*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 16, 2026

*"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 ⚠️ *मौसम– जिलाउत्तरकाशी-*

*DEOC*

वर्तमान समय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि एवं वर्षा हो रही है।

सभी नागरिकों से अनुरोध है कि—
• अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
• सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें।
• वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।

🛑🛑तहसील अन्तर्गत समस्त राजस्व उप निरीक्षक अपने -अपने क्षेत्र से वर्तमान स्थिति की सूचना तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष (DEOC) को देने के लिए कहा गया है।

अगले 03 घंटों में  (येल्लो अलर्ट दिनांक 16 Mar 2026, 9:10 PM से 17 Mar 2026, 0:10 AM) *जनपद* बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल और देहरादून (पहाड़ियाँ) में कुछ स्थानों पर  *यथा* - गंगोत्री, बड़कोट, पुरोला, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कपकोट, मुनस्यारी, डीडीहाट, चकराता तथा आस पास के क्षेत्रो में  3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है।
अगले 03 घंटों में  (येल्लो अलर्ट दिनांक 16 Mar 2026, 6:30 PM से 16 Mar 2026, 9:30 PM) *जनपद* बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी में कुछ स्थानों पर  *यथा* - पुरोला, बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, जोशीमठ, कपकोट, गंगोलीहाट, डीडीहाट चकराता, मुनस्यारी, घनसाली तथा आस पास के क्षेत्रो में  हल्की बारिश/बिजली कड़कने के साथ गरज/तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।
🛑🛑 जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के दिशा-निर्देशों के क्रम में यमुनोत्री धाम यात्रा में संचालित होने वाले अश्ववंशीय पशुओं की अनिवार्य स्वास्थ्य जाँच, खुर परीक्षण, बीमा एवं पंजीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एचएस बिष्ट द्वारा अवगत कराया गया है कि पशुपालन विभाग एवं जिला पंचायत द्वारा आगामी यमुनोत्री धाम यात्रा में अश्ववंशीय पशुओ के संचालन से पूर्व स्वास्थय जाँच, खत परीक्षण व बीमा कार्य व पंजीकरण हेतु कैम्प प्रारंभ किये गए है। दिनांक 16 से 31 मार्च तक प्रतिदिन दो कैंपों का आयोजन प्रस्तावित है जिसमे अश्वपालकों को यात्रा रूट पर मानवीय रूप से अश्व संचालन हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। दिनांक 16-3-2026 को ग्राम खरसाली में आयोजित शिविर में 50 से अधिक घोडे/खच्चरो की जाँच, बीमा व पंजीकरण कार्य किया गया है। कैम्यों के अतिरिक्त भी पशुचिकित्सालयों पर उक्त सभी सविधाएँ उपलब्ध करायी जा रही है।


उत्तरकाशी 16 मार्च 2026 
 
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह की  अध्यक्षता में विकास भवन सभागार कक्ष में उद्योग विभाग की जिला स्तरीय पुरस्कार चयन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। 

जिसमें हस्तशिल्प और हथकरघा एवं लघु उद्यम श्रेणी के पात्र व्यक्तियों का चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के विभिन्न विकासखंडों जैसे भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, पुरोला और मोरी के स्थानीय शिल्पकारों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। इस चयन प्रदर्शनी में पारंपरिक शैली के काष्ठ निर्मित घरों के मॉडल, रिंगाल की टोकरियाँ, हस्तनिर्मित ऊनी स्वेटर, शॉल, टोपियां, मफलर और बच्चों के आकर्षक वस्त्रों के साथ-साथ मैक्रेम आर्ट और जूट से बने थैलों ने अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन किया; साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रसंस्कृत मसालें, जैम और जूस जैसे उत्पादों को भी शामिल किया गया। 

चयन समिति ने वर्ष 2025-26 के लिए इन हस्तशिल्पियों के कौशल का बारीकी से निरीक्षण किया ताकि सर्वश्रेष्ठ शिल्पकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया जा सके और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के तहत जनपद की पारंपरिक कला को नई पहचान मिल सके। 

