भारत की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* *सीडीओ इलेवन ने 8 रन से जीता मैत्री क्रिकेट मैच।*
*उत्तरकाशी 19 मार्च सूचना* - गुरुवार को मनेरा मैदान में अधिकारियों के बीच आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच में सीडीओ इलेवन और पीडी इलेवन के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। सीडीओ इलेवन के कप्तान जय भारत सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 15 ओवर में सीडीओ इलेवन ने 122 रन बनाकर चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। टीम की ओर से सर्वाधिक रन 41 रन प्रवेंद्र ने बनाए, जबकि पीडी इलेवन की ओर से जगु, कपिल ने एक -एक महत्वपूर्ण विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडी इलेवन की टीम निर्धारित 15 ओवर में 114 रन ही बना सकी और मैच सीडीओ इलेवन के नाम रहा। सीडीओ इलेवन की ओर से प्रवेंद्र ने 41 रनों की पारी खेली और सतीश ने तीन विकेट अपनी टीम के लिए लिए। वहीं पीडी इलेवन की ओर से पंकज नेगी ने 52 रन की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीता नहीं सके। इस तरह यह मैच सीडीओ इलेवन ने 8 रन से जीता।
मैच के समापन पर सीडीओ जय भारत सिंह ने बेहतर कैच के लिए जग्गू को पारितोष देकर सम्मानित किया।वहीं अच्छी अंपायर के लिए विजय बड़ोनी को भी पारितोष देकर सम्मानित किया गया। सीडीओ ने कहा ऐसे मैत्री मैच न केवल तनाव कम करने में सहायक होते हैं, बल्कि अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। साथ ही खेल हमें शारीरिक रूप से सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने का एक अच्छा माध्यम भी है।
इस दौरान पीडी अजय सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,सीएचओ डॉ रजनीश सिंह,डीडीओ रमेशचंद्र आर्य,परियोजना प्रबंधक रीप कपील उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने आज चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की।
#gangotridham
#uttarkashi
#AkshayTritiya
#uttarakhand
अगले 03 घंटों में ( येल्लो अलर्ट दिनांक 19 Mar 2026, 9:22 PM से 20 Mar 2026, 0:22 AM ) *जनपद* -अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी के कुछ अलग-अलग स्थानों पर *यथा* -रूड़की, मसूरी, चकराता, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, कपकोट, रानीखेत, हल्द्वानी, लोहाघाट, कोसानी, टनकपुर, रुद्रपुर तथा आस पास के क्षेत्रो में मध्यम बारिश/तूफान आने की संभावना है।
https://youtube.com/live/z6b-17MsaPg?feature=share
जनपद उत्तरकाशी में आज दिनांक 20 मार्च 2026 को जिलाधिकारी उतरकाशी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में गढ़वाल मंडल विकास निगम परिसर में होटल एवं होमस्टे के विभिन्न विभागों मे लंबित प्रकरणों व पंजीकरण से संबंधित मामलों के निस्तारण हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष शिविर में पर्यटन विभाग से जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री कमल किशोर जोशी, सीमा शर्मा, सहायक पर्यटन अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अश्वानी सिंह , अग्निशमन विभाग से इंस्पेक्टर संजीव कुमार , विद्युत विभाग से अधिशासी अभियंता श्री मनोज गुसाईं जी, LIU से इंस्पेक्टर श्री राजेश बिष्ट जी, जल संस्थान से श्री रमोला जी सहित होटल एसोशिएशन अद्ययक्ष शैलेंद्र मतुरा जी, एवम् अन्य पधाधिकारियो द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।
शिविर के दौरान होटल एवं होमस्टे संचालकों द्वारा विद्युत/जल कनेक्शन, फायर NOC, खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र, पर्यटन विभाग पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा इन मामलों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
पर्यटन विभाग उत्तरकाशी द्वारा इस वर्ष 112 होम स्टै एवम् 44 होटल पंजीकृत किए गए है एवम् वर्तमान तक कुल 457 होम स्टै एवम् 446 होटल पंजीकृत किये जा चुके है
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य उत्तरकाशी के होटल रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता और उसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों के विषय में जानकारी उपलब्ध कराना था. उन्होंने कहा कि होटल का पंजीकरण किए बिना संचालित करने पर ₹10000 के चालान और उसके बाद ₹1000 प्रतिदिन की दर से चालान का प्रावधान शासनादेश में किया गया है. विभाग का उद्देश्य अधिकतम होटल को पंजीकृत करना है जिससे कि गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम की केयरिंग कैपेसिटी का सही आकलन करने में शासन प्रशासन को सुविधा हो और अधिक से अधिक पर्यटक जनपद में भ्रमण के लिए आ सकें. उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशों के क्रम में 24 तारीख को बड़कोट में registration awareness कैंप का आयोजन किया जाएगा. शिविरों के अतिरिक्त कार्यालय के माध्यम से भी स्टेकहोल्डर को हर प्रकार संभव सहायता प्रदान कराई जाएगी.
