*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, April 15, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*



🛑 उत्तरकाशी, 15 अप्रैल 2026

बुधवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में वन भूमि हस्तान्तरण के लम्बित प्रकरणों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई । बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने पिछले 10 वर्षों से लम्बित लोनिवि के अंतर्गत निर्माणाधीन उपरीकोट-स्यालनाचट्टी मोटर मार्ग की व्यवहार्यता की तत्काल गहन जांच करने के निर्देश दिए ताकि लंबे समय से रुकी इस सड़क परियोजना को धरातल पर उतारा जा सके।

शिक्षा और बुनियादी ढांचा संबंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकरणी ने ग्राम जोगत में प्रस्तावित विद्यालय के लिए वन भूमि स्वीकृति मिलने के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे स्वयं उक्त प्रस्ताव की विस्तृत जांच कर आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि विद्यालय भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ अविलंब शुरू किया जा सके। 

इसके अतिरिक्त, जनपद की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जल संस्थान एवं जल निगम के लम्बित वन भूमि हस्तान्तरण प्रकरणों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इन प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यदायी संस्थाएं आपसी तालमेल से काम करें ताकि जनहित से जुड़ी पेयजल और अन्य विकास योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण हो सकें।

इस दौरान डीएफओ डीपी बलूनी,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र अमोली, ईई रजनीश सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।



🛑🛑 उत्तरकाशी, 15 अप्रैल 2026

जिला कार्यलय से प्राप्त सूचनानुसार जनरल श्री अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ, भारत सरकार, नई दिल्ली दिनांक 16 और 17 अप्रैल 2026 को जनपद अंतर्गत हर्षिल भ्रमण पर रहेंगे।

सीडीएस, भारत सरकार, नई दिल्ली के उक्त भ्रमण कार्यक्रम की कवरेज हेतु समस्त प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि सादर आमंत्रित हैं।
🛑🛑 *उत्तरकाशी 15 अप्रैल 2026*

 गत  वर्ष धराली/हर्षिल में आयी आपदा के बाद जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को राहत एवं पुनर्वास उपलब्ध कराने में ठोस कदम उठाएं है। जिला आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक धराली–हर्षिल आपदा प्रभावित क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा अब तक ₹12 करोड़ 89 लाख 65 हजार 700 की राहत राशि का वितरण किया जा चुका है। इस राहत में मृतकों के आश्रितों को आर्थिक सहायता, घायलों के उपचार हेतु अनुदान, पूर्ण एवं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त आवासों एवं होटल, दुकान स्वामियों के लिए मुआवजा,बेघर परिवारों को किराया सहायता तथा कृषि, पशुपालन और आजीविका प्रभावित परिवारों को विशेष सहायता शामिल है। इसके साथ ही पुनर्वास एवं आजीविका संवर्धन के तहत विभिन्न विभागों और योजनाओं के माध्यम से करोड़ों की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत एवं वितरित की गई है,जबकि  बाढ़ सुरक्षा,सड़क,पुल और सामुदायिक ढांचे के पुनर्निर्माण हेतु करोड़ों रुपये के प्रस्तावित कार्य भी प्रक्रिया में हैं।

*धराली प्रभावित परिवारों को वितरित राहत राशि।*

• मृतक व्यक्तियों की संख्या 4 — वितरित धनराशि ₹20 लाख।
• धराली–हर्षिल आपदा में लापता व्यक्तियों की संख्या 52, जिसमें से शासन की गाइडलाइन के अनुसार 18 व्यक्तियों को मृत घोषित किया गया। मृतकों के आश्रितों को प्रति परिवार ₹5,00,000 की दर से कुल ₹90 लाख वितरित किया गया।
• धराली–हर्षिल आपदा में घायल व्यक्तियों की संख्या 18 (5 सामान्य, 13 गंभीर)। सभी 18 घायलों को SDRF मानकों के अंतर्गत ₹2.35 लाख वितरित किए गए।
• 115 पूर्ण क्षतिग्रस्त आवासीय भवनों के स्वामियों को ₹5 लाख प्रति परिवार की दर से कुल ₹5 करोड़ 75 लाख वितरित किए गए।
• 3 आंशिक क्षतिग्रस्त भवनों के स्वामियों को ₹6,500 प्रति परिवार की दर से कुल ₹19,500 वितरित किए गए।
• 13 प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त सहायता ₹5,000 प्रति परिवार की दर से कुल ₹65,000 वितरित किए गए।
• व्यावसायिक होटल/दुकान 116 क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 67 होटल स्वामियों को ₹5 करोड़ 30 लाख 47 हजार 200 वितरित किए गए। शेष के वितरण की कार्रवाई गतिमान है।
• बेघर हुए 115 परिवारों को किराया सहायता ₹4,000 प्रति माह कुल  6 माह हेतु 24000 प्रति परिवार के लिए कुल ₹27.60 लाख वितरित किए गए।
• कृषि फसल, बागवानी एवं कृषि भूमि क्षति के तहत 263 लाभार्थियों को कुल ₹15 लाख 16 हजार 976 वितरित किए गए।
• मुख्यमंत्री राहत कोष से अतिरिक्त 64 प्रभावित काश्तकारों को ₹6 लाख 72 हजार 024 की धनराशि वितरित की गई।
• मृत/लापता 268 छोटे-बड़े पशुओं के लिए 13 पशुपालकों को ₹10 लाख 94 हजार की राहत राशि वितरित की गई।
*कुल ₹12 करोड़ 89 लाख 65 हजार 700 राहत राशि का वितरण किया गया।*