वर्ष 2025-26 के जनपद स्तरीय पुरस्कार हेतु हथकरघा श्रेणी में श्रीमती अनीता देवी ग्राम वीरपुर डुण्डा को प्रथम और श्री मोहन सिंह ग्राम बगोरी भटवाड़ी को द्वितीय तथा हस्तशिल्प श्रेणी में श्री विनोद कुमार ग्राम हालना नौगांव को प्रथम व श्रीमती अमिता रावत ग्राम खलाड़ी पुरोला को द्वितीय एवं लघु श्रेणी में श्री योगेश बधानी, मै० युवा हिमालय फ्रूट एंड पल्प, नौगांव को प्रथम व श्री रजनीश मखलोगा, मै० आनंदा बेकर्स को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

बैठक में श्रीमती शैली डबराल महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, श्री दीपेश चौधरी प्रबंधक उद्योग, श्री भारत भूषण भट्ट प्रगतिशील उद्यमी, श्रीमती भागीरथी हथकरघा विशेषज्ञ तथा श्री चंदलाल हस्तशिल्प विशेषज्ञ इत्यादि द्वारा प्रतिभाग किया गया।



*घरेलू पानी का व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश।*

*बड़े पेयजल बकायेदारों पर आरसी काटने के निर्देश, वसूली में तेजी लाने को कहा।*

*ज्ञानसू,गंगोरी,मोरी और पुरोला में ट्यूबवेल से मिलेगी राहत, डीएम ने की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा।*

*मुख्य पेयजल योजनाओं से मोटर लगाकर पानी खींचने वालों के खिलाफ चलेगा अभियान।*

*उत्तरकाशी 16,मार्च (सूचना) —* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने सोमवार को जल संस्थान व पेयजल निगम की पेयजल व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए गर्मियों में जल स्रोतों के सूखने और घरेलू जल कनेक्शनों के व्यावसायिक उपयोग से संभावित जल संकट के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू कनेक्शन से व्यवसायिक गतिविधियों में पानी का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने मुख्य पेयजल योजनाओं से सीधे मोटर स्थापित कर पानी खींच रखा है,उनके विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए चालान किए जाए।

   बैठक में बताया गया कि कई बड़े उपभोक्ताओं द्वारा पेयजल बिलों का बकाया अभी तक जमा नहीं किया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ आरसी काटने और वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जल संस्थान को बिलिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी और सरल बनाने के निर्देश दिए,ताकि उपभोक्ताओं को समय पर बिल चुकाने में आसानी हो सके। साथ ही उन्होंने ऐसे एकल ग्राम पंचायतों की पहचान कर जिला योजना के माध्यम से पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की संभावनाओं पर भी कार्य करने को कहा। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि पानी की समस्या से जूझ रहे ज्ञानसू, गंगोरी, मोरी और पुरोला क्षेत्रों में ट्यूबवेल बनने से लोगों को राहत मिली है और इन चारों स्थानों पर ट्यूबवेल चालू हो चुके हैं। इसके अलावा मनेरा और मातली में भी शीघ्र ट्यूबवेल निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। वहीं रवाड़ा में आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन के पुनर्निर्माण के लिए जल संस्थान को एक करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो चुकी है, जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

   बैठक अधिशासी अभियंता जल संस्थान एलसी रमोला,ईई पुरोला विनोद पांडेय,ईई पेयजल निगम मधुकांत कोटियाल,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


🛑 उत्तरकाशी, 16 मार्च 2026


*एग्रोस्टैक कार्य में सुस्ती बरतने वाले कार्मिको कारण बताओ नोटिस करें जारी और दें प्रतिकूल प्रविष्टि : डीएम*

*नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों के लिए जिलाधिकारी ने दिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश*

*जिलाधिकारी ने किसानों से किया सीधा संवाद : फार्मर रजिस्ट्री के लिए किया जागरूक*

एग्रोस्टैक और फॉर्मर रजिस्ट्री के निर्धारित लक्ष्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने और कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक ली।  जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी धीमी गति और लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए ऐसे कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य किसानों के हितों से जुड़ा होने के कारण इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विकासखंड प्रभारी व न्याय पंचायत प्रभारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ–साथ पोर्टल पर संशोधन के पश्चात् अब काश्तकारों को नए मोबाइल नंबर अपडेट करने और ओटीपी के माध्यम से प्रक्रिया पूरी किये जाने की जानकारी देने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 30% से कम प्रगति वाले विकासखंड प्रभारी और न्याय पंचायत प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। जिले के जिन स्थानों पर नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या है वहां किसानों को नेटवर्क वाले स्थानों पर लाने ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये तथा एक ही स्थान पर आधार अपडेट एवं फॉर्मर रजिस्ट्री संबंधित कार्य को पूरा किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों से सीधे बात की और फॉर्मर रजिस्ट्री संबंधित कार्यों में आ रही समस्याओं की जानकारी ली तथा इस कार्य में प्रशासन का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे 'एग्रीस्टैक' के तहत अपनी डिजिटल आईडी बनवाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने सचेत किया कि 31 मार्च तक रजिस्ट्री पूर्ण न होने पर संबंधित किसान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभ से वंचित हो सकते हैं। 