फायर विभाग, फूड सेफ्टी विभाग, local intelligence unit और यूपीसीएल के अधिकारियों द्वारा विभागीय नियमों की विस्तृत जानकारी सभी होटल संचालकों को दी गई.
आज दिनांक 20/03/2026 को जिला गंगा समिति उत्तरकाशी के तत्वाधान में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा एवं जल महोत्सव पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगा स्वच्छता एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
🛑🛑 चिन्यालीसौड़ 20 मार्च 2026
*विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागथली मणि में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर*
*बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम : जिलाधिकारी*
शुक्रवार को विकासखंड चिन्यालीसौड़ के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागथली मणि में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था। इस शिविर में कुल 25 विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अपने-अपने स्टॉल लगाए और क्षेत्रवासियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह द्वारा जनसमस्या को सुना गया। शिविर में क्षेत्रवासियों द्वारा कुल 44 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल, सामाजिक सुरक्षा आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं शामिल रहीं। प्रशासन की तत्परता के चलते इनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए उनके शीघ्र एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
शिविर में उद्यान विभाग द्वारा 15 किसानों को बीज वितरित किया, कृषि विभाग द्वारा 06 फॉर्मर रजिस्ट्री करने के साथ 25 छोटे कृषि यंत्र भी वितरित किए। पशुपालन विभाग द्वारा 40 लाभार्थियों को पशु चिकित्सा दवा का वितरण किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 104 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया साथ ही 03 दिव्यांग प्रमाण बनाए। आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 60 लोगो का ब्लड प्रेशर, शुगर परीक्षण कर आवश्यक दवाई वितरित की। पंचायतीराज विभाग द्वारा 07 यूसीसी, 45 परिवार रजिस्टर, 05 राशन कार्ड निस्तारण, 05 जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सेवाएं प्रदान की। राजस्व विभाग द्वारा 04 प्रमाण पत्र, सहकारिता विभाग द्वारा 40 काश्तकारों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित किया।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता और उन्हें एक ही स्थान पर त्वरित सुविधा उपलब्ध होती है।
शिविर में दर्जाधारी राज्यमंत्री राम सुंदर नौटियाल, पूनम रमोला, शीशपाल चंद रमोला, जिला पंचायत सदस्य सरोजनी कंडियाल, ग्राम प्रधान भाना देवी, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, पीडी अजय सिंह,सीएचओ रजनीश सिंह, सीएओ एसएस वर्मा, खंड विकास अधिकारी कैलाश रमोला सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनभोगियों कि पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा ली गई मीटिंग।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुये पेंशनभोगी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों की मीटिंग ली गयी।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी पेंशनभोगियों का कुशलक्षेम जाना गया तथा उनके स्वास्थ्य एवं पारिवारिक स्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। मीटिंग के दौरान सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पेंशन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। व पेंशनभोगियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर उपस्थित कुछ सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के पेंशन कार्ड अभी तक तैयार नहीं हो पाए हैं। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा संबंधित शाखा को निर्देशित किया गया कि ऐसे सभी पेंशनभोगियों के पेंशन कार्ड शीघ्रता से तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए जाएं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बताया गया कि सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का विभाग के प्रति अमूल्य योगदान रहा है तथा विभाग उनके हर सम्भव सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। तथा उपस्थित सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया का आभार व्यक्त किया गया।
