*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516* - Ganga 24 Express

ब्रेकिंग न्यूज़

Ganga 24 Express

Mahesh Bahuguna- News Website

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, April 16, 2026

*देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

देश विदेश की प्रमुख खबरों एवं "जनहुंकार" एपिसोड  देखिए GANAG 24 EXPRESS DIGITAL WEB NEWS CHANNELपर महेश बहुगुणा के साथ=8126216516*

*उत्तराखंड एवं उत्तरकाशी की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS (DIGITAL WEB NEWS CHANNEL) पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*
*उत्तरकाशी प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 🛑 उत्तरकाशी, 16 अप्रैल 2026

*जिलाधिकारी के निर्देशों पर एक्शन मोड में प्रशासन;यमुनोत्री ट्रैक मार्ग पर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण*

 जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों के अनुपालन में एसडीएम बड़कोट ब्रजेश तिवारी ने गुरुवार को विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ यमुनोत्री ट्रैक रूट का सघन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि चारधाम यात्रा के सुगम और सुव्यवस्थित संचालन के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए। यात्रा के दौरान देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की असुविधा ना हो और यहां से वे एक सुखद अनुभव लेकर लौटें। 

इसी क्रम में एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान जानकी चट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।  मार्ग में स्थित शौचालयों को तत्काल दुरुस्त कर सुचारू करने के निर्देश दिये तथा यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु जल संस्थान द्वारा जगह-जगह स्टैंड पोस्ट और भैरव मंदिर में लगाए आरओ सिस्टम की भी जांच की। घोड़े-खच्चरों के लिए रबाडा गेट, राम मंदिर और भंगेली गाड में सोलर वाटर हीटर से गर्म पानी की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए  कुछ स्थानों पर सुलभ शौचालयों और मेडिकल रिस्पांडर कक्षों के दरवाजे क्षतिग्रस्त मिलने पर उन्हें तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 
एसडीएम ने बताया यमुनोत्री मुख्य धाम में सिंचाई विभाग द्वारा 6 चेंजिंग रूम, घाटों का समतलीकरण और पूजा-पाठ के लिए लोहे की नई पुलिया का निर्माण कर लिया गया है, जिससे श्रद्धालु सुगम एवं सुरक्षित ढंग से दर्शन कर सकेंगे। 








जिला सूचना अधिकारी
उत्तरकाशी
🛑 उत्तरकाशी, 16 अप्रैल 2026

*डीएम प्रशांत आर्य ने गंगोत्री धाम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने में जुटा जिला प्रशासन*

*गंगोत्री धाम में सीसीटीवी और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी; सुरक्षा, सफाई और सुविधाओं पर विशेष फोकस*

19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा की तैयारियों व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए  प्रशासन पूरे मनोयोग जुटा है। यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुचारू रूप से संचालित करने के दृष्टिगत जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को श्री गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग की स्थिति का आकलन करते हुए सीमा सड़क संगठन तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। 
 जिलाधिकारी  ने धाम परिसर में सुरक्षा और निगरानी को सुदृढ़ करने हेतु सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा कंट्रोल रूम को 24×7 सक्रिय रखने के निर्देश दिए एवं श्रद्धालुओं को सभी जरूरी जानकारी तय समय से मिलती रहे इसके लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम को नियमित रूप से संचालित रखने को कहा।

 जिलाधिकारी ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों से मिलकर आरती एवं पूजा-अर्चना के समय निर्धारण की  जानकारी लेते हुए श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन का अवसर उपलब्ध कराए जाने और अनावश्यक भीड़ को प्रबंधित करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने निर्देश दिये। 
जिलाधिकारी ने धाम परिसर में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और सुरक्षा प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम रखने के निर्देश देते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते एवं यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को गरिमामय, सुव्यवस्थित सहज और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है। इसके लिए बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ किया गया है, स्वास्थ्य सेवाओं तथा यातायात प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तत्परता एवं समर्पण के साथ यात्रा कार्यों में जुटा है, ताकि देवभूमि आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को एक सुखद, सुरक्षित और व्यवस्थित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।




इस दौरान डीडीएमओ शार्दूल गुस्साई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।










