भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*10.1 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज*
कल 6 दिसम्बर की सायं को *कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी* की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है, अभियुक्त के कब्जे से *10.1 ग्राम स्मैक* बरामद बरामद की गयी।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अधिनस्थ सभी पुलिस अधिकारियों को नशे का अवैध कारोबार करने वालों की लगातार निगरानी कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये हैं।
कल शनिवार की देर सायं को *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी* के नेतृत्व में *कोतवाली उत्तरकाशी व एसओजी की संयुक्त टीम* द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये *ज्ञानसू उत्तरकाशी से चैकिंग के दौरान अमित नाम के एक व्यक्ति को अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 10.1 ग्राम स्मैक बरामद हुयी है।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर *उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।* अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* अमित निवासी ज्ञानसू उत्तरकाशी।
*बरामद माल-* 10.1 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 3 लाख)
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 विनोद पंवार
2- हे0कानि0 शिवकुमार
3- कानि0 चालक प्रेम
4- एसओजी उत्तरकाशी।
*महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की पहल*
*उत्तरकाशी पुलिस चलायेगी अभियान “अभया”*
महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम उठाते हुये *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा *“जागृत नारी, सशक्त नारी”* की थीम पर अभियान *“अभया”* की शुरुआत की गयी है।।
*“अभया” के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति जागरुक, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावारण का निर्माण, महिलाओँ को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण के साथ महिला अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी प्रदत्त की जायेगी।*
उत्तरकाशी पुलिस पूरे जनपद में महिला पुलिस कर्मी (पुलिस दीदी) द्वारा अपने थाना क्षेत्र के स्कूल गोद लेना, गांव मोहल्लों में महिला व बालिकाओं के साथ नियमित मीटिंग, व्हाट्सएप्प कम्युनिटी ग्रुप, स्पीक अफ बॉक्स, हेल्प कार्ड, मेरा शहर मेरी सुरक्षा ड्राइव, हॉट स्पॉट चिन्हीकरण, सखी ड्यूटी डे, सेफ्टी चैंपियन, पैरेंट्स एवं पुलिस कनेक्शन, नशे व साइबर अपराध से मुक्त बालिकाओं की राह आदि कार्यक्रम चलाए जायेंगे। ग्राम व मोहल्ला स्तर पर महिला वॉलेन्टियर्स बनाये जायेंगे ।
अभियान “अभया” की शुरुआत करते हुये आज एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा सर्वप्रथम पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में पुलिस परिवार की महिलाओं के साथ जनजागरुकता शिविर आयोजित कर उनकी निजी व सामाजिक समस्याओं तथा शिकायतों को सुना गया तथा महिलाओं को महिला अपराध, महिला सुरक्षा, महिलाओं से जुड़े साइबर अपराध तथा कानून व अधिकारों की व्यापक जानकारी दी गयी। महिलाओं से उनका औपचारिक परिचय लेते हुये महिलाओ के लिए सहज एवं सुरक्षित समाज हेतु विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा पुलिस बल के सुचारु संचालन में पुलिस परिवार की महिलाओं के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुये सभी महिलाओं की आवश्यकताओं, समस्याओं एवं उपेक्षाओं को समझना तथा उनका समाधान करना अपनी नैतिक जिम्मेदारी बताई है।
अभियान के अंतर्गत *उ0नि0 श्रीमती गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल* के नेतृत्व में एक यमुना वैली हेतु एक टीम का गठन किया गया है, जो बडकोट, पुरोला एवं मोरी में कैम्प कर क्षेत्र की महिला एवं बालिकाओं में आत्मनिर्भरता के प्रति स्किल डेवलपमेंट, आत्मरक्षा के साथ महिला अपराध तथा अधिकारों के प्रति जागरुकता बढाने के लिए कार्यक्रम/प्रशिक्षण शिविर चला रही है।
