*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, March 28, 2026

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*


*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑 उत्तरकाशी, 28 मार्च 2026

*अर्थ आवर अभियान के अंतर्गत आज रात्रि 28 मार्च 8:30 बजे से 9:30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइट बंद रखने की अपील*

शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य और प्राकृतिक संपदा के संवर्धन हेतु आज, 28 मार्च 2026 को वैश्विक अभियान 'अर्थ ऑवर' आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के समस्त नागरिकों, संस्थाओं और व्यापारियों से अपील की है कि वे आज रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठानों और घरों की गैर-जरूरी विद्युत लाइटें बंद रखकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सचिव, उत्तराखंड शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में, यह आयोजन प्रकृति के साथ सामंजस्य बिठाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जन-चेतना जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि राजभवन उत्तराखंड और WWF इंडिया के सहयोग से संचालित इस मुहिम का उद्देश्य केवल बिजली बचाना नहीं, बल्कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों के विरुद्ध एकजुटता प्रदर्शित करना है। यह प्रतीकात्मक एक घंटा हमारी पृथ्वी के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का परिचायक है।

जिलाधिकारी ने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि इस अभियान का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग इस वैश्विक पहल से जुड़ सके। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि सरकारी भवनों, निजी संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर निर्धारित समय अवधि के दौरान बिजली का संयमित उपयोग सुनिश्चित किया जाए, जिससे हम पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक सार्थक संदेश दे सकें।


*शिक्षा में नवाचार- सेंट्रल लाइज लैब स्थापना,पर्यावरण अनुकूल पिरूल स्टोव और अभिभावक संवाद पर जोर।*

*उत्तरकाशी,28 मार्च (सूचना) —* जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने शनिवार को शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,संसाधनों के समुचित उपयोग एवं छात्र-छात्राओं के समग्र विकास पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के प्रत्येक क्लस्टर स्तर पर सेंट्रलाइज्ड लैब की स्थापना के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किए जाए, ताकि विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अन्य विषयों की प्रयोगात्मक शिक्षा बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा में प्रायोगिक ज्ञान अत्यंत आवश्यक है और इसके लिए आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना जरूरी है।

जिलाधिकारी ने अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों में पिरूल स्टोव के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय संसाधनों का भी बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। शिक्षा की गुणवत्ता सुधार पर बल देते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षकों को प्रत्येक माह के अंतिम बुधवार को छात्राओं के अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन, उनके लक्ष्य,सपने एवं जिज्ञासाओं पर चर्चा की जाए, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके और बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल सके। साथ ही नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियों को अपनाने तथा विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए भी प्रेरित करने पर जोर दिया गया।


बैठक में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आनंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

🛑🛑 उत्तरकाशी, 27 मार्च 2026

ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (ग्रामोत्थान) तथा जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से आज जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड डुंडा में मल्टी स्टेकहोल्डर प्लेटफॉर्म का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य जनपदों से क्रेता, व्यवसाय सेवा प्रदाता एवं विक्रेता, महिला समूह उत्पादक तथा प्रगतिशील कृषक उद्यमियों को आमंत्रित किया गया।

कार्यशाला में उत्पादक उद्यमियों, खरीदारों तथा विभिन्न व्यवसायिक सेवा प्रदाताओं को एक साझा मंच प्रदान किया गया, जिसमें क्रेता-विक्रेताओं ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि अन्य जनपदों तथा राज्यों से आने वाले क्रेता-विक्रेताओं को आवश्यक प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे जनपद के काश्तकारों के साथ साझेदारी बढ़ा सकें। प्रशासन द्वारा उधमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही जनपद में ऐसा वातावरण तैयार किया जाएगा, जिससे हितधारकों को स्थानीय स्तर पर साझेदारी हेतु आमंत्रित किया जा सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभागों और स्वयं सहायता समूहो की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया और अनुभव साझा किए। तथा व्यवसाय में आने वाली कठिनाइयों को प्रशासन स्तर पर निराकरण करने का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और ऐसे मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम गांव के महिला एवं पुरुष उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। भविष्य में इस तरह के आयोजन विकासखंड एवं सीएलएफ स्तर पर भी किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कृषकों को सेवा प्रदाताओं द्वारा प्रमाणित कृषि निवेश, प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

