जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान कार्यक्रम चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRES DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516
जन-जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिभाग़ पर ग्राउंड जीरो रिपोर्ट
🛑🛑 चिन्यालीसौड़, 19 फरवरी 2026
*‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान कार्यक्रम में विकासखंड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्या*
*जनसंवाद बन रहा कार्यक्रम की विशेष पहचान : मुख्यमंत्री*
*समान कार्य–समान वेतन लागू होने पर उपनल कार्मिकों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार*
*विकासखण्ड मुख्यालय चिन्यालीसौड़ के सड़क मार्ग के मरम्मतीकरण हेतु लोनिवि एक हफ्ते में करे कार्यवाही : मुख्यमंत्री*
*शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा 127 शिकायते कराई दर्ज, 78 शिकायतों का मौके पर किया गया निस्तारण*
प्रदेश में संचालित महत्वकांक्षी अभियान ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस अभियान की सराहना की और इसे सरकार की जनप्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बताया।
चिन्यालीसौड़ विकासखण्ड मुख्यालय में आयोजित शिविर और जन सुनवाई कार्यक्रम में मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद वर्धन सिंह की उपस्थिति में कुल 127 शिकायतें दर्ज हुई जिनमें से 78 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शिविर में उपनल कार्मिकों द्वारा मुख्यमंत्री को समान कार्य समान वेतन लागू करने पर धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।
शिविर में मां रेणुका देवी क्लस्टर की सुनीता देवी द्वारा बताया कि उनके क्लस्टर द्वारा स्थानीय उत्पाद बनाए जाते हैं और समूह द्वारा यात्रा रूट पर आउटलेट लगाने की मांग की गई जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा जिलाधिकारी को यात्रा रूट पर रीप के माध्यम से आउटलेट स्थापित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अंजु भंडारी द्वारा मशरूम उत्पादन प्रक्रिया हेतु कम्पोस्ट यूनिट स्थापित करने में सहायता करने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए।
सभासद सिद्धार्थ नौटियाल द्वारा चिन्यालीसौड़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गाइनोकोलॉजिस्ट की कमी तथा विकासखंड मुख्यालय के सड़क मार्ग की खराब स्थिति की समस्या बताई जिस पर मुख्यमंत्री ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को एक सप्ताह में सड़क को ठीक करने के निर्देश दिए। शीशपाल चंद रमोला द्वारा ग्राम पंचायत बड़ीमणि में दैवीय आपदा से सामुदायिक भवन के क्षतिग्रस्त होने और वहां पर भूस्खलन के उपचार हेतु सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ मुख्यालय में आयोजित शिविर में मुख्यमंत्री द्वारा मां रेणुका देवी क्लस्टर को रू. 4.50 लाख का चेक वितरित किया। उद्यान विभाग द्वारा सेब की अति सघन बागवानी हेतु उत्कृष्ट काश्तकार अजयपाल, अतोल सिंह, जुद्धवीर सिंह और भूपेन्द्र सिंह को सेकंड किश्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग द्वारा 13 कान की मशीन वितरित की गई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद वर्धन,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,दर्जाधारी राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार,गीताराम गौड़, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान,ब्लाक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम डोभाल,अतोल सिंह रावत,शैलेन्द्र कोहली, विजय बड़ोनी, पूनम रमोला,लक्ष्मण सिंह,शीशपाल रमोला समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जय भारत सिंह,एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान कार्यक्रम पर क्या कहना है अन्य प्रतिनिधियों का
🛑🛑*उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़ 19 फरवरी (सूचना)-*
*मुख्यमंत्री ने ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ अभियान में किया प्रतिभाग*
