*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, March 25, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *एसपी उत्तरकाशी द्वारा नवनियुक्त आरक्षियों से किया गया इटंरैक्शन*

*पुलिस कार्यप्रणाली व दायित्वों के महत्व के प्रति किया गया मार्गदर्शन।* 

आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष), आरक्षी पी0ए0सी0 (पुरुष) की भर्ती परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का कल 23 मार्च 2026 से प्रशिक्षण प्रारम्भ हो गया है। जनपद उत्तरकाशी से चयनित हुए 72 नागरिक पुलिस के अभ्यर्थियों द्वारा पुलिस लाइन उत्तरकाशी में कल से जे.टी.सी. प्रशिक्षण ज्वाइन किया गया है। 

आज 24 मार्च 2026 को *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा जनपद उत्तरकाशी से चयनित हुए नागरिक पुलिस के अभ्यर्थियों से ‘इटंरैक्शन’ कर सभी को पुलिस विभाग में नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दी गयी। रिक्रूट आरक्षियों को अनुशासन में रहकर पुरे मनोयोग के साथ प्रशिक्षण लेने तथा पुलिस प्रशिक्षण के सम्बन्ध में मार्गदर्शन किया गया।  पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुये यातायात, आपदा, रेस्क्यू व लॉ एण्ड ऑर्डर से सम्बन्धित दायित्वों के महत्वों से अवगत कराया गया। नवागंतुको को प्रशिक्षण की उपयोगिता की जानकारी देते हुये बताया गया कि खाकी वर्दी जिम्मेदारी, विश्वास व सम्मान का प्रतीक है, सभी प्रशिक्षण में पुरे रुचि लें। *भवन की नींव जितनी अच्छी होगी, बिल्डिंग उतनी ही मजबूत होगी।* शारीरिक फिटनेस के साथ इंडोर में कानून, साइबर तकनीकी, मनोविज्ञान आदि का ज्ञान हमें निपुण व दक्ष बनाता है। उनके द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों से उनके रहने-खाने की व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं की जानकारी भी की गयी। 

इस दौरान *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण* मौजूद रहे।







*धरासू पुलिस द्वारा गाली गलौच, छीना-झपटी  व नबालिग से छेड-छाड के मामले मे 1 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*

माह फरवरी 2026 मे कोतवाली धरासू पर गाली गलौच, छीना-झपटी  व नबालिग से छेड-छाड के मामले मे धारा 74, 76, 352 बी0एन0एस0 व 7/8 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन तथा *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में प्रकरण में कोतवाली धरासू पुलिस  की टीम द्वारा विवेचना में अभियुक्त से धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस तामील करने का प्रयास किया गया किन्तु अभियुक्त नोटिस की तामील से बचता रहा। घर पर नोटिस चस्पा करने के बावजूद भी अभियुक्त द्वारा नोटिस की शर्तो का पालन नही किया गया। 

नोटिस तामील व विवेचना में सहयोग न करने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय से गैर जमानती वारण्ट प्राप्त कर कोतवाली धरासू पुलिस की टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुये आज 24.03.2026 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

*गिरफ्तारी टीम-*
1-म0उ0नि0/विवेचक श्रीमती शशि राणा
2-अ0उ0नि0 श्री नवीन बिजल्वाण
3-अ0उ0नि0 श्री शंकर सिंह
4-हे0कानि0 चन्दन सिंह
5-हे0कानि0 नीरज गुलेरिया
5-कानि0 राकेश
6-कानि0 शैलेश पाण्डेय


*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

🛑🛑

जिलाधिकारी उतरकाशी द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 24 मार्च 2026 को  गढ़वाल मंडल विकास निगम, बड़कोट परिसर में श्री यमुनोत्री मार्ग पर स्थित होटल एवं होमस्टे के विभिन्न विभागों मे लंबित  प्रकरणों व पंजीकरण से संबंधित  मामलों के निस्तारण हेतु एक विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया।