बैठक में एसडीएम देवानंद शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सीएचओ रजनीश कुमार  उपस्थित रहे तथा सभी अन्य एसडीएम और विकासखंड एवं न्यायपंचायत प्रभारी वीसी के माध्यम से जुड़े।



नमामि गंगे प्राकृतिक कृषि कॉरिडोर योजना के अंतर्गत उत्तरकाशी के किसान सीखेंगे पंतनगर में आधुनिक कृषि तकनीक और प्राकृतिक खेती के गुर।
#OrganicFarming
#NamamiGange
#Agriculture
#Farmers
#Uttarkashi
🛑🛑  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की पहल पर चारधाम यात्रा 2026 के शुभारंभ से पूर्व जनपद उत्तरकाशी के दोनों धामों गंगोत्री एवं यमुनोत्री में अवस्थित समस्त यात्रा पड़ाव /कस्बो एवं बाजारों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारो पर अनिस्तारित प्लास्टिक /पॉलिथीन (लिगसी वेस्ट) कूड़े का एकत्रीकरण एवं निस्तारण हेतू सघन स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया गया है।

पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूडा द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु स्वजल विभाग को नोडल बनाया गया है। समर सहयोगी संस्था एवं पर्यावरण मित्रों के सहयोग से सफाई अभियान चला कर समस्त राष्ट्रीय राजमार्गों की दोनों किनारे पुराने प्लास्टिक पॉलिथीन कूड़े का एकत्रीकरण कर निस्तारण हेतु प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण इकाइयों व नगर पालिका एवं नगर पंचायत मैं भेजा जाएगा। जहां पर कंपेक्टर मशीन के द्वारा कूड़े की सिली बनाकर रीसाइक्लिंग के लिए भेजा जाएगा। स्वछता के स्तर को बनाए रखने हेतु दोनों धामों एवं राष्ट्रीय राजमार्गों मैं अवस्थित यात्रा पड़ाव कस्बो एवं बाजारों मैं स्वच्छता से संबंधित शिकायत एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद मुख्यालय पर स्वच्छता कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिससे यात्रा काल में सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग सुचारू रूप से की जा सके।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने नागरिकों एवलो से भी अपील की है कि देवभूमि की स्वच्छता निर्मलता एवं पवित्रता को बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
*यमुनोत्री यात्रा मार्ग का डीएम ने लिया जायजा,विभागों को दिए जरूरी निर्देश।*

*उत्तरकाशी 15 मार्च (सूचना)-* आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने रविवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ से जानकीचट्टी तक निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण कार्यों के साथ ही स्यानाचट्टी में चेनेलाइजेशन कार्यों, यमुनोत्री पैदल मार्ग तथा यात्रा मार्ग पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रा शुरू होने से पूर्व सड़क चौड़ीकरण कार्यों में तेजी लाई जाए तथा मार्ग पर पड़े मलबे और बोल्डरों को तत्काल हटाया जाए, ताकि यात्रा के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारू बनी रहे। जिलाधिकारी ने स्यानाचट्टी,फूलचट्टी और कृष्णाचट्टी में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों में गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। यमुनोत्री धाम में स्नान घाटों को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के निर्देश ईई सिंचाई को दिए। उन्होंने कहा कि स्नान घाटों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाए,साथ ही रेलिंग,फिसलन रोकने के उपाय तथा साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सके। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों पर पेयजल,शौचालय,प्रकाश व्यवस्था, पर्किंग और आपदा प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

  जिलाधिकारी ने  सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए तथा नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।

 इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी में लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में अधिकारियों,मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य के कारण यात्रा मार्ग के पड़ावों पर क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश दिए,ताकि स्थानीय लोगों और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने जानकीचट्टी में घोड़े-खच्चरों के व्यवस्थित संचालन के लिए मार्ग को वन-वे करने तथा घोड़े-खच्चरों का शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश जिला पंचायत और पशुपालन विभाग को दिए। जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी से यमुनोत्री पैदल मार्ग तक बृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश जिला पंचायत और वन विभाग को दिए। उन्होंने पैदल मार्ग पर क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत, आवश्यक स्थानों पर, रेन शैल्टर स्थापित करने,जाली लगाने तथा साइनेज स्थापित करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए।

