*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, February 26, 2026

*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*


*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑 उत्तरकाशी 26 फरवरी 2026

*सचिव लोनिवि ने चारधाम यात्रा मार्ग का किया स्थलीय निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश*

  सचिव लोनिवि पंकज कुमार पाण्डेय ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान आज विकासखण्ड भटवाड़ी अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सचिव ने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 इस दौरान ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने विभागीय अधिकारियों से वर्तमान में संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की लिखित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए नियमित रिपोर्टिंग आवश्यक है।

 सचिव लोनिवि ने गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग का भी निरीक्षण किया और सड़क की स्थिति, सुरक्षा प्रबंधों तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा आवश्यक स्थानों पर वैली ब्रिज के संबंध में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को आवश्यक निर्देश दिए ताकि यात्रा अवधि में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान भुक्की मोटर मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति पर समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा, जिससे निर्धारित समयसीमा के भीतर मार्ग का निर्माण पूर्ण किया जा सके और स्थानीय जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सके। बारसू मोटर मार्ग के संबंध में भी सचिव ने आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण में तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए।

इस दौरान मुख्य अभियंता लोनिवि रंजीत सिंह रावत, एडीएम मुक्ता मिश्र, पीडी डीआरडीए अजय सिंह ,अधीक्षण अभियंता लोनिवि विजय कुमार, ईई भटवाड़ी नवीन लाल, बीडीओ अमित ममगई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



 🛑 उत्तरकाशी, 26 फरवरी 2026

*डिजिटल माध्यम से होगी आगामी जनगणना-2027; जिला सभागार में शुरू हुआ प्रशिक्षण*

​ भारत की आगामी जनगणना-2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जिला सभागार में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा जनपद स्तरीय अधिकारियों, चार्ज अधिकारियों और सहायकों के लिए आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
​इस अवसर संयुक्त निदेशक जनगणना निदेशालय उत्तराखंड शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वर्ष 2011 के बाद होने वाली यह आगामी जनगणना कई मायनों में ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह पहली बार शत-प्रतिशत डिजिटल माध्यम से संपन्न की जाएगी।

*​मुख्य बिंदु और समय-सारणी:*
​जनगणना का कार्य दो प्रमुख चरणों में विभाजित किया गया है:
*​प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं गणना):* 
राज्य में यह कार्य 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक चलेगा। प्रगणक घर-घर जाकर क्षेत्रीय सर्वेक्षण करेंगे।
​स्व-गणना (Self Enumeration): जनता के लिए 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक वेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
*​द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना):* 
यह मुख्य चरण 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा।
​उत्तराखंड के हिमाच्छादित (बर्फबारी वाले) क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान के तहत यह कार्य 11 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 के बीच ही संपन्न कर लिया जाएगा।

*​पूर्णतः डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया:*
​इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह मोबाइल एप्लीकेशन आधारित होगा। प्रगणक (Enumerator) और पर्यवेक्षक (Supervisor) अपने स्मार्टफोन से डेटा संकलन करेंगे।
*​CMMS पोर्टल:* संपूर्ण संचालन, निगरानी और प्रबंधन के लिए 'जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली' (CMMS Portal) का उपयोग किया जाएगा, जिसे जनगणना का 'मस्तिष्क' कहा जा रहा है।
*​चार्ज अधिकारी की भूमिका:* प्रत्येक तहसील और नगर को एक 'जनगणना चार्ज' के रूप में चिह्नित किया गया है। चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जियो-टैगिंग, सीमाओं का निर्धारण और डेटा की सटीकता सुनिश्चित करें।

इस दौरान ​अपर जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से डेटा की गुणवत्ता और संकलन की गति में सुधार होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम क्षेत्रीय प्रशिक्षकों (Field Trainers) को तैयार किया जाएगा, जो बाद में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को समयबद्धता और पूर्ण कवरेज के साथ इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को सफल बनाने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम देवानंद शर्मा, ब्रजेश तिवारी, शालिनी नेगी, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल सहित तहसीलों के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार कानूनगो, नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा सांख्यिकी निदेशालय से कुलदीप चौधरी, धुर्वेंद्र कुमार वर्मा उपस्थित रहे।





 🛑 उत्तरकाशी, 26 फरवरी 2026

*चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने कसी कमर, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश*

*चारधाम यात्रा मार्ग पर चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए विभागों से मांगे प्रस्ताव*