जिला सूचना अधिकारी
उत्तरकाशी।
🛑 Uttarkashi, 16th April 2026

*Visit of General Anil Chauhan, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM, Chief of Defence Staff to Harshil, Uttarakhand on 16 April 2026*

General Anil Chauhan, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM, Chief of Defence Staff, visited Harshil on 16 April 2026. On reaching Harshil, District Magistrate Prashant Arya formally welcomed the CDS and apprised him of the current administrative activities and development plans of the area.The visit underscored the Indian Armed Forces’ steadfast commitment towards the development of border areas and meaningful engagement with local communities.
During the visit, the Chief of Defence Staff laid the foundation stone for the Harshil Cultural and Heritage Centre. Envisioned as a landmark initiative, the centre aims to preserve the rich cultural heritage of the region, showcase the glorious history of Garhwal sector and promote tourism. He further interacted with residents of the Vibrant Villages, commending their spirit of participation in nation-building and border area development.
During his interaction with troops deployed in the sector, he applauded their professionalism, dedication and high standards of operational readiness under challenging terrain and extreme weather conditions.
The Chief of Defence Staff visited Bagori village, where he met and interacted with the local residents. He appreciated their vital contribution towards strengthening the vibrancy of the border village. He also visited Mukhwa village, attending a Vishesh Puja at the Mukhwa Temple and also interacted with the local residents, acknowledging their deep-rooted traditions and their role in preserving the cultural ethos of the region.
The visit highlights the importance of integrated development, cultural preservation, and a strong civil-military connect in strategically significant border regions.


Uttarkashi


🛑 उत्तरकाशी, 16 अप्रैल 2026

*16 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड के हर्षिल क्षेत्र में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM का दौरा*

जनरल अनिल चौहान, PVSM, UYSM, AVSM, SM, VSM, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने 16 अप्रैल 2026 को हर्षिल का दौरा किया। हर्षिल पहुंचने पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सीडीएस का औपचारिक स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की वर्तमान प्रशासनिक गतिविधियों व विकास योजनाओं से अवगत कराया।इस दौरे ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास तथा स्थानीय समुदायों के साथ सार्थक सहभागिता के प्रति भारतीय सशस्त्र बलों की दृढ़ प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
दौरे के दौरान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने हर्षिल सांस्कृतिक एवं विरासत केंद्र की आधारशिला रखी। यह केंद्र एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में परिकल्पित है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करना, गढ़वाल क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास को प्रदर्शित करना तथा पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने वाइब्रेंट विलेजेज के निवासियों से भी संवाद किया और राष्ट्र निर्माण एवं सीमावर्ती क्षेत्र के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
क्षेत्र में तैनात सैनिकों के साथ अपने संवाद के दौरान, उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और अत्यधिक मौसम के बावजूद उनकी पेशेवर क्षमता, समर्पण तथा उच्च स्तर की ऑपरेशनल तत्परता की प्रशंसा की।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने बगोरी गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और सीमावर्ती गांव की जीवंतता को सुदृढ़ करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। उन्होंने मुखवा गांव का भी दौरा किया, जहां उन्होंने मुखवा मंदिर में विशेष पूजा (विशेष पूजन) में भाग लिया तथा स्थानीय लोगों से संवाद किया, उनकी गहरी परंपराओं और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में उनकी भूमिका को सराहा।
यह दौरा रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्रों में समेकित विकास, सांस्कृतिक संरक्षण तथा सशक्त नागरिक-सैन्य संबंधों के महत्व को रेखांकित करता है।








जिला सूचना अधिकारी 
उत्तरकाशी।
🛑🛑 उत्तरकाशी , 16 अप्रैल 2026

अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र द्वारा बृहस्पतिवार को सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों की वर्तमान स्थिति, निस्तारण की गुणवत्ता तथा लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अपर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से उन विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए जिनकी शिकायतें L1 एवं L2 स्तर पर अधिक संख्या में लंबित पाई गईं। ऐसे विभागों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे त्वरित कार्यवाही करते हुए लंबित प्रकरणों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें तथा भविष्य में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी दोनों पोर्टल की स्वयं नियमित मॉनिटरिंग करें, पोर्टल पर अद्यतन स्थिति समय पर दर्ज करें तथा प्रत्येक शिकायत का समाधान तथ्यों एवं प्रमाणों के आधार पर किया जाए।

