देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516
**उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
🛑उत्तरकाशी, 30 मार्च 2026
*वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर जिले में बैंक और कोषागार देर तक खुले रहेंगे*
वित्तीय वर्ष 2025-26 की समाप्ति के अवसर पर सरकारी विभागों को आवंटित बजट का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विशेष आदेश जारी किए हैं। शासन से प्राप्त बजट का शत-प्रतिशत उपयोग करने और सरकारी लेन-देन को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से जिले के सभी बैंक, कोषागार और उप-कोषागारों को आगामी 31 मार्च को देर तक खुला रखने की आवश्यकता जताई गई है।
जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्य ने वित्तीय हस्तपुस्तिका के प्रावधानों का उपयोग करते हुए वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप-कोषाधिकारी और सभी संबंधित बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे 31 मार्च 2026 को राजकीय लेन-देन हेतु कार्यालयों को देर तक खुला रखें। यह व्यवस्था तब तक प्रभावी रहेगी जब तक कि जिलाधिकारी या वरिष्ठ कोषाधिकारी की ओर से सभी राजकीय लेन-देन की सूचना प्राप्त होने की पुष्टि नहीं हो जाती।
इस सुचारू संचालन के लिए जिले के लीड बैंक मैनेजर और भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कोषागारों और उप-कोषागारों में इंटरनेट कनेक्टिविटी और तकनीकी व्यवस्था बिना किसी बाधा के बनी रहे ताकि अंतिम समय में किसी भी प्रकार की वित्तीय प्रक्रिया में देरी न हो।
🛑 🛑
*वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति प्रशासन प्रतिबद्ध*
*राजकीय संरक्षण में रह रहे लोगों को मिले गरिमापूर्ण जीवन और बेहतर सुविधाएं : डीएम*
जिले में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए सरकारी तंत्र पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। समाज के वंचित और संवेदनशील वर्गों विशेषकर किशोरों और वृद्धजनों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं धरातल पर बेहतर तरीके से लागू करने के लिए प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट किया कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राजकीय संरक्षण में रह रहे हर व्यक्ति को गरिमापूर्ण जीवन उचित पोषण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य द्वारा विकासखंड डुंडा स्थित राजकीय सम्प्रेषण गृह (किशोर) और वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजकीय संप्रेषण गृह में शिक्षा, खेलकूद और कौशल विकास के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आधुनिक शिक्षण सामग्री और परामर्श की निरंतर व्यवस्था की जाए। आवास की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न की जाए।
इस दौरान वृद्धाश्रम के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बुजुर्गों का हाल-चाल जाना और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य परीक्षण करने और आश्रम में ठंड व गर्मी के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु बाल संप्रेषण गृह (किशोर), वृद्धाश्रम तथा मेगापोर्ट सह भंडार कक्ष के मध्य संपर्क मार्ग को बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन केंद्रों के बीच का मुख्य दरवाजा खुला रखा जाए ताकि दैनिक गतिविधियों और सेवाओं में निरंतरता बनी रहे। इसके अतिरिक्त सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के करने के लिए आवश्यकतानुसार दरवाजे के चौड़ीकरण करने के निर्देश दिये ।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश जोशी, पर्यावरण विशेषज्ञ प्रताप मटूडा सहित अन्य उपस्थित रहे।
*उत्तरकाशी की ‘वेस्ट टू रिसोर्स’ पहल को स्कॉच गुड गवर्नेंस अवार्ड।*
*उत्तरकाशी 29 मार्च सूचना*