**अवैध अफीम की खेती के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को पुरोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में वांछित, फरार अपराधियों की धरपक्कड हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुरोला पुलिस द्वारा अवैध अफीम की खेती के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
मई 2025 में थाना पुरोला क्षेत्र के डामटा सिंगुणी गांव के चिंणाखेत तोक में कुछ लोगों द्वारा बिना लाइसेंस के अफीम की अवैध खेती करने पर थाना पुरोला पर 8/18 NDPS Act में मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मामले में विवेचना के दौरान उक्त मामले में प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त गब्बर सिंह (42 वर्ष) को थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा कल 8 दिसम्बर 2025 को नौगांव से गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस टीमः-*
उ0नि0 राजेश कुमार- प्रभारी चौकी नौगांव
हे0कानि0 राजेन्द्र कुमार
कानि0 जितेन्द्र राय।
*पुलिस पेंशनर्स की मीटिंग लेकर एस0पी0 उत्तरकाशी ने जानी कुशलक्षेम*
*नशा उन्मूलन एवं सामाजिक सुधार अभियानों में सक्रिय सहयोग के लिए किया प्रेरित।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 9 दिसम्बर 2025 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस पेशनर्स के साथ गोष्ठी आयोजित कर पेशनर्स की कुशल-क्षेम जानी गयी। पेंशनर्स की पारवारिक/व्यक्तिगत तथा पुलिस विभाग से सम्बन्धित समस्याओं को सुना गया। सभी को समस्यओं के शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु आश्वस्त करते हुये बताया गया कि यदि उनकी कोई निजी/पारवारिक समस्या रहती है तो उसे व्यक्तिगत रुप या पुलिस पेंशनर्स हेतु बनाये गये व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जरुर साझा करें, पुलिस विभाग द्वारा उनका निदान अवश्य किया जायेगा। सभी पेंशनर्स से कानून व सुरक्षा व्यवस्था के सम्बन्ध में फीडबैक व सुझाव लिए गये।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को नशा उन्मूलन तथा अन्य सामाजिक सुधार अभियानों में सक्रिय सहयोग के लिए प्रेरित किया। उनके द्वारा बताया गया कि नशा उन्मूलन हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। पुलिस पेंशनर्स एवं पुलिस परिवार के लोग अपने-अपने ग्राम/मोहल्लों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता बढाने के लिये जरुर काम करें। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को एक मंच पर लाने, सभी को एक परिवार के रूप में जोड़ने तथा सहयोग की भावना को मजबूत करने हेतु जनपद स्तर पर आयोजित किसी भी राष्ट्रीय पर्व या कार्यक्रम की सूचना सभी पुलिस पेंशनर्स तक पहुँचाई जायेगी तथा उन्हें ससम्मान आमंत्रित किया जायेगा। सीएलजी (सामुदायिक सम्पर्क समूह) मीटिंग में पुलिस पेंशनर्स को सम्मिलित किया जाऐगा।
गोष्ठी के दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार एवं अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्म0गण* मौजूद रहे।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*तिंया में उमड़ा जनसैलाब, सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए ग्रामीण।*
*तिंया/उत्तरकाशी, 8 दिसम्बर (सूचना)।* सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को विकास खंड नौगांव के तिंया गांव में जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में जरूरतमंद लोगों के आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय एवं जाति प्रमाण पत्र बनाए गए तथा ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग द्वारा काश्तकारों और पशुपालकों को खाद, दवाई, बीज एवं कृषि उपकरण वितरित किए। शिविर में वन विभाग ने 50 से अधिक एवं उद्यान विभाग ने 45 तथा पशुपालन विभाग ने 30 पशुपालकों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया। समाज कल्याण विभाग ने 5 बाल विकास विभाग ने 15, लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विभाग ने 150 किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान में कृषि यंत्र,बीज दवाई आदि वितरण कर लाभान्वित किया। राजस्व विभाग द्वारा 56 हिस्सा प्रमाण पत्र जारी किए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
