"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*गांव की देहरी पर दस्तक देती सरकार,दोणी में विश्वास का नवप्रभात।*
*डीएम ने शिक्षकों की तैनाती के मौके पर ही किए आदेश। ग्रामीणों ने की जमकर सराहना।*
*ग्रामीणों की मांग पर डीएम का एक्शन, सट्टा गांव में तीन दिन लगेगा आधारकार्ड,राशन कार्ड,केवाईसी शिविर।*
*विधायक व डीएम की संवेदनशील पहल से दोणी में समस्याओं पर त्वरित समाधान की मुहर।*
*दोणी/उत्तराकाशी 20 फरवरी (सूचना )-* सीमांत विकास खंड मोरी के दूरस्थ दोणी गांव में आयोजित जन-जन की सरकार,जन के द्वार,प्रशासन चला गांव की ओर अभियान में जन सैलाब उमड़ा। सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत विभिन्न विभागों की लाभप्रद योजनाएं घर पर मिलने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। शुक्रवार को जिले के सुदूरवर्ती दोणी गांव में क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की उपस्थिति में जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य की अध्यक्षता में शिविर आयोजित हुआ। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की व्यथाओं और अपेक्षाओं को आत्मीयता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्परता से समाधान के निर्देश दिए। शिविर में सड़क,शिक्षा,पेयजल,विद्युत,संचार,खाद्य आपूर्ति आदि से सम्बंधित कुल 67 समस्याएं/शिकायतें दर्ज हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की।
विधायक व डीएम ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों ने विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की और पात्र लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई। वर्षों से छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान हेतु लंबी दूरी तय करने को विवश ग्रामीणों के लिए यह शिविर किसी संजीवनी से कम नहीं रहा। ग्रामीणों के चेहरों पर झलकती संतुष्टि इस पहल की सफलता का प्रमाण बनी।
*शिविर में ग्रामीणों ने विभिन्न जनसमस्याएँ प्रमुखता से उठाईं।*
सट्टा निवासी चंद्रमणि रावत ने मसरी पीएमजीएसवाई सड़क मार्ग से मलबा आने के कारण सेब के पेड़ों को हुए नुकसान पर मुआवजा देने की मांग की। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि प्रतिकर संबंधी प्रस्ताव मुख्य अभियंता को भेजा जा चुका है। ग्रामीणों ने पशुचारा लाने हेतु सिलान नामे तोक में लकड़ी का पुल निर्माण की मांग रखी। विधायक ने उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार को ग्रामीणों के हक-हकूक को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मसरी ग्राम प्रधान ने मसरी एवं खन्यासणी में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया, जिस पर विधायक ने जिलाधिकारी से जांच कराने का अनुरोध किया। जगदीश कुंवर ने दोणी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि पीएचसी का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया जा चुका है। सेवा गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग पर विधायक ने संबंधित विभाग को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान कमला देवी ने सेवा,बरी गांव से हिमाचल प्रदेश के डोडरा क्वार तक सड़क मार्ग निर्माण की मांग उठाई। विधायक ने अवगत कराया कि उक्त मार्ग को केंद्र से वन्य जीव विहार की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है तथा पीएमजीएसवाई द्वारा डीपीआर तैयार कर ली गई है। वन विभाग की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया गया है और द्वितीय या तृतीय चरण में कार्य प्रारंभ होने की संभावना है। मोटर पुलों के संबंध में विधायक ने जानकारी देते हुए कहा कि दोला एवं गियांगाड़ में मोटर पल के लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात है।
ग्राम प्रधान प्रमिला देवी हड़वाड़ी ने आपदा से क्षतिग्रस्त धौला-दाताधार पैदल मार्ग को सुचारू कराने की मांग की। यह मार्ग हिमाचल प्रदेश की पांच पंचायतों के लिए भी महत्वपूर्ण आवागमन का साधन है। विधायक ने गोविंद वन्य जीव विहार को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
