*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, February 3, 2026

*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑🛑 डुंडा/उत्तरकाशी, 03 फरवरी 2026

*ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में विकासखंड डुंडा में आयोजित हुई बीडीसी बैठक*

*जनप्रतिनिधि, प्रशासन और जनता के बीच समन्वय का सशक्त मंच बीडीसी बैठक : ब्लॉक प्रमुख*

*इंटर कॉलेज जुणगा में हुए कार्य का मुख्य शिक्षा अधिकारी और अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई करे स्थलीय निरीक्षण : जिलाधिकारी*


    क्षेत्र पंचायत डुंडा की बैठक में क्षेत्र के विकास के साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल में रचनात्मक चर्चा हुई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि बीडीसी बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का सक्रिय सहयोग आवश्यक है।  इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सदन में उठाऐ गए मामलों पर मौके पर जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। 

ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा सहित तमाम विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियो ने भी भाग लिया। 
ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया है और उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और ब्लॉक का समुचित विकास सुनिश्चित हो।

बैठक में ग्राम प्रधान पनोथ द्वारा सोलर प्लांट हेतु बनाई जा रही लाईन को शिफ्ट करने की मांग के साथ ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य कल्याणी द्वारा बनाई जा रही विद्युत लाईन शिफ्ट की मांग सदन में उठाई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी डुंडा, अधिशासी अभियंता लोनिवि और यूपीसीएल एवं संबंधित ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का हल करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की बड़ेथी–खरवा–कव्वाँ मार्ग की खराब स्थिति की शिकायत पर अधिशासी अभियंता लोनिवि ने कल जेसीबी भेजकर मार्ग सही करने का आश्वासन दिया। ग्राम प्रधान वीरपुर डुंडा ने कूड़ा निस्तारण की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को डंपिंग जोन हेतु प्रयाप्त स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ेथ द्वारा सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत की जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा तत्काल तात्कालिक कार्यवाही कर सिंचाई व्यवस्था के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान जुणगा द्वारा इंटर कॉलेज में कार्यदायी संस्था अवस्थापन खंड सिंचाई द्वारा किए गए रू. 09 लाख 47 हजार कार्य के संबंध में अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी को लघु सिंचाई के साथ कार्य की जांच कर आख्या प्रस्तुत करन के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान धनेटी द्वारा ग्राम पंचायत में अन्य विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सूचना पूर्व में उपलब्ध कराने की मांग की। जैमर ग्राम के जनप्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया कि क्षेत्र में विद्युत की समस्या है पोल झुके होने के साथ खुले तार की शिकायत की जिस पर ब्लॉक प्रमुख द्वारा अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को स्थलीय निरीक्षण कर समस्या निस्तारण करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य सौंदी द्वारा गांव में कुछ स्थानों पर विद्युत लाइन की मांग की जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नए संयोजन के आवेदन और नए आवेदन करने पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए साथ ही अधिशासी अभियंता यूपीसीएल द्वारा आवश्यक होने पर गांव में कैंप लगाने हेतु भी अवगत कराया।

बैठक में शिक्षा,जल संस्थान/पेयजल निगम, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, खेल, पर्यटन, समाज कल्याण, पशुपालन, युवा कल्याण, स्वजल, खाद्य आपूर्ति, आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने सदन में व्यवस्थित रूप से रचनात्मक चर्चा होने और उन पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख सरिता देवी, कनिष्ठ उप प्रमुख गोपाल अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य हीरा लाल शाह, मदन बिजल्वाण, प्रियंका रावत, भरत सिंह बिष्ट, समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस.रावत,मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि रजनीश सैनी, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल मनोज गुसाईं सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।








उत्तरकाशी 03 फरवरी 2026 

जनपद के सुदूरवर्ती विकास खडं एवं आकांक्षी ब्लाक मोरी में नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि तथा संबद्ध सेवाएं बुनियादी ढांचे व समाजिक विकास के तय संकेतकों की कसौटी को ओर अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ करते हुये, संपूर्णता अभियान के उद्देश्यों को सार्थकता की ओर क्रियान्वित करने पर जोर दिया l 
 
