भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑🛑🛑
*अपात्र राशन कार्ड सरेंडर करने की अंतिम तिथि 19 मार्च तक बढ़ी,20 मार्च से चलेगा सत्यापन अभियान।*
*उत्तरकाशी 9 मार्च सूचना-* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने सोमवार को सरेंडर किए गए राशन कार्डों की समीक्षा की। समीक्षा में पाया गया कि जिला आपूर्ति कार्यालय में राज्य खाद्य योजना (एसएफवाई) के 63, प्राथमिक परिवार (पीएचएच) के 33 तथा अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के 16 राशन कार्ड सरेंडर किए गए हैं। वहीं ब्लाक कार्यालयों में राज्य खाद्य योजना के 14, प्राथमिक परिवार के 27 तथा अंत्योदय अन्न योजना के 10 राशन कार्ड जमा किए गए हैं।
जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सरेंडर किए गए राशन कार्डों के स्थान पर पात्र परिवारों का चयन निर्धारित मानदंडों के आधार पर प्राथमिकता के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। जिस पर जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि प्राथमिक परिवार योजना के अंतर्गत उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका मुखिया दिव्यांग व्यक्ति या विधवा महिला हो तथा परिवार की कुल मासिक आय 15 हजार रुपये से कम हो। वहीं अंत्योदय अन्न योजना के तहत ऐसे परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनका मुखिया दिव्यांग व्यक्ति या विधवा महिला हो और जिनकी सभी स्रोतों से कुल मासिक आय चार हजार रुपये से कम हो। इसके अलावा उन्होंने बताया कि सत्यापन में अपात्र पाए जाने वाले कार्डधारकों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे तथा अपात्र होने की तिथि से अब तक प्राप्त राशन की बाजार मूल्य पर वसूली की जाएगी। इसके साथ ही संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी अपात्र परिवारों को अपने राशन कार्ड स्वेच्छा से सरेंडर करने की अपील करते हुए इसकी अंतिम तिथि 19 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि 20 मार्च 2026 के बाद जिले में गहन राशन कार्ड सत्यापन अभियान चलाया जाएगा।
*उत्तरकाशी,9 मार्च (सूचना) –* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं,कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की समीक्षा के लिए रोस्टर जारी किया है। रोस्टर के तहत सोमवार पहले दिन जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसान पंजीकरण की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य कृषि अधिकारी को पंजीकरण कार्य में तेजी लाने और अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने एवं पंजीकरण प्रक्रिया को तेज करते हुए अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को तकनीकी आधारित खेती से जोड़कर उत्पादन को बढ़ावा देना सुनिश्चित करें।
सिंचाई व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जिलाधिकारी ने जियो लाइन पानी टैंक (जियो लाइन टैंक) को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जियो लाइन टैंक कम लागत में आसानी से तैयार किए जा सकते हैं,इससे किसानों को खेतों की सिंचाई करने में सुविधा होगी और पानी का संचय और बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती की सम्भावना को देखते हुए रोजमेरी,लैवेंडर,नेपियर की खेती को बढ़ावा दिया जाए।
जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी जिला योजना कार्ययोजना में नवाचार से जुड़े प्रस्तावों को शामिल किया जाए,ताकि नई तकनीकों और अभिनव पहलों के माध्यम से किसानों तथा आम जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयभारत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आंनद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
🛑 उत्तरकाशी, 09 मार्च 2026
*मशरूम उत्पादन से मजबूत होगी किसानों की आर्थिकी*
*विशेष प्रोत्साहन बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार करे विभाग :जिलाधिकारी*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में उद्यानिकी की संभावनाओं को देखते हुए महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि उद्यानिकी केवल खेती तक सीमित न रहे बल्कि इसे किसानों की आजीविका संवर्धन का मुख्य जरिया बनाया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर जाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण करने और उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के निर्देश दिए। आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने मशरूम संबंधित योजनाओं पर मुख्य फोकस करने के निर्देश दिए।मशरूम उत्पादन के लिए किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने उन्नत प्रशिक्षण प्रदान करने और प्राकृतिक व जैविक खेती को प्रोत्साहित कर उत्पादन बढ़ाने हेतु प्रेरित करने और ड्राई मशरूम व उसका पाउडर बनाकर बाजार उपलब्धता पर योजना तैयार करने को कहा।