कार्यशाला में गंगोत्री सीएलएफ द्वारा तैयार किए गए सीबैकथॉर्न उत्पाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इन उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाजार प्राप्त हुआ है। जनपद में पहली बार ग्रामीण उद्यमियों एवं विभिन्न सेवा प्रदाताओं के बीच इस प्रकार की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाह्य व्यवसायिक सेवा प्रदाताओं तथा ग्रामीण उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय ने बताया कि महिला उद्यमियों एवं विभिन्न सेवा प्रदाताओं के बीच 17 लेटर ऑफ इंटरेस्ट (LOI) हस्ताक्षरित किए गए। इनमें मुख्य रूप से कृषि व्यवसाय के अंतर्गत मिलेट्स, दालें, मसाले, सीबैकथॉर्न उत्पादों के मूल्य संवर्धन, विपणन, उत्पाद विकास, ब्रांडिंग, पैकेजिंग तथा कृषि निवेश सेवाओं से संबंधित समझौते शामिल हैं।

कार्यशाला में जिलाध्यक्ष भाजपा नागेंद्र चौहान, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी ममता पंवार, ब्लॉक प्रमुख चिन्यालीसौड़ रणवीर सिंह महंत, उपजिलाधिकारी डुंडा देवानंद शर्मा, पीडी डीआरडीए अजय सिंह, एपीडी रमेश चंद्र, जीएम डीआईसी शैली डबराल सहित जनप्रतिनिधियों एवं अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।










*विशेष पुनरीक्षण से पहले मैपिंग अभियान तेज,राजनीतिक दलों की भी बढ़ी जिम्मेदारी।*

*विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को लेकर एडीएम ने ली बैठक, बीएलए-2 की नियुक्ति तेज करने के निर्देश।*

*उत्तरकाशी,27 मार्च (सूचना) –* आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने राजनैतिक दलों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी दलों को प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए-2 की अनिवार्य नियुक्ति सुनिश्चित करने और उनकी सूचना शीघ्र निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलए-2 को बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का गहन परीक्षण करने और विशेष रूप से क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के नामों की जांच सुनिश्चित की जाए,ताकि कोई भी नाम सूची से छूट न जाए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य के निर्देश पर आयोजित बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा से पूर्व शेष मतदेय स्थलों पर बीएलए-2 की नियुक्ति जल्द से जल्द पूरी की जाए। बैठक में बताया गया कि विधानसभा पुरोला के 187 मतदेय स्थलों पर भाजपा व कांग्रेस द्वारा बीएलए-2 की नियुक्ति की जा चुकी है। यमुनोत्री विधानसभा के 179 मतदेय स्थलों के सापेक्ष भाजपा ने 80 और कांग्रेस ने 129 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं, जबकि गंगोत्री विधानसभा के 178 मतदेय स्थलों के सापेक्ष भाजपा ने 161 और कांग्रेस ने 128 बीएलए-2 नियुक्त किए हैं। अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अभी तक तीनों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए-2 की नियुक्ति नहीं की गई है।

  उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि बीएलए-2, बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली का गहन परीक्षण करें। विशेष रूप से क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के नामों की जांच सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी नाम सूची से छूट न जाए। साथ ही वर्ष 2003 की निर्वाचक नामावली में दर्ज विवरण के साथ नामों की मैपिंग का सत्यापन भी किया जाए।उन्होंने कहा कि कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा से पहले अधिक से अधिक मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता से कार्य करें, जिससे निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।

        बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश मोहन राणा, भाजपा से हरीश डंगवाल,विजय बड़ोनी,जयचंद रावत,कांग्रेस से सुधीर पंवार,नवीन भंडारी, बसपा से बुद्धिलाल सहित अधिकारी एवं अन्य राजनैतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।




🛑 उत्तरकाशी, 26 मार्च 2026

कलेक्ट्रेट परिसर के जिला सभागार में जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय फील्ड ट्रैनर्स का दिनांक 23 से 25 मार्च तक तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यकम कराया गया। मास्टर ट्रैनर्स द्वारा फील्ड ट्रैनर्स को जानकारी दी गयी कि इस बार जनगणना का कार्य पूरी तरह मोबाइल एप्लीकेशन पर आधारित होगा।
डिजीटल प्रणाली लागू होने से डेटा की गुणवत्ता सटीकता व संकलन में सुधार होगा जो पूर्ववर्ती जनगणना की तुलना में अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी होगा। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रैनर्स जनगणना कार्य निदेशालय ध्रुवेन्द्र कुमार वर्मा एवं कपिल नौटियाल ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जायेगी।
 प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना होगी। प्रथम चरण का कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक किया जायेगा। यह कार्य घर-घर जाकर क्षेत्रीय सर्वेक्षण के रूप में किया जायेगा। इसके अतिरिक्त स्वगणना की अवधि 10 से 24 अप्रैल तक प्रस्तावित है। पहली बार परिवारों को एक बेब पोर्टल के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने का विकल्प दिया जायेगा। साथ ही प्रगणक द्वारा उक्त विवरण का सत्यापन कर आंकड़ों का संकलन किया जायेगा।