बैठक में अवगत कराया गया कि सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन पर L1 पर 361 तथा L2 पर 58 शिकायते लंबित है तथा मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल पर कुल 17 शिकायते लंबित है। जिनके गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
🛑🛑 
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वाधान में  गुरुवार को मै.परिश्रम रिसोर्ससेज प्रा.लि. गुड़गांव के सहयोग से जिला सेवायोजन कार्यालय के प्रागंण में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में कुल 75 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया जिनमें कुल 70 को शॉर्टलिस्ट के उपरान्त सभी का चयन कम्पनी द्वारा किया गया।


*उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की संपूर्ण खबरों के लिए देखिए GANGA 24 EXPRESS पर महेश बहुगुणा & टीम के साथ= 8126216516*

 *SP उत्तरकाशी द्वारा ली गयी होटल एसोशिएशन, व्यापार मंडल/टैक्सी/ट्रक/बस यूनियन के पदाधिकारियों की मीटिंग*

*चारधाम यात्रा 2026 के सरल, सुगम एवं व्यवस्थित संचालन पर मंथन।*

*यात्रा के दौरान यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं यात्रा व्यवस्थाओं को बनाने में की गयी पुलिस-प्रशासन के सहयोग की अपील।*

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपध्याय* द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू, उत्तरकाशी में व्यापार मण्डल, टैक्सी/ट्रक/बस यूनियन, होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। 

मीटिंग में मुख्यतः धाम व मुख्य पडवों पर तीर्थयात्रियों की होल्डिंग कैपेसिटी, व्यवस्थित यातायात मैनेजमेन्ट, पार्किग सुविधाओं, पुलिस बैरियर्स, यात्री पंजीकरण केन्द्र आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चायें करते हुये यात्रा को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए के लिए उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा अपने सुझाव एवं विचार रखें गये।
 
*पुलिस अधीक्षक महोदया* द्वारा सुझावों पर काम करने का आश्वासन के साथ सभी से परस्पर समन्वय एवं सहयोग से कार्य करने तथा चारधाम यात्रा को सफल बनाने मे पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। 


वाहनों को निर्धारित पार्किंग में पार्क किया जाये। नो पार्किंग जोन सड़क किनारे अनावश्यक रुप से वाहन पार्क न किये जाये। 

प्रेशर हार्न पर सख्त कार्रवाई, लोकल/ट्रेक्सी वाहनों को रजिस्ट्रेशन केन्द्रों पर अनावशयक रोकटोक न करने की हिदायत दी गयी।

उपस्थित जनों को बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ सभ्य व्यवहार करने, होटल, धर्मशालाओं पर रुकने वाले तीर्थंयात्रियों व पर्यटकों का विवरण, ID आदि सुरक्षित रखने की हिदायत दी गयी.

होटल, धर्मशाला, दुकानों पर CCTV कैमारे चालू हालत में रखने के साथ, वहां पर काम करने वाले कर्मचारियों व मजदूरों के सत्यापन अनिवार्य रुप से कराने हेतु बताया गया।

चारधाम यात्रा के अतिरिक्त अपराध तथा नशे पर नियंत्रण हेतु भी गहन चर्चा की गयी। SP उत्तरकाशी द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में नशे का दुष्प्रभाव दिनोंदिन बढता जा रहा है, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सभी का जागरुक होना बेहद जरुरी है, परिजनों को अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखनी चाहिए, बच्चों का गलत संगत में न जाने दें, यदि कोई नशे का आदी हो जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि उनकी काउंसलिंग करवाई जा सके। पुलिस व्यापक स्तर पर जनजागरुकता कार्यक्रम व सेमीनार लगाकर आम नागरिक को नशा व साइबर अपराधों के प्रति सजग करने का प्रयास कर रही है, साथ ही नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है, यदि किसी के पास नशे के कारोबार या अन्य गतिविधि से सम्बंधित कोई जानकारी रहती है तो बेझिझक पुलिस से साझा करें, अथवा 1933 पर जानकारी दें।


