उत्तराखंड में जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516
*उत्तराखंड में BJP के 4 वर्ष पूर्ण आयोजित कार्यक्रम जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम पर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516*
*चार साल बेमिसाल,उत्तरकाशी में ₹4,286 करोड़ से अधिक के विकास कार्य,56 लाख श्रद्धालुओं ने किए गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के दर्शन।*
*उत्तरकाशी,23 मार्च (सूचना) –* प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन-जन की सरकार,चार साल बेमिसाल कार्यक्रम जिला मुख्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान,जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही पुस्तक का विमोचन*
कार्यक्रम में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित सरकार के चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया तथा जनपद में हुए प्रमुख विकास कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
*गंगोत्री विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने किया सम्बोधित*
मुख्य अतिथि विधायक सुरेश चौहान ने अपने संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए उत्तरकाशी में 6 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक बस अड्डे का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कच्ची सड़कों को पक्की सड़कों में बदलने हेतु करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दयारा बुग्याल, गिडारा बुग्याल और हरुनता जैसे प्रमुख ट्रेकिंग रूटों के विकास एवं सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से नचिकेता ताल ट्रेक रूट एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराए गए है। धराली आपदा का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर हर संभव सहायता प्रदान की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कीवी उत्पादन एवं मत्स्य पालन जैसी गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया। साथ ही किसानों से पारंपरिक खेती के साथ उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान ने भी संबोधित करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की सराहना की।
*चार साल में जनपद में हुए ऐतिहासिक विकास कार्य।*
सरकार के चार साल बेमिसाल कार्यकाल में जनपद में ₹4,286 करोड़ से अधिक के विकास कार्य किए गए हैं। साथ ही 56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने पिछले चार वर्षों में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला योजना के अंतर्गत ₹274 करोड़, राज्य सेक्टर में ₹927 करोड़ तथा केंद्रीय पोषित योजनाओं में ₹1,623 करोड़ व्यय किए गए। इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल पर ₹333 करोड़, सड़क निर्माण पर ₹488 करोड़, सिंचाई पर ₹179 करोड़, शिक्षा पर ₹183 करोड़, स्वास्थ्य पर ₹98 लाख तथा समाज कल्याण के लिए ₹278 करोड़ की धनराशि खर्च की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 14 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दूरस्थ गांवों में 208 स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए और 100 अमृत सरोवरों का निर्माण कराया गया। जुलाई 2021 से मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत 61 शिलान्यास कार्यों में से 31 कार्यों का लोकार्पण किया जा चुका है। इसके अलावा इस वर्ष आई आपदा के बाद ₹18 करोड़ की राहत राशि वितरित की गई तथा क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु शासन से ₹100 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो चुकी है।
*उत्कृष्ट काश्तकारों एवं लाभार्थियों को किया लाभान्वित*
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न सामुदायिक संगठनों को आर्थिक सशक्तिकरण हेतु सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। कालेश्वर सीएलएफ जोशियाड़ा को ₹7.50 लाख, हरि महाराज सीएलएफ को ₹15 लाख, मां जगदम्बा सीएलएफ को ₹9 लाख, देवभूमि सीएलएफ को ₹3.75 लाख तथा घनेश्वर सीएलएफ को ₹9 लाख की धनराशि प्रदान की गई। पशुपालन विभाग के तहत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमरदास, वीरेंद्र कुमार, वचन लाल, मगन लाल और रौनकी देवी को गाय पालन के लिए ₹36-36 हजार की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। वहीं प्रेम लाल और सुखदेव राणा को बकरी पालन हेतु ₹63-63 हजार की धनराशि प्रदान की गई। कृषि विभाग द्वारा भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले काश्तकार समूहों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सावित्री आजीविका स्वयं सहायता समूह,आंचल आजीविका उत्पादक समूह, मां भवानी समूह, श्रीकाल देवता अक्षय उत्पादक समूह, सरोज ग्राम संगठन समूह, पार्वती स्वयं सहायता समूह तथा शिव गुरु स्वयं सहायता समूह को प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि के चेक वितरित किए गए।
जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने कहा कि सरकार के चार वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित रहे हैं। जनपद में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के साथ-साथ शिक्षा,स्वास्थ्य,पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि आम जनमानस को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही आगामी योजनाओं को भी जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रभावी रूप से क्रियान्वित किया जा रहा है।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार,गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल,चंदन सिंह पंवार,कुशाल नेगी,बालशेखर नौटियाल,अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी,परियोजना निदेशक अजय सिंह,जिला विकास अधिकारी रमेशचंद्र आर्य, महाप्रबंधक उद्योग शैली डबराल,पर्यावरण विशेषज्ञ स्वजल प्रताप मटूड़ा,सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एस. रावत एवं जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पी.एस. पोखरियाल द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके इस निस्वार्थ योगदान की सराहना की। डॉ. रावत ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और सरकार के इन चार वर्षों की सेवा के संकल्प को हम स्वास्थ्य और सेवा के माध्यम से जन-जन तक पहुँचा रहे हैं। डॉ. पोखरियाल ने सभी रक्तदाताओं को शुभकामनाएँ देते हुए अन्य नागरिकों से भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की।*सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal ट्रेंड करता रहा*
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सोमवार को अपने चार वर्ष का कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह 4 वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों से भरा रहा। इस अवसर पर प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने सरकार की उपलब्धियों की सराहना की।
चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal ट्रेंड करता रहा और यह हैशटैग लंबे समय तक नंबर 1 पर बना रहा। देशभर से लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से रेखांकित किया।
सोशल मीडिया X पर प्रशांत कुमार ने लिखा कि "मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर प्रदेश में सृजित हो रहे।" वहीं मुकुल ने लिखा कि "किसानों की आय बढ़ाने के लिए धामी सरकार ने योजनाओं को जमीन पर उतारा है। कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त किया गया।" वर्षा सिंह ने लिखा कि "धामी सरकार के 4 वर्षों में सुशासन और जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता रही। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों से जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है।" इसी प्रकार कई लोगों ने 4 साल पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री श्री धामी की प्रशंसा की।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
उत्तराखंड में जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516
उत्तराखंड में जन-जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम पर खास कवरेज विस्तृत देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNEL पर=8126216516
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*ऑपरेशन स्माइल की टीम द्वारा ग्रामीणों को मानव तस्करी, महिला व बाल अपराधों के प्रति किया गया सजग।*
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के दिशा-निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन स्माइल अभियान के अन्तर्गत उत्तरकाशी पुलिस की ऑपरेशन स्माइल/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम द्वारा गुमशुदा महिला, पुरुष एवं बच्चों की तलाशी हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, वहीं दूसरी ओर समाज को मानव तस्करी, महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों के प्रति सजग किया जा रहा है।
कोतवाली बड़कोट क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा भाटिया में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ऑपरेशन स्माइल/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम द्वारा ग्रामीणों को मानव तस्करी, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बंधुआ मजदूरी, बाल श्रम, महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों एवं कानूनी प्राविधानों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम मे उपस्थित नागरिकों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन *डायल 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930* की उपयोगिता के बारे में भी जानकारी प्रदत्त की गयी।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
उत्तरकाशी 24 मार्च 2026
जन-जन की सरकार-4 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के अंतर्गत जिला खेल विभाग द्वारा बालक / बालिका वर्ग की मैराथन दौड़ का आयोजन खेल मैदान मनेरा में किया गया। जिसमें ओपन बालक / बालिका वर्ग कुल 02 वर्गो में 65 खिलाडियों/धावकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मैराथन दौड़ का शुभारम्भ श्री जय भारत सिंह, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया l