शिविर में कुल 7 समस्याएँ/शिकायतें दर्ज हुईं। जिलाधिकारी ने समस्याओं/ शिकायतों का मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में निस्तारण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने निर्माणाधीन देवराणा पेयजल योजना के कार्यों में तेजी लाने की मांग रखी। ग्रामीण खजान सिंह ने गैर मुगरसन्ति में सड़क मार्ग की सुरक्षा दीवार गिरने से हुए मकान क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की और सुरक्षा दीवार पुनर्निर्माण की मांग उठाई। जिलाधिकारी ने तत्काल तहसीलदार को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक बुधवार को तिंया एवं गुरुवार को कफनोल में पटवारी चौकी पर राजस्व उपनिरीक्षक बैठने के निर्देश दिए। जिससे ग्रामीण अपनी राजस्व संबंधी समस्याएं मौके पर ही समाधान करा सकेंगे। जिलाधिकारी ने तिंया–देवराणा ट्रेक मार्ग की अद्यतन स्थिति, प्रस्तावित बौख टिब्बा ट्रेक मार्ग की जानकारी प्राप्त की तथा तिंया गांव में होम स्टे उपलब्ध कराने हेतु पर्यटन विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उसके उपरांत जिलाधिकारी ने प्रगतिशील किसान व पशुपालक जयप्रकाश थपलियाल के डेयरी एवं गोबर गैस का निरीक्षण कर उनकी प्रशंसा की। उसके बाद जिलाधिकारी ने महिला समूह द्वारा उत्पादित किए जा रहे मशरूम यूनिट का भी निरीक्षण किया।
कार्यक्रम के दौरान मेरी योजना पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
शिविर में सीएओ एस.एस.वर्मा, सीवीओ एच.एस.बिष्ट,एसडीओ साधुलाल पलियाल,परियोजना प्रबंधक रीप कपिल उपाध्याय,बीडीओ कैलाश चंद रमोला,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील रावत, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर अनिल रावत, संजय थपलियाल,जय प्रकाश थपलियाल,जयेंद्र सिंह राणा,ग्राम प्रधान रेनू बहुगुणा,जयबीर राणा,सकल चंद राणा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण उपस्थित रहे ।
उत्तरकाशी।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के वरिष्ठ पत्रकार और राष्ट्रीय सहारा के जिला प्रभारी श्री शिव सिंह थलवाल की पत्नी श्रीमती रुशना देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी ने भी श्री शिव सिंह थलवाल की पत्नी श्रीमती रुशना देवी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिजनों के प्रति संवेदनाएँ प्रकट की हैं।🛑 उत्तरकाशी, 9 दिसंबर 2025
*जनपद प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थानीय उत्पादों की दृष्टि से संपन्न: डीएम*
*जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक संपन्न: बुनियादी ढांचे और सुरक्षा पर विशेष ध्यान*
*पर्यटन की विकास योजनाओं को सुनियोजित तरीके से लागू किया जाना जरूरी : डीएम*
ज़िले में पर्यटन को बढ़ावा देने और मौजूदा पर्यटन स्थलों के विकास एवं रखरखाव की समीक्षा करने तथा नई योजनाओं पर विचार-विमर्श करने के लिए ज़िलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज़िला पर्यटन विकास समिति की बैठक ली।
बैठक में नए पर्यटन डेस्टिनेशन के चयन व विकास, विभागीय परिसम्पत्तियों के संचालन एवं रख–रखाव, पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं के विकास को लेकर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग से पर्यटन सम्पत्तियों का विवरण प्राप्त करते हुए जनपद में पार्किंग, पार्क, ईको पार्क एवं एडवेंचर पार्क विकसित किये जाने के लिए भी ठोस योजना बनाने के निर्देश दिये।
ज़िलाधिकारी ने अधिकारियों को स्थानीय युवाओं को रोज़गार के अवसर प्रदान करने के लिए होमस्टे और इको-टूरिज़्म जैसी पहलों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक स्थानीय उत्पादों से समृद्ध है। ऐसे में पर्यटन विकास योजनाओं को सुनियोजित तरीके से लागू किया जाना जरूरी है। जिससे अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके तथा स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर बढ़ें। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के मुख्य एवं उभरते पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर आधारभूत सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार की जाए। ज़िलाधिकारी ने बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर ध्यान देने के निर्देश दिये ।
बैठक के दौरान सीडीओ जयभारत सिंह, डीएफओ डीपी बलूनी, डीटीडीओ केके जोशी,होटल एसोसियन के अध्यक्ष शैलेन्द्र मटूडा,ग्राम प्रधान हर्षिल सुचिता रौतेला उपस्थित रहे एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी आशीष कुमार तथा संबंधित अधिकारीगण वीसी के माध्यम से जुड़े।
