*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑
होली के त्योहार को देखते हुए नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशानुसार खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने सक्रियता दिखाई और जिले में मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त अश्वनी कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी बलवंत सिंह चौहान के नेतृत्व में विभागीय टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान मातली, बाड़ेथी, चिन्यालीसौड़, डुंडा, उत्तरकाशी मुख्य बाजार, जोशियाड़ा और ज्ञानसू जैसे प्रमुख बाजारों में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करने और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही बेचने के कड़े निर्देश दिए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य संरक्षा अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता पर संदेह होने पर टीम द्वारा अब तक कुल 19 नमूने संग्रहित किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से 05 मावा, 02 घी, 02 रिफाइंड तेल, 02 दूध के साथ-साथ पापड़, सूजी, खांडसारी, तिल तेल, काजू कतली, बेसन, हल्दी पाउडर और मिल्क केक का एक-एक नमूना शामिल है। इन सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब से जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी प्रकार मिलावट या अशुद्धि मिलती है है तो संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
*चारधाम यात्रा से पहले 17 मार्च को होगी मॉक ड्रिल।*
*उत्तरकाशी 2 मार्च (सूचना)-* चारधाम यात्रा एवं विभिन्न संभावित आपदाओं के दृष्टिगत जिले में 17 मार्च को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। सोमवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने वर्चुअल माध्यम से आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मॉक अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इससे सभी विभागों की वास्तविक तैयारियों,संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर करने का अवसर मिलता है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मॉक ड्रिल में समाजसेवी संस्थाओं के साथ-साथ एनसीसी एवं एनएसएस कैडेट्स की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए, ताकि आपदा प्रबंधन के प्रति व्यापक जन-जागरूकता और समन्वय विकसित हो सके।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार 17 मार्च को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी,जबकि 16 मार्च को टेबल टॉक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को विभिन्न परिदृश्यों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए जिले में चार स्थानों का चयन किया गया है। जहां अलग-अलग आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल में विभागों की तत्परता, संसाधन प्रबंधन एवं समन्वय की प्रभावशीलता को परखा जाएगा। तथा इस बार मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग शासन स्तर से भी की जाएगी।
वर्चुअल बैठक में सीडीओ जय भारत सिंह, एसडीएम शालिनी नेगी,देवानन्द शर्मा,बृजेश तिवारी,आपदा कोर्डिनेटर जय पंवार सहित आईआरएस से जुड़े सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
🛑 उत्तरकाशी 01 मार्च 2026
जिले में आगामी जनगणना-2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया है। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रही तथा चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता को परखा । कार्यक्रम में जनपद के तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारीगण को प्रशिक्षण दिया गया।
जनगणना 2027 को पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है। वर्ष 2011 के बाद होने वाली यह ऐतिहासिक जनगणना मोबाइल एप्लिकेशन आधारित होगी, जिसमें प्रगणक और पर्यवेक्षक अपने स्मार्टफोन के माध्यम से डेटा संकलन करेंगे। पूरी प्रक्रिया की निगरानी के लिए 'जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली' का उपयोग किया जाएगा, जिसे इस प्रणाली का 'मस्तिष्क' माना जा रहा है।
जनगणना की प्रक्रिया दो मुख्य चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना' का कार्य 25 अप्रैल 2026 से 24 मई 2026 तक प्रस्तावित है। इससे पूर्व नागरिकों को 10 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 के बीच स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने हेतु 'स्व-गणना' का विकल्प भी दिया जाएगा। जनगणना का द्वितीय और मुख्य चरण (जनसंख्या गणना) 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक संचालित होगा।
सफल क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक स्तर पर प्रत्येक तहसील और नगर को विशिष्ट जनगणना वार्ड के रूप में विभाजित कर चार्ज अधिकारी नियुक्त होंगे। इन अधिकारियों की मुख्य जिम्मेदारी हाउस लिस्टिंग, जिओ-टैगिंग, और डेटा की सटीकता सुनिश्चित करना होगी।
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा प्रशिक्षण समापन पर स्थानीय स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने और सभी संबंधित अधिकारियों को इस राष्ट्रीय कार्य को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