मीटिंग में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पवार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्री दिनेश कुमार प्रभारी निरीक्षक मनेरी श्री दीपक नौटियाल, प्रभारी निरीक्षक LIU विकास नौटियाल उप निरीक्षक यातायात बड़कोट वीरेंद्र पंवार, अध्यक्ष होटल एसोसिएशन शैलेंद्र सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम सिंह गुसाई, अध्यक्ष टैक्सी यूनियन भटवाड़ी बलबीर सिंह सरदार, अध्यक्ष हरी आदर्श टैक्सी यूनियन जोशियाडा जीत सिंह राणा, अध्यक्ष श्री काशी विश्वनाथ ट्रक एसोसिएशन किशन सिंह रमोला सहित व्यापार मण्डल, टैक्सी/ट्रक/बस यूनियन एवं होटल एशोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।*



*उत्तरकाशी में अग्निशमन सेवा सप्ताह का किया शुभारंभ*

*अग्निशमन कार्य के दौरान अपने प्राणों की आहूति देने वाले अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी श्रदांजलि।*

अग्निशमन दिवस के अवसर पर आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को *श्रीमान पुलिस अधीक्षक  उत्तरकाशी,श्रीमती कमलेश उपाध्याय* के निर्देशन में अग्निशमन  सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर फायर स्टेशन लदाडी में *पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी, श्री जनक सिंह पंवार एवं एफएसएसओ श्री नरेन्द्र सिंह रावत* की उपस्थिति में फायर अधिकारी/कर्म0गणों द्वारा अग्निशमन कार्य के दौरान खुद के प्राणों की आहूति देने वाले फायर कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रदांजलि दी गयी तथा 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

*वहीं फायर स्टेशन बड़कोट पर पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट, श्री चंचल शर्मा  व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी बड़कोट सूरत सिंह चौहान* के नेतृत्व में फायर स्टेशन बड़कोट के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा देश के लिए शहीद अग्निशमन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर मौन धारण किया गया।

तत्पश्चात सी0ओ0 उत्तरकाशी  एवं सी0ओ0 बड़कोट द्वारा जनजागरूकता रैली मे सम्मिलित फायर सर्विस के वाहनों को हरी झड़ी दिखाकर विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया। ये रैली/वाहन अग्निशमन सप्ताह दिनांक 14 से 20 अप्रैल 2026 के दौरान आमजनमानस को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करेंगे।

अग्नि सुरक्षा 2026 की थीम "सुरक्षित विद्यालय सुरक्षित अस्पताल एवं अग्नि सुरक्षा के प्रति विद्यालय जागरूक समाज, आग की रोकथाम के लिए एक साथ " के क्रम मे आज फायर की रैलियों द्वारा उत्तरकाशी मुख्यालय मे लदाडी, जोशियाडा, मातली, ज्ञानसू, मुख्य बाजार, तेखला तथा बड़कोट शहर क्षेत्र मे आम जनमानस को लाउड स्पीकर के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा फायर सेफ्टी से संबंधी जन जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गये। 

14 अप्रैल 1944 को बॉम्बे बन्दरगाह में फोर्ट स्टीफेन नामक जहाज जिसमें युद्ध सामग्री, टनो विस्फोटक पदार्थ, रूई आदि लदा हुआ था उसमें अचानक आग लग गई थी। अकलजेन्डा डाक फायर स्टेशन और कानेक ब्रिज फायर स्टेशन से फायर टैण्डर के अग्निशमन कार्य करने के दौरान विस्फोटक पदार्थों में धमाका होने से 66 अधिकारी/कर्मचारयों ने अपने प्राणों की आहूति दी थी। तब से भारत सरकार ने 14 अप्रैल अग्निशमन सेवा दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया था, जो कालान्तर में 14-20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।






*ऑपरेशन प्रहार: पुरोला पुलिस द्वारा बरामद की गयी 32 लीटर कच्ची शराब।*
 
*धोखाधड़ी के मामले में 1 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।*


*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय*  के निर्देशन व में शांति एवं कानून व्यवस्था को सदृढ़ करने, अपराधियों की धरपकड़ तथा यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के विरुद्ध  चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस की कार्यवाही लागातार जारी है।
                    
इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट श्री चंचल शर्मा के कुशल पर्यवेक्षण* में तथा *थानाध्यक्ष पुरोला* के नेतृत्व में पुरोला पुलिस टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये बीते रोज ग्राम रौन पुलिया के पास जंगल में छापामारी करते हुये 32 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। शराब की तस्करी कर रही 2 महिलाओं को पुलिस की भनक लगते ही वह शराब तथा अपनी-अपनी कंडी (घिलड़ा) जंगल में छोड़कर भाग गये। महिलाओ के विरुद्ध थाना पुरोला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया है। अभियुक्ताओं की तलाश की जा रही है।

वहीं पुरोला पुलिस की टीम द्वारा धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत धोखाधड़ी के मामले में वारंटी अभियुक्त राकेश सिंह पडियार(43 वर्ष) को बीते रोज मोगरा पुल, गैस एजेंसी के पास नौगांव से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*ADG अपराध एवं कानून व्यवस्था द्वारा उत्तरकाशी पहुँचकर यात्रा व सुरक्षा व्यवस्था की की गयी समीक्षा* 

*यात्रा ड्यूटी पर नियुक्त फोर्स को ब्रीफ कर सरल, सुगम एवं सुरक्षित यात्रा के दिये निर्देश।*

*सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान'  चारधाम यात्रा-2026 हेतु उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय।*

*अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, डॉ0 वी0 मुरगेशन* चारधाम यात्रा-2026 की सुरक्षा तथा यात्रा व्यवस्थाओं को परखने के लिये आज 15 अप्रैल 2026 से 2 दिन के जनपद भ्रमण पर आये हैं। आज 15 अप्रैल 2026 को जनपद उत्तरकाशी पहुँचकर पुलिस लाइन ज्ञानसू , उत्तरकाशी में यात्रा तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करने के उपरान्त यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ कर यात्रा के सरल एवं सुगम संचालन हेतु जरुरी दिशा-निर्देश दिये गये। 

पुलिस बल को ब्रीफ करते हुये उनके द्वारा बताया गया कि 19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपटोद्घाटन के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होने जा रही है। यात्रा के प्रथम माह में भारी संख्या में श्रद्धलुओं के आने की चुनौती को देखते हुये सभी को अतिरिक्त सतर्कता व निपुर्णता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करना है। 

यात्रा ड्यूटी पुण्य का काम है, हम सभी का परम सौभाग्य है कि हमें चारधाम यात्रा के दौरान देश व विदेश से पधारने वाले तीर्थयात्रियों के सेवा करने का मौका मिलता है।  सभी को अपनी ड्यूटी को ईमानदारी के साथ-साथ स्मार्ट तरीके से सम्पादित करना बेहद जरुरी है। 

श्रद्धालुओं को सरल यात्रा करवाना हमारी प्राथमिकता है, अपना व्यवहार सभ्य व संयमित रखें, तीर्थयात्रियों की हर सम्भव मदद/सहायता करें। किसी भी बैरियर प्वाईंट पर श्रद्धालुओं को अनावश्यक तौर पर न रोका जाए, जरुरी ऐतिहात/नॉम्स हेतु कम से कम समय के लिए ही श्रद्धालुओं को रोका जाए। श्रद्धालुओं के पंजीकरण, मेडिकल आदि की प्रक्रिया को कम-से कम समय में पूरा करने के  निर्देश दिये गये।
 
इस दौरान उनके द्वारा यातायात, क्राउड मैनेजमेंट के साथ पार्किंग व्यवस्था तथा धामों पर श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित एवं कतारबद्ध तरीके से सरल/सुलभ दर्शन करवाने के निर्देश दिये गये। 

कर्मियों को अच्छी तथा कर्मठ ड्यूटी के प्रति प्रोत्साहित करते हुये सभी ड्यूटी प्रभारियों को प्रतिदिन जवानों को ब्रीफ करने, उनके द्वारा किये गये कार्यो की सरहाना तथा दैनिक टास्क से अवगत कराने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये।