आगामी चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें और धरातल पर कार्यों को शीघ्रता से दुरुस्त करना शुरू करें। डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि स्वास्थ्य, सौंदर्यकरण और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे हो जाने चाहिए।
 जिलाधिकारी ने यमुनोत्री यात्रा मार्ग के लिए मुख्य घोड़ा पड़ावों पर घोड़ों के लिए गर्म पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सोलर गीजर लगाने की व्यवस्था करने को कहा। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इसके लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजें। उन्होंने मार्ग पर पेयजल, पर्याप्त शेड और स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया।
बैठक के समापन पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए कहा कि यात्रियों के लिए चिकित्सा केंद्रों पर पर्याप्त स्टाफ और दवाइयों की उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित हो। 
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने निर्देशित किया कि निर्धारित समय के भीतर कार्य पूर्ण नहीं पाए गए, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को एक सुखद, सुरक्षित और बेहतर वातावरण प्रदान करना है।

बैठक के दौरान एसडीएम देवानंद शर्मा, ब्रजेश तिवारी, सीओ जनक पंवार, सीएमओ बीएस रावत,सीवीओ एचएस बिष्ट, ईई लोनिवि रजनीश सैनी,ईई जल संस्थान एलसी रमोला,डीटीडीओ केके जोशी, डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।






🛑🛑

*यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण हेतु अपर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश*

​अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी (यूसीसी) मुक्ता मिश्र ने बुधवार को जिले में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत पोर्टल पर विवाह पंजीकरण की प्रगति की वीसी के माध्यम से  समीक्षा की। बैठक के दौरान पोर्टल पर शत-प्रतिशत पंजीकरण न होने पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया यूसीसी पंजीकरण में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लक्ष्य प्राप्ति हेतु जुटना होगा।
​लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों और अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों के न्यून प्रगति वाले वार्डों व ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके तहत डोर टू डोर पहुंच सुनिश्चित करने और विशेष शिविर आयोजित कर दिनांक 27 फरवरी तक हर हाल में शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण करने की समय-सीमा निर्धारित की । साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी को तय समय सीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से  प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इस दौरान समस्त संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।


🛑🛑 उत्तरकाशी, 25 फरवरी 2026

*मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत : सौरभ बहुगुणा*

*निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिए जामक, बगोरी और फोल्ड में बनाए जाएंगे आश्रय स्थल*

*संस्कृति को बचाने और बढ़ाने में मेले, कलाकारों और लोकगायकों का अहम योगदान : कैबिनेट मंत्री*

डुंडा में आयोजित माँ रेणुका विकास मेले के दूसरे दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर कमेटी एवं समस्त ग्रामीणों को मेले के भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्कृति की बढ़ाने, परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने संबोधन में कहा कि मेले केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को बचाने और आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण स्त्रोत हैं। हमारे लोकगायक एवं लोक कलाकार पीढ़ियों से अपनी कला के माध्यम से संस्कृति को संरक्षित करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कलाकारों का योगदान अमूल्य है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेले स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, कृषि एवं पशुपालन से जुड़े उत्पादों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराते हैं। इससे क्षेत्र की आर्थिकी को सीधा लाभ मिलता है और स्थानीय लोगों की आय में वृद्धि होती है। उन्होंने बताया कि मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिया गया “वोकल फॉर लोकल” का मंत्र ऐसे आयोजनों से और अधिक प्रेरित होता है, क्योंकि यह स्थानीय उत्पादों और कौशल को बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के साथ किए गए करार से दूरस्थ क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूती मिली है। इस पहल के अंतर्गत अब तक उत्तरकाशी जनपद में 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के भेड़-बकरी, पोल्ट्री उत्पाद एवं ट्राउट मछली की आपूर्ति की जा चुकी है, जिससे लगभग 400 परिवारों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हुआ है। यह करार सीमांत क्षेत्रों के उत्पादकों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि मत्स्य पालन, बकरी पालन एवं पशुपालन के क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का विशेष योगदान है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और सरकार उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि निराश्रित पशुओं के संरक्षण के लिये जामक, बगोडी और फोल्ड में 100–100 पशुओं की क्षमता वाले तीन आश्रय स्थल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता को हमारी संस्कृति में माता का दर्जा प्राप्त है और उनका संरक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मा. मंत्री द्वारा क्षेत्र की विभिन्न प्रतिभाओ संदीप गुसाईं और सचिन कुमार आदि को सम्मानित किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, भटवाड़ी ममता पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत, जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह बिष्ट,पवन नौटियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








🛑🛑 उत्तरकाशी, 25 फरवरी 2026

*डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, छात्रों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*

