देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516**उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516* *"ऑपरेशन प्रहार"; उत्तरकाशी में 39 व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन, यातायात नियमों का उलघन करने पर 21 तथा 19 पर हुयी पुलिस एक्ट की कार्रवाई।*
*5 वारण्टियों की गिरफ्तारी के साथ कच्ची शराब की तस्करी करते 1 गिरफ्तार।*
*माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड* के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के अन्तर्गत *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के नेतृत्व में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के समस्त अंतरराज्यीय-अंतरजनपदीय बैरियर, पुलिस नाकों, एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स, होटल-ढाबा, रेस्ट्रोरेंट, धर्मशालाओं, बस-स्टेशन व अन्य संदिग्ध स्थान पर सघन चैकिंग चलाया जा रहा है। बाजार व भीड-भाड वाले स्थानो पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाकर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है। SHO/ SO रैंक के अधिकारी क्षेत्र में चैकिंग अभियान में जुटे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
जनसुरक्षा के दृष्टिगत पीजी, हॉस्टल, होटल, आश्रम एवं धर्मशालाओं में ठहरने वाले व्यक्तियों का सत्यापन के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध निरंतर चालानी तथा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। SP उत्तरकाशी मोहदया सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं निगरानी कर रही हैं।
ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत आज 02.04.2026 को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा जनपद के *14 चैकिंग प्वाइंट्स पर 59 वाहनों को चैक किया गया, यातायात नियमों का उलंघन करने पर 21 लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट, 19 पर पुलिस एक्ट की कार्रवाई के साथ 39 व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किये गये है। नशे मे वाहन चलाते 1 को गिरफ्तार किया गया है।*
इसके अतिरिक्त *कोतवाली धरासू की टीम द्वारा 5 वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि थाना पुरोला की टीम द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।*
*पुलिस अधिकारी श्रीमती भावना कैंथोला के स्थानान्तरण पर उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई*
आज 3 मार्च 2026 को पुलिस लाइन उत्तरकाशी में एक भावुक क्षण देखने को मिला जब *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद में नियुक्त निरीक्षक श्रीमती भावना कैंथोला के पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रमोशन के उपरान्त जनपद अल्मोडा स्थानांतरण पर विदाई दी गयी।
विदाई समारोह में *एसपी उत्तरकाशी महोदया* द्वारा निरीक्षक कैंथोला को पुलिस उपाधीक्षक के बैच से अलंकृत करने के उपरान्त स्मृति चिन्ह भेंट करते हुये जनपद उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न चुनौतियों के बीच आपके द्वारा हमेशा उच्च मनोबल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई गयी है, आपको उज्ज्वल भविष्य, प्रमोशन एवं नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु ढेर सारी शुभकामनाएं। इस अवसर पर साथी पुलिस अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा भी स्थानान्तरित अधिकारी को उपहार भेंट कर नवनियुक्ति हेतु शुभकामनाएं दी गयी।
*सीओ श्रीमती भावना कैंथोला* द्वारा भावुक होते हुये उत्तरकाशी पोस्टिंग के दौरान अपने समय को याद करते हुए उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन और अधीनस्थ कर्मियों के निस्वार्थ सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया गया ।
विदाई समारोह के अवसर पर *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक धरासू श्री मनोज असवाल, प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल, निरीक्षक श्री टीकम सिंह चौहान, उ0नि0(अभिसूचना) श्री राकेश बिष्ट, वाचक श्री कोमल रावत, प्रभारी एसओजी श्री निखिल देव चौधरी, उपनिरीक्षक यातायात श्री लक्ष्मण सिंह चुफाल सहित अधिकारी एवं कर्मचारी* मौजूद
रहें।
*SDRF की टीम द्वारा पुलिस जवानों को दिया गया आपदा-प्रबन्धन, रेस्क्यू एवं बचाव का प्रशिक्षण।*
चारधाम यात्रा 2026 के सरल, सुगम तथा सुरक्षित संचालन को लेकर उत्तरकाशी पुलिस लगातार तैयारियों में जुटी है। *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में आगामी चारधाम यात्रा एवं मानसून सीजन के दौरान आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही, राहत एवं बचाव हेतु *SDRF की टीम द्वारा आज 3 मार्च 2026 को पुलिस लाईन उत्तरकाशी में पुलिस जवानों को आपदा प्रबंधन, बचाव एवं रेस्क्यू से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया।*