राजीव कुंवर ने भीतरी, खन्यासणी एवं सेवा बरी गांवों में शिक्षकों की तैनाती की मांग की। उन्होंने बताया कि मसरी में 49 तथा बरी में 40 छात्र होने के बावजूद शिक्षक तैनात नहीं हैं। इस पर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षाधिकारी को एक मार्च तक शिक्षकविहीन विद्यालयों में तैनाती सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि जहां छात्र संख्या कम और शिक्षक अधिक हैं,वहां से समायोजन किया जाए। बेनोल-नैटवाड़ बाईपास मार्ग पर नैटवाड़ में वैली ब्रिज निर्माण की मांग पर विधायक ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने सट्टा गांव में आधार कार्ड, राशन कार्ड एवं केवाईसी संबंधी कार्यों के लिए 26, 27 और 28 फरवरी को तीन दिवसीय विशेष शिविर आयोजित करने की घोषणा की। जगदीश कुंवर ने भीतरी में लो वोल्टेज की समस्या तथा स्याड़ी व बताणु तोक में खराब विद्युत ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रणदेव राणा,ज्येष्ठ प्रमुख त्रेपन राणा,जिला पंचायत सदस्य अनुपराज, उमराल सिंह चौहान, राजीव कुंवर,रणदेव सिंह कुंवर,सुखदेव सिंह राणा,सुर्तीलाल बरसियाण,सूरत सिंह रावत सहित उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार निधि सेमवाल, सीएओ एसएस वर्मा,सीवीओ एचएस बिष्ट,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा,ईई जल संस्थान विनोद पांडे,ईई पीएमजीएसवाई योगेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तरकाशी में भागीरथी नदी के तट पर बसे किन्नौरी, जाड़ यानी भोटिया और खाम्पा समुदाय की समृद्ध परंपराएं लोसर पर्व के साथ जीवंत हो उठती हैं।
#Uttarkashi
#Uttarakhand
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*न्यायालय की सुरक्षा पर हाई लेवल एक्शन, एसपी उत्तरकाशी द्वारा माननीय न्यायालय परिसर का ऑडिट कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।*
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को लेकर आज 20 फरवरी 2026 को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस तथा इंटेलिजेन्स के अधिकारियों के साथ माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय उत्तरकाशी पहुँचकर न्यायालय परिसर की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन सुरक्षा ऑडिट कर समीक्षा की गयी। माननीय न्यायालय के प्राधिकारियों से सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक पुलिस बल, सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं समन्वय व्यवस्था हेतु एक विशेष सुरक्षा ऑडिट टीम गठित की गयी।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* की अध्यक्षता में गठित उक्त टीम में प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन उत्तरकाशी सहित स्थानीय पुलिस, अभिसूचना तथा अग्निशमन के अधिकारी शामिल हैं।
टीम आपसी तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं अचूक बनाए रखने हेतु नियमित समीक्षा कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित करेगी।
*एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा समस्त पुलिस फोर्स को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने, अभेद सुरक्षा तथा उच्च सतर्कता मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिये गये ।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उत्तरकाशी पुलिस प्रतिबद्ध है। जनपद के सभी न्यायालयों मे पुलिस एवं अभिसूचना की टीमें मुस्तैद हैं।
*मीडिया सेल, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी।*
कोतवाली उत्तरकाशी पर पंजीकृत गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल एवं कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
बीते 14 फरवरी 2026 को 1 व्यक्ति द्वारा कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर अपनी पत्नी के घर से बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा महिला के गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा गुमशुदा की तलाशी हेतु कोतवाली उत्तरकाशी व ऑपरेशन स्माइल की टीम को जरुरी निर्देश दिये गये थे।
*पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में *ऑपरेशन स्माइल व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व तकनीकी माध्यम से जानकारी जुटाते हुये कल 19.02.2026 को गुमशुदा को बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।*
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*"जनहुंकार" एपिसोड में जानें क्या है Sec. 498A IPC/85 BNS AND क्या Live- In में रह रही महिला भी पा सकती है इस कानून का संरक्षण क्या कहता है कानून और सुप्रीम कोर्ट देखिए जनहुंकार एपिसोड महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*




















No comments:
Post a Comment