*SO पुरोला द्वारा ग्राम प्रधान, प्रहरियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ की गयी मीटिंग।*
*अपराध नियंत्रण, कानून एवं शांति व्यवस्था पर की चर्चा।*
अपराधों नियंत्रण, कानून, शांति एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से *श्रीमती पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय* महोदया, उत्तरकाशी के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुरोला, श्री दीपक सिंह कठैत द्वारा आज दिनांक 18.03.2026 को थाना पुरोला पर ग्राम प्रधान, ग्राम प्रहरियों एवं सम्भ्रांत व्यक्तियो नागरिकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान *थानाध्यक्ष श्री दीपक कठैत* जी द्वारा सभी से क्षेत्र की अपराध, कानून एवं यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा कर फीडबैक के साथ कानून, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गयी। उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उनके द्वारा सभी को साईबर अपराध, नशे के दुष्प्रभावों, महिला/ बाल अपराधों व बाल विवाह के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक करने के साथ डायल 112 व साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 की उपयोगिता बतायी गयी। साईबर जागरूकता सम्बन्धी पम्पलेट भी वितरित किए गए।
ग्राम प्रहरियों को को अपने-अपने ग्राम क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दूरभाष अथवा व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उपलब्ध करवाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी समन्वय, सहयोग evशांति व्यवस्था कायम रखने में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया।
*एसपी उत्तरकाशी द्वारा परिवाज़नों व गुरुकुलम के बाल सेवकों के संग दोहराया गया परंपरा, संस्कृति एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प।*
परम्पराओं, संस्कृति तथा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के संकल्प के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर समिति द्वारा उत्तरकाशी में फूलदेई एक अनोखी पहल संचालित की जा रही है। भगवान काशी विश्वनाथ जी के सान्धिय में आयोजित इस पहल का उद्देश्य भूली-बिसरी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक धरोहर को पुनः समाज में स्थापित करने के साथ पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन करना है।
फूलदेई संग्राद का यह पारंपरिक कार्यक्रम चैत्र माह की संक्रांति से आरंभ होकर आठ दिनों तक चलता है। इस दौरान श्री काशी विश्वनाथ गुरुकुलम के बाल सेवक प्रतिदिन मंदिर परिसर एवं आवासों की देहरियों में पुष्प अर्पित कर इस लोकपर्व को जीवंत बनाए रखते हैं। इस पहल के माध्यम से हिमालयी पुष्पों एवं पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहन दिया जाता है, जिसमें विशेष रूप से फ्योंली और बुरांस के फूलों को प्राथमिकता दी जाती है।