जिलाधिकारी ने उद्यान विभाग को मशरूम उत्पादकों के लिए बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक ठोस योजना तैयार करने के निर्देश दिए । ग्रामीण स्तर पर आर्थिकी को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय काश्तकारों को विभागीय योजनाओं से जोड़ने को कहा और एकीकृत सप्लाई चेन विकसित करने के निर्देश देते हुए ब्लॉक स्तर से मशरूम को कलेक्ट करने से लेकर जिला मुख्यालय तक लाने और वहां से बड़े बाजारों तक पहुँचाने की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, डीएसटीओ अतुल आनंद व अन्य उपस्थित रहे।
https://x.com/narendramodi/status/2030693962491847008?s=48&t=70rLOSW-NzJAw7IsmWOIIw
🛑🛑
उत्तरकाशी।
पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे उत्तरकाशी जनपद सहित उत्तराखंड के मूल निवासियों को भारत वापस लाने के लिए शासन ने विवरण मांगा है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा द्वारा जनपद के पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारियों और जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के पत्र संख्या-364/XXXI(15)G-01(SA)/2025 के अनुपालन में ऐसे प्रवासियों का डेटा संकलित किया जा रहा है जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजराइल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत और कतर जैसे देशों में रह रहे हैं और भारत वापस आना चाहते हैं।
*सूचना का प्रारूप:*
इच्छुक व्यक्ति या उनके परिजन निम्नलिखित विवरण उपलब्ध करा सकते हैं:
प्रवासी का नाम
पिता/पति का नाम
उत्तराखंड का स्थायी पता (जनपद सहित)
संपर्क व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर
प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का विवरण
वर्तमान देश, पता और व्हाट्सऐप नंबर
पासपोर्ट नंबर
विवरण सीधे शासन की ईमेल आईडी gadukgovt@gmail.com पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
🛑🛑
उत्तरकाशी।
पश्चिम एशिया के विभिन्न देशों में रह रहे उत्तरकाशी जनपद सहित उत्तराखंड के मूल निवासियों को भारत वापस लाने के लिए शासन ने विवरण मांगा है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्रा द्वारा जनपद के पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारियों और जिला सूचना अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के पत्र संख्या-364/XXXI(15)G-01(SA)/2025 के अनुपालन में ऐसे प्रवासियों का डेटा संकलित किया जा रहा है जो वर्तमान में संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, जॉर्डन, बहरीन, ईरान, इजराइल, ओमान, लेबनान, इराक, कुवैत और कतर जैसे देशों में रह रहे हैं और भारत वापस आना चाहते हैं।
*सूचना का प्रारूप:*
इच्छुक व्यक्ति या उनके परिजन निम्नलिखित विवरण उपलब्ध करा सकते हैं:
प्रवासी का नाम
पिता/पति का नाम
उत्तराखंड का स्थायी पता (जनपद सहित)
संपर्क व्यक्ति का नाम व मोबाइल नंबर
प्रवासी के साथ रहने वाले परिजनों का विवरण
वर्तमान देश, पता और व्हाट्सऐप नंबर
पासपोर्ट नंबर
विवरण सीधे शासन की ईमेल आईडी gadukgovt@gmail.com पर भी उपलब्ध कराया जा सकता है।🛑 उत्तरकाशी, 8 मार्च 2026
*नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस; विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित*
*सरकारी योजनाओं के लाभ से स्वावलंबी बने महिलाएं , सशक्त महिला से ही समृद्ध जनपद की संकल्पना संभव: जिलाधिकारी*
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद में महिला सशक्तिकरण की थीम पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नारी शक्ति के योगदान को नमन किया गया। इस अवसर पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग तथा जिला प्रोबेशन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में भव्य महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य और अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र उपस्थित रहे । इस दौरान जनपद की उन प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अमूल्य पहचान बनाई है। सम्मानित होने वालों में जनपद की प्रथम महिला ग्राम प्रधान माहेश्वरी भट्ट (समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण), पंचामृत प्रसाद के माध्यम से स्वरोजगार की मिसाल पेश करने वाली गायत्री देवी सेमवाल (उद्यमिता व स्वरोजगार), तिलु रौतेली पुरस्कार से सम्मानित सुलोचना गौड़ (कृषि, उद्यानिकी,पशुपालन) तथा श्रीमती सुराजी देवी (जन स्वास्थ्य ,समाज सेवा) शामिल रहीं। इन विभूतियों ने मंच से अपने अनुभव साझा करते हुए उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा आज की महिलाएं अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर बाधा को पार कर रही हैं। हमारे जनपद की ये मातृशक्ति चाहे वह खेती-किसानी हो स्वरोजगार हो या सामाजिक नेतृत्व हर क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर की महिला तक पहुंचे ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज को नई दिशा दे सकें तथा हर महिला सशक्त और जनपद समृद्ध बनें।