द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना होगी। यह चरण अगले साल 01 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा। उत्तराखण्ड के हिमाच्छादित क्षेत्रों के लिए विशेष प्रावधान के तहत जनसंख्या गणना का कार्य 11 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक किया जाना प्रस्तावित है।

सभी प्रशिक्षण गतिविधियां पोर्टल से संचालित की जायेगी। पहले फील्ड ट्रैनर्स प्रशिक्षित किया जायेगा, फिर वे प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे।

जिला जनगणना अधिकारी / अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र ने जनगणना कार्य को प्राथमिकता देते हुये समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिये।


🛑उत्तरकाशी, 26 मार्च 2026

*अब कबाड़ नहीं, कमाई का जरिया है चीड़ की पत्तियां: डीएम*

*पिरुल ब्रिकेट से होटल संचालकों को मिल सकती है बड़ी राहत, डीएम और सीडीओ ने चकोन प्लांट का किया दौरा* 

 जनपद में स्वरोजगार और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य एवं मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह ने गुरुवार को डुण्डा विकास खण्ड के ग्राम चकोन स्थित 25 किलोवाट क्षमता की पिरुल आधारित विद्युत परियोजना का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्लांट में चीड़ की पत्तियों (पिरुल) से तैयार होने वाले ब्रिकेट और पैलेट (ईंधन) की गुणवत्ता को बारीकी से परखा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिरुल अब केवल वनों के लिए खतरा या कबाड़ मात्र नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों के लिए आय का एक बेहतरीन जरिया और रोजगार के नए अवसर पैदा करने वाला माध्यम बन चुका है।

 ​जिलाधिकारी ने पिरुल से निर्मित उत्पादों के व्यावसायिक उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि आगामी चारधाम यात्रा के दौरान यह स्थानीय होटल व्यवसायियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। एलपीजी गैस की तुलना में पिरुल ब्रिकेट और पैलेट का उपयोग न केवल किफायती है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं के निर्माण और होटल संचालकों के बीच इसके प्रचार-प्रसार पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर तैयार इस ईंधन की खपत बढ़ सके और वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आए।
​उल्लेखनीय है कि उरेडा के माध्यम से संचालित इस प्लांट द्वारा उत्पादित बिजली को पूर्व में 7 रुपये 54 पैसे प्रति यूनिट की दर से यूपीसीएल को उपलब्ध कराया जा रहा था। निरीक्षण के दौरान प्लांट संचालक ने बताया कि पिरुल आधारित ईंधन आर्थिक रूप से बेहद सस्ता पड़ता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। 

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, पीरुल प्लांट प्रबंधक महादेव सिंह गंगाडी, राजकुमार गंगाडी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *बडकोट में यातायात पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान, 15 के किये चालान*

*शराब के नशे में वाहन चलाते 1 चालक गिरफ्तार, डम्पर सीज।*

सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश तथा आमजन को यातायात नियमों एवं सडक सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में *यातायात पुलिस की टीम द्वारा आज 28 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक यातायात श्री विरेन्द्र सिंह पंवार के नेतृत्व में बडकोट बाजार के आस-पास वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।* 

चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उलंघन करने वाले *15 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1 डम्पर चालक को गिरफ्तार किया गया।* डम्पर को सीज कर कोतवाली बडकोट दाखिल किया गया।

चैकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस की टीम द्वारा वाहन चालकों व राहगीरों को यातायात नियमों शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, तीन सवारी, आदि यातायात नियमों की उपयोगितायें बताते हुये सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा हेतु प्रोत्साहित किया गया



।  

 *फायर की टीम द्वार पीजी कॉलेज में अध्ययनरत  छात्र-छात्रों को पढाया गया अग्नि सुरक्षा का पाठ।*

*जिला महिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी का किया गया फायर सेफ्टी ऑडिट।*

अग्नि दुर्घटनाओ से बचाव एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरुकता बढाने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय महोदया* के निर्देशन में अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र उत्तरकाशी की टीम द्वारा कल 27 मार्च 2026 को रामचंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पुरीखेत (उत्तरकाशी) में अग्नि सुरक्षा एवं बचाव कार्यक्रम आयोजित कर अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण के संचालन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपात स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियां, घरेलू एलपीजी सिलेंडर में लगी आग, पेट्रोल-डीजल तथा तेल से संबंधित आग पर नियंत्रण के संबंध में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

फायर सर्विस की टीम द्वारा जिला महिला चिकित्सालय, उत्तरकाशी का फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया। अस्पताल में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की जांच कर असपताल के स्टॉफ को अग्नि उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई। अस्पताल प्रबंधन को अग्निशमन उपकरणों को सदैव कार्यशील अवस्था में रखने तथा पुराने/निष्क्रिय पड़े उपकरणों को समय से रिपलेस व अतिरिक्त अग्निशमन व्यवस्थाएं स्थापित करने की हिदायतें दी गयी। अस्पताल परिसर में स्थापित कैमरों की स्थिति में सुधार हेतु भी आवश्यक सुझाव दिए गए, जिससे आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।