*जिलाधिकारी ने कॉलेज लाइब्रेरी को दी नई सौगात; प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान*

बुधवार को पीजी कॉलेज परिसर में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा अत्याधुनिक आईटी लैब का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने लैब का निरीक्षण किया और लैब में उपलब्ध कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट सुविधा एवं अन्य तकनीकी संसाधनों का अवलोकन कर इसकी उपयोगिता पर संतोष व्यक्त किया।

  जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं सहित सभी क्षेत्रों में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक हो गया है। उन्होंने छात्रों को निर्देशित किया कि आईटी लैब का उपयोग केवल शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यों के लिए करें। नियमित अभ्यास, अनुशासन और समय प्रबंधन को सफलता की कुंजी बताते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। 
इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा महाविद्यालय के पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर पुस्तकालय के संसाधनों में महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। अब विद्यार्थियों के लिए स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की नई पुस्तकों के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष पुस्तकें, शोध सामग्री और पत्र-पत्रिकाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं।
 कॉलेज प्राचार्य ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आईटी लैब एवं समृद्ध पुस्तकालय से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सुविधाओं से छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक परिणामों में सकारात्मक सुधार होगा और वे भविष्य में उच्च पदों पर आसीन होकर जनपद का नाम रोशन करेंगे।

इस दौरा एसडीएम शालिनी नेगी , प्राचार्य पंकज पंत सहित छात्र संघ के पदाधिकारी एवं अन्य प्रवक्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।









*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
 
*एसपी उत्तरकाशी द्वारा किया गया फायर स्टेशन उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण*

*फायर उपकरणों/ वाहनों को 24×7 तैयारी हालत में रखने तथा त्वरित रिस्पांस के दिये निर्देश।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा फायर स्टेशन लदाडी, उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण कर अग्निशमन वाहनों व उपकरणों की कार्यशीलता, रख-रखाव तथा फायर स्टेशन वाचरूम /कंट्रोल रूम, मैस, स्टोर एवं कार्यालय आदि की साफ-सफाई का जायजा व कार्यों की समीक्षा की गयी।

सरकारी सम्पत्ति व अभिलेखों के रखरखाव, परिसर की नियमित रुप से साफ-सफाई तथा अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा मुख्यालय एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देशो का शत प्रतिशत अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया।
 
फायर उपकरणों व वाहनों को 24×7 तैयारी हालत में रखने की हिदायत के साथ प्रभारी अग्निशमन अधिकारी को निर्देश देते हुये बताया गया आने वाली यात्रा व बरसात सीजन के दृष्टिगत अलर्ट रहने की जरूरत है।  फायर कर्मियों को अग्नि दुर्घटनाओं व दैवीय आपदा के समय त्वरित रिस्पॉन्स / रेस्क्यू हेतु जरूरी निर्देश दिये गये। 

    मुख्य संस्थान जैसे अस्पताल, होटल, मुख्य-2 कार्यालयों आदि की नियमित चेकिंग कर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच तथा अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने हेतु स्कूल-कॉलेज, गांव, मोहल्लों व अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों पर लगातार बचाव व प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने व नियमित रूप से मॉक ड्रिल करवाने के निर्देश दिये गये।

एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा फायर अधिकारियों/कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर सभी की निजी तथा विभागीय समस्याओं को पूछा गया। सभी कर्मियों को पुरे समर्पण भाव तथा ईमानदारी के साथ कर्त्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

निरीक्षण के दौरान *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री नरेन्द्र सिंह रावत, आशुलिपिक श्री कैलाश शाह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी* मौजूद रहे।






कोतवाली बडकोट क्षेत्रान्तर्गत यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कुथनौर के पास स्कूली छात्र के साथ मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उक्त प्रकरण सभी को स्पष्ट करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा बताया गया कि दिनांक 24 फरवरी 2026 को मामले में पीडित पक्ष की तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस द्वारा छात्र के साथ मारपीट करने वाले युवक सुमित भण्डारी के विरुद्ध कोतवाली बडकोट पर बीएनएस की धारा 115(2), 351(2), 351(3) व 352 के तहत अभियोग पंजीकृत कर छानबीन व विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।




 
ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को टिहरी क्षेत्र से किया गया बरामद।* 

*नाबालिग का अपह्रण व दुष्कर्म के आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर भेजा गया जेल।*

थाना पुरोला  पर पंजीकृत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी के मामले में ऑपरेशन स्माइल व थाना पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा को बरामद तथा अपह्रणकर्ता युवक को गिरफ्तार किया गया है।