प्रशिक्षण शिविर में SDRF की टीम के द्वारा सभी जवानों को आपातकालीन स्थिति, सडक दुर्घटनाओं, विभिन्न प्रकार की दैवीय आपदाओं में त्वरित कार्यवाही, आपदा के दौरान स्थिति से निपटने के साथ ही आपदा प्रबंधन उपकरणों /खोज एवं बचाव के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। आपदा के समय उपकरणों के प्रयोग, प्राथमिक उपचार, सी.पी.आर. एवं सेटेलाइट फोन के प्रशिक्षण के साथ लिफ्टिंग एण्ड मूविंग पैसेंट, रोप रेस्क्यू उपकरणों, स्टेचर बनाने की विधि(इम्प्रोवाइज़ मैथड), ब्लड कंट्रोल विधि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
आपदा प्रबन्धन के दौरान जरुरी सावधानियों, मौके की नजाकत (परिस्थिति की संवेदनशीलता) को समझकर, त्वरित निर्णय लेना, जोखिम को कम करने के लिए सटीक रणनीति, धैर्य, सुरक्षित स्थान की पहचान, रियल-टाइम डेटा का उपयोग और टीम वर्क की बेहद उपयोगी जानकारी दी गयी।
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा व आगमी मानसून सीजन के दौरान आपातकालीन स्थिति, दैवीय आपदाओं, सडक दुर्घटनाओं के समय आपदा तथा जान-माल के जोखिम के न्यूनीकरण हेतु पुलिस लाईन व प्रत्येक थाना कोतवाली पर नियुक्त पुलिस अधिकारी व कर्मियों को आपदा-प्रबन्धन, राहत एवं बचाव कार्यों के सम्बन्ध मे महत्पूर्ण प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसके साथ जनता के वॉलेन्टिर/आपदा स्वयंसेवियों को चुनकर उन्हे भी प्राथमिक उपचार तथा रेस्क्यू एवं बचाव कार्यों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। चारधाम यात्रा का सुरक्षित, व्यवस्थित तथा सुगम संचालन करवाना हमारी प्रथमिकता है। तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।
*SDRF टीमः-*
1- मुख्य आरक्षी श्री दुर्गेश रतुडी
2- आरक्षी श्री शक्ति सिंह
3- पैरामेडिक श्री अभिषेक व्यास।
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*पांच जनपदों के लिए कल आरेंज अलर्ट*
*गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना*
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को उत्तराखण्ड राज्य के जनपद उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि तथा झोंकेदार हवाएं (40-50 किमी/घंटा, जो बढ़कर 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त की गई है। उक्त जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य जनपदों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।
मौसम विभाग द्वारा जारी एलर्ट के दृष्टिगत राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र देहरादून द्वारा संबंधित जनपदों को सावधानी बरतने हेतु पत्र जारी किया गया है। पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रैकिंग गतिविधियों को प्रतिकूल मौसम के दौरान प्रतिबंधित/नियंत्रित रखा जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन को नियंत्रित करते हुए प्रत्येक स्तर पर सतर्कता बनाए रखी जाए तथा किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थानीय कार्रवाई के साथ सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाए। आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के अंतर्गत नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट पर रहें तथा सभी संबंधित विभाग सक्रिय रूप से फील्ड में कार्यरत रहें।
इसके साथ ही मोटर मार्ग बाधित होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों की क्षेत्र में सक्रिय उपस्थिति बनाए रखने तथा सभी चैकियों/थानों में आपदा प्रबंधन संबंधी उपकरण एवं वायरलेस प्रणाली के साथ हाई अलर्ट बनाए रखने को कहा गया है। इस अवधि में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी के मोबाइल/फोन स्विच ऑफ न रहने, अधिकारियों द्वारा आवश्यक उपकरण जैसे बरसाती, छाता, टॉर्च, हेलमेट आदि अपने स्तर पर उपलब्ध रखने तथा संभावित स्थिति में लोगों के फंसने पर खाद्य सामग्री एवं चिकित्सा सुविधा की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है। पत्र में यह भी अपेक्षा की गई है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सावधानी बरती जाए, असामान्य मौसम एवं भारी वर्षा की चेतावनी के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन को नियंत्रित किया जाए तथा नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कल्वर्ट के अवरोधों को हटाकर जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखी जाए। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास श्री विनोद कुमार सुमन ने आम जनमानस से मौसम संबंधी चेतावनियों को गंभीरता से लेने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
*उत्तरकाशी, 03 अप्रैल 2026*
*मुख्य विकास अधिकारी ने किया पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण; जनपद में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू, स्टॉक पर्याप्त*