   बैठक में एसडीएम बृजेश तिवारी,सीवीओ एचएस बिष्ट,एसडीओ साधुलाल पयाल, ईई तनुज काम्बोज, ईई विनोद पांडेय,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दूल गुसाईं सहित मंदिर समिति के पुरोषतम उनियाल,सचिव,ग्राम प्रधान खरसाली विपिन उनियाल, नारायणपुरी प्रदीप रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य रणबीर राणा,अभिषेक उनियाल, जसपाल परमार आदि उपस्थित रहे।





*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *पुलिस आवासीय कॉलोनियों में उत्कृष्ट कोटि की साफ-सफाई रखने वाले पुलिस परिवारों को SP उत्तरकाशी द्वारा किया गया सम्मानित।*

 *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा  होली पर्व के अवसर पर पुलिस आवासीय भवनों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का वार्षिक प्रतिस्पर्धा आयोजित करवायी गयी थी।

भवनों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा के निरीक्षण हेतु *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार जी के नेतृत्व में  एक निर्णायक मण्डल समिति का गठन  किया गया। जिसमें प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक श्री टीकम सिंह चौहान, उपनिरीक्षक श्रीमती गीता* सदस्य नामित किया गया था।
 
 निर्णायक मण्डल समिति द्वारा पुलिस लाइन, कोतवाली उत्तरकाशी तथा लदाड़ी की आवासीय कॉलोनियों में स्थित पुलिस कर्मियों के आवासीय भवनों की साफ-सफाई एवं साज-सज्जा का वार्षिक प्रतिस्पर्धात्मक निरीक्षण किया गया। मुख्य आरक्षी, आरक्षी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवासीय भवनों में स्वच्छता, रख-रखाव एवं सजावट का अवलोकन किया गया। समिति द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार सभी आवासों का निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया।

आवासीय भावनो में उत्कृष्ट साफ-सफाई एवं साज-सज्जा हेतु निम्न पुलिस परिवार को आज 16 मार्च 2026 को *SP उत्तरकाशी महोदया* द्वारा सम्मानित किया गया।

1. प्रथम स्थान - हे0का0 जयपाल, पुलिस लाईन, उत्तरकाशी।
2. द्वितीय स्थान- हे0का0 मुकेश शाह, पुलिस लाईन उत्तरकाशी।
3. तृतीय स्थान- कानि० राजी बिष्ट, पुलिस लाईन उत्तरकाशी।

*चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगणों के आवासीय भवनों में उत्कृष्ट सफाई हेतु चयनित कार्मिक।*

1. प्रथम स्थान - श्रीमती रीता कण्डारी, पुलिस लाईन उत्तरकाशी
2. द्वितीय स्थान- श्रीमती कुंवारी देवी, कोतवाली उत्तरकाशी
3. तृतीय स्थान- श्री कमल पवार, पुलिस लाईन उत्तरकाशी
4. तृतीय स्थान- श्री रौशन गैरोला, पुलिस लाईन उत्तरकाशी

*SP उत्तरकाशी* द्वारा सभी जवानों एवं कर्मियों को शुभकामनायें देते हुये बताया गया की इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा का उद्देश्य पुलिस आवासीय परिसरों में स्वच्छता, सुव्यवस्था एवं सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित करना है ।









 *फायर कर्मियों ने स्कूली छात्र-छात्राओं/ टीचर्स को पढ़ाया अग्नि सुरक्षा का पाठ।*
फायर सर्विस बड़कोट की टीम द्वारा सेंट मैरी स्कूल, पौंटी बड़कोट में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली छात्र छात्राओं व अध्यापक गणों को अग्नि दुर्घटना से बचाव तथा विद्यालय में उपलब्ध प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन का  व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में आग से बचाव के तरीके तथा आपातकालीन नंबर 112 की महत्वा को बताया गया ।

आम नागरिकों को  अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक/प्रशिक्षित करने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में फायर की टीम द्वारा व्यापक स्तर पर 'अग्नि सुरक्षा एवं बचाव' प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।





 *SP उत्तरकाशी द्वारा गंगोत्री यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा/सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों का लिया गया जायजा।*