बीते 19 फरवरी 2026 को 1 व्यक्ति द्वारा थाना पुरोला पर आकर 14.02.2026 को अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताये कहीं चले जाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी थी, तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा थाना पुरोला पर 137(2) बीएनएस के तहत नाबालिगा के अपह्रण/गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया।

मामले की गम्भीरता को देखते *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा अपह्रता/गुमशुदा की तलाशी हेतु थाना पुरोला व ऑपरेशन स्माइल की टीम को कडे निर्देश दिये गये थे।

*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में *ऑपरेशन स्माइल व पुरोला पुलिस की टीम* द्वारा उक्त प्रकरण में सुरागरसी-पतारसी व तकनीकी माध्यम से  जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में अपह्रता को जनपद टिहरी गढवाल क्षेत्र से एक युवक के कब्जे से बरामद किया गया है। *पीडिता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में धारा 64 बीएनएस तथा 5(ठ)/6 पोक्सो अधिनियम की बढोतरी की गयी है। नाबालिगा का अपह्रण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है।*

*ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग मे पारिवारिक मतभेद/कलह के 5 मामले निस्तारित*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय*  की अध्यक्षता में आज 24 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी मे ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी द्वारा एक काउन्सलिंग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें महिला काउंसलिंग सैल के पास पारिवारिक विवादों/कलह के कुल 5 मामलों का निस्तारण किया गया।

*एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि गलत फहमियां अक्सर परिवारों को तोड़ देती हैं, क्योंकि गलत फहमियां रिश्तों में दूरी और कड़वाहट लाती हैं। खुलकर बात करके, एक-दूसरे के भाव-विचार/नजरिया समझकर, धैर्यशाली/क्षमाशील बनकर इन्हें सुलझाया जा सकता है। रिश्ते बनाना मुश्किल है, पर तोड़ना आसान है। कई बार गलतफहमियाँ, छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा, परिवारों को तोड़ देती हैं। ऐसे मामलों को संवेदनशीलता से सुलझाने तथा टूटते हुए परिवारों को दोबारा जोड़ने के उद्देश्य से जनपद में पुलिस महिला काउंसलिंग सैल को प्राप्त पारिवारिक मामलो में ऐच्छिक ब्यूरो कमेटी द्वारा समय-समय पर काउन्सलिंग कर टूटते हुए परिवारो को दुबारा जोडने हेतु उनको समझाया जाता है । 

काउंसलिंग सत्र में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी  श्री जनक सिंह पंवार,  डॉ0 प्रिया त्यागी(मनोचिकित्सक जि0चि0 उत्तराकाशी), डॉ0 अनामिका क्षेत्री(प्रवक्ता, रा0उ0पी0जीकॉ0 उत्तरकाशी), श्रीमती राजकुमारी रमोला(अधिवक्ता) श्रीमती नीतू राज(प्रवक्ता, रा0उ0पी0जीकॉ0 उत्तरकाशी) एवं श्रीमती गीता(प्रभारी महिला काउंसलिग सैल) उपस्थित रहे।*

*“Operation Crack Down Verification Drive” बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही लगातार जारी, अब तक 700 से अधिक लोगों के हुये पुलिस सत्यापन।*

अपराध नियंत्रण तथा सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार संचालित “Operation Crack Down Verification Drive” के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों के शत् प्रतिशत सत्यापन हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर सत्यापन किये जा रहे हैं, साथ ही आम नागरिकों को पुलिस सत्यापन की महत्ता के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। 

आज 24 फरवरी 2026 को उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाते हुये 66 लोगों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन तथा सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये।   सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा होटल, धर्मशालाओं, होम स्टे, गेस्ट हाउस, हॉस्टल, पीजी, किराए के मकान, कोचिंग सेंटर, कन्सट्रक्टेड एरिया(परियोजनान्तर्गत/व्यवसायिक/कम्पनी), निजी संस्थानों तथा श्रमिक, व्यवसायिक, रेहडी-ठेली, फड़-फेडी, कबाडी, झुग्गी झोपडी जहां पर ज्यादा संख्या में बाहरी प्रान्तों के व्यक्ति रह रहे हों को चिह्नित कर सत्यापन किये जा रहे हैं। 