*धराली क्षेत्र में प्रभावित कृषकों को वितरण एवं अन्य निःशुल्क सहायता के अंतर्गत।*

उद्यान विभाग: ₹115.00 लाख,
कृषि विभाग: ₹34.48 लाख,
उरेडा: ₹3.07 लाख,
ग्रामोत्थान ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (जिला परियोजना प्रबंधन इकाई): ₹849.00 लाख।
• उक्त परियोजना के अंतर्गत आपदा क्षेत्र में प्रभावित लोगों की आजीविका गतिविधियों को पुनः व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्तर पर विकसित करने हेतु आईफैड एवं रीप परियोजना के प्रत्येक समूह परिवार को ₹3,00,000 की धनराशि आजीविका संवर्धन हेतु स्वीकृत की गई तथा प्रथम किस्त का वितरण किया गया।
• इस योजना के अंतर्गत 84 परिवार (धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र) सम्मिलित हैं, जिनमें बागवानी, होमस्टे, डेरी, रेस्टोरेंट आदि गतिविधियां शामिल होंगी।
• इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह के परिवारों को आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु ₹1.50 लाख की सहायता प्रदान की गई।
• जिला पर्यटन विकास, उत्तरकाशी द्वारा स्थानीय लोगों को वीरचंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत 2 वाहन उपलब्ध कराने हेतु चयनित किया गया है, जिसमें वाहन ऋण पर 25% अनुदान दिया जाएगा।


*धराली प्रभावित क्षेत्र में पुनर्निर्माण कार्य हेतु जनपद स्तर से धनराशि आवंटित की गई, जिसमें हरसिल क्षेत्र में सड़क निर्माण, क्षतिग्रस्त सार्वजनिक परिसंपत्तियों की मरम्मत, नदी चैनलाइजेशन एवं अन्य सुरक्षात्मक कार्य शामिल हैं—*
लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी: ₹88.25 लाख,
लघु सिंचाई: ₹7.45 लाख,
सिंचाई विभाग: ₹293.01 लाख,
कुल: ₹388.71 लाख।
• अन्य विभागीय आवंटन—
कृषि विभाग/उद्यान विभाग: ₹4.00 लाख,
सिंचाई खंड उत्तरकाशी: ₹84.60 लाख,
खंड विकास अधिकारी भटवाड़ी: ₹7.50 लाख,
वन विभाग: ₹51.00 लाख,
कुल: ₹535.81 लाख।

• *शासन से स्वीकृत धनराशि—*
सिंचाई खंड उत्तरकाशी को विकासखंड भटवाड़ी की ग्राम हर्षिल में भागीरथी नदी के दाएं तट पर आवासीय एवं अनावासीय भवनों की सुरक्षा हेतु: ₹1024.27 लाख।
• विकासखंड भटवाड़ी के अंतर्गत ग्राम झाला के पास भागीरथी नदी पर सुरक्षात्मक कार्य हेतु: ₹766.43 लाख।
*• कुल स्वीकृत धनराशि: ₹1790.70 लाख।*