एडीएम मुक्ता मिश्र ने भी महिलाओं के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने हेतु प्रोत्साहित किया।
समारोह के दौरान महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रेरणादायी गीत और अभिनय की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। मंच का कुशल संचालन संसद में भाषण देने वाली स्वाती नौटियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारियों सहित भारी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, जिला कार्यक्रम अधिकारी यशोदा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी शोयब हुसैन, बीईओ हर्षा रावत, अजीमजी प्रेमजी फाउंडेशन से खजान दास सहित अन्य उपस्थित रहे ।
🛑 पुरोला/उत्तरकाशी, 07 मार्च 2026
*ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह एवं जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की उपस्थिति में विकासखंड पुरोला में आयोजित हुई बीडीसी बैठक*
*फसलों की रोपाई से पूर्व सिंचाई हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें विभाग : जिलाधिकारी*
पंचायत चुनाव के बाद विकासखंड पुरोला में हुई पहली क्षेत्र पंचायत बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा,सिंचाई, लोनिवि सहित विभिन्न विभागों के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र के विकास के साथ ही जन समस्याओं के निस्तारण को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के मध्य सौहार्दपूर्ण माहौल में विभिन्न विभागीय मुद्दों पर चर्चा रचनात्मक हुई। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि बीडीसी बैठक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच समन्वय का महत्वपूर्ण मंच है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, यही हमारी प्राथमिकता है। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सदन में उठाऐ गए मामलों पर मौके पर जाकर योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
ब्लॉक प्रमुख पुरोला निशिता शाह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य,मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, एसडीएम पुरोला मुकेश चन्द रमोला सहित तमाम विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियो ने भी भाग लिया।
ब्लॉक प्रमुख निशिता शाह ने कहा कि ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बीडीसी बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में कविता शाह जिला पंचायत सदस्य द्वारा बणाई ग्राम पंचायत के सैंज गांव को जल जीवन मिशन से अभी तक नहीं जोड़े जाने की समस्या से अवगत कराया गया जिसपर जिलाधिकारी द्वारा जल निगम को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान गुंदियाट गांव कमल नयन द्वारा गांव में जलापूर्ति की समस्या के समाधान करने की मांग उठाई गई जिस पर जिलाधिकारी द्वारा पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये एवं बताया कि सारा योजना के तहत कमल नदी व अन्य जलस्त्रोतों को पुनः रिचार्ज करने के लिए अगले तीन वर्षों के लिए शासन से 12.5 करोड़ रुपए स्वीकृत हो गए हैं। जिससे क्षेत्र के 66 गांव की जल समस्या का समाधान करने में सहायता मिलेगी।
प्रधान संघ अध्यक्ष त्रिलोक बिजल्वाण द्वारा पोरा गांव में स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण नहीं होने की समस्या से बताई गई। जिलाधिकारी द्वारा पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप माटुडा को मामले को गंभीरता से लेने के लिए कहा गया तथा पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान कोरना सत्यपाल द्वारा पुरोला मोरी मोटर मार्ग पर मखना से मोरी तक खोखले हो चुके पेड़ों से जानमाल की हानि होने की संभावना को देखते हुए ऐसे पेड़ों के कटान से संबंधित समस्या उठाई गई। जिलाधिकारी ने वनक्षेत्राधिकारी को डीएफओ से वार्ता कर समाधान करने के निर्देश दिए। उपजिला चिकित्सालय में निमार्णाधीन भवनों से कक्षों व रात्रि आपातकालीन सुरक्षा दिक्कतों के मुद्दों पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने डॉ. आरसी आर्य व डॉ. मनोज असवाल को भवनों के निर्माण पूरा होने तक किराये पर भवन लेनें व उपद्रव करनें वालों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज करनें के निर्देश दिये। सिंचाई विभाग की चर्चा में क्षे.प.स कंताड़ी रूकम सिंह व प्रधान यशवंत सिंह ने रोपाई से पहले नहरों का दुरस्त करनें व लघु सिंचाई को मरम्मत मदों पर धन मुहैया करानें का मुद्दा उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करनें के निर्देश दिए। ईई सिंचाई पन्नी लाल ने कहा की पूरे क्षेत्र की नहर के मरम्मत जीर्णोद्धार का प्राक्कलन शासन को भेजा गया जिसके सापेक्ष तीन करोड़ रुपए अवमुक्त भी हो गये हैं व रोपाई से पहले नहरों के वैकल्पिक व्यवस्था करनें का प्रयास किया जा रहा है।