🛑🛑
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009 की धारा 12(1)(C) के तहत, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जनपद उत्तरकाशी के मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अपवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार, शिक्षा विभाग ने इसके लिए विस्तृत समय-सारणी और पात्रता मानदंड जारी कर दिए हैं।
इच्छुक अभिभावक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.rteonline.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
*समय सारणी*
1. स्कूलों का पंजीकरण: ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपडेट एवं नवीन स्कूलों का रजिस्ट्रेशन 06 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक
2. सीटों का सत्यापन: खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा मान्यता, वार्ड/ग्राम पंचायत व आरक्षित सीटों की गणना का सत्यापन 23 मार्च 2026 तक
3. ऑनलाइन आवेदन: छात्रों द्वारा पोर्टल पर आवेदन करने की अवधि 24 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक
4. दस्तावेज जमा करना: खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आवेदन पत्र व अभिलेख जमा करने की अन्तिम तिथि 03 अप्रैल 2026 तक
5. पात्रता की पुष्टि: पोर्टल पर बच्चों की अर्हता (Eligibility) की पुष्टि करने की अन्तिम तिथि 13 अप्रैल 2026 तक
6. लॉटरी प्रक्रिया: विद्यालयों में प्रवेश हेतु लॉटरी का आयोजन 17 अप्रैल 2026
7. लॉटरी परिणाम: उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय/पोर्टल पर परिणाम उपलब्ध कराना 18 अप्रैल 2026 तक
8. प्रवेश प्रक्रिया: स्कूलों में प्रवेश एवं पोर्टल पर बच्चों की सूची अपलोड करना 18 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक
*पात्रता श्रेणियाँ एवं आयु सीमा:*
आयु सीमा: प्री-प्राइमरी कक्षाओं के लिए 30 जून 2026 को न्यूनतम आयु 03 वर्ष और कक्षा-1 में प्रवेश हेतु न्यूनतम 06 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए।
कमजोर वर्ग: ऐसे अभिभावक जिनकी वार्षिक आय ₹55,000/- या उससे कम है, या जो ग्रामीण क्षेत्रों के BPL कार्ड धारक हैं।
अपवंचित वर्ग: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), अनाथ बच्चे, दिव्यांग बच्चे, और HIV प्रभावित माता-पिता के बच्चे इस श्रेणी में पात्र हैं। तलाकशुदा माता या विधवा महिला के बच्चों हेतु आय सीमा ₹80,000/- से कम होनी चाहिए।
अभिभावकों के लिए निर्देश:
ऑनलाइन पंजीकरण के तत्काल बाद, अभिभावकों को पंजीकरण प्रपत्र की प्रति के साथ आवश्यक दस्तावेज (जन्म प्रमाण पत्र, आय/जाति प्रमाण पत्र आदि) संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त करना अनिवार्य है।
किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001804132 या 0135-2781942 अथवा 9557098463 पर संपर्क करें।
बेटियों की सेहत को राष्ट्रीय सुरक्षा कवच: उत्तरकाशी में एचपीवी टीकाकरण अभियान की भव्य शुरुआत
देशभर में बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए एचपीवी टीकाकरण अभियान की आधिकारिक शुरुआत अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जाने के बाद जनपद उत्तरकाशी में भी शनिवार से इसका विधिवत शुभारंभ हो गया। यह विशेष अभियान 31 मई तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लगाई जाएगी।
जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में आयोजित भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक श्री सुरेश चौहान गंगोत्री उत्तरकाशी तथा श्री प्रशांत आर्य जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा किया गया | कार्यक्रम में 7 बालिकाओं को ये टीका लगवाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बी0एस0रावत ने बताया कि एचपीवी संक्रमण सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है और समय पर टीकाकरण से इस बीमारी से प्रभावी बचाव संभव है। इस अभियान के अंतर्गत जनपद में 7 स्थानों पर ये टीका लगवाया जाएगा जिसमें सभी ब्लॉक मुख्यालय के चिकित्सालय तथा जिला चिकित्सालय शामिल है। जनपद में लगभग 3000 बालिकाओं को ये टीका लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ बी0एस 0पांगती ने कहा कि सभी सेशन स्थलों पर कोल्ड चेन व्यवस्था, प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक चिकित्सीय प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।
इस अवसर पर प्रमुख अधीक्षक डॉ० पी० एस० पोखरियाल , अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर कुलवीर राणा , डॉक्टर शैलेंद्र बिजलवाण ए0डी0आई0ओ0 प्रीति गौड़ सेमवाल और श्री संजय बिजलवान, डी0 पी0 एम0 श्री हरदेव राणा उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील की कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराएं और इस जनहितकारी अभियान को सफल बनाएं।
स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य निर्धारित समयसीमा में अधिकतम पात्र बालिकाओं को टीकाकरण से आच्छादित करना है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में जनपद उत्तरकाशी एक सशक्त उदाहरण बन सके।
🛑 उत्तरकाशी, 28 फरवरी 2026
*विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक सोच एक उत्प्रेरक: जिलाधिकारी*
*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 'विज्ञान में महिलाएं: कैटलाइजिंग विकसित भारत' थीम पर कार्यशाला आयोजित, मेधावी सम्मानित*
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में यू-कॉस्ट और लक्ष्य सोसाइटी के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के मुख्य विषय ''विज्ञान में महिलाएं: कैटलाइजिंग विकसित भारत'' थीम पर आधारित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की वैज्ञानिक सोच एक उत्प्रेरक का कार्य कर रही है।आज का युग विज्ञान और नवाचार का है जहां महिलाओं की भागीदारी केवल एक विकल्प ना होकर समाज की अनिवार्य जरूरत है।
इसी क्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस थीम पर अपने प्रभावशाली विचार साझा किए। विद्यार्थियों ने अपने भाषण और प्रस्तुतियों के माध्यम से बताया कि कैसे महिलाओं की बढ़ती भागीदारी नवाचार और सामाजिक बदलाव में भूमिका अदा कर रही है। जिलाधिकारी ने युवाओं के इन प्रगतिशील विचारों की प्रशंसा करते हुए उन्हें शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाने और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीएफओ डीपी बलूनी,डिप्टी कमांडर 12वी.बी आईटीबीपी डीसी लेखराज, महाविद्यालय से प्रोफेसर डॉ.महेंद्रपाल परमार, लक्ष्य सोसाइटी से विक्रम रावत , महाविद्यालय स्टॉफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
🛑 उत्तरकाशी 28 फरवरी 2026
*जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा, औद्योगिक आस्थानों की समीक्षा की*
स्थानीय उद्योगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में जिला सभागार में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें उद्योग विभाग के राजकीय मिनी औद्योगिक आस्थानों में भूखण्ड आवंटियों/उद्यमियों द्वारा स्थापित इकाइयों की समीक्षा की गई।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र शैली डबराल द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि जनपद में विभाग के तीन मिनी औद्योगिक आस्थान क्रमशः गणेशपुर भटवाड़ी, सैणी डुण्डा तथा पुरोला में अवस्थित है। जिनमें से मिनी औद्योगिक आस्थान पुरोला अविकसित है एवं मिनी औद्योगिक आस्थान गणेशपुर भटवाड़ी व मिनी औद्योगिक आस्थान सैणी डुण्डा विकसित है जिनमें क्रमशः 21 भूखण्ड व 31 भूखण्ड है जो क्रमशः 13 व 09 उद्यमियों को आवंटित किए गए हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा उद्यमियों को विधिवत रूप से औद्योगिक इकाइयों का संचालन करने तथा राज्य में मॉडल इकाई के रूप में स्थापित करने के निर्देश के साथ इकाई संचालन से संबंधित किसी भी समस्याओं के निस्तारण में सहयोग का आश्वासन दिया गया। उन्होंने लम्बे समय से अकार्यरत इकाइयों तथा अनुपस्थित उद्यमियों के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र को निर्गत किए गए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, प्रबंधक उद्योग दीपेश चौधरी, अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित लाल, ईई यूपीसीएल मनोज गुसाईं, राज्य कर अधिकारी एस.एस.रावत, अग्निशमन अधिकारी एन.एस. रावत, अशोक सेमवाल, नत्थी सिंह, पुष्पा चौहान, मुकेश नोटियाल,दीपक पडियार व राममोहन रावत इत्यादि प्रमुख उद्यमी उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव भक्तों ने उमंग और उल्लास के साथ भस्म होली खेलकर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया।
#Uttarkashi
#KashiVishwanathTemple
#HoliCelebration
#Uttarakhand
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*पुलिस लाईन उत्तरकाशी में विधि विधान व पूजा अर्चना के साथ किया गया होलिका दहन।*
पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में कल 2 मार्च 2026 की रात्रि को आयोजित 'होलिका दहन कार्यक्रम' में *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस अधिकारी, कर्मियों एवं पुलिस परिवारजनों के साथ विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया गया।
SP उत्तरकाशी महोदया द्वारा उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मियों एवं परिवार जनों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुये बताया गया कि होलिका दहन का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस अवसर पर उनके द्वारा सभी को अपने अंदर की बुराईयों को त्यागकर अच्छाईयां ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया गया। होली की शुभकामनाएं देते बताया गया कि रंगों का यह महोत्सव सभी के जीवन में अपार खुशिया और सफलताएं लेकर आए।
होलिका दहन के अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्रीमती भावना कैंथोला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी एवं परिवार जन* मौजूद रहे।
*अवैध नशे के कारोबार पर उत्तरकाशी पुलिस का बडा प्रहार*
*होली की आड में चरस की तस्करी करने के वाले युवक को मोरी पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार, 1 किलो 348 ग्राम चरस गिरफ्तार*
*SP उत्तरकाशी द्वारा टीम को दिया गया 2500 रु0/ का पुरस्कार।*