 *प्रस्तावित कार्य।* 

• हर्षिल गांव के पास तेलगाड़ और भागीरथी नदी के बाएं किनारे पर बाढ़ सुरक्षा कार्य — ₹7885.00 लाख।
• भटवाड़ी चढ़ेथी,भागीरथी नदी के बाएं किनारे पर बाढ़ सुरक्षा कार्य — ₹7147.00 लाख।
• धराली में खीरगाड़ नदी के दोनों किनारों एवं भागीरथी नदी के बाएं किनारे पर बाढ़ सुरक्षा कार्य — ₹7237.00 लाख।
• लोक निर्माण विभाग भटवाड़ी द्वारा हर्षिल जाने हेतु सड़क मार्ग के किलोमीटर 1 में 150 मीटर क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कार्य — ₹472.00 लाख।
• धराली–मुखबा झूला पुल का मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य — ₹147.00 लाख।
• कृषि विभाग द्वारा धराली में किसान आउटलेट निर्माण कार्य — ₹22.00 लाख।
• विकासखंड भटवाड़ी द्वारा—धराली में सेब के बगीचों की सुरक्षा दीवार — ₹7 लाख।
धराली में सोमेश्वर देवता मंदिर की सुरक्षा दीवार — ₹5 लाख।
धराली में पंचायत घर निर्माण कार्य — ₹20 लाख।
• उद्यान विभाग द्वारा वाइब्रेट ग्राम प्लान के तहत धराली, मुखबा, बगोरी, हर्षिल,जाला,जसपुर,पूराली एवं सुक्की के काश्तकारों हेतु बीज, दवाइयां, प्रशिक्षण आदि गतिविधियां — ₹338.489 लाख।
• ग्राम उत्थान ग्रामीण उद्योग वेग वृद्धि परियोजना (जिला परियोजना प्रबंधन इकाई) के अंतर्गत 5 इकाइयों की सामुदायिक गतिविधियों हेतु ₹20 लाख का आर्थिक सहयोग, सीएलएफ के माध्यम से समूहों को सामुदायिक उद्यम स्थापना के लिए प्रस्तावित।
• धराली में ग्रामीणों की आजीविका सुधार हेतु वाइब्रेट विलेज कार्यक्रम के अंतर्गत दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स (50 दुकानें) एवं सामुदायिक भवन निर्माण का प्रस्ताव — ₹608.2 लाख।
🛑

  जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जनपद में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। उन्होंने कहा कि डामटा-नौगांव राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्यों को गुणवत्ता और सुगमता के साथ किया जाए ताकि तीर्थयात्रियों और स्थानीय जनता को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मार्ग के संवेदनशील और संकरे स्थानों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए और यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी आवश्यक प्रबंध हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, जिससे चारधाम यात्रा सुरक्षित और निर्बाध रूप से संचालित हो सके।

 अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि बड़कोट ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि डामटा से नौगांव के मध्य विभिन्न निर्माण कार्य फर्मों द्वारा कार्य तेजी से किया जा रहा है। डामटा से रिखाऊ खड्ड के मध्य साईड कटिंग, जीएसबी और डब्ल्यूएमएम का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। रिखाऊ से नौगांव के मध्य सड़क चौड़ीकरण का कार्य माह नवंबर 2025 से निरंतर जारी है। प्रगति रिपोर्ट के अनुसार 25.400 किलोमीटर की कुल लंबाई में से अब तक 20.400 किलोमीटर हिस्से में साइड कटिंग तथा 3.00 किलोमीटर में जीएसबी का कार्य पूरा कर लिया गया है। मार्ग चौड़ीकरण के दौरान पूर्व निर्मित मार्ग की सतह, नालियां और नारदाने क्षतिग्रस्त हुए थे, जिनके सुधार हेतु त्वरित कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में 29 चयनित स्थानों पर 600 मीटर लंबाई में कवर्ड आरसीसी ड्रेन का निर्माण कार्य गतिमान है।
मार्ग की सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित करने के लिए संपूर्ण लंबाई में कटिंग स्पिल हटाकर कच्चे पैच और जीएसबी के माध्यम से मार्ग की सतह को व्यवस्थित किया गया है। तीव्र पहाड़ी ढाल और चट्टानी क्षेत्रों में जहां कटिंग के दौरान क्रैश बैरियर क्षतिग्रस्त हुए थे, वहां यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सावधानी हेतु कॉशन टेप, सूचना बोर्ड और रिफ्लेक्टिंग साइन मार्क स्थापित किए गए हैं।

अधिशासी अभियंता ने यह भी स्पष्ट किया है कि सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपरांत सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने हेतु पूरी लंबाई में मेटल बीम क्रैश बैरियर स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन द्वारा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यात्रा सीजन और स्थानीय आवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।