 *सी0ओ0 उत्तरकाशी द्वारा किया यमुनोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण*

चारधाम यात्रा 2026 के सरल, सुगम तथा बेहतर संचालन हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों व व्यवस्थायें बनाने में जुटी है।

आज 27 मार्च 2026 को *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उनके द्वारा यमुनोत्री मार्ग पर भू-स्खलन एवं लैण्ड स्लाईडिंग प्रभावी जोन का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर सुरक्षात्मक उपयों का आंकलन किया गया। यात्रा मार्ग पर पडने वाले पुलिस बैरियर्स, यात्री पंजीकरण केद्र व  पुलिस चौकियों, दोबाटा, खरादी, पालीगाड, स्यानाचट्टी, रानाचट्टी, फूलचट्टी, जानकीचट्टी आदि पर पुलिस जवानों के रुकने व ठहरने की पर्याप्त व्यवस्थाओं के साथ मूलभूत सुविधाओं/आवश्यकताओ का आंकलन किया गया। यात्रा रुट के संकरे स्थानों पर यातायात के सुरक्षित व सुचारु आवागमन हेतु ठोस रणनीति, वन वे ट्रैफिक प्लान तैयार किये जाने के साथ ही पार्किंग व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जरुरी हिदायतें दी गयी। यात्रा सम्बन्धी कमियों को समय से पूर्ण करने हेतु यात्रा से जुड़े अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर पत्राचार करने के निर्देश दिये गये। 
उनके द्वारा माँ यमुना जी के शीतकालीन प्रवास खरसाली(खुशीमट्ठ) में यमुना जी के दर्शन कर विधिवत पुजा-अर्चना की गयी।

निरीक्षण के दौरान  *प्रभारी निरीक्षक बडकोट श्री सुभाष चन्द्र, उ0नि0 यातायात विरेन्द्र पंवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी* मौजूद रहे।









 *नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त 4 अभियुक्तो के विरुद्ध मोरी पुलिस द्वारा की गयी गैंगस्टर की कार्रवाई।*


थाना मोरी पुलिस द्वारा अवैध नशे/चरस के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने पर अंतरराज्यीय गैंग के 3 अभियुक्तों सहित  4 पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गयी है।

जनपद में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लागने हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा पुलिस अधिकारियों को अपराधियों की धरपक्कड के साथ आपराधिक गतिविधयों में संलिप्त लोगों व अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। 

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार* के निकट पर्यवेक्षण में *थानाध्यक्ष मोरी, श्री दीपक रावत* द्वारा अवैध नशे के कारोबार में लगातार संलिप्त रहने पर गैंग लीडर सावेज सहित जावेद, शहनवाज आलम व जितेन्द्र कुमार के खिलाफ गैंग चार्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया गया था। 

*श्रीमान जिलाधिकारी उत्तरकाशी महोदय* के अनुमोदन के उपरान्त *पुलिस द्वारा उक्त चारों नशे के सौदागरों के विरुद्ध कल 25 मार्च 2026 को थाना मोरी धारा- 2ख(ii) /3 उत्तर प्रदेश गिरोहबंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम- 1986 (गैंगस्टर एक्ट), के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।*
 
उक्त चारों अभियुक्त संगठित रुप से नशे के अवैध कारोबार में लगातार लिप्त रहते थे। जो पहाड़ी क्षेत्र से चरस इकट्ठा कर तराई मे नशा तस्करी का अवैध धंधा करते थे।  4 अभियुक्तों मे 3 सदस्य अंतरराज्यीय गिरोह के हैं।  

*विवरण अभियुक्त-*
1-    सावेज पुत्र शहजाद निवासी तलहेडी बुजुर्ग थाना देवबन्द, सहारनपुर उत्तरप्रदेश, उम्र 30 वर्ष
2-    जावेद पुत्र जनवर हुसैन निवासी ब्राह्नणवाला, निरंजनपुर पटेलनगर, देहरादून उम्र 36 वर्ष
3-    शहनवाज आलम पुत्र अमीर आलम निवासी ग्राम सापंला खत्री थाना देवबन्द, सहारनपुर उत्तरप्रदेश, उम्र 35 वर्ष
4-    जितेन्द्र कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी ग्राम डिग्गी ढस्का, ननौता, उत्तरप्रदेश उम्र 33 वर्ष।







*"जनहुंकार" एपिसोड में जानें SEC.63 BSA प्रमाण पत्र और सुप्रीम कोर्ट की LANDMARK JUDGEMENT=8126216516*


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here