बता दें कि नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान 2.0 (अवधि: 28 जनवरी से 14 अप्रैल) का मुख्य उद्देश्य आगामी तीन महीनों में स्वास्थ्य – पोषण , शिक्षा एवं कृषि थीम पर आधारित महिला एवं बाल विकास विभाग , शिक्षा विभाग  एवं पशुपालन विभाग  से संबंधित  संकेतकों  को शत-प्रतिशत  संतृप्ति तक पहुँचाना है। यह अभियान विभागीय समन्वय, जनभागीदारी, फ्रंटलाइन वर्कर्स की सक्रिय भूमिका एवं सतत निगरानी पर आधारित है l 

अभियान के दौरान आयोजित होने वाली समस्त दिवसों की गतिविधियों पर  विशेष जागरूकता गतिविधियां , जागरूकता रैली और कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनता को सीधे जोड़ा जा सके।

6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को शत-प्रतिशत पूरक पोषण 
व आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित मापन दक्षता, 
सभी स्कूलों में छात्राओं के लिए क्रियाशील शौचालय।
आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल और क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता।
पशुधन को खुरपका-मुँहपका (FMD) रोग से बचाने हेतु शत-प्रतिशत टीकाकरण सहित अन्य गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने इस ओर प्रभावी रूप से प्रगति लाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया l

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने पशु सखियों को पशु सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिये स्मार्ट मोबाइल फोन भी वितरित किये l 

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी शशी भूषण वैन्जोला, कनिष्ठ प्रमुख कमलेश रावत सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे l




आज दिनांक  3-2-2026 को अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन महोदया की अध्यक्षता में आगामी एस आई आर की प्रारम्भिक तैयारियों के दृष्टिगत समस्त ईआरओ/एईआरओ/राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/ BLA1  के साथ वर्चुअली बैठक की गई।
बैठक में जनपद में आगामी एस आईआर के दृष्टिगत blo द्वारा की जा रही मैपिंग कार्य की समीक्षा की गई। समस्त  ERO/AERO को 50 प्रतिशत से कम मैपिंग वाले मतदेय स्थलों पर blo सुपरवाइजर,BLA 2 तथा बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों की टीम बनाते हुए प्रतिशत बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित इंडियन नेशनल कांग्रेस के BLA 1 से जनपद के समस्त बूथों पर BLA 2 नियुक्त करने हेतु अनुरोध किया गया।
महोदया द्वारा उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया कि वर्तमान में आयोग के निर्देशों के क्रम में मतदाता सूची में धुंधले/अस्पष्ट/लिपिकीय त्रुटि आदि को संशोधित किए जाने की कार्यवाही की जा रही है।
महोदया द्वारा समस्त ERO को माह में दो बार राजनैतिक दलों के साथ बैठक करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बीएल ओ/बी एल ओ सुपरवाइजर/DLMT/ALMT के साथ प्रत्येक सोमवार को बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया।


🛑 उत्तरकाशी, 3 फरवरी 2026

*जिलाधिकारी ने मनेरा स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण ले रही छात्राओं से की वार्ता*

*कड़ी मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन से आगे बढ़ते रहने के लिए किया प्रोत्साहित*

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने खेल छात्रावास में रह रही छात्राओं से बातचीत करते हुए उनके दैनिक जीवन, प्रशिक्षण की गुणवत्ता, आवास, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं से खुले मन से अपनी समस्याएँ, सुझाव और अनुभव साझा करने को कहा तथा भरोसा दिलाया कि उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में समझाया तथा कहा कि खेल के साथ-साथ शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि खेल छात्रावास का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्राओं को बेहतर वातावरण और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए तैयार करना है। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास बनाए रखने, कठिन परिश्रम करने और किसी भी समस्या की स्थिति में छात्रावास प्रशासन या जिला प्रशासन से तुरंत संपर्क करने को कहा। 
इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट भी उपस्थित रही।