बड़कोट शिविर मे श्री यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर स्थित जानकीचट्टी, राणाचट्टी, स्यानाचट्टी, दोबाटा, बड़कोट एवम् नौगाव छेत्र के होटल एवं होमस्टे से जुड़े व्यवसायियों द्वारा अपनी इकाई के विद्युत/जल कनेक्शन, फायर NOC, खाद्य सुरक्षा प्रमाण पत्र, पर्यटन विभाग पंजीकरण तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों से जुड़े लंबित प्रकरणों एवं समस्याओं को संबंधित विभागों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। विभागीय अधिकारियों द्वारा इन मामलों का  परीक्षण करते हुए त्वरित, प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया गया।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कमल किशोर जोशी ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य जनपद के अंतर्गत यात्रा मार्गों पर स्थित  होटलों के रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता और उसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों के  विषय में जानकारी उपलब्ध कराना था. साथ ही अवगत कराया गया है कि होटल का पंजीकरण किए बिना संचालित करने पर ₹10000 के चालान और उसके बाद ₹1000 प्रतिदिन की दर से चालान का प्रावधान शासनादेश में किया गया है. विभाग का उद्देश्य अधिकतम होटल को पंजीकृत करना है जिससे कि  यमुनोत्री धाम की केयरिंग कैपेसिटी का सही आकलन करने में शासन प्रशासन को सुविधा हो और अधिक से अधिक पर्यटक जनपद में भ्रमण के लिए आ सकें।

इस विशेष शिविर में पर्यटन विभाग से जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्री कमल किशोर जोशी, खाद्य सुरक्षा विभाग से  खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्वानी सिंह , अग्निशमन विभाग से एफ0एस0ओ0  सूरत सिंह चौहान, सौरभ सैनी, विद्युत विभाग से उप मण्डल अधिकारी अजय सेमवाल ,जल संस्थान से उप मण्डल अधिकारी  देवराज तोमर द्वारा सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया गया।



🛑*उत्तरकाशी, 24 मार्च 2026* 

*फिताड़ी अग्निकांड: प्रभावितों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी व विधायक*

*प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन पूरी मजबूती से उनके साथ है : डीएम*

विकास खंड मोरी के फिताड़ी गांव में बीती देर रात भीषण अग्निकांड की घटना हुई। जिसमें 8 आवासीय भवन और 6 अन्न भंडार जलकर नष्ट हो गए। हादसे में 3 गायों की भी आग की चपेट में आने से मौत हो गई। आपदा विभाग के मुताबिक आग लगने की घटना रात करीब 11 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ, राजस्व,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीमों को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। राहत एवं बचाव टीमों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

जिलाधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में प्रशासन पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभावित परिवारों को आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी से टेंट,तिरपाल,बर्तन सेट,गैस चुल्हा,पतीला/ कढ़ाई /टिफिन,बाल्टी,सहित जरूरी सामान व हाईजीन किट,टॉवल,मग, कम्बल,गद्दे,गम बूट,सोलर लाइट आदि जरूरी सामान के साथ ही रसद सामाग्री भेजी गई। प्रभावित परिवारों को रहने एवं भोजन आदि व्यवस्था हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय फिताड़ी में राहत शिविर बनाया गया है।
 वहीं आगजनी की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल देर रात  ही घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए आपदा मानक के अनुरूप तत्काल सहायता मुहैया कराने का भरोसा दिया।
 इस दौरान जिलाधिकारी एवं विधायक ने प्रभावित परिवारों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों की मांग पर जिलाधिकारी ने आपदा के दृष्टिगत गांव में पानी की संचय की व्यवस्था के लिए टैंक निर्माण को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वाटर टैंक केवल आगजनी की घटनाओं से निपटने में ही सहायक नहीं होगा, बल्कि गांव के लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अगली जिला योजना में प्राथमिकता के आधार पर शामिल करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा राहत सामाग्री गांव पहुंच चुकी है और अहेतुक धनराशि वितरित कर दी गई है। तथा प्रभावित परिवारों को आवास बनाने के लिए जल्द धनराशि प्रदान कर दी जाएगी। 

घटना स्थल पर ब्लाक प्रमुख रणदेब सिंह राणा,एसडीएम मुकेशचंद रमोला,ग्राम प्रधान महावीर राणा,सुरेंद्र देवजानी,कृपाल सिंह राणा, एपीडी रमेशचंद्र आर्य,पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।












यमुना जन्मोत्सव के पावन अवसर पर बैसाख मास की अक्षय तृतीया (शुक्ल पक्ष) पर 19 अप्रैल (रविवार) को कृतिका नक्षत्र, कर्क लग्न और आयुष्मान योग में ठीक दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर श्री यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
#Yamunotri
#CharDhamYatra2026
#Uttarakhand




*1945 की यह दुर्गा आरती अब विलुप्त हो चुकी है, बड़ी मुश्किल से ढूंढ के भेजी है .. वर्तमान नवरात्रों के दिनों इसे अवश्य सुने, निश्चित कल्याण होगा*  🙏🏼