आज 18 मार्च 2026 को *गुरुकुलम के बाल सेवकों द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक महोदया के आवास पर पहुँचकर परंपरानुसार फ्योंली एवं अन्य स्थानीय पुष्पों को देहरियों में अर्पित कर फूलदेई पर्व की मंगलकामनाएँ दी गयी। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय द्वारा अपने परिवारज़नो के साथ सभी का स्वागत किया गया, इसके पश्चात उनके द्वारा परिवार जनों एवं बाल सेवको संग काली माता मंदिर में श्रद्धापुष्प व पुजा-अर्चना कर युवा पीढी के कल्याण की कामना की गयी।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा गुरुकुलम के नन्हे बच्चों को स्नेह, आशीर्वचन एवं शुभकामनाएँ देते हुये बताया गया कि फूलदई का पावन त्योहार हमारी संस्कृति, परम्परा एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का प्रतीक है। शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन ही सशक्त भविष्य की कुंजी है। अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ाव हमारे जीवन मूल्यों को सुदृढ़ करता है तथा हमें संस्कारवान बनाता है।
*एसपी उत्तरकाशी महोदया द्वारा पर्यावरण व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये चलायी जा रही इस विशेष मुहिम हेतु श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर समिति व गुरुकुलम के बाल सेवको को बधाई दी गयी।*
भव्य कार्यक्रम के अवसर पर *पुलिस अधीक्षक महोदया के पिता श्री देवी दत्त उपाध्याय, माताजी श्रीमती गोविंदी उपाध्याय, श्री घनानन्द सुन्द्रियाल, श्रीमती सुशीला सुन्द्रियाल, गुरुकुल परिवार से अनन्या बिष्ट, वैष्णवी रावत, आस्था रावत, दिव्यांशी कुड़ियाल, सत्यम राणा, आरुष डंगवाल, कृष्णा रावत, मनदीप रावत, पारस कोटनाला, सुरेंद्र गंगाड़ी, उत्तरकाशी पुलिस से संजय सिंह, मुकेश शाह, विनोद गुसाईं, कमल सिंह, रमेश, जयदीप चौहान आदि* उपस्थित रहे।
*
मुख्य अग्निशमन अधिकारी द्वारा किया गया फायर स्टेशन उत्तरकाशी का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण*
आज दिनांक 20.03.2026 को *मुख्य अग्निशमन अधिकारी उत्तरकाशी/टिहरी गढ़वाल, श्री संजीव कुमार* द्वारा फायर स्टेशन उत्तरकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अग्निशमन वाहन एवं आपदा उपकरणों की कार्यशीलता, स्टेशन परिसर, वाचरूम, FS कार्यालय, स्टोर, बैरक व अभिलेखों को चैक किया गया।
फायर कर्मियों को फायर/रेस्क्यू उपकरणों के नियमित अभ्यास, सभी संसाधनों को हमेशा तैयारी अवस्था में रखने तथा आपातकालीन घटनाओं के दौरान अनिवार्य रूप से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) के उपयोग के निर्देश दिए गए।
आगामी फायर सीजन एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
फायर कर्मियों का सम्मेलन लेकर समस्याओ को सुना गया।
वर्तमान समय में जनपद मुख्यालय सहित तहसील मोरी, पुरोला, धौन्तरी,चिन्यालीसौड़, बड़कोट, भटवाड़ी, हर्षिल, खरसाली,श्री यमुनोत्री धाम मे हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है तथा श्री गंगोत्री धाम मे हल्की बर्फबारी हो रही है।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
🙏🏻भगवद् स्मरण के साथ सुप्रभातम्🙏🏻. 🍒. चैत्रे मासि जगद् ब्रह्मा ससर्ज प्रथमेSहनि।शुक्लपक्षे समग्रे तु तदा सूर्योदये सति
🍒चैत्रमास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवसंवत्सर का आरम्भ होता है यह अत्यन्त पवित्र तिथि है। इसी तिथि से पितामह ब्रह्मा ने सृष्टिनिर्माण प्रारम्भ किया था युगों में प्रथम सत्ययुग का प्रारम्भ भी इसी तिथि को हुआ था इसी दिन सम्राट चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने शकों पर विजय प्राप्त की थी और उसे चिरस्थाई बनाने के लिए विक्रम-संवत् का प्रारम्भ किया था भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामना🙏🏻आचार्य 🙏🏻 🙏🏻डबराल🙏🏻
मां गंगा नदी पर RBM/RIVER BED MATERIAL के ढेर से नुकसान की संभावना एवं वर्तमान हालत पर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
गंगोत्री धाम के निकट हर्षिल झाला में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी का धरना प्रदर्शन पर खास कवरेज






























































No comments:
Post a Comment