देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*डुण्डा पुलिस की टीम द्वारा 1 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन में वांछित, फरार एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के अन्तर्गत चौकी डुण्डा पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी द्वारा वाद संख्या 32/ 2025 धारा 138 NI Act मे जारी वारण्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा।*
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत श्रृद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम द्वारा यमुनोत्री यात्रामार्ग पर दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र, अंधे व तीव्र मोडो पर कन्वेक्स मिरर लगाये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा *यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर ओरछा बैंड, डंडाल गांव के समीप, बडकोट-पौंटी बैंड, बसन्ती बैंड(स्यानाचट्टी), डाबरकोट,किसाला बैंड, बर्नीगाड, चामी(सारीगाड) आदि ब्लाइंड स्पॉट को चिह्नित कर वहां पर कॉन्वेक्स मिरर स्थापित किये गये हैं।* इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस की टीम द्वारा दुर्घटना प्रभावी व संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर सडक सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे स्थानों पर ट्रैफिक साइन/चेतावनी बोर्ड स्थापित किये जा रहें हैं।
कॉन्वेक्स मिरर दुर्घटना की रोकथाम मे काफी मददगार हैं, अंधे व तीव्र मोडो पर यह वाहन चालकों को विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों से सजग करता है, कॉन्वेक्स मिरर पर प्रतिबिम्ब देखकर चालक वाहन की स्पीड कम कर सावधानी के साथ वाहन चलाते है।
*दिवंगत कर्मिक गिरवीर चंद रमोला को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।*
पुलिस दूरसंचार उत्तरकाशी में नियुक्त संदेशवाहक श्री गिरवीर चंद रमोला(42 वर्ष) का कल 9 मार्च 2026 को आकस्मिक निधन हो गया था। उनके द्वारा कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वोच्च योगदान दिया गया। दिवंगत कर्मिक गिरवीर चंद रमोला मूल रुप से ग्राम मसोन, पो0ओ0 गेंवला(बह्मखाल), तहसील डुंडा उत्तरकाशी के निवासी थे। वर्ष 2007 में वह पुलिस दूरसंचार में संदेशवाहक के पद पर नियुक्त हुये थे।
स्व0 गिरवीर चंद रमोला के असामयिक निधन पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार द्वारा आज 10 मार्च 2026 को पुलिस लाईन उत्तरकाशी में 2 मिनट का मौन धारण कर ससम्मान श्रद्धांजलि दी गयी। इस दौरान *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीमती भावना कैंथोला, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, निरीक्षक श्री दीपक नौटियाल, प्रभारी पुलिस दूरसंचार(उत्तरकाशी) श्रीमती नीलम भाकुनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं परिवारजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।*
*एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा दिवंगत कर्मी के परिवारजनों से मुलाकात कर धैर्य बंधाया गया तथा पुलिस विभाग की ओर से हरसम्भव सहायाता का भरोसा दिया गया।
स्व0 गिरवीर चंद रमोला ईमानदार, मिलनसार स्वभाव एवं ड्यूटी के प्रति समर्पित कर्मी थे, उनके असामयिक निधन से पुलिस परिवार को अपूर्णीय क्षति हुयी है, पूरा उत्तरकाशी पुलिस परिवार शोक संतप्त है, ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को इस विकट दुःख को सहने की असीम शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑 उत्तरकाशी, 10 मार्च 2026
गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा।*
*चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश।*
*उत्तरकाशी,10 मार्च (सूचना)-* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने मंगलवार को गंगोत्री धाम पहुंचकर अधिकारियों के साथ चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग,स्नान घाटों और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने गंगोत्री धाम में मंदिर समिति के पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिन्हित भूस्खलन जोन तथा यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले प्रमुख पड़ावों,पार्किंग स्थलों और संवेदनशील स्थानों की समीक्षा की। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए पेयजल,शौचालय,सफाई,स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्नान घाट के सौंदर्यीकरण करने एवं नगर पंचायत के अंतर्गत चल रहे निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गंगोत्री सीवरेज प्लांट में किचन और बाथरूम का पानी समाहित न होने देने के लिए नगर पंचायत और जल संस्थान को संयुक्त रूप से चेकिंगअभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश उरेडा को दिए। साथ ही आपदा प्रभावित परिवारों के आजीविका संवर्द्धन के लिए यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों पर क्योस्क स्थापित करने के निर्देश रीप को दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने धराली में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रभावित परिवारों द्वारा रखी गई मांगों पर उन्होंने हर संभव निस्तारण करने का भरोसा दिलाया। जिलाधिकारी ने प्रतिकर से जुड़े मामलों के निस्तारण को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी को एक सप्ताह के भीतर लंबित मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बीआरओ को धराली में सड़क मार्ग पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को धूल की समस्या से राहत मिल सके। उन्होंने चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़क मार्ग पर डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश बीआरओ को दिए।
जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए सभी विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया गया है। जहां भी व्यवस्थाओं में कमी पाई गई है, वहां संबंधित विभागों को यात्रा शुरू होने से पूर्व आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि भूस्खलन संभावित क्षेत्रों,यातायात प्रबंधन और आपदा से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस दौरान एसडीएम शालिनी नेगी,सीओ जनक पंवार,ईई मनोज गुसाईं,सचिन सिंघल,परियोजना प्रबन्धक उरेडा मयंक नोटियाल,परियोजना प्रबन्धक रीप कपिल उपाध्याय, खण्ड विकास अधिकारी डॉ.अमित मंमगाई,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
🛑🛑 उत्तरकाशी, 10 मार्च 2026
आगामी 14 मार्च 2026 (द्वितीय शनिवार) को जिला न्यायालय उत्तरकाशी के साथ ही सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सचिन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को जिला न्यायालय उत्तरकाशी तथा सिविल जज न्यायालय पुरोला एवं बड़कोट में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक संज्ञेय/शमनीय वाद,धारा 138 एन.आई.एक्ट,बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्घटना वाद, वैवाहिक वाद/परिवार न्यायालय वाद, मजदूरी विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, बिजली, पानी के बिल (अशमनीय मामलों को छोड़कर) वाद, राजस्व वाद (केवल जिला न्यायालय में लम्बित हो), अन्य दीवानी मामले, (किराया, सुखाधिकार,निषेधाज्ञा वाद,विशिष्ट अनुतोष सम्बन्धी वाद) आदि अन्य मामलों का निस्तारण आपसी सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लोगों से राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में वाद निस्तारित करने के इच्छुक व्यक्ति को आगामी 13 मार्च तक अपना प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण या संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत करना होगा।
अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों तथा अन्य सम्बंधित विभागों को उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत शिविर के सम्बंध में आम लोगों को अवगत कराने और इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग की अपेक्षा की है।
🛑🛑 उत्तरकाशी 10 मार्च 2026
मा. उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग एवं मा. सदस्या महोदया की अध्यक्षता में दिनांक 12 मार्च 2026 को प्रातः 11:00 बजे से जिला सभागार उत्तरकाशी में *महिला जन सुनवाई कार्यक्रम* का आयोजन किया जाएगा।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*उत्तरकाशी प्रभागीय वन अधिकारी/ DFO से जंगलों में लगी आग, भेड़ बकरी पालकों को लेकर एवं चारधाम यात्रा तैयारी पर खास बातचीत विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*



















No comments:
Post a Comment