“Operation Crack Down Verification Drive” के अन्तर्गत पिछले 10 दिनों मे उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 700 से अधिक लोगों को सत्यापन किये जा चुके हैं। आम नागरिकों से अपराध नियंत्रण तथा सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखने में पुलिस के सहयोगी बनने की अपील तथा अपने यहाँ रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की जा रही है। होटल/रेस्टोरेन्ट स्वामियों को होटल/रेस्टोरेन्ट/धर्मशाला आदि पर रुकने वाले पर्यटक/आगुन्तक/तीर्थयात्रियों का विवरण व आई कार्ड आदि के साथ विदेशी नागरिकों का रजिस्ट्रेशन/फॉर्म C जरुर भरने हेतु जागरुक किया जा रहा है।

किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रुम उत्तरकाशी- 9411112976 पर दें, आपकी पहचान पूर्णतया गोपनीय रखी जायेगी।





*गुमशुदाओं की तलाश हेतु लगातार जारी रहेगा “ऑपरेशन स्माईल” अभियान*

*एसपी उत्तरकाशी द्वारा आधुनिक तकनीक व अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से गुमशुदाओं की तलाश तथा पुनर्वास कार्यों को गति देने के दिये गये निर्देश।*  

उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा गुमशुदा बच्चों, महिलाओं व पुरुषों की तलाश हेतु चलाया जा रहे  “ऑपरेशन स्माईल” अभियान के सकारात्मक परिणामों को देखते हुये पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा अभियान को पुनः 18 फरवरी 2026 से 2 माह तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 23 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में *ऑपरेशन स्माईल अभियान से जुडे विभिन्न विभागों CWC, समाज कल्याण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, जिला बाल संरक्षण विभाग, अभियोजन, श्रम विभाग, बाल एवं किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन, एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग युनिट आदि के साथ एक कार्याशाला आयोजित कर अभियान को सफल बनाने हेतु विभिन्न महत्तवपूर्ण पहलुओं तथा आपसी समन्वय पर चर्चा-परिचर्चा की गयी।* 

अभियान को सफल बनाने हेतु सभी विभागों को सयुक्त प्रयासों से गुमशुदाओं की तलाश को गति देने, गुमशुदाओं के प्रकरण मे संवेदनशील तथा त्वरित कार्यवाही, आधुनिक तकनीक व अंतर्विभागीय समन्वय के माध्यम से तलाशी की योजना को सशक्त बनाने के निर्देश दिये गये।
 
 वर्ष 2019 से बरामद हेतु शेष गुमशुदा बच्चे, महिला, पुरुषों की तलाशी कर उन्हे परिवारजनों तक सुरक्षित पहुँचाने तथा पुनर्वास के सम्बन्ध चर्चा की गयी। 

जनपद, प्रदेश व अन्य राज्य के शेल्टर होम, नारी निकेतन, वृद्धाश्रम, संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह, होटल, ढाबा, कारखाना, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल आदि में गुमशुदाओं की तलाश तथा प्रदेश व सीमावर्ती राज्यों के बरामद शवों से गुमशुदाओं का अनिवार्य रुप से मिलान के सम्बन्ध में जरुरी चर्चा-परिचर्चा की गयी।

अभियान को प्रभावी बनाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी के निकट पर्यवेक्षण में ऑपरेशन स्माइल की एक टीम गठित की गयी है। 

उक्त कार्यशाला में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, सहायक अभियोजन अधिकारी श्रीमती शहराज अन्सारी, डिप्टी सीएमओं डॉ0 शैलेन्द्र बिजल्वाण, प्रभारी एण्टी ह्यूमन निरीक्षक श्री दीपक नौटियाल, प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल श्रीमती गीता, श्री रघुवीर सिंह बिष्ट(महिला कल्याण), श्री मनोज कुमार(श्रम विभाग), श्री अनुप रतुडी(CHL), श्री राकेश लखेडा(समाज कल्याण), श्रीमती कल्पना ठाकुर(CWC), श्रीमती पमिता पैन्यूली(CWC), श्री अजय सिंह(जे.जे.बी.),  श्रीमती यशोदा बिष्ट(DPO) आदि अधिकारी/कर्मचारियों* द्वारा प्रतिभाग किया गया।   
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
 
*उत्तरकाशी मुख्यालय नगर पालिका क्षेत्र ज्ञानसू में बने RIVERFRONT पार्क एवं बाल गोपाल पार्क के खस्ता हालात की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRES DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*


*भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*




*गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समीप स्यूंणा ग्रामवासी निर्मित गंगा नदी पर डगमगाते पुल के खस्ता हालत की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRES DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग समीप स्यूंणा गांव के लिए बने गंगा नदी पर पुल के खस्ता हालत पर क्या कहना है ग्रामीणों का सुनिए




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here