  25/3/26
आदरणीय कला संवाददाता एवं पत्रकार बंधुओं।
 सादर नमस्कार।
विषय  25 मार्च 2026 को RCVP प्रशासन अकादमी [शाहपुरा लेक]के स्वर्ण जयंती सभागार में नाटक चिन्ह गए हुज़ूर के मंचन बावत।

महोदय 
   संस्था निरंतर नाट्य संस्था के द्वारा आज 25 मार्च को शाम 7 बजे नवीन नाटक चिन्ह गए हुज़ूर का मंचन RCVP प्रशासन अकादमी [शाहपुरा लेक]के स्वर्ण जयंती सभागार में किया जाएगा।
   नाटक का निर्देशन युवा निर्देशक नितिन तेजराज के द्वारा किया गया है। नाटक का लेखन साहित्यकार मलय जैन किया है।
    नाटक लोकतंत्र के चार स्तंभ में से तीन स्तंभों पर व्यंग्य है। नाटक में शासन, प्रशासन एवं पत्रकारिता पर व्यंग के द्वारा कटाक्ष किया गया है।
   नाटक की विषय वस्तु व्यंग्यात्मक होने के कारण नाटक के पात्रों के द्वारा नाटक में संवादों से हास्य उत्पन्न होता है। 
                      कथा सार।
  नाटक की कहनी  थाने में दरोगा को एक जंगल में एक व्यक्ति की हत्या की खबर मिलने से होती है।
   जब दरोगा और मुंशी हत्या की तहकीकात करने जाने ही वाले होता है,तभी थाने में पत्रकार लवली सिंह आ जाती है,उसके बाद नेता अनोखी लाल आ जाते है,दोनों मिलकर दारोगा लोटन प्रसाद को परेशान करने लगते है,साथ में हत्या वाली जगह पर जाने के जिद करने लगते है,सभी लोग जंगल में हत्या वाली जगह पहुंच जाते है।दारोगा हत्या की तहकीकात और गुत्थी सुलझाने की कोशिश करता है। मुंशी घटना स्थल बदलकर अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश करता है।पत्रकार अपने न्यूज़ चैनल के लिए चटपटी खबर बनाता है और नेता उस लाश के ऊपर अपनी राजनीतिक रोटियां सीखने की कोशिश करता है। सभी लोग अपने-अपने स्वार्थ को सिद्ध करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इसी दौरान जंगल में अंधेरा हो जाता है और सारे लोग मुसीबत में फंस जाते हैं। जंगल में ही रात हो जाती है।
 दरोगा के द्वारा तय किया जाता है,लाश यही रहेगी और बारी बारी से सब लोग लाश की रखवाली करेंगे।

    अब कहानी में सस्पेंस और थ्रिलर की इंट्री होती  है।
अंधेरी रात ,घनघोर अंधेरा और जंगली जानवरों की आवाजों के बीच लाश उठ कर खड़ी हो जाती है।
  लाश उठ कर सबसे बारी बारी से बात करती है,एक एक करके सब भूत भूत कहकर बेहोश हो जाते है।
कहानी के अंत में लाश दारोगा से कहती है इन तीनों को जगाइए।मुंशी,नेता और पत्रकार तीनों को दरोगा जगाता है,सब फिर से डरे हुए है।
 लाश कहती है,हम कोई भूत नहीं है।
   हम लोकतंत्र है।
लाश लोकतंत्र को कोई मार नहीं सकता,कोई मार नहीं सकता,कोई मार नहीं सकता।
  ये था,है और रहेगा।
  सब लोग मिलकर एक साथ बोलते है, चिन्ह गए हुज़ूर।
 नाटक समाप्त होता है।

  प्रस्तुति
निरंतर नाट्य संस्था भोपाल।
निर्देशक नितिन तेजराज।
लेखक मलय जैन।
        भूमिका।                  कलाकार 
1 दरोगा लोटन प्रसाद।       नितिन तेजराज 
2.    मुंशी।                      अखिलेश भार्गव 
3.पत्रकार लवली सिंह।         पूजा शर्मा 
4.नेता अनोखी लाल।            लखन वर्मा 
5.डाकू चट्टान सिंह             रूपेश श्रीवास्तव 
6.सिपाही।                         आयुष कुमार 
7.सूचना कर्ता                     रुद्रांश 
8. लड़की।                          कंचन गुर्जर।

                                      नितिन तेजराज 
                                      9826925460
                                     निरंतर नाट्य संस्था



 




 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here