🛑उत्तरकाशी, 14 अप्रैल 2026

*जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती*

 भारतीय संविधान के शिल्पी और सामाजिक न्याय के प्रणेता भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वी जयंती जनपद में श्रद्धा, उल्लास और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनपदवासियों ने बाबा साहेब के जीवन संघर्षों को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन की शुरुआत हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य प्रभात फेरी से हुई, जो राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुरू होकर अम्बेडकर भवन तक निकाली गई। प्रभात फेरी की शुरुवात उपशिक्षा अधिकारी हर्षा रावत द्वारा की गयी जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कलेक्ट्रेट परिसर के गंगोत्री भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर का विराट व्यक्तित्व और उनके द्वारा किए गए महान कार्य देश और समाज को युगों-युगों तक मार्ग दिखाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

हिमालय अम्बेडकर सेवा समिति भवन परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जैसी विलक्षण प्रतिभाएँ सदियों में एक बार जन्म लेती हैं। उन्हें आधुनिक भारत के नवनिर्माण का जनक बताते हुए जिलाधिकारी ने युवा पीढ़ी और छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे बाबा साहेब के जीवन संघर्षों, उनके दार्शनिक चिंतन और विचारों का गहराई से अध्ययन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सामाजिक समानता और न्याय के प्रति उनके अटूट समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन-दर्शन को अद्भुत और अनुकरणीय बताते हुए समाज के सर्वांगीण विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। इस दौरान वक्ताओं ने उनके 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' के मूल मंत्र को आत्मसात करने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्कूलों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नगरपालिका अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने बाबा साहेब की जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन केवल एक महान व्यक्तित्व के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि यह संकल्प लेने का दिन है, उस समानता, न्याय और बंधुत्व के लिए जिसे बाबासाहेब ने भारतीय संविधान की आत्मा बनाया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवीय गरिमा के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने एक ऐसे भारत का सपना देखा था जहाँ जाति, धर्म या लिंग के आधार पर कोई भेदभाव न हो और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी उन्नति के समान अवसर प्राप्त हों।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, डीएसओ आशीष कुमार,डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं सहित अन्य अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, सभासद महावीर चौहान,आदित्य चौहान,ज्येष्ठ प्रमुख भटवाड़ी मीरा देवी, हिमालयन अंबेडकर सेवा समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह, जिला महामंत्री प्रकाश विद्वान,कार्यकारी अध्यक्ष राकेश कुमार केवल, मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, सीएचओ रजनीश सिंह, सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।

🛑🛑
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने तिलोथ स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अंबेडकर जी के जीवन संघर्षों और उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डाला, साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षित बनकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
छात्रावास में आयोजित सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों के उत्साह की सराहना की। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि बाबा साहेब का सपना 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' का था, जिसे आत्मसात करके ही युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकती है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह, सीएचओ रजनीश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




उत्तरकाशी 14 अप्रैल 2026

आज विकास भवन परिसर में भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह  ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए, उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये l साथ उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए, उनके द्वारा समाज के लिए किये गये कार्यों को विस्तार पूर्वक साझा किया l 

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि डॉ.अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है। उन्होंने संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों  ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर अपर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास रमेश चंद्र, मुख्य उद्यान अधिकारी रजनीश सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल आंनद, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, सहायक पंचायती राज अधिकारी नितिन नौटियाल, आदि विभिन्न विभागीय अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेl






चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तेज गति से तैयारियां कर रहे संबंधित विभाग।
#CharDhamYatra
#Uttarkashi
#Uttarakhand


*


उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *एसपी उत्तरकाशी द्वारा ली गयी मासिक अपराध गोष्ठी*

*नशा, अपराध नियंत्रण तथा चारधाम यात्रा-2026 के सुगम एवं सुरक्षित संचालन के दिए गये निर्देश।*

*उत्कृष्ठ कार्य करने पर 16 पुलिस अधिकारी/कर्मिक सम्मानित।*
 
*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा आज 15 अप्रैल 2026 को पुलिस लाइन ज्ञानसू, भागीरथी कॉन्फ्रेंस हॉल में अधीनस्थ पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की क्राईम मीटिंग/मासिक सैनिक सम्मेलन लेकर नशा, अपराध नियत्रंण तथा चारधाम यात्रा के सरल, सुगम व सुरक्षित संचालन हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। 

