देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनभोगियों कि पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा ली गई मीटिंग।**पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये पेंशनभोगी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की मीटिंग ली गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पेंशनभोगियों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। मीटिंग के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पेंशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। व पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित कुछ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के पेंशन कार्ड अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों के पेंशन कार्ड शीघ्रता से तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति अमूल्य योगदान रहा है तथा विभाग उनके हर सम्भव सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। तथा उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार व्यक्त किया गया।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
विभिन्न घटनाओं को लेकर जनपद में मॉक अभ्यास शुरू हो गया है।
कॉलर द्वारा अवगत कराया गया है कि मनेरी भॉली परियोजना मनेरी में दरार पड़ने के कारण पानी का रिसाव हो रहा है। इस सम्बन्ध में डेल्टा/पुलिस/उप जिलाधिकारी महोदया/अधिशासी अभियंता, मनेरी, डैम, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खण्ड, तहसीलदार भटवाड़ी को नदी के किनारे बसे लोगो को अलर्ट एवं सुरक्षित स्थान पर जाने हेतु अवगत करा दिया गया है।
पाली गाड़ घटना में बस में कुल 26 लोग सवार थे जिनमें 6 लोग गंभीर रुप से घायल थे और 20 लोगो को हल्की चोटे थी।गंभीर रूप से घायल लोगो को प्राथमिक हॉस्पिटल बड़कोट भेजा गया । राहत और बचाव कार्य जारी है।
🛑🛑 मॉक अभ्यास
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा ले रहे हैं। सीडीओ सहित समस्त आईआरएस से जुड़े अधिकारी लगातार रेस्क्यू कार्यों पर निगरानी बनाए हुए हैं।
🛑
*चारधाम यात्रा आपदा प्रबंधन मॉक अभ्यास*
उत्तरकाशी 17 मार्च 2026
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आज जिले के विभिन्न स्थानों पर आपदा की विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिये संचालित मॉक अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गए हैं
*अतः अब इस ग्रुप में पूर्ववत प्रेस के उपयोगार्थ वास्तविक संचार और रिलीज जारी किए जाएंगे।*
*सहयोग हेतु आप सबका धन्यवाद।*
उत्तरकाशी 17 मार्च 2026
पश्चिम एशिया एंव खाड़ी देशों में व्याप्त तनाव के दृष्टिगत वैश्विक परिदृश्य की वर्तमान परिस्थितियों के मध्यनजर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने जनपद के विभिन्न विकास खंडो में एल०पी०जी० गैस एंव पेट्रोल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने को लेकर उन्होंने समस्त विकास खंडो से पूर्ति निरीक्षक की वर्चुअली समीक्षा बैठक ली l
उन्होंने पूर्ति निरीक्षकों को नियंत्रणधीन क्षेत्रों में एलपीजी गैस ऐजेंसियों तथा पेट्रोल पम्पों की भण्डारण स्थिति सम्बंधित व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण कर जिला पूर्ति अधिकारी को नियमित आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये l
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि पेरामिलेट्री, सेना पुलिस, छात्रावास व आदि आवश्यक स्थानों में गैस आपूर्ति निर्बाध रूप से संचालित की जाए l
वर्चुअली जुड़े रहे पूर्ति निरीक्षकों द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया कि क्षेत्र में गैस एवं पेट्रोल आपूर्ति सबंधी किसी तरह की समस्या उत्पन्न नहीं है l पर्याप्त मात्रा में उपभोक्ताओं को गैस व पेट्रोल आपूर्ति सुचारु रूप प्रदान की जा रही है l
जनपद स्तर पर घरेलू गैस आपूर्ति का ईंधन संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के दूरभाष नंबर निम्नवत है l
01374-222722, 222126 (1077 टोल फ्री नंबर मो0-7500337269





















No comments:
Post a Comment