उत्तरकाशी 9 दिसम्बर (सूचना)-* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने वन विभाग,पुलिस और आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हाल ही में क्षेत्र में भालुओं की बढ़ती आवाजाही और लोगों के घायल होने की घटनाएं उजागर हुई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि भालू वन का जीव है,इसका संरक्षण हमारी जिम्मेदारी है,लेकिन मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। वन विभाग तत्काल ठोस और व्यावहारिक कदम उठाए। ताकि लोगों में व्याप्त भय को दूर करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम तैनात की जाए। टीम के पास ट्रैंक्विलाइजर,सुरक्षा उपकरण व रेस्क्यू वाहन उपलब्ध रहे इसका इंतजाम सुनिश्चित किया जाए।
*भालुओं की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय*
जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जंगल से सटे गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। गांवों में जाकर लोगों को भालू से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाए। स्कूलों में भी विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाए। जंगल के रास्तों,चरागाहों और पहाड़ी क्षेत्रों में भालू प्रभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड और साइनेज लगाए जाए,ताकि लोग सावधान रह सकें। कैमरा ट्रैप और ड्रोन सर्विलांस तकनीकी सहायता ली जाए। भालुओं की गतिविधियों की निगरानी के लिए कैमरा ट्रैप बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर ड्रोन की सहायता ली जाए।
*भालू मनुष्यों पर क्यों करता है हमला?*
विशेषज्ञों के अनुसार भालू आमतौर पर शांत स्वभाव का जीव है और बिना कारण मनुष्यों पर हमला नहीं करता। हमले की मुख्य वजहें अक्सर ये होती है
1. अचानक सामना हो जाना,घने जंगल में या मोड़ पर अचानक सामने आने पर भालू डर जाता है और आत्मरक्षा में हमला कर देता है।
2. भोजन की कमी या इंसानी बस्तियों में भोजन की गंध,कचरा,महुआ,फल या अनाज की गंध भालू को गांव की ओर आकर्षित करती है।
3. माँ भालू का अपने बच्चों की सुरक्षा भावना,यदि इंसान अनजाने में उसके शावकों के करीब पहुंच जाए तो मादा भालू बेहद आक्रामक हो जाती है।
4. घायल या बीमार भालू, ऐसे भालू ज्यादा चिड़चिड़े होते हैं और तेजी से हमला कर देते हैं।
*भालू से बचाव के लिए क्या करें? — जरूरी सावधानियाँ,क्या करें (Do’s)*
जंगल में हमेशा समूह में जाए,अकेले जाने से बचें। तेज आवाज में बात करें—भालू इंसानी आवाज सुनकर आमतौर पर दूर चला जाता है। साथ में टॉर्च,सीटी या ड्रम जैसी आवाज वाली चीज रखें। भालू दिखने पर शांत रहें,धीरे-धीरे पीछे हटें—भागें नहीं।
*क्या बिल्कुल न करें (Don’ts)*
भालू को पास से फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश न करें। उस पर पत्थर,लकड़ी फेंककर उकसाएँ नहीं। भालू या उसके बच्चों के बहुत करीब न जाए। शव,कचरा या भोजन खुले में न छोड़ें। जिलाधिकारी ने कहा भालुओं से मुकाबला नहीं,समझदारी और सावधानी ही समाधान है। ग्रामीणों की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
*क्या है स्प्रे किट,कितनी दूरी तक करती है काम*
उप प्रभागीय वनाधिकारी रश्मि ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा जंगल से सटे 27 संवेदनशील गांवों को चिन्हित किया गया है,जहाँ आबादी क्षेत्र में भालू के आने की संभावना अधिक रहती है। चिन्हित सभी गांवों में भालू एवं अन्य जंगली जानवरों से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें स्प्रे किट भी प्रदान की जा रही है। यह स्प्रे किट 10 से 15 फीट की दूरी तक प्रभावी रहती है। यदि भालू या कोई अन्य जंगली जानवर हमला करता है तो उसकी ओर स्प्रे करने से वह कुछ समय के लिए विचलित होकर पीछे हट जाता है,जिससे ग्रामीणों को सुरक्षा हेतु पर्याप्त अवसर मिल जाता है।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*देखिए "जनहुंकार" एपिसोड में कोर्ट की LANDMARK JUDGEMENT की अहम जानकारी GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर विस्तृत रिपोर्ट महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*"जनहुंकार" एपिसोड में देखिए ज्ञानवर्धक विश्लेषण GANAG 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*



































No comments:
Post a Comment