यात्रा काल मे सोशल मीडिया पर ठोस निगरानी के साथ भ्रामक खबर प्रसारित करने तथा अफवाह फैलाने वालो पर कडी कार्रवाई के निर्देश दिये गये।


ब्रीफिंग के दौरान *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुये बताया गया कि  श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा को इस बार 2 सुपरजोन, 12 जोन तथा 30 सेक्टर मे बांटा गया हैं। यात्रा के सुरक्षित व व्यवस्थित संचालन हेतु यात्रा रुट व धामो पर करीब 600 पुलिस, होमगार्ड व पीआरडी के जवानों की तैनाती के साथ एसडीआरएफ की 6 टीम, 9 फायर की टीम, 2 प्लाटून पीएसी तथा एटीएस की हिट टीमों को भी तैनात किया गया है। चारधाम यात्रा-2026 हेतु  उत्तरकाशी पुलिस द्वारा थीम “सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान”  रखी गयी है। उनके द्वारा एडीजी महोदय को यात्रा को सरल, सुखद एवं सुरक्षित तरीके से  सम्पन्न करवाने का विश्वास दिलाया गया।


ब्रीफिंग में जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों द्वारा भी प्रशासन की कार्ययोजना की जानकारी देते हुये शासन-प्रशासन के अनुरुप सरल व सुविधाजनक यात्रा हेतु अपने अनुभव साझा किये गये।
 
ब्रीफिंग के दौरान *मुख्य विकास अधिकारी श्री जय भारत सिंह, अपर जिलाधिकारी सुश्री मुक्ता मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी श्री जनक सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री चंचल शर्मा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मगण मौजूद रहे।





उत्तरकाशी पुलिस परिवार के रिवाली तोमर(96.6%),  आरूषि पुण्डीर(94.8) एवं ऋतिक सारस्वत(86.8%) द्वारा सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर पुलिस परिवार का नाम रोशन किया गया है।

*पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुये बताया गया कि ये बच्चे अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एसपी महोदया द्वारा मेधावी बच्चों के परिजनों को भी बधाई दी और कहा कि पुलिस की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवारों ने बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया, जो सराहनीय है। पुलिस विभाग में ड्यूटी की व्यस्तता के बीच बच्चों का यह प्रदर्शन बताता है कि अनुशासन और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों के बच्चों का भी मनोबल बढ़ेगा।  शिक्षा से ही समाज में सकारात्मक बदलाव आता है। पुलिस विभाग आगे भी अपने कर्मचारियों के बच्चों को पढ़ाई, खेल तथा अन्य कलात्मक कार्यों  में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।


*चारधाम यात्रा-2026 को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां हुयी पूर्ण, सरल व सुरक्षित यात्रा के पुख्ता इंतजाम।*

*चारधाम यात्रा हेतु  ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान'  रहेगा उत्तरकाशी पुलिस का ध्येय- एसपी उत्तरकाशी।*

19 अप्रैल 2026 को श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं,  चारधाम यात्रा-2026 प्रारम्भ होने मे महज 2-3 दिन का समय शेष है, सुरक्षित, सुगम एवं सरल यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। यात्रा ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को ब्रीफ करने के उपरान्त उनके ड्यूटी  स्थलों पर रवाना कर दिया गया है।

यात्रा व सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुये *पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, श्रीमती कमलेश उपाध्याय* द्वारा बताया गया कि चारधाम यात्रा-2026 के सुरक्षित, सफल एवं निर्वाध संचालन हेतु ‘सुरक्षा, सुविधा एवं सम्मान' को चारधाम यात्रा-2026 की थीम रखा गया है, इसी थीम के अनुरुप उत्तरकाशी पुलिस का प्रत्येक जवान तीर्थयात्रियों की सेवा तथा सुरक्षा हेतु तत्पर है।

उत्तरकाशी में श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा को  2 सुपरजोन, 12 जोन एवं 30 सैक्टरों में विभाजित कर सुपरजोनल, जोनल एंव सैक्टर पुलिस अधिकारियो को नियुक्त किया गया है ।