चारधाम यात्रा-2026 प्रारम्भ होने में महज एक माह का समय शेष रह गया है,  यात्रा के सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।

आज दिनांक 15 मार्च 2026 को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा गंगोत्री धाम यात्रा रुट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों, पुलिस चौकियों, दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लेकर यात्रा तथा सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गयी।

यात्रा मार्ग एवं धाम में स्थित पुलिस चौकियों, बैरियर्स, ड्यूटी प्वाइंट्स, पार्किग्स तथा हीना यात्री पंजीकरण केन्द्र का भौतिक निरीक्षण करते हुए वहां तैनात होने वाले पुलिस जवानों के ठहरने, रहने-खाने की समुचित व्यवस्था तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

स्नान घाटों, दुर्घटना प्रभावित व संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने, आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी की तैनाती के निर्देश के साथ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने एवं यात्रा से संबंधित अन्य तैयारियों को समय पर पूर्ण करने हेतु संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने पर बल दिया गया।

श्री गंगोत्री धाम पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा गंगोत्री पुलिस चौकी का निरीक्षण किया गया तथा यात्रा के दौरान विषम परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर आवास एवं भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यात्रा के दौरान आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु मंदिर परिसर, यात्रा मार्ग एवं प्रमुख पड़ावों पर समय से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। *गंगोत्री धाम पर SP उत्तरकाशी महोदया द्वारा आर्मी के अधिकारियों एवं जापान के टूरिस्ट से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया गया।*  निरीक्षण के उपरांत उनके द्वारा माँ गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखवा में गंगा जी दर्शन एवं पूजा-अर्चना की गयी।

*एसपी उत्तरकाशी* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सरल व सुगम बनाना उत्तरकाशी पुलिस की प्राथमिकता है। तीर्थयात्रियों की सरलता एवं सुरक्षित यात्रा हेतु यात्रा रुटों के मुख्य-मुख्य पडाव/स्थलों पर निर्देशिकायें/मार्गदर्शिकाओं के साथ तीव्र/अंधे मोड, दुर्घटना प्रभावी व संवेदनशील क्षेत्र मे यातायात के साइन बोर्ड, चिह्न, अवतल मिरर अवस्थापित किये जा रहे हैं। आपराधिक गतिविधियों की निगरानी हेतु धाम व मुख्य-मुख्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जा रहे हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सहायता व सुलभता हेतु डेडिकेटेड हेल्पलाइन भी जारी की जायेगी।

निरीक्षण के दौरान *प्रभारी यातायात श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल, अ0उ0नि0 श्री सुनील तोमर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।*








*अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सर्विस उत्तरकाशी द्वारा किया गया गैस गोदाम व पेट्रोल पम्पों निरीक्षण।*

अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के  निर्देशन में *फायर सर्विस टीम* द्वारा *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्री नरेंद्र सिंह रावत* के नेतृत्व में उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय मे स्थित *गैस गोदाम एवं पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण किया गया।*

निरीक्षण के दौरान वहां फायर की टीम द्वारा पैट्रोल पम्प/एजेन्सी पर उपस्थित स्टाफ को अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्यूशर) के सही उपयोग, संचालन एवं आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। 

फायर की टीम द्वारा पेट्रोल पम्प/एजेन्सी पर लगे अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्यूशर) आदि को चैक किया गया जिन उपकरणों में तकनीकी कमी पायी गयी उन्हें तत्काल रिप्लेस करने के साथ गोदाम एवं पेट्रोल पम्प के प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था में पाई गई कमियों को शीघ्र दूर कर आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक हिदायतें दी गयी






*16 वर्ष से फरार मफरुर को बडकोट पुलिस की टीम द्वारा मध्यप्रदेश से किया गया गिरफ्तार*

*पुलिस टीम को एसपी उत्तरकाशी द्वारा 5000 रु0 के पुरस्कार से किया गया सम्मानित।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में वांछित, फरार, वारण्टी, ईनामी, मफरुर की गिरफ्तारी हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाये जा रहे धरपक्कड अभियान के अन्तर्गत कोतवाली बडकोट पुलिस की टीम को नाबालिगा का अपह्रण तथा दुष्कर्म के मामले में 16 वर्ष  से फरार चल रहे मफरुर को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।

