टॉल का भी निरीक्षण किया l 

तत्पश्चात उन्होंने सपोर्ट टू स्टेट एक्सटेंशन प्रोग्राम फॉर एक्सटेंशन रिफॉर्मस आतमा योजना अंन्तर्गत कृषि विभाग के उत्कृष्ट कार्मिकों को  प्रशस्ति पत्र वितरण किये l 

कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य नीतिश कुमार, सहायक निदेशक डेरी विकास पीयूष आर्य सहित जनप्रतिनिधिगण व कृषक उपस्थित रहे l
🛑🛑 उत्तरकाशी, 05 दिसंबर 2025

शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने  जिला पुस्तकालय का औचक निरीक्षण कर पुस्तकालय में पाठ्य सामग्री सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों, पुस्तकालय वातावरण, पुस्तकों के रख-रखाव, पाठकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की उपयोगी पुस्तकों के बारे में जानकारी ली और आवश्यक पुस्तकों के अद्यतन संस्करण रखने को कहा तथा पुस्तकालय प्रभारी को  नई पुस्तकों की सूची तैयार कर प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुस्तकालय परिसर की स्वच्छता, अध्ययन कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पाठकों के लिए शांत व सकारात्मक अध्ययन वातावरण सुनिश्चित करना पुस्तकालय प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। 


🛑 उत्तरकाशी, 04 दिसंबर 2025

*जिलाधिकारी ने किया चिन्यालीसौड़ तहसील, धरासू थाना और ब्लॉक मुख्यालय का निरीक्षण*

*जनता की समस्याओं का सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर करे निस्तारण : जिलाधिकारी*

*कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता : जिलाधिकारी*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को चिन्यालीसौड़ तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान  निर्माण कार्य की गुणवत्ता, भवन की समग्र स्थिति और भविष्य में सरकारी कामकाज के लिए इसकी तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस दौरान विभिन्न कक्षों, अभिलेखागार, मीटिंग हॉल का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर की बाउंड्री और तहसील मार्ग निर्माण ,छत पर जाने हेतु सीढी निर्माण, शौचालय मरम्मत,विद्युत व्यवस्था के लिए सोलर पैनल के इंस्टालेशन व जेनरेटर व्यवस्था, वर्षामापी यंत्र और आपातकालीन सायरन की स्थापना करने के निर्देश दिये।

  जिलाधिकारी ने तहसील अंतर्गत कानूनगो और पटवारियों की वर्तमान स्थिति भी जानी और सभी को बी.एन.एस.एस के प्रशिक्षण दिए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया तथा अंश निर्धारण संबंधी समस्याओं को भी जाना। कहा कि नया तहसील भवन न केवल प्रशासनिक कार्यकुशलता में वृद्धि करेगा, बल्कि यह क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र भी बनेगा। 

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा धरासू थाना का निरीक्षण किया गया। थाना पहुंचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रांगण,अभिलेखों, मालखाना,थाना डायरी, शस्त्रागार सहित विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने थाने में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान, समयबद्ध कार्रवाई और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में रिकॉर्ड के व्यवस्थित रख-रखाव तथा महिला सहायता कक्ष के समुचित संचालन पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी आवश्यकताओं तथा थाने की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी ने  गंभीर अपराधिक मामलों, मादक पदार्थों से संबंधित एवं साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों की अद्यतन जानकारी ली।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने राजस्व ग्रामों के दस्तावेज संबंधित अभिलेख पुलिस कार्यालयों में देने हेतु उपजिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस एवं प्रशासन समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी समस्या या शिकायत के लिए निःसंकोच संबंधित थाने या जिला प्रशासन से संपर्क करें।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने चिन्यालीसौड़ ब्लॉक मुख्यालय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसुविधाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन किया। तथा निर्देश दिए कि सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जाए।ब्लॉक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस की समस्याओं के निराकरण  संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए हेल्प डेस्क का गठन करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी देवानंद शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक जनक पंवार, सहायक खंड विकास अधिकारी अमन बिष्ट उपस्थित रहे
आज दिनांक-06.12.2025 रात्रि समय प्रातः लगभग 03ः00 बजे ग्राम प्रधान ग्राम डामटी थुनारा द्वारा दूरभाष पर प्राप्त सुचना के अनुसार तहसील मोरी अन्तर्गत ग्राम डामटी थुनारा में श्री हरपाल सिंह राणा पुत्र श्री हरदयाल सिंह राणा के 03 मंजिला आवासीय भवन में आग लगने से भवन में रखा सामान आदि 04 बकरियां, 15 मुर्गे व 02 खरगोश की आग में जलकर मृत्यु एवं भवन पूर्ण रूप जलकर नष्ट होने की सूचना है। अन्य किसी भी प्रकार की जन हानि की सूचना नही है। राजस्व उप निरीक्षक मौके पर रवाना हुये है। विस्तृत रिपोर्ट राजस्व उप निरीक्षक द्वारा प्राप्त होने पर प्रेषित की जायेगी।


*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

 *देखिए  "जनहुंकार"  एपिसोड में सुप्रीम कोर्ट की LANDMARK JUDGEMENT की अहम जानकारी GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर विस्तृत रिपोर्ट महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here