चारधाम यात्रा और वर्तमान ईंधन मांग के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह ने आज शुक्रवार को जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के निकट बंसल फिलिंग स्टेशन, डुण्डा स्थित कानिका फिलिंग स्टेशन और चिन्यालीसौड़ के हैप्पी फिलिंग स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने पंप संचालकों को निर्देशित किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से बनी रहे और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न फिलिंग स्टेशनों पर ईंधन का पर्याप्त स्टॉक पाया गया और उपभोक्ताओं की आवाजाही भी सामान्य रही। संचालकों द्वारा प्रस्तुत विवरण के अनुसार, दोपहर तक बंसल फिलिंग स्टेशन में 18,881 लीटर पेट्रोल व 22,860 लीटर डीजल, कानिका फिलिंग स्टेशन में 7,313 लीटर पेट्रोल व 10,626 लीटर डीजल तथा हैप्पी फिलिंग स्टेशन में 12,701 लीटर पेट्रोल व 11,738 लीटर डीजल का स्टॉक उपलब्ध रहा। सीडीओ श्री सिंह ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग अपनी आवश्यकतानुसार ही वाहनों में तेल भरवा रहे हैं, जिससे व्यवस्था पूरी तरह सुचारू और नियंत्रण में है।
🛑 उत्तरकाशी, 03 अप्रैल 2026
*चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिले में रसोई गैस की संभावित कमी से निपटने के लिए प्रशासन मुस्तैद*
*वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विभिन्न स्थलों पर उपलब्ध कराई जाएगी जलौनी लकड़ी*
पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में जारी तनाव के कारण एलपीजी गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं से निपटने और चारधाम यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने वन निगम को प्रमुख यात्रा पड़ावों पर जलौनी लकड़ी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम यात्रा के सफल सुगम और सुव्यवस्थित संचालन के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। चारधाम यात्रा और वर्तमान में रसोई गैस की आंशिक किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम शुरू कर दिए हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनपद अंतर्गत यात्रा के मुख्य पड़ावों होटलों और ढाबों में भोजन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जलौनी लकड़ी एवं कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। पश्चिम एशिया और खाड़ी देशों में जारी तनाव के कारण गैस आपूर्ति में आ रही बाधाओं से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है ताकि आमजन और तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में तय किया गया कि वन विकास निगम द्वारा पूर्व से संचालित पुरोला बाजार बड़कोट बाजार चिन्यालीसौड़ (धरासू पुल) उत्तरकाशी बाजार (केदार मंदिर के पास) और भटवाड़ी रोड स्थित लकड़ी के टालों को सक्रिय रखा जाएगा। इसके साथ ही यात्रा मार्ग पर स्थित संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों जैसे जानकीचट्टी, डामटा, ब्रह्मखाल, नेताला, हर्षिल और गंगोत्री में जलौनी लकड़ी के नए वितरण केंद्र (टाल) तत्काल स्थापित किए जाएंगे। इन नए केंद्रों के संचालन का जिम्मा वन निगम पुरोला और उत्तरकाशी को सौंपा गया है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि संबंधित उपजिलाधिकारी और पूर्ति निरीक्षक चिन्हित किए गए नए स्थलों पर उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को चिन्यालीसौड़ के धरासू पुल पर पहले से संचालित टाल में भंडारण क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रा मार्ग पर कहीं भी ईंधन की कमी न रहे इसके दृष्टिगत वन विभाग वन निगम और पूर्ति विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
ईंधन वितरण की इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए वित्तीय प्रावधानों को भी स्पष्ट किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह,आपदा प्रबंधन से जय पंवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे जिन्हें समयबद्ध तरीके से इन व्यवस्थाओं को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए हैं।
*जिला कौशल विकास समिति की बैठक,दक्ष उत्तरकाशी मॉडल तैयार करने की पहल,युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर।*
*उत्तरकाशी 2 अप्रैल (सूचना)-* जिला कौशल विकास समिति की बैठक में जिले में “दक्ष उत्तरकाशी मॉडल” तैयार करने की दिशा में अहम पहल की गई। जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न ट्रेड में प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर विशेष बल दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्थायी पदों के साथ-साथ ऐसे अस्थायी एवं आवश्यकता आधारित कार्य जिनकी विभिन्न विभागों को समय-समय पर जरूरत होती है,उनमें स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित युवाओं को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कृषि,उद्यान,प्लम्बर सहित अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से कार्य के अवसर उपलब्ध कराए जाए। इसके लिए जिला सेवायोजन अधिकारी को ऐसे युवाओं का चिन्हीकरण कर शिक्षा विभाग से उनकी सूची संकलित करने के निर्देश दिए।
वहीं राजकीय इंटर कॉलेजों में बैगलेस डे कार्यक्रम को हर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को आयोजित करने पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक्सपोजर विजिट,कौशल विकास और उद्यमिता से जुड़े कार्यक्रम शुरू करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस पहल से युवाओं को व्यवहारिक ज्ञान मिलेगा और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर सृजित कर सकेंगे। साथ ही जिलाधिकारी ने जिला सेवायोजन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि राजकीय इंटर कॉलेजों एवं महाविद्यालयों में समय समय पर कैरियर काउंसलिंग,कार्यशाला आयोजित की जाए। ताकि छात्र-छात्राओं को रोजगार के बेहतर अवसरों और मार्गदर्शन की जानकारी मिल सके।