*चिन्यालीसौड़ और गौचर हवाई पट्टी का सेना के माध्यम से किया जाएगा संचालन : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को विकास खंड परिसर चिन्यालीसौड़ में आयोजित जन-जन की सरकार,जन -जन के द्वार कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद ग्रामीणों की समस्याओं एवं शिकायतें सुनीं। तथा मौके पर ही अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकांश समस्याओं का निस्तारण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत अब तक 600 से अधिक शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में पाँच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया, जबकि 40 हजार से ज्यादा लोगों को विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न जाना पड़े। इसी उद्देश्य से अभियान चलाकर गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से आमजन को राहत मिली है और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हैली सेवा के विस्तार के लिए सरकार ने अहम निर्णय लिए है। उन्होंने कहा कि चिन्यालीसौड़ एवं गौचर हवाई पट्टी से हैली सेवा शुरू होगी। दोनों हवाई पट्टी सेना के माध्यम से संचालित करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। सरकार ने यात्रा की तैयारी पहले से ही शुरू कर दी है। ताकि यात्री,श्रद्धालु यहां से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यात्रा शुरू कराने में समन्वयक है जबकि असली यात्रा शुरू कराने में स्थानीय हितधारक, तीर्थ पुरोहित, होटल,टैक्सी, मैक्सी स्थानीय लोग है। मुख्यमंत्री ने कहा की पूरी दुनिया में सनातन का उद्घोष हो रहा है। मा. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत दुनिया का सिरमौर बनेगा एवं प्रधानमंत्री ने जो विकसित भारत का संकल्प लिया है उसमें उत्तराखंड भी अपना महत्वपूर्ण रूप से योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने तय किया है कि हमारी बहनों द्वारा उत्पादित उत्पादों की देश ही नही बल्कि दुनिया में पहचान मिल सके जिसके लिए निरंतर काम किया जा रहा है। कहा कि महिलाओं द्वारा जो भी उत्पाद बनाये जा रहे है उसकी देश और दुनिया में मांग बड़ी है। इस दिशा में राज्य सरकार ने अब तक दो लाख से अधिक लखपति दीदियों को सशक्त किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर सीएचसी चिन्यालीसौड़ एवं महाविद्यालय का उच्चीकरण को सीएम घोषणा में सम्मिलित करने का आश्वसन दिया।
मुख्य सचिव ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जन-जन की सरकार,जन जन के द्वार अभियान चलाया गया है। जिसमें 5 लाख से अधिक नागरिकों ने प्रतिभाग किया तथा 40 हजार से अधिक नागरिकों के विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जारी किए गए। ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं के निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें गठित कर समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। जिनका निस्तारण नही किया जा सका उन्हें ऑनलाइन कर नियमित रूप से फॉलोअप करते हुए उनका निस्तारण किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन आनंद वर्धन,यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,दर्जाधारी राज्य मंत्री रामसुंदर नौटियाल, प्रताप पंवार,गीताराम गौड़, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी भाजपा मनवीर चौहान,प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा डॉ. स्वराज विद्वान,ब्लाक प्रमुख रणबीर सिंह महंत, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण,जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र कोहली, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम डोभाल,अतोल सिंह रावत,शैलेन्द्र कोहली, विजय बड़ोनी, पूनम रमोला,लक्ष्मण सिंह,शीशपाल रमोला समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य, पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय,सीडीओ जय भारत सिंह,एडीएम मुक्ता मिश्र सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम , चिन्यालीसौड़*
🛑 चिन्यालीसौड़ आगमन के दौरान मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ेथी बूथ अध्यक्ष उत्तम सिंह रावत की सुपुत्री आशिका रावत के विवाह के शुभ अवसर पर उपस्थित रहकर आशीर्वाद दिया और परिवारजनों को बधाई व शुभकामनाए दी। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, गीता राम गौड़, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी, गोपाल सिंह रावत,वार्ड न०7 बड़ेथी के सभासद मनवीर ,मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती ,पूर्व प्रमुख डुण्डा शैलेन्द्र कोहली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ में आयोजित "जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार" कार्यक्रम में प्रतिभाग कर ग्रामीणों के साथ किया संवाद।
#Uttarkashi
#Uttarakhand
*महिला की अश्लील वीडियो/फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे आरोपी युवक को दिल्ली से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।*
बडकोट पुलिस की टीम द्वारा महिला की अश्लील वीडियो/फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले मे 1 युवक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।