नई दिल्ली में आयोजित SKOCH Awards के 106वें संस्करण में जनपद उत्तरकाशी को ‘वेस्ट टू रिसोर्स’ प्रोजेक्ट के लिए सम्मानित किया गया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आर्थिकी को सशक्त बनाने की दिशा में एक सफल मॉडल के रूप में उभरी है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में रीप (REAP) परियोजना के अंतर्गत संचालित इस अभियान के तहत पिछले वर्ष गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम से श्रद्धालुओं द्वारा प्रवाहित किए गए 15 टन से अधिक वस्त्र एकत्र किए गए। इन वस्त्रों को स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने इकट्ठा कर उनसे फाइल फोल्डर, दरी, मैट जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार किए।
महिलाओं को तैयार उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी ने सभी विभागों से अपील की कि वे स्थानीय स्तर पर बने फाइल फोल्डर्स का उपयोग करें। त्रिस्तरीय चुनावों में इन उत्पादों के उपयोग की पहल से शुरुआती चरण में ही महिलाओं को 3 लाख रुपये से अधिक के ऑर्डर प्राप्त हुए, जिससे उनका मनोबल बढ़ा और आय के नए अवसर बने।
यह पहल न केवल महिलाओं को रोजगार देने में सफल रही, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण साबित हुई। नदियों में प्रवाहित किए जाने वाले रंगीन वस्त्रों में मौजूद हानिकारक रसायन जल प्रदूषण और जैव विविधता पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं। इस परियोजना ने इस समस्या को कम करने में प्रभावी योगदान दिया है।
योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं महिलाओं से संवाद किया और जिला परियोजना प्रबंधक कपिल उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी। उनके मार्गदर्शन में महिलाओं ने बेहतर डिजाइन और गुणवत्ता वाले उत्पाद तैयार कर बाजार तक पहुंच बनाई।
जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को देते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही रीप परियोजना की कार्यक्षमता और प्रोफेशनल स्टाफ की भी सराहना की गई।
इस पुरस्कार को प्राप्त करने हेतु कपिल उपाध्याय को नामित किया गया, जिन्होंने जूरी के समक्ष कई चरणों में प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया। अंततः इस नवाचार को पुरस्कार के लिए चुना गया। यह सम्मान इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया, जहां देशभर से विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
गौरतलब है कि स्कॉच अवार्ड वर्ष 2003 से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं को दिया जाता है। इस बार उत्तरकाशी की इस पहल ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।
*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*SHO कोतवाली द्वारा ली गयी होटल, रेस्टोरेन्ट स्वामी/संचालकों की मीटिंग।*
*
आगामी चार धाम यात्रा के दौरान सुगम यातायात व यात्रा व्यवस्थाओं पर किया मंथन।*
चारधाम यात्रा-2026 के प्रारम्भ होने में अल्प समय को देखते हुये *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस सरल, सुगम तथा व्यवस्थित यात्रा हेतु लगातार तैयारियों में जुटी है।
आज 30 मार्च 2026 को *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्री दिनेश कुमार* द्वारा उत्तरकाशी के स्थानीय होटल, रेस्टोरेन्ट, ढ़ाबा तथा अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के मालिकों एवं संचालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन कर आगामी चारधाम यात्रा 2026 के दौरान सरल, सुगम व व्यवस्थित यातायात प्रबन्धन के साथ यात्रा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा-परिचर्चा की गयी।
SHO कोतवाली द्वारा सभी से यात्रा तथा यातायात व्यवस्थाओं में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुये यात्रा को सकुशल एवं भव्य तरीके से सम्पन्न करवाने हेतु श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के साथ अच्छा व्यवहार करने, आस-पास साफ-सफाई रखने, अपने प्रतिष्ठानों पर किसी भी मादक पदार्थों के सेवन करने वालों को प्रतिबन्धित करने, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने तथा हाइवे/रोड किनारे अनावश्यक अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी। सुरक्षा की दृष्टि से होटल एवं रेस्टोरेंट पर ठहरने वाले तीर्थयात्रियों का रिकार्ड, रजिस्टर, आईडी कार्ड आदि के विवरण के साथ अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील दशा में रखने हेतु बताया गया। आपसी समन्वय हेतु पुलिस/कोतवाली के जरुरी सम्पर्क नंबर साझा किये गये।