बैठक में परियोजना निदेशक अजय सिंह,मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली,जिला सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।*चारधाम यात्रा से पहले 10 अप्रैल को होगी मॉक ड्रिल।*
*उत्तरकाशी 2 अप्रैल (सूचना)-* चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर दोनों धाम के अंर्तगत 10 अप्रैल को व्यापक मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। मॉक ड्रिल राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार आयोजित होगी। इस सम्बंध में उन्होंने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अधिकारियों के उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी साझा की। जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने आईआरएस (इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम) से जुड़े अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध एवं त्रुटिरहित सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में मॉक अभ्यास अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इससे सभी विभागों की वास्तविक तैयारियों,संसाधनों की उपलब्धता तथा आपसी समन्वय की स्थिति का आकलन किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को समय रहते दूर करने का अवसर मिलता है, इसलिए सभी विभाग अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।
शासन के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी,जबकि 8 अप्रैल को टेबल टॉक के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को विभिन्न परिदृश्यों की जानकारी दी जाएगी। मॉक ड्रिल के लिए यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में दो - दो स्थानों का चयन किया गया है। जहां अलग-अलग आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया जाएगा। मॉक ड्रिल में विभागों की तत्परता, संसाधन प्रबंधन एवं समन्वय की प्रभावशीलता को परखा जाएगा।
बैठक में एडीएम मुक्ता मिश्र,एसडीएम शालिनी नेगी,देवानन्द शर्मा,सीओ जनक पंवार,ईई विद्युत मनोज गुसाईं,एआरटीओ सुवर्णा नौटियाल,आपदा कोर्डिनेटर जय पंवार एवं सेना,आईटीबीपी, एसडीआरएफ सहित आईआरएस से जुड़े अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 🛑🛑 उत्तरकाशी, 02 अप्रैल 2026
*चारधाम यात्रा को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने हेतु जिलाधिकारी अलर्ट—हितधारकों संग बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर दिए अहम निर्देश*
*चारधाम यात्रा से पहले बड़ा मंथन—हितधारकों की समस्याएं सुनी, समाधान हेतु दिया आश्वासन*
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने आगामी चारधाम यात्रा के सफल, सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से होटल एसोसिएशन, टैक्सी एवं बस यूनियन सहित विभिन्न हितधारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यवस्थाओं को समय रहते सुदृढ़ करें।
यात्रा काल में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में कोयला एवं लकड़ी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि स्थानीय व्यवसाय और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में उपस्थित हितधारकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को भी विस्तार से रखा। यात्रा चेक पोस्ट पर स्थानीय वाहनों के संचालन में आने वाली समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि स्थानीय वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार संचालन व्यवस्था को सरल एवं सुचारू बनाया जाए, ताकि अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न न हों और यातायात व्यवस्था संतुलित बनी रहे।
इस दौरान उपस्थित हितधारकों द्वारा यात्रियों की सीमित संख्या निर्धारित किए जाने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया। इस पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय में शासन स्तर पर वार्ता कर उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा, जिससे यात्रा से जुड़े सभी वर्गों को राहत मिल सके।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय, एडीएम मुक्ता मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी आशीष कुमार, अजय पूरी, अशोक सेमवाल, शैलेन्द्र मटूडा, प्रकाश बद्री सहित अन्य हितधारक और अधिकारी उपस्थित रहे।
*महेश बहुगुणा (MEDIA EPISOD ANCHOR & REPORTER TRAINING INSTRUCTOR)=8126216516*
*"जनहुंकार" एपिसोड में जानें शारदा ACT, देशमुख ACT और स्त्रीधन के बारे में अहम जानकारी महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*
हनुमान जयंती आयोजन कार्यक्रमों पर खास कवरेज
हनुमान जयंती अवसर पर हनुमान मंदिर पुजारी खास जानकारी देते हुए
*उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर पर ग्राउंड जीरो की रिपोर्ट*


























































No comments:
Post a Comment