बीते 12 फरवरी को एक महिला द्वारा कोतवाली बडकोट पर घनसाली, टिहरी निवासी 1 युवक के विरुद्ध सोशल मीडिया पर जान पहचान, अश्लील फोटो तथा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर लगातार प्रसारित करने तथा प्रसारित करने से रोकने के लिए कहने पर जान मारने की धमकी देने के संबंध में एक लिखित तहरीर दी गयी थी। तहरीर के आधार पर उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा *युवक के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर धारा 77, 351(3) भारतीय न्याय संहिता तथा 66(c), 66(e), 67(a) IT Act* के के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला महिला की अस्मिता से जुडा होने तथा प्रकरण की संवेदनशीलता/गम्भीरता को देखते हुये *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों को अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कडे निर्देश दिये गये थे।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बडकोट, श्री सुभाष चन्द्र* के नेतृत्व में *बडकोट पुलिस की टीम द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही कर पतारसी-सुरागरसी करते हुये सर्विलांस/तकनीकी सहायता से आरोपी युवक मंजीत(25 वर्ष) को जनकपुरी, दिल्ली से गिरफ्तार कर कल 17 फरवरी 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।*
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी निरीक्षक बडकोट श्री सुभाषचंद्र
2- उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह रावत
3- हे0कानि0 रघुवीर सिंह(एसओजी)
4- कानि0 प्रवीन सिंह नेगी
SP उत्तरकाशी द्वारा कोतवाली मनेरी का निरीक्षण कर सीएम पोर्टल, ऑनलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के दिये निर्देश*
*मनेरी क्षेत्र के सम्मानित लोगों के साथ जनसंवाद कर जनसुनवायी के साथ नशा उन्मूलन, अपराध नियन्त्रण, कानून एवं पुलिस व्यवस्था पर की चर्चा।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 18 फरवरी 2026 को कोतवाली मनेरी का वार्षिक निरीक्षण कर मातहतों को नशा, अपराध नियंत्रण के साथ लम्बित विवेचनाओं, सीएम पोर्टल, ऑनलाईन व अन्य माध्यमों से प्राप्त जनशिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
कोतवाली परिसर, कार्यालय, मालखाना, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, भोजनालय, हवालात आदि की साफ-सफाई का जायजा लेने के साथ शस्त्रों व आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर जवानों की वेपन/आपदा उपकरणों की हैण्डलिंग परखी गई। शस्त्रों की समय-समय पर साफ-सफाई तथा आपदा उपकरणों के संचालन का निरंतर अभ्यास करते रहने के निर्देश दिये गये।
अभिलेखों तथा पत्रावलियों का गहनता से अवलोकन करते हुये कोतवाली के वार्षिक कार्यों, लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, समन, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।
कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने, उचित रखरखाव तथा सीसीटीएनएस में नियुक्त कार्मिकों को ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को समय से फीड करने, सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक करने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।
अवैध नशे तथा मादक पदार्थो की तस्करी, बिक्री व भण्डारण में संलिप्त नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश के साथ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संचालित किये जा रहे सत्यापन अभियान तथा ऑपरेशन स्माइल के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। नशा उन्मुलन, साइबर, महिला अपराध तथा अन्य समाजिक बुराइयों के प्रति व्यापक जनजागरुकता अभियान जारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।
सैनिक सम्मेलन लेकर पुलिस जवानों की समस्याये सुनी गयी सभी को साफ-सुथरी वर्दी धारण कर निष्ठापूर्वक अपनी ड्यूटी करने व जनता के साथ सभ्य व्यवहार करने के निर्देश दिये गये, थाने पर आने वाले शिकायतकर्ता की शिकायत विनम्रतापूर्वक सुनकर उनका सही मार्ग दर्शन करने तथा ड्यूटी सम्बन्धी अन्य जरुरी दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री प्रदीप सिंह तोमर, व0उ0नि0 श्री सुखपाल सिंह, वाचक श्री कोमल सिंह रावत, आशुलिपिक श्री कैलाश शाह सहित अन्य अधिकारी/कर्मगण* मौजूद रहे।