सैनिक सम्मेलन में उनके द्वारा पुलिस अधिकारी व कर्मियों की विभागीय / निजी समस्याओं को सुनते हुये उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आदेशित करने के साथ विगत माह में कर्मियों द्वारा रखी समस्याओं पर हुयी कार्यवाहियों की समीक्षा की गयी। 

*माह मार्च 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निम्न 16 पुलिस जवानों को “मैन ऑफ द मंथ” घोषित करते हुये प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।*

1- मुख्य आरक्षी मोहित(पुलिस दूरसंचार)
2- मुख्य आरक्षी शुरवार सिंह(यातायात पुरोला)
3- आरक्षी कपिल कुमार(कोतवाली उत्तरकाशी)
4- आरक्षी सत्यपाल(थाना मोरी))
5- आरक्षी संजय सिह(पुलिस लाइन)
6- आरक्षी अमित (पुलिस लाइन)
7- आरक्षी राजेश कुमार(अभिसूचना)
8- आरक्षी प्रवेश कुमार(पुलिस कार्यालय)
9- आरक्षी अनिल रावत(थाना बडकोट)
10-आरक्षी संगती(पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी)
11- म0 आरक्षी कविता जोशी(कोतवाली उत्तरकाशी)
12- म0 आरक्षी आरती जोशी(कोतवाली उत्तरकाशी)
13- म0 आरक्षी नीलम जगूडी(पुलिस कार्यालय)
14- फायरमैन जयदीप(फायर स्टोशन उत्तरकाशी)
15- म0 फायरकर्मी सीता
16- होमगार्ड प्रदीप थापा(यातायात कार्यालय उत्तरकाशी)।

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा चारधाम यात्रा-2026 पर फोकस करते हुये सभी को सरल, सुगम तथा सुरक्षित यात्रा हेतु जरुरी निर्देश दिये गये। श्रद्धालुओं से सभ्य व्यवहार करने के साथ सभी को सुविधाजनक तथा सुलभ यात्रा करवाने हेतु मार्ग दर्शन किया गया। यात्रा रुट पर पडने वाले थाना प्रभारियों को प्वाइंट टू प्वाइंट जाकर ड्यूटियों को चैक तथा ब्रीफ करने के निर्देश दिये गये।

मासिक अपराधों की समीक्षा करते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा सभी प्रभारियों को लम्बित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण के साथ विवेचना विशेषकर एनडीपीएस एक्ट तथा महिला सम्बन्धी गम्भीर प्रकरणों में गुणवता एवं पारदर्शिता लाने के सम्बन्ध में जरुरी निर्देश दिये गये। 

थानों पर लम्बित समन, वारण्ट, शिकायती प्रार्थना पत्रों एवं ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयान्तराल में निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। 

साइबर अपराध, यातायात नियमों, नशे उन्मुलन के प्रति जनजागरुकता बढाने के साथ महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान अभया के अंतर्गत लगातार जनजागरुकता/ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये गये। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रुटीन वाहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये गये। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने तथा भ्रामकता फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये।


मासिक अपराध गोष्ठी में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक श्री शिव कुमार, निरीक्षक अभिसूचना श्री विकास नौटियाल, प्रभारी एसओजी निखिल देव चौधरी सहित सभी कोतवाली/थाना/ईकाई प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्म0गण* द्वारा प्रतिभाग किया गया।






*ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा उत्तरकाशी पहुँचकर यात्रा व सुरक्षा व्यवस्था की की गयी समीक्षा* 

*यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त फोर्स को ब्रीफ कर सरल, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के दिये निर्देश।*

*सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान'  चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय।*

*अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ0 वी0 मुरगेशन* चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा तथा यात्रा व्यवस्थाओं को परखने के लिये आज 15 अप्रैल 2026 से 2 दिन के जनपद भ्रमण पर आये हैं। आज 15 अप्रैल 2026 को जनपद उत्तरकाशी पहुँचकर पुलिस लाइन ज्ञानसू , उत्तरकाशी में यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने के उपरान्त यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। 

पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है। यात्रा के प्रथम माह में भारी संख्या में श्रद्धलुओं के आने की चुनौती को देखते हुये सभी को अतिरिक्त सतर्कता व निपुर्णता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना है। 