अवैध नशे के कारोबार पर बडा प्रहार करते हुये थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा चैकिंग के दौरान होली के त्योहार की आड में चरस की तस्करी करने वाले 1 युवक को गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा होली के त्योहार के दृष्टिगत सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखा गया, त्योहार के दौरान अवैध मदक पदार्थो की तस्करी में लिप्त लोगों एवं अनैतिक गतिविधियों पर पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। नशा, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध गतिविधियों, ड्रंक एण्ड ड्राइव व यातायात नियमों का उलंघन करनें वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण एवं *थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत* के नेतृत्व में *थाना मोरी पुलिस की टीम द्वारा विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान स्थान मोरी, बागी मौताड बैंड के पास आयुष ठाकुर नाम के युवक को वाहन संख्या UK 14TA 2710(स्विफ्ट डिजायर) से अवैध चरस की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया, युवक के कब्जे से 1 किलो 348 ग्राम चरस बरामद की गयी है।*
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर युवक के विरुद्ध थाना मोरी पर *8/20/60 NDPS Act* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
*अभियुक्त द्वारा बताया गया कि होली के त्योहार के दौरान नशीले पदार्थों की खपत को देखते हुये वह चरस को देहरादून क्षेत्र में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी खंगाली जा रही है।* आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त-* आयुष ठाकुर पुत्र नारायण सिंह निवासी मेहूँवाला, विकासनगर देहरादून उम्र 22 वर्ष।
*बरामद माल-* 1 किलो 348 ग्रम चरस (कीमत करीब 2.70 लाख रु0)
*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत
2- अ0उ0नि0 भगतराम नौटियाल
3- कानि0 अरविन्द असवाल
4- कानि0 सत्यपाल
5- कानि0 गणेश राणा
6- कानि0 अनिल तोमर
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये *श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा टीम को 2500 रु0 का नकद पारितोषिक देने की घोषणा की गयी है।*
*एस0पी0 उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा बताया गया कि होली के त्योहार को लेकर जनपद में पुलिस अलर्ट है, भीड-भाड वाले क्षेत्र में पुलिस गश्त/सक्रियता के साथ सभी अंतर्राज्यीय/अंतरजनपदीय बैरियर व पुलिस नाकों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। त्योहार की आड में मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों पर पुलिस लगातार निगरानी बनाये हु
*पुलिस जवानों की तत्परता ने बचाई घायल युवक की जान।*
विगत 1 मार्च 2026 की की रात्रि में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, डबरानी के पास एक स्कूटी सवार के एक्सीडेंट सूचना मिलते ही कोतवाली हर्षिल पुलिस के जवान राहुल एवं यशवंत द्वारा तुरन्त मौके पर पहुँचकर स्कूटी चालक सुंदर(28 वर्ष) जो सिर में काफी चोट लगी होने से घायल अवस्था पड़ा था को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत, 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी भिजवाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा नेपाल मूल के घायल युवक सुंदर को हायर मेडिकल सेंटर देहरादून रेफर किया गया था।
पुलिस द्वारा आज घायल सुंदर के परिजनों से बात कर युवक कुशलता पूछी गई तो वह अभी ठीक है तथा दून अस्पताल, देहरादून में उसका इलाज चल रहा है।
उक्त दोनों जवानों द्वारा तत्परता दिखाते हुये घालय को गोल्डन आवर्स में प्राथमिक उपचार तथा हॉस्पिटल पहुँचाकर एक जीवन बचाया गया।
आम नागरिकों से अपील है कि सड़क दुर्घटनाओं के समय घायलों की मदद के लिये आगे आएं, 'Good Samaritan' योजना के अंतर्गत सरकार व शासन द्वारा घायलों की सहायता व गोल्डन आवर्स के अन्दर हॉस्पिटल पहुँचाने वाले नेक व्यक्तियों को पुरस्कृत किया जाता है, घायलों की मदद करने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की कोई पूछताछ नहीं की जाती है, ऐसे मददगार लोगों को कानूनी प्रक्रिया से दूर रखा गया है।
*उत्तरकाशी पुलिस।*
*ऑपरेशन स्माइल व धरासू पुलिस की टीम द्वारा नाबालिगा को गोपाल गंज, बिहार से बरामद कर किया गया परिजनों के सपुर्द।*
नवम्बर 2025 मे कोतवाली धरासू पर 1 नाबालिग लड़की के गुमशुदगी/अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा गुमशुदा/अपह्रता की तलाश हेतु ऑपरेशन स्माइल व धरासू पुलिस को जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये थे ।
*पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में *कोतवाली धरासू व ऑपरेशन स्माइल की टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुये सर्विलांस की मदद से अथक प्रयास कर सम्भावित स्थानों पर दबिश देते हुये नाबालिगा/अपह्रता को कल 01.03.2026 को गोपालगंज, बिहार से बरामद कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया।*
*पुलिस टीम:*
1) उ0नि0 शशि राणा
2) हे0का0 शिव चरण
3) हे0का0 प्रशांत राणा
4) हे0का0 विजय(AHTU)


































No comments:
Post a Comment