निरीक्षण के उपरान्त *एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा कोतवाली मनेरी परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व जनता के सम्मानित लोगों के साथ एक “जनसंवाद” कार्यक्रम आयोजित कर जनता की शिकायत व समस्याओं को सुनते हुये पुलिस व जनता के मध्य विश्वास का पुल बांधा गया। पुलिस/ सुरक्षा व्यवस्था के फीडबैक के साथ बेहतर पुलिसिंग हेतु जनता के सभी गणमान्य लोगों से सुझाव लिए गये। कार्यक्रम मे उनके द्वारा आगामी चारधाम यात्रा-2026, महिला, साइबर अपराध तथा नशे की रोकथाम जैसे संवेदनशील तथा गंम्भीर विषयों पर चर्चा-परिचर्चा की गयी। उनके द्वारा सभी को नशा उन्मूलन, साइबर तथा महिला अपराधों के प्रति सजग करते हुये सभी से नशा, अपराध नियन्त्रण, कानून एवं पुलिस व्यवस्था बनाने में सहभागिता करने की अपील की गयी । सभी नागरिकों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया ।
*SP उत्तरकाशी द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी में नशा उन्मूलन तथा अपराध नियत्रंण के दिये गये निर्देश।*
*ऑपरेशन क्रेक डाउन- वेरिफिकेशन ड्राइव के अन्तर्गत बाहरी तथा संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन के साथ आमजन में पुलिस सत्यापन के प्रति जागरुकता बढाने के दिये निर्देश।*
*उत्कृष्ठ कार्य करने पर 16 पुलिस अधिकारी/कर्मी सम्मानित।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 19 फरवरी 2026 को कोतवाली धरासू में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की क्राईम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन लेकर नशा उन्मूलन तथा अपराध नियत्रंण के जरुरी निर्देश दिये गये।
सैनिक सम्मेलन में उनके द्वारा सर्वप्रथम पुलिस अधिकारी व कर्मियों की विभागीय / निजी समस्याओं को सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने के साथ विगत माह में कर्मियों द्वारा रखी समस्याओं पर हुयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी।
माह जनवरी 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न *16 पुलिस अधिकारी व कर्मियों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*
1- ASI विक्रम सिंह तोमर- थाना पुरोला
2- ASI(M) मोनिस अहमद- पुलिस कार्यालय
3- ASI जितेन्द्र- यातायात पुलिस
4- ASI कुलवीर जयाडा- पुलिस दूरसंचार
5- HC अब्बल सिंह- थाना पुरोला
6- HC गोविन्द गुसाईं-कोतवाली उत्तरकाशी
7- Ct. ममलेश रावत- थाना पुरोला
8- Ct. अनिल नौटियाल- कोतवाली उत्तरकाशी
9- Ct. लोकेन्द्र राणा- पुलिस कार्यालय
10- Ct. नीरज रावत- कोतवाली उत्तरकाशी
11- Ct. दीपक चौहान- कोतवाली उत्तरकाशी
12- Ct. संदीप- यातायात पुलिस
13- FM रवि कुमार- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
14 LFM कंचन- फायर स्टेशन उत्तरकाशी
15- महिला आरक्षी रीतू- पुलिस दूरसंचार
16- होमगार्ड कृष्णा भट्ट- पुलिस कार्यालय।
उत्तराखण्ड में अवैध रुप से रह रहे विदेशी नागरिक, घुसपैठियों, बांग्लादेशी, संदिग्धो तथा बाहरी प्रान्तों से निवासरत व्यक्तियों को चिह्नित कर उनका सत्यापन करने व आपराधिक गतिविधियों मे लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाये जा रहे *Operation Crackdown- Verification Drive* के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही कर संदिग्धो तथा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के साथ आम नागरिकों मे पुलिस सत्यापन के प्रति जागरुकता बढाने के निर्देश दिये गये। कोतवाली/थाना/ चौकी स्तर पर विभिन्न होटल, होम स्टे, हॉस्टल, व्यवसाय, अध्ययन, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/ आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्यवाही अमल मे लाने की हिदायत दी गयी।
ऑपरेशन स्माईल अभियान की समीक्षा करते हुये गुमशुदाओं बच्चे, महिला, पुरुषों की तलाशी में तेजी लाने तथा और अधिक सक्रियता के काम करने के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ विवेचना विशेषकर एनडीपीएस एक्ट तथा महिला सम्बन्धी गम्भीर प्रकरणों में गुणवता एवं पारदर्शिता लाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये।
थानों पर लम्बित समन, वारण्ट, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयान्तराल में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
बढते साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशे उन्मुलन के प्रति जनजागरुकता बढाने के साथ महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान अभया के अंतर्गत लगातार जनजागरुकता/ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रुटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।
मासिक अपराध गोष्ठी में *जिला होमगार्ड कमाडेंट श्री विजयपाल चोपरियाल, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, निरीक्षक दूरसंचार श्री सचिन कुमार, निरीक्षक श्री प्रमोद उनियाल, श्री टीकम सिंह चौहान, श्री दीपक नौटियाल सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।*

















































No comments:
Post a Comment