यात्रा मार्गो पर 6 थाने, 9 रिपोर्टिंग पुलिस चौकी, 1 वाच एंड वार्ड तथा 13 सीजनल चौकियां स्थापित है, सभी पर प्रभारियों की नियुक्ति की गयी है। 12 टूरिस्ट पुलिस केन्द्र तथा 02 बायोमैट्रिक केन्द्र  हीना व दोबाटा स्थापित किये गये है।

चारधाम यात्रा ड्यूटी हेतु अन्यत्र जनपदो से प्राप्त होने वाले पुलिस बल के लिये 11 फैब्रिकेटेड बैरेक (क्रमशः गंगोत्री, सोनगाड,झाला,गंगनानी मनेरी , पुलिस लाईन, शिवगुफा,औरछा बैण्ड, स्याना,राना एवं हनुमानचट्टी) तथा 18 भोजनालयो का संचलान किया जायेगा।

सुरक्षा के दृष्टिगत दोनो धामों में 01-01 क्यू0आर0टी0 टीमें नियुक्त गयी है । यात्रा के दौरान यातायात के सुचारू तथा व्यवस्थित संचालन के दृष्टिगत दोनो धाम एवं यात्रा मार्गों पर मोटरसाइकिल द्वारा पैट्रोलिंग की जायेगी इस प्रयोजन हेतु कुल 38 (गंगा वैली-23 , यमुना वैली -15) मोटरसाइकिल के साथ  02 इन्टरसैप्टर एवं 04 हाईवे पैट्रोल यूनिट, 02 क्रेन, 31 एल्कोमीटर,  34 चेतावनी बोर्ड तथा 146 बैरियर लगाये गये है । संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी हेतु दोनो धामों में क्रमशः 03 DFMD / 30 HHMD (गंगोत्री धाम) एवं 03 DFMD / 30 HHMD(यमुनोत्री धाम) में अधिष्ठापित किये गये हैं।

चारधाम यात्रा के दौरान धामो एवं सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर 2 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों सहित 5 राजपत्रित अधिकारी, 15 निरीक्षक, 135 उ0नि0/ अ0उ0नि0, 150 हे0कानि0, 250 कानि0, 20 म0कानि0, 140 हो0गा0, 500 पीआरडी के जवानों के साथ 01 कम्पनी पीएसी, 02 टीम एटीएस, 02 टीम बीडीएस, 06 टीम एसडीआरएफ, 09 टीम फायर तथा 04 सीपीयू हॉक टीमे नियुक्त की गयी हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिये श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में 01-01 खोया पाया केन्द्रों का अधिष्ठापन किया गया है ।

यात्रा पर पधारने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक दिग्दर्शिका प्रकाशित की गयी है  गयी है, जिसमें यात्रा से सम्बन्धित जनपद स्तर के समस्त अधिकारियों के दूरभाष नं0 का समायोजन किया गया है । इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओ की सुविधा व सरलता हेतु एक क्यू0आर0कोड जारी किया गया है। जिसमें जनपद में स्थित अस्पताल, पैट्रोल पम्प, एटीएम एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों का पूर्ण समायोजन दिया गया है।

श्री गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग पर झाला हैलीपैड एवं श्री यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर खरसाली हैलीपैड स्थापित है।

दोनों धाम के यात्रा मार्ग पर 13 बोटल नेक प्वाईंट, 26 लैण्डस्लाईड जोन, 36 दुर्घटना सम्भावितस्थल, 04 ब्लैक स्पॉट, 18 हॉल्टिंग प्वाईंटस को चिह्नित किया गया हैं। ऐसे संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ 8 आपदा टीम, 6 टीम एस0डी0आर0एफ0, 9 फायर टीम(फायर टेण्डर के साथ), 120 सीसीटीवी0 (पुलिस), 70 सीसीटीवी0(प्रशासन), 03 ड्रोन 150 सेफ्टी हेलमेट एवं रेनकोट तथा जंगल बूट का आवंटन किया गया है।  यात्रियो की सुविधा हेतु हेल्प नं0 7455939993 जारी किया गया है, जो 24×7 चालू रहेगा। आपदा के दृष्टिगत जनपद के सभी थानो / पुलिस लाईन में आपदा एवं प्राथमिक उपचार से सम्बन्धी प्रशिक्षण देकर जवानों को प्रशिक्षित किया गया है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here