इस दौरान पुलिस द्वारा सभी को वर्तमान परिदृश्य में बढ रहे साईबर धोखाधड़ी, नशे के दुष्प्रभावों, यातायात व सडक सुरक्षा के प्रति सजग करते हुये साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बतायी गयी।
*CO उत्तरकाशी द्वारा किया गया गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण।*
चारधाम यात्रा-2026 के शुरु होने में अल्प समय को देखते हुये उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा यात्रा शुरू होने से पहले यात्रा सम्बंधित सभी व्यवस्थाएं, मूलभूत सुविधाएं एवं सुरक्षात्मक कार्य समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिये गये हैं।
आज 29 मार्च 2026 को *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार* द्वारा गंगोत्री यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यात्रा मार्ग पर चिन्हित भूस्खलन प्रभावी जोन, प्रमुख पड़ाव, पार्किंग, यात्री पंजीकरण केंद्र, पुलिस बैरिकेटिंग पॉइंट्स, संवेदनशील स्थानों पर यातायात प्रबंधन, यात्रा व्यवस्था व सुरक्षात्मक कार्यों समीक्षा की गयी।
यात्रा रूट की पर्यटन पुलिस चौकियों पर पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्थाओं के साथ मूलभूत सुविधाओं पेयजल, शौचालय, सफाई आदि जायजा लेकर तैयारियों/कार्यों का आंकलन किया गया।
गंगोत्री हाईवे के तंग/नैरो पैच विशेषकर गंगनानी से झाला के मध्य यात्रा के दौरान सुगम तथा व्यवस्थित यातायात प्रबंधन हेतु ठोस योजना के साथ पार्किंग्स पर ट्रैफिक मैंनेजमेंट, प्रवेश व निकासी द्वार प्रभावी व्यवस्था की कार्ययोजना पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान *प्रभारी निरीक्षक हर्षिल श्री अशोक कश्यप, प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी* मौजूद रहे।*यातायात पुलिस का चैकिंग अभियान लगातार जारी, उत्तरकाशी में 28 के चालान*
*नशे की हालत में वाहन चलाते 1 मोटर साइकिल चालक गिरफ्तार, वाहन सीज।*
सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश हेतु *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में यातायात पुलिस का वाहन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।
*उपनिरीक्षक यातायात, श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल* के नेतृत्व में *यातायात पुलिस* की टीम द्वारा जनपद मुख्यालय में वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उलंघन करने वाले *28 वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्रवाई की गयी। शराब के नशे में वाहन चलाने पर 1 मोटर साइकिल चालक को गिरफ्तार किया गया।* वाहन को सीज कर कोतवाली उत्तरकाशी दाखिल किया गया।
चैकिंग के दौरान यातायात पुलिस की टीम द्वारा वाहन चालकों व राहगीरों को शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवरस्पीड, ओवर लोडिंग न करने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाने, तीन सवारी, आदि यातायात नियमों की उपयोगितायें बताते हुये सभी से यातायात व सडक सुरक्षा के नियमों का पालन करने की अपील की गयी। आगमी चारधाम यात्रा व सुगम यातायात प्रबन्धन हेतु स्थानीय व्यापारियों/कारोबारियों एवं लोगो को रोड पर अनावश्यक अतिक्रमण न करने तथा वाहनों को निर्धारित पार्किग स्थल में पार्क करने की हिदायत दी गयी।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*"जनहुंकार" एपिसोड में जानें SEC.63 BSA प्रमाण पत्र और सुप्रीम कोर्ट की LANDMARK JUDGEMENT=8126216516*
*संविधान निरंतर स्वाध्याय श्लोक विस्तृत व्याख्यान देखिए GANGA 24 EXPRESS DIGITSL WEB NEWS CHANNEL पर महेश बहुगुणा (संविधान वक्त) के साथ=8126216516**देश विदेश की अन्य प्रमुख खबरें देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन एवं उत्तरकाशी पत्रकार संघ के मध्य खेले गए मैच में पत्रकार संघ ने मारी बाजी*






















































No comments:
Post a Comment