यात्रा ड्यूटी पुण्य का काम है, हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान देश व विदेश से पधारने वाले तीर्थयात्रियों के सेवा करने का मौका मिलता है।  सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है। 

श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, अपना व्यवहार सभ्य व संयमित रखें, तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद/सहायता करें। किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए, जरुरी ऐतिहात/नॉम्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को रोका जाए। श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से कम समय में पूरा करने के  निर्देश दिये गये।
 
इस दौरान उनके द्वारा यातायात, क्राउड मैनेजमेंट के साथ पार्किंग व्यवस्था तथा धामों पर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से सरल/सुलभ दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। 

कर्मियों को अच्छी तथा कर्मठ ड्यूटी के प्रति प्रोत्साहित करते हुये सभी ड्यूटी प्रभारियों को प्रतिदिन जवानों को ब्रीफ करने, उनके द्वारा किये गये कार्यो की सरहाना तथा दैनिक टास्क से अवगत कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

यात्रा काल मे सोशल मीडिया पर ठोस निगरानी के साथ भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाने वालो पर कडी कार्रवाई के निर्देश दिये गये।


ब्रीफिंग के दौरान *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया गया कि  श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा को इस बार 2 सुपरजोन, 12 जोन तथा 30 सेक्टर मे बांटा गया हैं। यात्रा के सुरक्षित व व्यवस्थित संचालन हेतु यात्रा रुट व धामो पर करीब 600 पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की तैनाती के साथ एसडीआरएफ की 6 टीम, 9 फायर की टीम, 2 प्लाटून पीएसी तथा एटीएस की हिट टीमों को भी तैनात किया गया है। चारधाम यात्रा-2026 हेतु  उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थीम “सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान”  रखी गयी है। उनके द्वारा एडीजी महोदय को यात्रा को सरल, सुखद एवं सुरक्षित तरीके से  सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलाया गया।


ब्रीफिंग में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा भी प्रशासन की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये शासन-प्रशासन के अनुरुप सरल व सुविधाजनक यात्रा हेतु अपने अनुभव साझा किये गये।
 
ब्रीफिंग के दौरान *मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे



।*

उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में ‘विश्व कला दिवस’ पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 रामचन्द्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में  ‘नशा मुक्त समिति के अंतर्गत स्थापित ‘ग्लू एंड गिगल क्लब’ द्वारा 'विश्व कला दिवस' के अवसर पर नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूरोप के महान चित्रकार लियोनार्दो दा विंची की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ और संचालन महाविद्यालय की नशा मुक्त समिति के नोडल डॉ. एम.पी.एस. राणा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कलात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नशा मुक्ति का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मनीष सेमवाल ने लियोनार्दो दा विंची के जीवन और कला के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। डॉ. एम.पी.एस. राणा ने अपने संबोधन में कहा कि रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर युवा न केवल सकारात्मक दिशा प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि कला के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूरी बना सकते हैं। उन्होंने नशा की लत से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों को भी छात्र-छात्राओं के बीच साझा किया। 
विश्व कला दिवस 2026 की थीम— “The garden of expression, cultivating community through art” —पर विस्तार से चर्चा करते हुए डॉ. नेहा गोस्वामी ने बताया कि सामुदायिक विकास में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल को सही दिशा देना आज की मूलभूत आवश्यकता है ताकि वे नशे से दूर रहकर देश की उन्नति में भागीदार बन सकें। डॉ. नेहा तिवारी ने अपने वक्तव्य में स्पष्ट किया कि कला केवल चित्रकला तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्ठा से किया गया प्रत्येक कार्य कला है। उन्होंने निरंतर अभ्यास से बहुमुखी विकास और कला के माध्यम से आजीविका के अवसरों पर भी जोर दिया। इस अवसर पर डॉo मधु बहुगुणा द्वारा छात्र छात्राओं को क्ले के द्वारा कलाकृतियों के निर्माण की जानकारी प्रदत्त की गई।
इस अवसर बबीता राणा, जयदेव कुमार, अरुण, अक्षिता, आरती, अनामिका, अंशुल सिंह और निर्मला रावत आदि छात्र-छात्राओं ने नशा मुक्ति को समर्पित अपनी पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर क्लब संयोजक एवम विभागाध्यक्ष गृह विज्ञान, डॉ. नीतू राज  ने वर्तमान समय में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी एक गंभीर नशा बताते हुए छात्रों को सृजनात्मक कार्यों की ओर मुड़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार की रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।





No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here