उत्तरकाशी, 03 फरवरी 2026
        मनेरा स्टेडियम में आयोजित मा. सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रतियोगिता के समापन समारोह में अण्डर 14 बालक/बालिका वर्ग की कब्बड्डी, बालीबाल, एवं बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे अण्डर 14 बालिका वर्ग की बालीबाल प्रतियोगिता में पुरोला विधानसभा ने प्रथम, यमुनोत्री विधानसभा ने द्वितीय, एवं धनोल्टी विधानसभा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि बालक वर्ग बालीबाल प्रतियोगिता में क्रमश: विधानसभा धनोल्टी, पुरोला एवं टिहरी ने प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्रतियोगिता बालिका वर्ग में विधानसभा टिहरी ने प्रथम, प्रतापनगर विधानसभा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा विधानसभा पुरोला को तृतीय स्थान से संतोष करना पडा। अण्डर-14 बालक वर्ग की कबडडी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विधानसभा गंगोत्री एवं घनसाली के मध्य खेला गया जिसमें विधानसभा गंगोत्री ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि विधानसभा घनसाली ने द्वितीय स्थान तथा विधानसभा धनोल्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

        इस अवसर पर मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बाडाहाट भुपेन्द्र सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी महोदय प्रशांत आर्य, सभासद महावीर सिंह चौहान, उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी, खण्ड विकास अधिकारी डॉ अमित ममगई, जिला क्रीडाधिकारी  बबीता बिष्ट,जिला युवा कल्याण अधिकारी उत्तरकाशी एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी टिहरी पंकज तिवारी, नोडल अधिकारी खेल महाकुम्भ सन्दीप राणा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रवेश चन्द्र पैन्यूली, मानवेन्द्र राणा, लोकेन्द सिंह नेगी, प्रकाश भण्डारी,किरन राणा, सुरेश गुसाईं एवं व्यायाम प्रशिक्षक संजय रावत, सचिन रावत, ममता भट्ट, ज्योति, खेल प्रशिक्षक राकेश कलूडा, विनोद भण्डारी,अमित राणा, चन्द्रमोहन, सिद्धि भट्ट एवं शिक्षा विभाग के क्रीडाध्यक्ष गिरीश असवाल,शूरवीर मार्ताेलिया, अजय नौटियाल, महावीर कलूडा, महेन्द्र सिंह मटूडा,महावीर सिंह राणा, हासिम बैग, गीता भारती आदि मौजूद रहे। 

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता स्थल पर आये सभी प्रतिभागियों का हार्दिक अभिनन्दन किया गया तथा विजेता प्रतिभागी बालक एवं बालिकाओं को शुभकानायें देते हुए कहा जिन प्रतिभागी ने स्थान प्राप्त नहीं किया वो निराश न हो और आगे भविष्य में अपनी प्रतिभा को और निखारें एवं अपने जनपद, राज्य ओर देश का नाम रोशन करे साथ ही सांसद ट्रॉफी आल ओवर विनर एवं रू 02 लाख का चैक विधानसभा यमुनोत्री को प्रदान किया।






*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *गुमशुदा किशोर को बरामद कर ऑपरेशन स्माइल व धरासू पुलिस की टीम द्वारा किया गया परिजनों के सुपुर्द।*

बीते 27.01.2026 को 1 महिला द्वारा कोतवाली धरासू पर आकर अपने 16 वर्षीय पुत्र के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कोतवाली धरासू पर किशोर की गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा गुमशुदा की तलाशी हेतु कोतवाली धरासू व ऑपरेशन स्माइल की टीम को जरुरी निर्देश दिये गये थे।
*पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक धरासू  श्री मनोज असवाल* के नेतृत्व मे *ऑपरेशन स्माइल व धरासू पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटाते हुये कल 02.02.2026 को गुमशुदा को उत्तरकाशी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।*


 


अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुये थाना पुरोला पुलिस की टीम द्वारा कल 02.02.2026 की देर सांय को  पुरोला नांगझाला गांव ढुंकरा जाने वाले तिराहा से चिमनी देवी(53 वर्ष) को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्ता के विरुद्ध थाना पुरोला पर 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस टीमः*
का0 रणवीर सिंह
का0 ममलेश
म0का0 किरन*

महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*

 महाराष्ट्र मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण पर बनी परियोजनाओं की जानकारी देते हुए



*"जनहुंकार" एपिसोड में आरक्षण और नौकरी पाने के लिए धर्म बदलकर एक अलग ही रूप का फर्जीवाड़ा पर विस्तृत विश्लेषण =8126216516*



















No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here