सदन में पूर्व विधायक मालचंद ने सभी सदस्यों को सिंचाई व अन्य योजनाओं को लेकर नाबार्ड से बजट स्वीकृत करानें का भरोसा दिया। सदन में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने फसलों की सुरक्षा को सुअरों के रास्ते में घेरवाड़ पर विशेष ध्यान देनें व भविष्य में पेयजल संकट के समाधान को कमल नदी पानी के रिसोर्स को लेकर नदी मूल स्रोतों के दोनों तरफ पेड़ लगाकर चार व पांच वर्षों में संयुक्त टीम बनाकर वृहद योजना पर जल्द काम शुरू होने की जानकारी दी।
बैठक में शिक्षा,जल संस्थान/पेयजल निगम, महिला बाल विकास,स्वास्थ्य, लोनिवि, ग्रामीण निर्माण विभाग, विद्युत, पंचायतीराज विभाग, कृषि, उद्यान, उद्योग, ग्राम्य विकास, खेल, पर्यटन, समाज कल्याण, पशुपालन, युवा कल्याण, स्वजल, खाद्य आपूर्ति, आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्यों ने सदन में व्यवस्थित रूप से रचनात्मक चर्चा होने और उन पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में पूर्व विधायक मालचंद शाह, ज्येष्ठ प्रमुख महावीर रावत,कनिष्ठ प्रमुख रिक्की शर्मा,गोपाल अवस्थी, जिला पंचायत सदस्य कविता शाह,शोभा बोरियान, समस्त ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, सीएचओ रजनीश सिंह, बीडीओ सुरेश चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
🛑उत्तरकाशी 06 मार्च, 2026
*किसानों को सहकारिता के माध्यम से योजनाओं का लाभ पहुँचाने और मिलेट मिशन व घस्यारी कल्याण योजना में लाएं और तेज़ी : डीएम*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में समिति द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत विकसित की जा रही सहकारी समितियों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान जिला सहायक निबन्धक सहकारी समितियां द्वारा सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विवरण प्रस्तुत किया गया। जनपद में वर्तमान में 36 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं, जबकि विभाग द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए 42 नई समितियों का गठन किया गया है।
सहकारिता के माध्यम से किसानों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने हेतु दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत कुल 6004 लाभार्थियों को ₹5305.89 लाख का ऋण वितरित किया गया है। इसमें 4954 लाभार्थियों को ₹4557.48 लाख का अल्पकालीन ऋण, 1025 लाभार्थियों को ₹659.57 लाख का मध्यकालीन ऋण और 25 स्वयं सहायता समूहों को ₹88.84 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त, जनपद के 19 प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों के माध्यम से अप्रैल 2025 से अब तक बड़ी मात्रा में यूरिया (189.125 मी. टन), डी.ए.पी. (124.400 मी. टन) और एन.पी.के. (123.600 मी. टन) का वितरण कर किसानों को खेती के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना और मिलेट मिशन योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई और स्थानीय मोटे अनाजों के उत्पादन और विपणन को बढ़ावा देने और इसमें सुधार लाने के लिए जरूरी कार्य करने के निर्देश दिये। एआर सहकारिता ने बताया कि मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना के अंतर्गत 16 समितियों के माध्यम से 2798 लाभार्थियों को 5067.40 क्विंटल साइलेज वितरित किया गया और मिलेट मिशन योजना के तहत इस वर्ष 12 समितियों को 'मिलेट क्रय केंद्र' के रूप में स्थापित किया गया, जिनके माध्यम से अब तक 3491.24 क्विंटल मंडुवा की खरीद की जा चुकी है।
इस दौरान सीएचओ रजनीश कुमार, एआर सहकारिता प्रियंका घनसेला, ऐडी डेयरी पीयूष कुमार, एडी मत्स्य नीतीश कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा।*
चारधाम यात्रा-2026 के दृष्टिगत श्रृद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सडक दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यातायात पुलिस की टीम द्वारा यमुनोत्री यात्रामार्ग पर दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र, अंधे व तीव्र मोडो पर कन्वेक्स मिरर लगाये गये। इस दौरान पुलिस द्वारा *यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर ओरछा बैंड, डंडाल गांव के समीप, बडकोट-पौंटी बैंड, बसन्ती बैंड(स्यानाचट्टी), डाबरकोट,किसाला बैंड, बर्नीगाड, चामी(सारीगाड) आदि ब्लाइंड स्पॉट को चिह्नित कर वहां पर कॉन्वेक्स मिरर स्थापित किये गये हैं।* इसके अतिरिक्त यातायात पुलिस की टीम द्वारा दुर्घटना प्रभावी व संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर सडक सुरक्षा की दृष्टि से ऐसे स्थानों पर ट्रैफिक साइन/चेतावनी बोर्ड स्थापित किये जा रहें हैं।