हरी झण्डी दिखा कर बालक / बालिका वर्ग की मैराथन दौड़ मनेरा स्टेडियम से प्रारम्भ की गयी, जो बड़ेथी बाइपास होते हुए उसी रूट पर मनेरा स्टेडियम में समापन की गयी ।
बालक वर्ग मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ पंचम, षष्टम स्थान क्रमशः नितिन कलूड़ा, प्रवेन्द्र, नितिन रमोला, अखिलेश, अंशुमान बहुगुणा, जयराज सिंह ने प्राप्त किया। तथा बालिका वर्ग मैराथन दौड में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ पंचम, षष्टम स्थान क्रमशः निमिशा रावत, ताशिका अधिकारी, सौम्या, लिपाक्षी रावत, लवली पापड़ा, आरती ने प्राप्त किया।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने मैराथन दौड़ का समापन विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया l उन्होंने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धाएं हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है l खेल भावना जहां हमें अनुशासित होना सीखती है l वहीं हमारे हुनर को भी आगे बढ़ने का मौका प्रदान करती है l खेल हमारे अन्दर छिपी अनेक प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर प्रदान है l
कार्यक्रम में जिला क्रीडाधिकारी, श्रीमती बबीता बिष्ट, स्वजल पर्यावरण विशेषज्ञ, श्री प्रताप मटूड़ा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी,श्री प्रवेश पैन्यूली आदि उपस्थित रहे l
🛑
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने उत्तरकाशी के विकास खंड मोरी के फीताड़ी गांव मे अग्निकांड की घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को तत्काल घटना स्थल पर पहुँचने के निर्देश दिए साथ ही आपदा प्रबंधन सचिव से वार्ता कर तत्काल राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक मदद मिल सके।
🛑
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी महोदय घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके है। साथ ही एसडीआरएफ, राजस्व , पुलिस एवं स्वस्थ विभाग की टीमों को घटना स्थल के लिए पहले ही रवाना किया जा चुका है। सभी टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं एवं सभी अवश्य सामग्री घटनास्थल के लिए भेजी जा रही है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
🛑🛑
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में राहत एवं बचाव दल घटना के बाद से ही युद्धस्तर से राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रभावित क्षेत्र में व्यवस्था सुनिश्चित करने और जन-जीवन को सामान्य बनाने के लिए टीमें निरंतर धरातल पर डटी हुई हैं। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को सभी जरूरी सामग्री और त्वरित सहायता पहुँचाने के निर्देश दिए हैं। स्थिति को सामान्य किए जाने के लिए प्रशासन की टीमों द्वारा हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
🛑
मोरी विकासखंड के फ़िताडी गांव में अग्निकांड की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीमें, स्थानीय पुलिस ,आपदा प्रबंधन, स्वस्थ और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया तथा स्वयं राहत बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे है। प्रभावितों को तत्काल चिकित्सा एवं रसद सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपद उत्तरकाशी – मोरी में आगजनी की घटना पर सांसद जी ने व्यक्त की संवेदना
जनपद उत्तरकाशी के विकास खण्ड मोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फिताड़ी में हुई आगजनी की घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। इस आकस्मिक आपदा ने कई परिवारों को गहरे संकट एवं पीड़ा में डाल दिया है।
सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएँ सभी प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी की कुशलता एवं सुरक्षा की कामना की है।
सांसद जी ने जिला प्रशासन को निर्देशित किया है कि राहत एवं बचाव कार्यों को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र आवश्यक सहायता, खाद्य सामग्री एवं अस्थायी आवास की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि जिन परिवारों के आवास एवं खाद्यान्न भंडार नष्ट हुए हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता से वंचित न रखा जाए तथा सभी को समयबद्ध राहत प्रदान की जाए।
सांसद जी ने भविष्य में इस प्रकार की आकस्मिक आगजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक एवं प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि इस कठिन घड़ी में सभी प्रभावितों को साहस एवं शक्ति प्रदान करे🛑
मोरी विकासखंड के फ़िताडी गांव में अग्निकांड की घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की टीमें, स्थानीय पुलिस ,आपदा प्रबंधन, स्वस्थ और राजस्व विभाग की टीमें घटनास्थल पर हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सूचना प्राप्त होते ही घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया तथा स्वयं राहत बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे है। प्रभावितों को तत्काल चिकित्सा एवं रसद सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।


.jpeg)









































No comments:
Post a Comment