"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
जनपद में बर्फबारी/हिमस्खलन की संभावना को देखते हुये सावधानी बरतने के संबंध में।
आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत अंश निर्धारण, फॉर्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे से सम्बन्धित कार्यों की तहसीलवार समीक्षा की गयी।
समीक्षा में पाया गया कि जनपद में पी०एम० किसान योजना के अन्तर्गत कुल पंजीकृत 60252 खातेदारों के सापेक्ष 52875 खातेदारों के अंश निर्धारण / सत्यापन की पोर्टल पर डाटा एन्ट्री हो चुकी है तथा 7377 खातेदारों का अंश निर्धारण / सत्यापन होना अवशेष है।
फॉर्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत पोर्टल पर प्रदर्शित तहसील पुरोला के पायलट ग्राम वेस्टीवल्ली में कुल 29 पी०एम० किसान के लाभार्थियों में से फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल पर 16 कृषकों का सफल पंजीकरण किया गया है। 03 कृषक मृतक पाये गये हैं, 10 कृषकों का सत्यापन हेतु अवशेष है।
डिजिटल क्रॉप सर्वे के अन्तर्गत पोर्टल पर राजस्व उप निरीक्षकों द्वारा आतिथि तक 13850 खसरा नंबरों का डेटा अपलोड कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य के अन्तर्गत सत्यापन हेतु अवशेष कास्तकारों की फॉर्मर रजिस्ट्री बनाये जाने हेतु तहसीलदार, पुरोला को सम्बन्धित कास्तकारों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अंश निर्धारण एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्यों को यथाशीघ्र शत-प्रतिशत सम्पन्न करने के निर्देश दिये गये।
दिनांक 02 फरवरी 2026 को अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में विविध राजकीय देयों की वसूली (माह जनवरी 2026 तक) की प्रगति की ऑनलाईन बैठक के माध्यम से समीक्षा की गई।
राजकीय मुख्य देयों की वसूली की प्रगति :– जनपद की राजकीय मुख्य देयों की कुल मांग 90,507.00 के सापेक्ष 90,617.00 की वसूली किये जाने पर अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त तहसीलदार/उप जिलाधिकारी तथा संग्रह कार्मिकों के कार्यों की सराहना की गयी।
विविध राजकीय देयों की वसूली की प्रगति:- जनपद की विविध देयों की कुल मांग 4,84,27,773.00 के सापेक्ष 3,89,48,517.00 की वसूली माह जनवरी 2026 तक की गयी है. जो कि कुल वसूली का 80 प्रतिशत है। माह जनवरी, 2026 तक विविध देयों की वसूली 88 प्रतिशत किये जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिनांक 09.02.2026 तक तहसील डुंडा को 85 प्रतिशत, उप तहसील घौन्तरी को 85 प्रतिशत, उप तहसील जोशियाड़ा को 92 प्रतिशत, तहसील मोरी व पुरोला को 95 प्रतिशत, तहसील भटवाड़ी को 95 प्रतिशत तथा तहसील चिन्यालीसौड़ को 92 प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सम्बन्धित नायब तहसीलदार/तहसीलदार तथा उप जिलाधिकारियों को कड़े निर्देश दिये।
बैठक में उप जिलाधिकारी पुरोला, बड़कोट तथा समस्त तहसीलदार व डब्लू.बी.एन.ऑनलाईन के माध्यम तथा मुख्य राजस्व लेखाकार जिला कार्यालय उत्तरकाशी उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में चलाये जा रहे 36वें सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा उत्तरकाशी में पार्किंग/ नो पार्किंग के साइन बोर्ड लगाए गए। वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात के नियमों व सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

*आगामी चारधाम यात्रा के दृष्टिगत SHO बड़कोट ने ली व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन की मीटिंग।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सुगम एवं सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। *प्रभारी निरीक्षक बड़कोट, श्री सुभाष चंद्र* द्वारा थाना बड़कोट पर स्थानीय व्यापार मण्डल एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को सरल, सुगम तथा व्यवस्थित बनाने को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी। पूर्व के यात्रा अनुभवों का फीडबैक लिया गया। उनके द्वारा स्थानीय व्यापारियों को बाजार क्षेत्र, यमुनोत्री मार्ग में अनावश्यक अतिक्रमण न करने, यात्रा मार्ग पर वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा न करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क करने तथा कानून एवं शान्ति/यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।
*मोरी पुलिस द्वारा 2 वांरटियों को किया गिरफ्तार।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में वांछित अपराधियों/वारण्टियों की धरपक्कड हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा 2 वांछित अभियुक्तों देवीलाल(27 वर्ष) व चमनलाल(42 वर्ष) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उक्त दोनों अभियुक्त क्रमशः धारा 281, 325(A), 125, 106(1) BNS तथा एम0वी0 एक्ट के मामलों में वांछित चल रहे थे।
*पुलिस टीम-*
अ0उ0नि0 भगत राम नौटियाल
कानि0 बिशन
कानि0 गणेश राणा।
*“पुलिस आपके द्वार” के अन्तर्गत बडकोट पुलिस द्वारा जीआईसी कुथनौर मे लगाया गया जनजागरुकता शिविर।*
महिला, बाल तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अन्तर्गत कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम द्वारा आज 2 फरवरी 2026 को राजकीय इण्टर कॉलेज, कुथनौर में जनजागरुकता शिविर आयोजित कर स्कूली छात्र-छात्राओं को महिला, बाल तथा साइबर अपराध के प्रति जागरुक किया गया।
शिविर में *म0उ0नि0 मेघा आलकोटी* द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला तथा बाल अपराधों के प्रति सजग करते हुये महिला/बच्चों से जुडे कानून एवं अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा वर्तमान समाज में लगातार बढ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरुक किया गया। उत्तराखण्ड पुलिस एप्प, गौरा शक्ति फीचर, डायल 112 व साइबर हेल्प लाईन नम्बर 1930 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
उक्त जन जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति भी जागरुक किया गया। छात्र छात्राओं को साइबर जागरूकता सम्बन्धित पम्पलेट वितरित किये गये।
वर्तमान समय में जनपद मुख्यालय तथा जनपद के सभी तहसील क्षेत्रों में बादल लगे हैं तथा हर्षिल क्षेत्र में हल्की बर्फबारी हो रही है जनपद में कुशलता है।
*"जनहुंकार" एपिसोड में देखिए DIGITAL इस्तेमाल एवं बढ़ते अपराध पर विस्तृत विश्लेषण GANAG 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*राधावल्लभ नौटियाल (संगीतकार कवि/मार्गदर्शकr) की स्वरचित रचना संविधान आमंत्रण परिचर्चा गीत



















No comments:
Post a Comment