"देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं ज्ञानवर्धक विश्लेषण देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तरकाशी 18 मार्च 2026
*टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है - राज्य कृषि मिलेट योजना*
मुख्य विकास अधिकारी जय श्री भारत सिंह ने मिलेट मिशन योजना से सम्बंधित कार्यो की समीक्षा करते हुये, कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत मोटे अनाजों के उत्पादन एवं उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा आम जनता के पोषण स्तर में सुधार करना है।
उन्होंने बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि योजना के तहत किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि तकनीक एवं विपणन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये । साथ ही, जनसामान्य को मिलेट्स के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएं l
राज्य सरकार का यह प्रयास जनपद में टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अतः जनपद में मिलेट्स उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये बंजर भूमियों को भी उपयोगी बनाया जाए l
बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा, सहायक निबंधक सहकारिता कु० प्रिंयका घनसेला आदि उपस्थित थे l
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*उत्तरकाशी 18 मार्च 2026
जनपद में मनरेगा कार्यों को गतिशीलता प्रदान करने व अपूर्ण कार्यों में प्रगति लाये जाने को लेकर मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने समस्त खंड विकास अधिकारियों की वर्चुअली बैठक ली l
उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता न बरती जाए, समस्त खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित कर लेंl विकास कार्यों में न्यून समस्याओं का समाधान कम समय में कर लिया जाए l ई- केवाईसी, जॉब कार्ड आदि मनरेगा सम्बंधित कार्यो का गहनता से परीक्षण कर, शत- प्रतिशत रूप से अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए l
उन्होंने मोरी, नौगांव, पुरोला व चिन्यालीसौड़ सहित डुण्डा में मनरेगा कार्यों की स्थितियों की बिन्दुवार समीक्षा की l समीक्षा के दौरान उन्होंने विशेष रूप से मोरी व नौगांव खंड विकास अधिकारी को नियमित रूप से मनरेगा कार्यों में प्रगति लाने के आवश्यक निर्देश दिये l
वर्चुअली बैठक में परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अजय सि, बीडीओ भटवाडी़ अमित मंमगाई, डुण्डा दिनेश चंद्र जोशी, पुरोला सुरेश चौहान आदि जुड़े रहे l
उत्तरकाशी में वरुणावत पर्वत की ऐतिहासिक पंचकोसी वारुणी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई।
#bhaktiउत्तरकाशी जनपद के विकासखंड डुंडा का वीरपुर गांव पारंपरिक ऊनी वस्त्र उद्योग की पहचान बन गया है।
#Handicrafts
#WoolIndustry
#VocalForLocal
#Uttarkashi
#Uttarakhand
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*SO पुरोला द्वारा ग्राम प्रधान, प्रहरियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ की गयी मीटिंग।*
*अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था पर की चर्चा।*
अपराधों नियंत्रण, कानून, शांति एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *श्रीमती पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय* महोदया, उत्तरकाशी के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुरोला, श्री दीपक सिंह कठैत द्वारा आज दिनांक 18.03.2026 को थाना पुरोला पर ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियो नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान *थानाध्यक्ष श्री दीपक कठैत* जी द्वारा सभी से क्षेत्र की अपराध, कानून एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा कर फीडबैक के साथ कानून, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा सभी को साईबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, महिला/ बाल अपराधों व बाल विवाह के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक करने के साथ डायल 112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की उपयोगिता बतायी गयी। साईबर जागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किए गए।
ग्राम प्रहरियों को को अपने-अपने ग्राम क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दूरभाष अथवा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध करवाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी समन्वय, सहयोग evशांति व्यवस्था कायम रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
*एसपी उत्तरकाशी द्वारा परिवाज़नों व गुरुकुलम के बाल सेवकों के संग दोहराया गया परंपरा, संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प।*
परम्पराओं, संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समिति द्वारा उत्तरकाशी में फूलदेई एक अनोखी पहल संचालित की जा रही है। भगवान काशी विश्वनाथ जी के सान्धिय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूली-बिसरी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर को पुनः समाज में स्थापित करने के साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
फूलदेई संग्राद का यह पारंपरिक कार्यक्रम चैत्र माह की संक्रांति से आरंभ होकर आठ दिनों तक चलता है। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बाल सेवक प्रतिदिन मंदिर परिसर एवं आवासों की देहरियों में पुष्प अर्पित कर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखते हैं। इस पहल के माध्यम से हिमालयी पुष्पों एवं पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन दिया जाता है, जिसमें विशेष रूप से फ्योंली और बुरांस के फूलों को प्राथमिकता दी जाती है।
आज 18 मार्च 2026 को *गुरुकुलम के बाल सेवकों द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक महोदया के आवास पर पहुँचकर परंपरानुसार फ्योंली एवं अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित कर फूलदेई पर्व की मंगलकामनाएँ दी गयी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अपने परिवारज़नो के साथ सभी का स्वागत किया गया, इसके पश्चात उनके द्वारा परिवार जनों एवं बाल सेवको संग काली माता मंदिर में श्रद्धापुष्प व पुजा-अर्चना कर युवा पीढी के कल्याण की कामना की गयी।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा गुरुकुलम के नन्हे बच्चों को स्नेह, आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ देते हुये बताया गया कि फूलदई का पावन त्योहार हमारी संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है। शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमारे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है तथा हमें संस्कारवान बनाता है।
*एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये चलायी जा रही इस विशेष मुहिम हेतु श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर समिति व गुरुकुलम के बाल सेवको को बधाई दी गयी।*
भव्य कार्यक्रम के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक महोदया के पिता श्री देवी दत्त उपाध्याय, माताजी श्रीमती गोविंदी उपाध्याय, श्री घनानन्द सुन्द्रियाल, श्रीमती सुशीला सुन्द्रियाल, गुरुकुल परिवार से अनन्या बिष्ट, वैष्णवी रावत, आस्था रावत, दिव्यांशी कुड़ियाल, सत्यम राणा, आरुष डंगवाल, कृष्णा रावत, मनदीप रावत, पारस कोटनाला, सुरेंद्र गंगाड़ी, उत्तरकाशी पुलिस से संजय सिंह, मुकेश शाह, विनोद गुसाईं, कमल सिंह, रमेश, जयदीप चौहान आदि* उपस्थित रहे।

























No comments:
Post a Comment