कॉन्वेक्स मिरर दुर्घटना की रोकथाम मे काफी मददगार हैं, अंधे व तीव्र मोडो पर यह वाहन चालकों को विपरीत दिशा से आने वाले वाहनों से सजग करता है, कॉन्वेक्स मिरर पर प्रतिबिम्ब देखकर चालक वाहन की स्पीड कम कर सावधानी के साथ वाहन चलाते है।
*डुण्डा पुलिस की टीम द्वारा 1 वारण्टी को किया गया गिरफ्तार*
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* के निर्देशन में वांछित, फरार एवं वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के अन्तर्गत चौकी डुण्डा पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट उत्तरकाशी द्वारा वाद संख्या 32/ 2025 धारा 138 NI Act मे जारी वारण्ट से सम्बन्धित वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*फर्ज खाकी का, इंसानियत का भी*
यातायात पुलिस उत्तरकाशी के अपर उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार को आज 8 मार्च 2026 को उत्तरकाशी, सब्जी मंडी के पास ड्यूटी के दौरान पार्किंग में ख़डी स्कूटी पर एक बैग रखा मिला, जिसमें कुछ नकदी व महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। ASI जितेन्द्र द्वारा बैग के स्वामी की जानकारी जुटाते हुये बैग को नकदी व कागजात सहित वापस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की गयी।
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा ग्रामीण महिलाओं को पढ़ाया गया महिला सुरक्षा व साइबर अपराध का पाठ।*
'पुलिस आप के द्वार' तथा अभियान 'अभया' के अंतर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा डोर टू डोर जाकर समाज को नशा, साइबर, महिला, साइबर अपराध आदि सामाजिक बुराइयों के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है।
आज 8 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान मानपुर द्वारा ग्राम मानपुर में आयोजित 'जनजागरूकता कार्यक्रम' में सहभागिता करते हुये उत्तरकाशी पुलिस की टीम ग्रामीण महिलाओं को महिला सुरक्षा, अधिकार तथा साइबर अपराध की व्यापक जानकारी देकर जागरूक किया गया।
*उपनिरीक्षक श्रीमती गीता(प्रभारी महिला काउंसलिंग सैल)* द्वारा महिलाओं को महिला अपराध, अधिकार तथा महिलाओं से जुड़े कानून की जानकारी के साथ आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं के लिये विधिक सेवा प्राधिकारों की जानकारी दी गयी। उत्तराखंड पुलिस एप्प, डायल 112 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 की उपयोगिता के बारे में बताया गया।
*मुख्य आरक्षी संजय बिष्ट* द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करते हुये। सोशल मीडिया तथा ऑनलइन लेनदेन करते समय सावधानी बरतने, अज्ञात नंबर/सोर्स से प्राप्त लुभावने ऑफर, मैसेज, ईमेल व फोन कॉल से सावधान रहने, अपना OTP, CVV, बैंक सम्बन्धी जानकारी किसी के भी साथ साझा न करने की हिदायत देते हुये साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की जानकारी/उपयोगिता के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से सम्बंधित पम्पलेट व अभियान 'अभया' के हेल्पलाइन कार्ड भी वितरित किये गये।
कार्यक्रम के दौरान *उपनिरीक्षक श्रीमती संगीता, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री साजन कोहली, प्रधान प्रतिनिधि श्रीमती अनीता भट्ट, महिला मंगल दल के सदस्य, अन्य ग्रामीण महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।*
*सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा।*
आम नागरिकों में यातयात नियमों व सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य तथा चारधाम यात्रा-2026 के मध्यनजर *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय तथा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात साइन बोर्ड व होर्डिंग लगाये गये।
*यातायात के नियम, ट्रैफिक सिग्नल व संकेत, सडक सुरक्षा की दृष्टि से अनिवार्य तथा बेहद उपयोगी हैं।*
▪️दोपहिया वाहन पर हेलमेट व चारपहिया वाहन पर हमेशा सीटबेल्ट पहनें।
▪️ट्रैफ़िक सिग्नलों और संकेतों का पालन करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में ही चलाएं, तेज़ गति दुर्घटना का मुख्य कारण है।
▪️नशे की हालत मे वाहन न चलाएं; यह कानूनन अपराध है।
▪️ड्राइविंग करते समय चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
▪️18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिग को वाहन देना अपराध है।





































No comments:
Post a Comment