मई 2010 में थाना बडकोट पर धारा 363, 366 भादवि के अन्तर्गत नाबालिगा के अपह्रण का ममला पंजीकृत किया गया था। घटना के कुछ दिन पश्चात पुलिस द्वारा नाबालिगा/अपह्रता को बरामद कर पीडिता के बयान/साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में दुष्कर्म की धारा 376 भादवि की बढोतरी की गयी थी। 

उक्त प्रकरण मे अभियुक्त प्रताप विश्वास वर्ष 2010 से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश तथा प्रयास किये जा रहे थे, किन्तु अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिये बार-बार अपने लोकेशन/पते बदल रहा था। अभियुक्त के गिरफ्तार न होने पर सितम्बर 2010 में पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध माननीय न्यायालय मे मफरुरी में चार्जशीट दाखिल की गयी थी। माननीय न्यायालय द्वारा मार्च 2011 में अभियुक्त प्रताप को मफरुर घोषित किया गया था।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा शातिर किस्म के  मफरुर प्रताप की गिरफ्तारी हेतु *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक बडकोट श्री सुभाष चन्द्र* की देखरेख व *उ0नि0 भूपेन्द्र रावत* के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गयी।  *टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी तथा सर्विलांस की मदद लेकर अथक प्रयास करते हुये बीते 12.03.2026 को अभियुक्त प्रताप को ग्राम चित्रांव, जयसिंह नगर जिला शहडोल, मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जेएम(1) जय सिंह नगर, शहडोल, मध्य प्रदेश के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर लिया गया तथा आज 14.03.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के उपरान्त जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त प्रताप वर्तमान में ग्राम चित्रांव, जयसिंह नगर जिला शहडोल, मध्य प्रदेश में प्राइवेट क्लिनिक चला रहा था।*


*गिरफ्तार अभियुक्त-* प्रताप विश्वास पुत्र विकास विश्वास निवासी ग्रम उत्तर इनायत पुर थाना चकदाह जिला नदिया पश्चिम बंगाल, हॉल ग्राम चित्रांव थाना जयसिंह नगर जिला शहडोल, मध्य प्रदेश, उम्र 39 वर्ष।


*पुलिस टीमः*
1. उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह रावत
2. हे0कानि0 अनिल रावत
3. कानि0 प्रवीन नेगी

*16 वर्ष से फरार मफरुर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया द्वारा उत्साह वर्धन हेतु टीम को 5000 रु0/ के पारितोषिक से सम्मानित किया गया।*



 🟢 आज *दिनांक 16-03-2026 को जनपद उत्तरकाशी में आगामी चारधाम यात्रा–2026* की तैयारियों के दृष्टिगत कल आयोजित होने वाले Char Dham Yatra Mock Exercise (ME) के सफल संचालन हेतु Table Top Exercise आयोजित की गई।

🟢 इस बैठक में जनपद स्तर के सभी संबंधित विभागों, हितधारकों एवं समन्वयक एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भौतिक रूप से तथा ऑनलाइन माध्यम से सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान Mock Exercise से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा तहसील स्तर पर गठित Incident Response System (IRS) के अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा निर्धारित परिदृश्य (Scenario) के आधार पर की जाने वाली कार्यवाहियों का क्रमबद्ध एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया।

🟢 बैठक में संचार व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता, आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों के प्रभावी समन्वय, चिकित्सा सहायता, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सभी संबंधित विभागों को उनके दायित्वों एवं भूमिकाओं के संबंध में पुनः अवगत कराया गया ताकि Mock Exercise के दौरान समन्वित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

🟢 सभी तहसीलों द्वारा Char Dham Yatra Mock Exercise के सफल आयोजन हेतु अपनी पूर्ण तैयारियों की जानकारी दी गई तथा निर्धारित स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किए जाने की पुष्टि की गई। Mock Exercise की सतत निगरानी, समन्वय एवं त्वरित फॉलो-अप के लिए एक Live Monitoring Team भी तैनात की जाएगी, जो विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचनाओं का संकलन कर नियंत्रण कक्ष के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करेगी।

 *जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उत्तरकाशी* 
सादर 🙏
तहसील पुरोला अन्तर्गत ग्राम भंकोली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई हैं जिससे कास्तकारों की फसल नुकसान हुई हैं।

तहसील बड़कोट अन्तर्गत ग्राम धारीवाली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई हैं जिससे कास्तकारों की फसल नुकशान होने की सूचना हैं।
Deoc Uki...

 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here